Blog

  • लाल सिंगी में फिर टकराई कारें, हाइवे पर पुलिस ने लगा रखे हैं बैरिकेड

    लाल सिंगी में फिर टकराई कारें, हाइवे पर पुलिस ने लगा रखे हैं बैरिकेड

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर से झलेडा तक नैशनल हाइवे पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं की लोगों की वेशकीमती जानें जा चुकी है।

    बीते रोज ही ऊना में श्मशान घाट के पास कट पर एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि कुछ रोज़ पहले लाल सिंगी में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो चुकी है। उसी को देखते हुए पुलिस ने वहां पर ऊना से झलेडा की तरफ जाते हुए चढ़ाई से पहले व झलेडा से ऊना की तरफ आते हुए उतराई में बैरिकेड लगा दिए कि ट्रैफिक स्लो स्पीड में चले परंतु यह बैरिकेड भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। क्योंकि आज तक न वहां रिफ्लेक्टर है न ही कोई और व्यवस्था की गई है।

  • सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस को नमन: दविंदर भुट्टो

    सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस को नमन: दविंदर भुट्टो

    कुटलैहड़ के गुरुद्वारा में सज़ा कार्यक्रम, गुरुवाणी जत्था ने किया कीर्तन

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गुरुद्वारा कुरियाला में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में कुटलैहड़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने शिरकत की। कार्यक्रम में कीर्तन दरबार सजाया गया। बहीं दविंदर भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बाद हर साल 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन सिखों के दसवें गुरु- गुरु गोबिंद सिंह जी के चार वीर पुत्रों के अद्वितीय बलिदान और साहस के प्रति सम्मान जताने के लिए मनाया जाता है। भुट्टो ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। हम परिवार की शहादत को सब नमन करते हैं। उनके दो छोटे साहिबजादों ने निरंकुश शासक के आगे झुकने से इनकार कर दिया और डट कर आततायी का सामना किया। उन नन्हें साहिबजादों को श्रद्धा से याद करने का दिन है।

    भुट्टो ने कहा कि 26 दिसंबर , इस बार पहली बार महान वीर गाथा की महत्ता बताने के लिए भारत के वीर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। यह दिन न केवल सिख धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा दायक है। भुट्टो ने कहा कि 26 दिसंबर को 1705 में इन महान सपूतों को धर्म नहीं बदलने पर मुगल सेनापति वजीर खान ने उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। 26 दिसंबर को सरहिंद के नवाज वजीर खान ने जोरावर सिंह और फतेह सिंह को खुले आसमान के नीचे कैद कर दिया। वजीर खान ने दोनों छोटे साहिब जादों को धर्म परिवर्तन के लिए कहा लेकिन दोनों साहिबजादों ने ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे लगाते हुए धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया, वजीर खान ने दोनों साहिब जादों को धमकाते हुए कहा कि कल तक या तो धर्म परिवर्तन करो या मरने के लिए तैयार रहो।

    दविंदर भुट्टो ने कहा कि दोनों साहिबजादों को बेहद प्यार से तैयार करके दोबारा से वजीर खान की कचहरी में भेजा। यहां फिर वजीर खान ने उन्हें धर्म परिवर्तन करने को कहा लेकिन छोटे साहिबजादों ने मना कर दिया और फिर से जयकारे लगाने लगे , यह सुन वजीर खान ने गुस्सा में आकर दोनों साहिब जादों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया। उनको नमन करने के लिए ही सिख समुदाय ने वीर बाल सप्ताह मनाना शुरू किया उसमें से भी 26 दिसंबर का दिन शहादत को समर्पित है।
    भुट्टो ने कहा कि वीरबाल दिवस 26 दिसंबर को मनाया जाता है, जो सिख इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दिन है। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मुख्य कारण सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह की वीरता को सम्मानित करना है। यह निर्णय भारत सरकार ने लिया है।

    इसका उद्देश्य देश के युवा और बच्चों को उनके उत्कृष्ट योगदान और कार्यों के लिए सम्मानित करना है। भुट्टो ने कहा कि 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, संतोष सैनी, सूरम सिंह, भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, बलराम बबलू, सुदर्शन शर्मा, उपप्रधान जीवन शर्मा के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Girlfriend को गिफ्ट किया 4BHK फ्लैट, खरीदी BMW कार, जानें संविदा कर्मचारी ने कैसे किया 21 करोड़ का घोटाला

    Girlfriend को गिफ्ट किया 4BHK फ्लैट, खरीदी BMW कार, जानें संविदा कर्मचारी ने कैसे किया 21 करोड़ का घोटाला

    Maharashtra Crime: छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में एक सरकारी संविदा कर्मचारी, जिसकी तनख्वाह मात्र 13,000 रुपये थी, अचानक लक्जरी कार चलाते और अपनी प्रेमिका को फ्लैट गिफ्ट करते हुए नजर आया। इस अचानक बदले हुए जीवनशैली ने सभी को हैरान कर दिया। सवाल उठने लगे कि इतनी छोटी तनख्वाह में वह इतना पैसा कहां से ला रहा है। जांच में सामने आया कि हर्ष कुमार क्षीरसागर नाम के इस कर्मचारी ने सरकारी खजाने से करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी की है। 21 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हर्ष कुमार क्षीरसागर ने अपने एक परिचित के साथ मिलकर छत्रपति संभाजीनगर के विभागीय खेल परिसर प्रशासन से 21 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। यह घोटाला इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके अंजाम दिया गया। लग्जरी जिंदगी के खर्च
    • BMW कार और BMW बाइक खरीदी।
    • अपनी प्रेमिका को एयरपोर्ट के पास एक 4 BHK फ्लैट गिफ्ट किया।
    • हीरे से जड़ा हुआ चश्मा मंगवाया।
    कैसे हुआ घोटाला?
    • जाली दस्तावेज बनाए: हर्ष कुमार और उसके साथियों ने बैंक में जमा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।
    • इंटरनेट बैंकिंग एक्टिवेट की: इन जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं को सक्रिय किया।
    • पैसा ट्रांसफर किया: विभागीय खेल परिसर प्रशासन के खाते से पैसा अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।
    6 महीने बाद खुला राज छह महीने तक यह धोखाधड़ी किसी को नजर नहीं आई। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने अंततः इन संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ा और घोटाले का खुलासा हुआ। आरोपी कौन हैं?
    • हर्ष कुमार क्षीरसागर: मुख्य आरोपी, जो संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
    • यशोदा शेट्टी और बीके जीवन: खेल परिसर में संविदा कर्मचारी, जिन्होंने हर्ष कुमार के साथ मिलकर घोटाला किया।
  • Punjab News : फर्जी विधायक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें मामला, देखें वीडियो

    Punjab News : फर्जी विधायक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानें मामला, देखें वीडियो

    बठिंडा। जिले से एक फर्जी विधायक बन चुनाव के दौरान हुल्लड़ बाजी करने वालों को थाने में फोन कर छुड़वाने का मामला सामने आया है। वहीं, नाईयांवाला पुलिस स्टेशन की प्रभारी SHO जसविंदर कौर ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान हुल्लड़ बाजी करने वाले दोषियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि गुन्याना मंडी के प्रभारी को सूचना दी गई थी, लेकिन इस बीच एक कॉल आई और उक्त व्यक्ति ने अपने आपको विधायक बताते हुए हुल्लड़ बाजों को छुड़वाने के लिये दबाव बनाया। विधायक ने कहा कि दोषियों को छोड़ दिया जाए, नहीं तो पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस को हुआ शक, विधायक से की गई बात
    इस मामले में पुलिस को कुछ संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के भुच्चो हलके के विधायक मास्टर जगसीर सिंह से बातचीत की। विधायक ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई फोन नहीं किया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए नकली विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान हरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    पुलिस रिमांड की तैयारी
    SHO जसविंदर कौर ने आगे बताया कि दंगा करने वालों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए पुलिस रिमांड हासिल कर उन सभी से सवाल-जवाब किए जाएंगे, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

  • नकली Crime Branch Police बनकर कबाड़ी दुकानदार से 35 हजार की ठगी, देखें वीडियो

    नकली Crime Branch Police बनकर कबाड़ी दुकानदार से 35 हजार की ठगी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 11 में कबाड़ी दुकानदार नरेश अरोड़ा के साथ नकली पुलिस वालों ने 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना 22 दिसंबर की है, जब चार युवक एक आई-20 कार में आए और खुद को चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताया। उन्होंने दुकानदार पर चोरी का सामान खरीदने का आरोप लगाते हुए धमकाया और पांच लाख रुपये की मांग की। दुकानदार के पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए उसने 25 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

    ठगी का शक होने पर पुलिस को दी सूचना
    दुकानदार नरेश को जब इन युवकों पर शक हुआ, तो उसने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर 10 पुलिस चौकी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और महज दो घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपी फ्लैट में छिपे मिले
    जांच अधिकारी गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए मनसा देवी स्थित जीएच 12 फ्लैट में छापा मारा गया। पुलिस को देख एक आरोपी बेड के नीचे छिप गया, जबकि बाकी तीन पानी की टंकी में छलांग लगाकर छिपने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।

    आरोपियों की पहचान
    गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विशाल अरोड़ा, जो खुद को चंडीगढ़ पुलिस का इंस्पेक्टर बता रहा था, सोनू सिंह, जो इंस्पेक्टर का गनमैन होने का दावा कर रहा था, और चंदन पूरी, जो ड्राइवर बनकर आया था, शामिल हैं।

    पुलिस ने चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले की पुष्टि की। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से दुकानदार को न्याय मिला।

  • Punjab News : बाइक सवार युवकों ने ASI को 300 मीटर तक घसीटा, टूटा पैर, देखें वीडियो

    Punjab News : बाइक सवार युवकों ने ASI को 300 मीटर तक घसीटा, टूटा पैर, देखें वीडियो

    बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति काबू, किया चौंकाने वाला खुलासा

    लुधियाना। जिले के शिंगार सिनेमा रोड पुलिस चौकी धर्मपुरा के बाहर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने बाइक भागाने की कोशिश की। जब बाइक सवार युवक भागे, तो पुलिस कर्मचारी के हाथ का करियर (साइड स्टैंड) बाइक से टकरा गया और वह 300 मीटर तक बाइक से घसीटे गए। जिससे ASI का पैर टूट गया। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति काबू पुलिस टीम ने बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को काबू कर लिया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने व्यक्ति से पूछताछ की है। जिसमें व्यक्ति ने बताया कि मैंने तो बाइक Rapido कंपनी से जमालपुर तक बुक किय़ा था। इसी दौरान बाइक चालक से दुर्घटना हुई। जिसमें मेरा कोई कसूर नहीं। यदि Rapido कंपनी में छानबीन की जाए तो बाइक चालक पकड़ा जा सकता है। नाकाबंदी के दौरान हुई घटना घटना में घायल पुलिस कर्मचारी की पहचान ASI सुलखन सिंह के रूप में हुई है। ASI सुलखन सिंह ने बताया कि वह शाम के समय नाकाबंदी कर रहे थे, जब बाइक सवार युवकों ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आकर उनका रुकने का इशारा किया। जैसे ही युवकों ने बाइक को भगाया, उनका हाथ बाइक के करियर से टकरा गया। इसके बाद बदमाश युवकों ने उन्हें घसीटते हुए लगभग 300 मीटर तक ले गए। इस दौरान ASI सुलखन सिंह को गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। अस्पताल में चल रहा इलाज चोट लगने के बाद ASI को होश नहीं रहा। मौके मौजूद पुलिस के अन्य कर्मचारी ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंखाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
  • शादी की जिद पर अड़ा बेटा, तंग आकर माता-पिता ने दी जान, जानें पूरा मामला

    शादी की जिद पर अड़ा बेटा, तंग आकर माता-पिता ने दी जान, जानें पूरा मामला

    नांदयाल। आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक, सुनील कुमार, ने अपने माता-पिता को बताया कि वह एक ट्रांसजेंडर से शादी करना चाहता है। यह बात सुनकर उसके माता-पिता, सुब्बा रायडू (45) और सरस्वती (38), ने इस पर कड़ा विरोध जताया। लेकिन सुनील अपने फैसले पर अड़ा रहा और उसने किसी अन्य युवती से शादी करने से इनकार कर दिया।

    तीन साल से ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था युवक
    नांदयाल के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पी. श्रीनिवास रेड्डी के अनुसार, सुनील कुमार पिछले तीन साल से एक ट्रांसजेंडर के साथ रिश्ते में था। इस कारण उसका अपने माता-पिता से लगातार विवाद होता रहता था। सुनील ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन इस बार मामला और गंभीर हो गया।

    माता-पिता ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
    जांच में पता चला है कि सुनील ने ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों पर करीब 1.5 लाख रुपये खर्च कर दिए थे। इस बात को लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग सुनील के माता-पिता से पैसे वापस मांगने लगे और उन्हें धमकाने लगे।

    अपमान बना आत्महत्या का कारण
    ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर सुनील के माता-पिता को सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया। इससे वे गहरी मानसिक पीड़ा में चले गए। इसी दबाव और अपमान के कारण, सुब्बा रायडू और सरस्वती ने आत्महत्या कर ली।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि ट्रांसजेंडर समुदाय की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सुनील और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।

    समाज के लिए क्या है संदेश?
    यह घटना समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय और पारिवारिक रिश्तों के बीच की जटिलताओं को उजागर करती है। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए संवाद और सहनशीलता बढ़ाने की जरूरत है। पुलिस और प्रशासन से उम्मीद है कि वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

  • Highway पर वाहनों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

    Highway पर वाहनों में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

    गुजरात : अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बुधवार की रात चार गाड़ियों की आपस में टक्कर होने से भयंकर सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बागोदरा से बावला जा रहे केमिकल टैंकर का टायर फट गया, जिससे टैंकर ट्रकों से टकरा गया। यह हादसा बावला और बडोदरा के बीच भमासरा के पास हुआ।

    वडोदरा की तरफ कपड़े लेकर जा रही आइसर ट्रक का ड्राइवर लापरवाही से ड्राइव कर रहा था। इसी बीच उसका वाहन बेकाबू होकर रोड के डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी तरफ से जा रही तीन ट्रकों से टकरा गया। बेकाबू आइसर ट्रक दूसरी तरफ जाकर बावला की तरफ से आ रही ट्रक, उसके पीछे आ रही आइसर ट्रक से टकरा गई. इन दोनों ट्रकों में चावल की बोरियां लोड थीं। इसके अलावा तीसरी बल्कर ट्रक थी, जिसमें सीमेंट लोडेड था।

    ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रकों में आगे लगने के बाद दोनों तरफ से ट्रैफिक को रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार गलत साइड पर कपड़े के रोल से भरी एक ट्रक पार्क थी। इसके चलते आग ने विकराल रूप धारण किया।

  • Punjabi Singer के घर छाया मातम, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    Punjabi Singer के घर छाया मातम, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    पटियाला: पंजाबी गायक के घर दुखों का पहाड़ टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक कमल खान की माता का निधन हो गया। पटियाला में जन्में कमल खान की माता के निधन की खबर के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

    बता दें कि गायक कमाल खान अपनी मां के सपने को पूरा करने के लिए गायक बने थे। उनके पिता जाफर खान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। इसीलिए वे उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। मां गृहिणी थीं, लेकिन संगीत का काफी अनुभव रखती थीं। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्होंने अपनी माता से संगीत की तालीम ली।

  • Jalandhar News: Wedding Card Invitation Link पर क्लिक करते ही हो सकता है आपका बैंक खाता खाली, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Wedding Card Invitation Link पर क्लिक करते ही हो सकता है आपका बैंक खाता खाली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ठगों द्वारा ठगी मारने के नए-नए तरीके अपनाएं जा रहे है। वहीं अब Wedding Card Invitation Link भेजकर लोगों से ठगी की जा रही है। इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस ने लोगों को सुचेत रहने की अपील की है। वीडियो जारी करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर आपको भी Wedding Card Invitation Link आता है तो उसे डाउनलोड ना करें नहीं तो आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते है।

    उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप्प के जरिए Wedding Card Invitation Link को लेकर हिंदोस्तान की 4 स्टेट ने वार्निंग जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अज्ञात नंबर से आपको व्हाट्सएप्प के जिरए Wedding Card Invitation Link APK आएंगा। जिसको लेकर आपको लग सकता है कि किसी ने आपको व्हाट्सएप्प के जरिए Invitation गलती से भेज दिया है। लेकिन लिंक को क्लिक करने के बाद आप गलती कर देंगे। यह एपीके फाइल आपके फोन में मालवेयर सोफ्टवेयर इंस्टॉल कर देती है।

    जिससे आपके फोन का डाटा स्कैन के जरिए शेयर कर देगी। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के व्यक्ति के साथ हुआ है, लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 4.50 लाख रुपए निकल गए। ऐसे में पुलिस द्वारा कुछ हिदायतें दी गई है, जिसमें कहा गया है कि आप कभी भी गलती से अज्ञात नंबर से एपीके फाइल को डाउनलोड ना करें। वहीं हमेशा अपने फोन पर 2 फैक्ट अथॉरिटी एप्लिकेशन को ऑन करके रखें। अगर आपके साथ या आपके किसी जान पहचान वाले व्यक्ति के साथ फिर भी ठगी हो जाती है तो नेशनल साइबर क्राइम नंबर 1930 पर शिकायत रजिस्ट्र करवा सकते है।