Punjab: गोल गप्पे बेच घर लौट रहे प्रवासी मजदूर का कत्ल, देखें वीडियो

गुरदासपुरः भैणी मिया खां में देर रात अज्ञात लोगों ने गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतक धर्मिंदर मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था। इस समय भैणी मिया खां में पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

धर्मिंदर की पत्नी अंजली और जीजा उदयवीर ने बताया कि रविवार देर रात सूचना दी मिली कि धर्मिंदर का किसी से झगड़ा हो गया है। जब उदयवीर मौके पर पहुंचा तो धर्मिंदर के सिर से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि जब धर्मिंदर गोलगप्पे बेचकर घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसका अज्ञात लोगों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार करके उसे जान से मार डाला। आसपास के लोगों ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना भैणी मिया खां के प्रभारी सुरिंदर पाल ने बताया कि धर्मिंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धर्मिंदर के सिर पर चोट के निशान है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *