Blog

  • Punjabi singer AP Dhillon के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    Punjabi singer AP Dhillon के घर के बाहर हुई फायरिंग, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की ली जिम्मेदारी  कनाडा: पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढ़िल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। घटना कनाडा के वैंनकूवर एरिया में सामने आई थी। वैंकूवर में गायक- रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है।

    सिंगर के घर पर फायरिंग करने के बाद लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। जिसमें लिखा, ‘राम राम जी सभी भाइयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगह पर फायरिंग हुई है। एक विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में। दोनों वारदातों की जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा (लॉरेंस ग्रुप) लेता हूं।

    रोहित गोदारा पर 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस राजस्थान में है। गोदारा के खिलाफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में केस दर्ज हैं। रोहित लॉरेंस गैंग को हर तरह के हथियार मुहैया करवाने की एक अहम कड़ी है। यह बात एजेंसियों और पंजाब पुलिस की जांच में भी सामने आ चुकी है।

  • Jalandhar : MP Charanjit Channi ने बुजुर्ग महिला से वादा किया पूरा, देखें वीडियो

    Jalandhar : MP Charanjit Channi ने बुजुर्ग महिला से वादा किया पूरा, देखें वीडियो

    जालंधरः पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा चुनाव में बुजुर्ग महिला से किया वादा कर दिया है। वादा पूरा करने के लिए वह जालंधर गांव धुनाल कल्लां की रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे। आपको बता दें जिस बुजुर्ग महिला से चन्नी उनके घर मिलने पहुंचे थे उस बुजुर्ग महिला हरभजन कौर ने लोकसभा चुनाव में चन्नी को 500 रुपए शगुन देकर जीत का आशीर्वाद दिया।

    बुजुर्ग महिला ने एक बार फिर चन्नी को शगुन देकर आशीर्वाद दिया और कहा कि एक बार फिर चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे और वह उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि अगर जिंदा रही तो मैं चन्नी को मंत्री बनाकर जाऊंगी। वहीं पंजाब पुलिस विभाग से रिटायर हुए अधिकारी राजेंद्र सिंह ने भी बुजुर्ग महिला ने हाल-चाल पूछा।

    चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीबी जी से मिले थे। बीबी जी ने मुझे 500 रुपए देकर आशीर्वाद दिया था और मैंने बीबी जी से वादा किया था अगर मैं जीत गया तो मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगा। मैं अपने वायदे को पूरा करने के लिए उनके घर पर आया हूं। चन्नी आगे कहा कि “रघुकुल रीत सदा चली आई” “प्राण जाए पर वचन न जाए” और मैं अपने उसी प्रण को पूरा करने के लिए यहां पर आया हूं।

  • Punjab: गोल गप्पे बेच घर लौट रहे प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: गोल गप्पे बेच घर लौट रहे प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः भैणी मिया खां में देर रात अज्ञात लोगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतक धर्मिंदर मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। इस समय भैणी मिया खां में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    धर्मिंदर की पत्नी अंजली और जीजा उदयवीर ने बताया कि रविवार देर रात सूचना दी मिली कि धर्मिंदर का किसी से झगड़ा हो गया है। जब उदयवीर मौके पर पहुंचा तो धर्मिंदर के सिर से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि जब धर्मिंदर गोलगप्पे बेचकर घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसका अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार करके उसे जान से मार डाला। आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना भैणी मिया खां के प्रभारी सुरिंदर पाल ने बताया कि धर्मिंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धर्मिंदर के सिर पर चोट के निशान है।

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौत

    ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 की मौत

    अंबाला – गांव जलुबी में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    गांव उगाला के सरपंच शेर सिंह ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। वहां उनके ताया जसपाल सिंह का बेटा परविंद्र सिंह, चाचा जसबीर सिंह का बेटा कुलबीर सिंह और गांव सुहाता का सोमदत्त मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे।

    जब वह तेल भरवाकर चलने लगा तो, इसी दौरान बराडा की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े परविंद्र सिंह, कुलबीर सिंह और सोमदत्त को टक्कर मार दी। हादसे की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर साइड में बने गड्ढों में उतर गया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

  • Punjab: दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, नकदी व गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab: दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम, नकदी व गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    जालधरः महानगर के भार्गव कैंप के अंतर्गत आते दिलबाग नगर से दिन दिहाड़े घर के ताले तोड़कर गहने व नकदी चौरी होने की खबर सामने आई है। इस चौरी की घटना की शिकायत घर के मालिक ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी है।

    पीड़त राज कुमार ने बताया कि वह पत्नी के साथ सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे के करीब दवाई लेने के लिए घर से गया था। जब वह दौपहर साढ़े तीन बजे घर वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। उसने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सोने के गहने व 40 हजार रुपये की नकदी वहां से गायब थी, जिसकी शिकायत उसने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी।

    थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआइ बलजिंदर कुमार ने कहा कि उन्हैं इस चौरी की घटना के बारे में शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है और वह चोर को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

  • बिगड़ेगा रसोई का बजट! बढ़ सकती हैं प्याज की कीमतें, जानें वजह

    बिगड़ेगा रसोई का बजट! बढ़ सकती हैं प्याज की कीमतें, जानें वजह

    नई दिल्ली: इन दिनों प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों के दौरान प्याज के थोक मूल्य में 10 रुपये और खुदरा भाव में करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सब्जी मंडी में प्याज का 40 से 45 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।

    प्याज के बढ़ते दामों की वजह महाराष्ट्र में हो रही बारिश बजाई जा रही है। आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और भी इज़ाफा देखा जा सकता है। प्याज व्यापारी का कहना है कि महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से पड़ रही बारिश के कारण रास्ते बाधित हैं, जिसका असर इसकी आवक पर पड़ा है।

  • Road accident : टाटा मैजिक और Truck की टक्कर, 7 की मौत

    Road accident : टाटा मैजिक और Truck की टक्कर, 7 की मौत

    हरियाणा- जींद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर रात एक बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक ने टाटा मैजिक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टाटा मैजिक खड्डे में जाकर पलट गई।

    सूचना के मुताबिक टाटा मैजिक में सवार लोग कुरुक्षेत्र से गोगामेड़ी जा रहे थे। हादसे में सात लोगों मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल है। जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र के मर्चहेड़ी गांव के 15 लोग टाटा मैजिक गाड़ी से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को ये लोग घर से निकले थे। इस दौरान नरवाना के बिधराना गांव के पास जब टाटा मैजिक पहुंची तो हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव बिधराना और शिमला के बीच लक्कड़ी से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

  • Punjab : Double Decker Bus और ट्राले की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Double Decker Bus और ट्राले की भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना – हरिद्वार से जम्मू जा रही बस हादसे का शिकार होने की खबर सामने आई है। यह हादसा लुधियाना बाइपास के पास देर रात 3 बजे हुआ है। जानकारी के अनुसार बस में 48 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस पलट गई। कुलदीप सिंह ने बताया कि बस का टायर पंचर हो गया था। उन्होंने बताया कि टायर बदल कर डिग्गी में रख रहे थे, इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी।

    जिस कारण बस पलट गई। इस हादसे में 1 की मौत हो गई और 34 यात्री घायल है। जानकारी के अनुसार 10 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया है। कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

  • Jalandhar : आधी छुट्टी के दौरान दो छात्रा स्कूल से बाहर गई नहीं लौटी, स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस को दी शिकायत

    Jalandhar : आधी छुट्टी के दौरान दो छात्रा स्कूल से बाहर गई नहीं लौटी, स्कूल मैनेजमेंट ने पुलिस को दी शिकायत

    जालंधर,ENS : कपूरथला चौक से बस्ती बावा बावा खेल नहर के पास स्थित स्कूल में सोमवार दोपहर आधी छुट्टी के दौरान दो छात्राएं आधा छुट्टी के दौरान बाहर चली और वापिस नहीं लौटी। दोनों छात्रों के स्कूल में वापिस न लौटने पर स्कूल मैनेजमेंट में अफरा तफरी मच गई। मैनेजमेंट की तरफ से देर शाम तक दोनों छात्राओं को ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ पता न चलने के बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

    मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई। थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मैरीटोरियर स्कूल से कॉल आई कि आधी छुट्टी के दौरान दो छात्राएं स्कूल से आधी छुट्टी के दौरान कहीं चली गई है, लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं बठिंडा की रहने वाली रिंकी और पायल एक ही क्लास में पढ़ती थी।

    वह होस्टल में रहती थी और दोनों में गहरी दोस्ती थी। लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। देर शाम तक दोनों का पता न चलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। देर रात तक पुलिस अलग-अलग टीमें बना देर शाम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों में ढूंढा, लेकिन खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चला।

  • Jalandhar: चोरों ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar: चोरों ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर,ENS – चोर और लुटेरे अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मलका चौक से सामने आया है। मलका चौक में स्थित शिव मंदिर को चोर रात करीब डेढ़ ताले तोड़ मंदिर में घुसे और भगवान के आगे पड़ी गोलक से हजारों रुपये का चढ़ावा लेकर फरार हो गए।

    मंदिर के पंडित विनोद कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह मंदिर को खोलने के लिए आए तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो भगवान के आगे रखी हुई गोलक खुली हुई थी और पैसे निकाले हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना-2 के घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।