ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली की टीम अपराधियों की धर पकड़ के साथ-साथ आम जनता की मदद करने में भी अग्रसर रही है दिसंबर महीने में 2 व्यक्तियों को उनके गुम हुए फोन ट्रेस करके उपलब्ध करवाए गए हैं। जिनको पुलिस ने बाहरी राज्यों से बरामद करवा कर शिकायतकर्ताओं को वापस किया है। जिनकी कीमत लगभग 50000 रुपए के आसपास बनती है। इस वर्ष लगभग हरोली पुलिस ने अभी तक 5 लाख तक की कीमत के मोबाइल फोन ट्रेस किए हैं जिनको शिकायत जनों को वापस किया गया है। इन सभी मोबाइल को ट्रेस करने में महिला आरक्षी निशा, कांता ओर आरक्षी अजय ने विशेष भूमिका निभाई है
Blog
-

Punjab News : Lawrence Bishnoi Gang का गुर्गा अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोहाली : पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मोहाली स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रजत निवासी राजस्थान के तौर पर हुई है।
पुलिस ने आरोपी से 2 अवैध हथियार बरामद किए है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेशकर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।Punjab News : Lawrence Bishnoi Gang का गुर्गा अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो https://t.co/x3o52xD1bC#bombblast #JewarAirport #Atlee #SalmanKhan pic.twitter.com/hMiAchK0Cb
— Encounter India (@Encounter_India) December 9, 2024 -

Jalandhar News: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मेयर जगदीश राजा पत्नी सहित आप पार्टी में हुए शामिल
जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व मेयर जगदीश राजा पत्नी अनीता सहित आप पार्टी में शामिल हो गए। जगदीश राजा को आप पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और शैरी कलसी ने पार्टी में शामिल करवाया है।

ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। इससे पहले विधान सभा चुनावों में भी आप पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल करके पार्टी को बड़ा झटका दिया था। कहा जा रहा है कि आप पार्टी जगदीश राजा को चुनावों में जीत हासिल करने के बाद बड़े पद पर बिठाने की तैयारी में है। जिसके चलते जगदीश राजा भी पत्नी के साथ आप पार्टी में शामिल हो गए।

वहीं इस बार आप पार्टी ने वालटिंयर को मैदान में उतारने का मन बनाया हुआ है। ऐसे में वालंटियर से एप्लिकेशन भी मंगवाई गई है। हाल ही में इटीओ हरभजन सिंह ने कहा था कि पार्टी एप्लिकेशन के सर्वे करवाएंगी और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को टिकट देगी। सूत्रों के अनुसार जगदीश राजा और उनकी पत्नी अनिता को पार्टी जल्द बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। जिसके चलते जगदीश राजा पत्नी के साथ आप पार्टी में शामिल होने को राजी हो गए।
-

स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगी फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां, देखें वीडियो
पुणेः महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड में सोमवार को कबाड़ के गोदामों में भीषण आग लग गई। चिखली इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में सबसे पहले आग लगी और देखते ही देखते अगल-बगल के गोदामों में भी फैल गई। फ़िलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं है। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि कुदालवाड़ी इलाके में एक कबाड़ गोदाम में सुबह करीब 10 बजे आग लग गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के करीब 20 वाहनों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि आग इतनी भयानक थी की उस पर काबू पाने के लिए पीएमसी, पीएमआरडीए के अलावा टाटा मोटर्स जैसे कई निजी भागीदारों के फायर ब्रिगेड वाहनों को भी मौके पर बुलाना पड़ा। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आग लगने की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को सुबह करीब 10.30 बजे दी गई। फायर ब्रिगेड ने पुष्टि की है कि आग पर काबू पा लिया गया है।
भले ही अब स्थिति नियंत्रण में हो, लेकिन आग को पूरी तरह से बुझाने में अभी कुछ और समय लगेगा। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग में कितने गोदाम और दुकानें जलीं है। आग के विकराल रूप लेने के चलते घने धुएं का गुबार पूरे शहर में फैल गया, जिससे नागरिकों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कुदालवाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनधिकृत छोटी औद्योगिक इकाइयां और स्क्रैप गोदाम है।
-

10वीं पास महिलाओं को मिलेंगे 7000 रुपये हर महीने, क्या है स्कीम जिसे PM मोदी ने किया लॉन्च
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की। इसके तहत अगले तीन साल में दो लाख महिला बीमा एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ के तहत 18-70 वर्ष की उम्र की 10वीं कक्षा पास महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा एजेंट बनाया जाएगा। वित्तीय साक्षरता और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इन महिलाओं को पहले तीन वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और मानदेय दिया जाएगा।
बीमा सखी योजना के तहत महिला एजेंट को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये प्रति माह और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रति माह का मानदेय मिलेगा। इसके अलावा बीमा सखियों को कमीशन का लाभ भी मिलेगा। एलआईसी की योजना तीन साल में दो लाख बीमा सखियों को नियुक्त करने की है। प्रशिक्षण पाने के बाद ये महिलाएं LIC एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं। वहीं स्नातक बीमा सखियों को एलआईसी में विकास अधिकारी की भूमिका के लिए अर्हता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर की आधारशिला भी रखी। मुख्य परिसर और छह क्षेत्रीय अनुसंधान स्टेशन 495 एकड़ में फैले हुए हैं जिनकी स्थापना 700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से की जाएगी। विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए बागवानी का एक कॉलेज और 10 बागवानी विषयों पर केंद्रित पांच स्कूल होंगे। यह बागवानी प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए फसल विविधीकरण और विश्वस्तरीय अनुसंधान की दिशा में काम करेगा।
-

विदेश में पंजाबी व्यक्ति की दर्दनाक हादसे में मौत, देखें वीडियो
गुरदासपुर : बेहतर भविष्य की तलाश में पंजाबी युवा लगातार विदेश जा रहे हैं। इसके साथ ही विदेशी धरती पर भी इन युवाओं के साथ हादसे हो रहे है। इन हादसों में कई बार पंजाबी युवकों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां एक साल पहले कनाडा गए व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान जगजीत सिंह(43) निवासी गांव भट्टीवाल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह एक बेटे का पिता है। मृतक के भाई ने बताया कि जगजीत सिंह एक साल पहले वर्क परमिट पर कनाडा गया हुआ था और वहां ट्रक ड्राइवर की नौकरी करता था। मृतक के भाई ने बताया कि जगजीत जिनके पास काम करता था, उसके परिवार वालों ने उन्हें हादसे की सूचना दी।
उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह ट्रक का टायर बदल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलकर गिया गया, जिस कारण उसके सिर में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने कहा कि सरकार उनकी मदद करें और जगजीत सिंह के शव को भारत वापिस लाया जाए।
-

Punjab News: ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert, देखें वीडियो
लुधियानाः मौसम विभाग ने पंजाब में ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक पवनीत कौर किंगरा ने कहा है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी और ठंड अधिक होगी। मौसम विभाग के मुताबिक रात के पारे में अगले दो से तीन दिन में एक से दो डिग्री तापमान गिरने की संभावना है। घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को पंजाब के कई जिलों में दिनभर तेज हवाएं चलीं और बीच बीच में बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही। इससे ठंड का अहसास बढ़ गया। कई जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आई। हालांकि रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार की तुलना में रविवार को दिन का तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पठानकोट में जहां दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पटियाला, मोगा व फिरोजपुर में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर में दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जालंधर में 22 डिग्री और लुधियाना में 23.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
-

Jalandhar News: किसानों में पड़ी दरार को लेकर दोआबा प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: किसानों द्वारा दिल्ली कूच को लेकर दो बार यात्रा स्थगित करनी पड़ी। बताया जा रहा हैकि किसानों की प्रशासन के साथ मीटिंग हुई है, लेकिन इस मीटिंग में क्या फैसला हुआ है यह अभी अन्य किसानों को नहीं पता है। इस मामले को लेकर दोआबा किसान यूनियन के प्रधान हरजसलिंदर सिंह ने कहा कि जो भी किसान नेताओं का फैसला आएगा उसके आधार पर अगली रणनीति तय की जाएगी। वहीं किसानों में पड़ी दरार को लेकर दोआबा प्रधान ने रूलदू मानसा पर जमकर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने कहा कि किसान 13 फरवरी से अपनी केंद्र से पुरानी मांगों को लेकर बॉर्डर पर बैठे हुए है। उन्होंने कहा कि अभी तक केंद्र के साथ इस मसले को लेकर बातचीत नहीं हुई है।
दोआबा प्रधान ने कहा कि उनकी केंद्र के पास रखी हुई अपनी पुरानी मांगे ही है, जिसको लेकर वह शांतमयी ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। हरसलिंदर ने कहा कि केंद्र को जगाने के लिए दोबारा से किसान बॉर्डर पर पहुंचे है। वहीं दिल्ली कूच को लेकर किसान प्रधान ने कहा कि केंद्र ने पहले दिल्ली के लिए पैदल जाने की इजाजत दी थी, लेकिन अब किसान पैदल दिल्ली की ओर कूच कर रहे है, लेकिन उन्हें आगे जाने नहीं दिया जा रहा। किसान प्रधान ने कहा कि दो बार 101 किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की, लेकिन उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं प्रशासन के साथ बातचीत को लेकर किसान प्रधान ने कहा कि कल उनकी मीटिंग हुई है, लेकिन अभी इसके बारे में उन्हें कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है।
वहीं किसानों की एकता ना होने के मुद्दे को लेकर हरजसलिंदर ने कहा कि उनके किसानों में एकता है तभी सभी मिलकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि जिन किसान नेताओं ने चुनाव लड़ रहा था, वह उन्हें साथ लेकर नहीं चल सकते। उनका कहना है कि पहले किसानी में वह चेहरा बनाते है और उसके बाद वह चुनाव लड़ते है। जिसके बाद वह मंत्री बनने की चाह रख रहे है और किसानी का भी हक रखना चाहते है, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की सोच है कि वह किसी किसान को मरवाना नहीं चाहते बल्कि जिस प्रधान का नंबर आएंगा वह आमरण व्रत पर बैठेंगा। वहीं लोगों को आ रही परेशानी को लेकर किसान नेता ने कहा कि वह 13 फरवरी से शांतिमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से किसी भी व्यक्ति को किसान ने परेशान नहीं किया। वहीं उन्होंने कहा कि रूलदू सिंह मानसा कहा था कि अकेले कोई किसान जेलों में रहकर जीत नहीं पाया।
उन्होंने कहा कि शायद रूलदू मानसा इतना पता नहीं होगा, क्यों वह अपने गांव में रहता होगा। किसान प्रधान ने कहा कि जगजीत डल्लेवाल 3 से 4 बार जेल में जीत हासिल कर पाए है। उन्होंने कहा कि अब तो डल्लेवाल सहित अन्य किसानों ने पक्की मंशा बना ली है कि मर जाएंगे, लेकिन जब तक मांगे नहीं मानी जाती वह नहीं हटेगें। उन्होंने कहा कि मरने के लिए किसानों की लाइन लंबी है। ऐसे में कोई किसान पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पहले भी कई बार कुर्बानियां दी है। वहीं किसानों के पीछे सियासत को लेकर कहा कि इस बारे में सभी को पता है। उन्होंने कहा कि केंद्र पहले कह रही थी कि किसानों को बाहर से फंडिंग आ रही है। उसके बारे में केंद्र ने पता कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार वह अपनी मांगे मनवाए बिना पीछे नहीं हटेगे।
-

Punjab News : पूर्व सैनिकों ने शिक्षा अधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
मानसा – जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में सिक्योरिटी पर तैनात पूर्व सैनिकों ने आज जिला कचहरी में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए। जिला कचहरी में विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह, जगर सिंह, जगतार सिंह और बलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में सिक्योरिटी के तौर पर पूर्व सैनिकों को तैनात किया गया था। चंडीगढ़ पेप्सू द्वारा वेतन भी उन्हें दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे सभी जिलों में समय पर वेतन मिल जाता है। लेकिन मानसा जिले के शिक्षा अधिकारी ना तो समय पर चंडीगढ़ पेप्सू को उनकी हाजिरी भेजते हैं और ना ही जब सरकार द्वारा बजट बनाकर भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी उनकी हाजिरी समय पर चंडीगढ़ नहीं भेजते। जिसके कारण उन्हें मिलने वाले वेतन में देरी हो रही है।। इसी रोशन को लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ समूह पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनका वेतन न दिया गया जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ पूर्व सैनिक का विरोध प्रदर्शन को तेज करेंगे।
-

लोहारली-चुरूडू सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक माह तक बंद
ऊना/सुशील पंडित: लोहारली-चुरूडू सड़क पर वाहनों की आवाजाही 10 दिसम्बर 2024 से 9 जनवरी, 2025 तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोहारली-चुरूडू सड़क पर स्वां नदी पर बनने वाले पुल के वेल फाउंडेशन एबुटमेंट दो का कार्य शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के त्वरित एवं सुचारू रूप से करने को लेकर यह आदेश जारी किए गए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि यातायात को वैकल्पिक मार्ग नंदपुर से कुठेड़ा और कुठियाड़ी से टटेहड़ा सड़क की ओर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
