Blog

  • पंजाबः अज्ञात युवकों ने गांव पंडवां में चलाई गोलियां, पुलिस ने खोल किए बरामद

    पंजाबः अज्ञात युवकों ने गांव पंडवां में चलाई गोलियां, पुलिस ने खोल किए बरामद

    फगवाड़ाः गांव पंडवां में गांव के कुछ युवकों द्वारा देर रात गोली चलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मामले की जानकारी देते हुए जिंदर पाल ने बताया कि देर रात गांव के कुछ लोग उनके घर आए और उन्होंने आते ही हवा में फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि युवकों द्वारा हवा में चलाई गई गोलियों में से एक फायर मिस हो गया। जिनके खाली भी मौके से बरामद करके पुलिस को सौंप दिए गए।

    एसएचओ जतिंदर कुमार ने मौके से किए खोल बरामद

    अब फिर युवकों ने फायरिंग कर दी और दहशत का माहौल बना दिया। फायरिंग की खबर मिलते ही सतनामपुरा थाने के थानाध्यक्ष पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि गोली चलने की पुष्टि हो गई है और पुलिस ने मौके से खाली खोल बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ग्रामीणों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • मुंबई में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

    मुंबई: मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में एक 4 मंजिला पुरानी इमारत सोमवार देर रात गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और अभी भी मलबे में कई लोग दब हुए है। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इससे पहले, इमारत गिरने की जानकारी होते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.श। अभी तक 8 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

    20 से 25 लोगों अब भी फंसे हुए हैं। इमारत की ढहने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने हालात का जायजा लिया, साथ ही रेस्क्यू अभियान को तेज करने को कहा है। उनका कहना है कि ‘लगभग 5-7 लोगों को बचाया गया है। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम करेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।’

    मुंबई में ढहने के कगार पर खड़ी इमारतों को लेकर बोलते हुए मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि पुरानी हो चली इमारतों को लेकर जब भी बीएमसी (BMC) नोटिस जारी करे उन्हें खाली कर देना चाहिए। वरना ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, जोृ काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

  • राणा कंधोवालिया मर्डर केस: पुलिस को लॉरेंस का मिला इतने दिन का रिमांड 

    राणा कंधोवालिया मर्डर केस: पुलिस को लॉरेंस का मिला इतने दिन का रिमांड 

    अमृतसर। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को अमृतसर की जिला अदालत में पेश किया है। जिसके बाद पुलिस को गैंगस्टर का 8 दिन का रिमांड मिला है। राणा कंधोवालिया मर्डर केस में लॉरेंस को अमृतसर लाया गया और उससे पूछताछ की गई। बता दें कि, साल 2021 में कंधोवालिया हत्याकांड में मजीठा रोड थाने की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस बिश्नोई और दर्जनभर शार्प शूटरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते दिन लारेंस बिश्नोई का सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड में रिमांड खत्म होने के बाद मानसा अदालत में पेश किया गया। इस दौरान खरड़ पुलिस के साथ अमृतसर पुलिस भी साथ रही।  अमृतसर पुलिस ने मानसा अदालत से राणा कंधोवालिया मर्डर केस का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। इस निर्माण के तहत हमसे पुलिस को 24 घंटों के भीतर अमृतसर अदालत में लॉरेंस को पेश करना था। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह लॉरेंस को अमृतसर अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया। हालांकि पुलिस ने अदालत से लॉरेंस का 14 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने उन्हें 8 दिन का ही रिमांड दिया है।

  • पंजाब में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    पंजाब में महसूस किए गए भूकंप के झटके

    चंडीगढ़।  पंजाब के विभिन्न शहरों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, भूचाल सुबह 10.04 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.9 मेग्निट्यूड रही। इससे अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन पंजाब में महसूस किए गए भूकंप का केंद्र बिंदू पाकिस्तान में लाहौर से 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के विभिन्न शहरों में सुबह 10.04 बजे भूकंप से धरती हिल गई । इसकी तीव्रता अधिक नहीं थी, लेकिन एक बार किसी व्यक्ति को हिलाने के लिए काफी थी। भारत के अलावा पाकिस्तान स्थित पंजाब में भी झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र भी पाकिस्तान ही बताया जा रहा है। पाकिस्तान के लाहौर में नॉर्थ में 18 किलोमीटर की दूरी पर इसका केंद्र बताया जा रहा है।

  • अमेरिका: ट्रक में बंद मिली 46 लोगों की लाशें, टेक्सास में मचा हड़कंप

    अमेरिका: ट्रक में बंद मिली 46 लोगों की लाशें, टेक्सास में मचा हड़कंप

    अमेरिका: अमेरिका में एक ट्रक में 46 लोगों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये सभी प्रवासी लोग बताये जा रहे हैं। घटना अमेरिका के टेक्सास शहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक के अंदर 46 लोगों के शव मिले, वहीं 16 अन्य बेहोश हालत में मिले, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह ट्रैक्टर-ट्रेलर टेक्सास के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सैन एंटोनियो की वीरान सड़क पर मिला।

    यह मामला चोरी-छिपकर अमेरिका में घुसने का लग रहा है। माना जा रहा है कि ये लोग मेक्सिको की तरफ से छिपकर अमेरिका में घुस रहे थे। क्रॉस बॉर्ड की ऐसी कोशिशों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इस तरह का मामला पहले कभी सामने नहीं आया।

    पुलिस को किसी शख्स ने उस ट्रक की जानकारी दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक का गेट थोड़ा सा खुला था। उनमें से एक शव ट्रेलर के बाहर ही पड़ा था।

    जिन 16 को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है उनमें 12 बड़े और चार बच्चे शामिल हैं। मरीजों के शरीर मानों गर्मी से तप रहे थे और उनके शरीर में पानी की कमी साफ देखी जा रही थी। फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अभी यह साफ नहीं है कि मामला मानव तस्करी का है या नहीं।

    टेक्सास के सैन एंटोनियो में पहले भी मानव तस्करी के दौरान लोगों की जान गई है। 2017 में ऐसे ही ट्रक में 10 लोगों की लाश मिली थी। इससे पहले सैन एंटोनियो में ही 2003 में 19 लोगों की लाश एक ट्रक में मिली थी।

    मेक्सिको के विदेश मंत्री Marcelo Ebrard का भी इसपर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं। Marcelo Ebrard ने कहा है कि फिलहाल मारे गये लोगों की नागरिकता क्या है, यह नहीं पता लगा है।

  • आज का राशिफल, 28 जून 2022

    आज का राशिफल, 28 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप उनके लिए मित्रों व परिजनों से बातचीत करेंगे। प्रियजनों से आपका आज कुछ मनमुटाव रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं पनप सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। अधिकारियों से आपकी अच्छी साठगांठ रहेगी। आपको अपने पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी जमीन जायदाद के कागज का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा,लेकिन आपको भविष्य में किए गए निवेश का फायदा होगा। माता से आपकी किसी बात पर कोई बहस हो सकती है। आप लोगों से मेल मिलाप करने भी जा सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको संतान द्वारा कोई सरप्राइस मिल सकता है। यदि आपकी कोई पहले चीज खो गई थी,तो वह आपको प्राप्त हो सकती है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करेंगे जिससे लेकर आपको सावधान रहना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्य के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मिलाप कर सकता है और आपको किसी परिजन के कारण व्यापार में धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें दिल खोलकर निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी प्रॉपर्टी मे निवेश करना बेहतर रहेगा और आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन किसी सदस्य की सेहत में अचानक गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। जो लोग नौकरी के लिए इधर घर भटक रहे हैं,उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए चुस्ती फुर्ती से भरा रहेगा। आपके मित्रों द्वारा आपको कोई धन संबंधी स्कीम समझाई जाएगी,जिसमें आपको सोच विचार कर निवेश करना बेहतर रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा,लेकिन आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश अवश्य करना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। आप जीवनसाथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे,जिसके बाद आपका रिश्ता और गहरा होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की बातों में समझौता करना होगा,नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपके विरोधी भी आपके साथ षड्यंत्र रचेंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य सौपा जाएगा,जो आपकी प्रशंसा का कारण बनेगी। विद्यार्थियों का पठन पाठन में खून मन लगेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को बहुत ही सोच विचार का करना होगा। परिवार का किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को बहुत सोच विचार कर लेना होगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई शत्रु आपके पीठ पीछे चुगली लगा सकता है। छोटे व्यापारियों को आज आपको मनमुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको कोई भी ऐसी बात बोलने से बचना होगा,जिससे किसी का मन दुखी हो। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। जिससे उनके कष्ट बढ़ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में माहौल आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है,लेकिन अपने खुशनुमा मिजाज से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जो भी मिलेगा,वह आपको अपनी मेहनत का फल ही मिलेगा,इसलिए आपको कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। यदि पिछले दिनों यदि आपका कोई नुकसान हुआ था,तो उसकी भी भरपाई हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी डील को सावधानीपूर्वक फाइनल करना होगा,तभी वह उसका लाभ उठा पाएंगे। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा,लेकिन परिवार की कोई कलह आपके तनाव कारण बनेगी।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको शुरुआत में कुछ बेचैनी रहेगी,जो काम आप करेंगे उसमें आप अपने आपको असमर्थ महसूस करेंगे,लेकिन आप अपने कई सारे लटके हुए कामों को निपटा सकते हैं। आपको अपने मित्रों के साथ कहीं घूमना फिरना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी यदि कहासुनी हो,तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा। परिवार में कोई कलह आपकी परेशानी का कारण बनेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट चल रही थी,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको किसी लेनदेन को करने में परेशानी होगी,जिसके बाद आपको तनाव रहेगा। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बनाएंगे,जिसमें आपको माताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनका रिश्ता और मजबूत होगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की भी योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं,जिसमें उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको जीवनसाथी द्वारा कोई उपहार की प्राप्त हो सकती है।

  • नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना नूरमहल की पुलिस ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह पुत्र लखविंदर वासी शमसाबाद  के रूप में हुई है ।थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गशत के दौरान जब पिंड शमसाबाद के  पहुंची तो उक्त आरोपी अपने घर के बाहर आता दिखाई दिया। जिसने हाथ में लिफाफा पकड़ा हुआ था । आरोपी पुलिस को देख कर घर में दाखिल होने लगा तभी पुलिस पार्टी ने उसे काबू कर लिया। पुलिस को आरोपी से 3.2 किलो चूरा पोस्ट और 52650 लीटर शराब बरामद हुई ।पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    गोराया पुलिस ने 180 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नीला उर्फ नीलम पत्नी राकेश कुमार वासी गांव दुलेता गोराया के रूप में हुई है। चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने  बताया कि आरोपी  नीलम को बस स्टैंड दुलेता से पुलिस पार्टी ने  180 नशीली गोलियों सहित काबू किया गया। पुलिस ने एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना लोहिया की पुलिस ने  आरोपी मंगल पुत्र फौजा सिंह वासी पिंड  मंडल छना को 3 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया।

  • एनसीबी ने कार से करीब 3.5 करोड़ रुपए का किया गांजा जब्त 

    एनसीबी ने कार से करीब 3.5 करोड़ रुपए का किया गांजा जब्त 

    महाराष्ट्रः मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनसीबी ने एक अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एनसीबी ने सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर एक वाहन में से लगभग 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसका कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। कार की तलाशी के दौरान उसमें छुपाए गये 95 पैकेट मिले।

    दो लोगों को किया काबू

    एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात को मादक पदार्थ विरोधी अभियान के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने कहा कि एनसीबी को एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जो की एक बड़ी खेप को मुंबई ले जाने की योजना बना रहा था।

    सूचना मिलते ही सभी खुफिया नेटवर्क हरकत में आएः एनसीबी अधिकारी

    एनसीबी के अधिकारी ने आगे बताया कि इस बात की सूचना मिलते ही सभी खुफिया नेटवर्क हरकत में आए और एनसीबी के अधिकारियों को एक वाहन के बारे में पता चला, जिसका उपयोग तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से भारी मात्रा में गांजा भेजने के लिए किया गया था। 

    तलाशी दौरान कार से 95 पैकेट बरामद

    सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर दो दिनों के लिए फील्ड ऑपरेशनल टीमों को पूरे प्लानिंग के साथ तैनात किया गया था। रविवार देर रात को एनसीबी की टीम ने दो लोगों को एक संदिग्ध कार के साथ रोका और तलाशी के दौरान कार में 95 पैकेट छिपे मिले। इन पैकेटों से कुल 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों लोगों को फौरन हिरासत में लिया गया। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में एक अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पता चला है, जिसके जाल महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में फैले हुए हैं।

    मामले की जांच जारीः एनसीबी अधिकारी

    एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि ये गिरोह मुंबई में कम से कम 20 पेडलिंग समूहों को भारी मात्रा में गांजे की आपूर्ति में शामिल था, जो सीधे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्रोत से भारी मात्रा में खरीद कर रहा था। ये गिरोह बदले में उपभोक्ताओं को कम मात्रा में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे। अधिकारी ने दावा किया कि मामले की जांच चल रही है।

  • MLA के भाई ने पत्नी को दिया 3 तलाक, CM के आदेश पर FIR दर्ज

    MLA के भाई ने पत्नी को दिया 3 तलाक, CM के आदेश पर FIR दर्ज

    कानपुरः जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के चर्चित विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान सोलंकी पर तीन तलाक देने का केस दर्ज किया गया है। फरहान पर उनकी पत्नी अंबरीन सोलंकी ने एफआईआर दर्ज कराई है और कहा कि उसने (फरहान) दूसरी औरत के चक्कर में मुझे तीन तलाक दे दिया और दहेज के लिए पांच लाख कैश मांग रहा था। 

    अंबरीन ने चकेरी थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज

    कानपुर में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान की पत्नी अंबरीन ने चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में दूसरी महिला के चक्कर में मारपीट करने और घर से भगा देने का आरोप लगाया है। मामला तीन साल पहले का है। उसका कहना है कि तीन साल तक पुलिस ने विधायक के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

    पीड़िता ने सीएम योगी से की शिकायत

    पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले की शिकायत की, तब जाकर मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्ट में देवर और देवरानी पर भी पांच लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने देवर और देवरानी को भी नामजद किया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी अंबरीन फातिमा की 25 मार्च 2009 को फरहान सोलंकी से शादी हुई थी।

    8 सितंबर 2019 को तलाक देकर घर से निकाला

    अंबरीन के मुताबिक, 8 सितंबर 2019 को फरहान ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया था। चकेरी थाने में शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में केस दर्ज किया गया। अंबरीन का आरोप है कि शादी के दो साल बाद ही फरहान के दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए थे।

    फरहान पर हुई एफआईआर दर्ज

    अंबरीन के मुताबिक, इसके विरोध पर वह (फरहान) प्रताड़ित करता था, लगातार प्रताड़ना के बाद उसने घर से निकाल दिया। वहीं विधायक इरफान सोलंकी ने अपने ऊपर लगे इल्जामों को गलत बताते हुए तीन साल तक मध्यस्थता करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब बात नहीं बनी तो मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में चकेरी इस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • 180 नशीली गोलियां सहित औरत गिरफ्तार 

    180 नशीली गोलियां सहित औरत गिरफ्तार 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): गोराया पुलिस ने 180 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नीला उर्फ नीलम पत्नी राकेश कुमार वासी गांव दुलेता गोराया के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी हरनील सिंह ने बताया कि  चौंकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने नीलम को बस स्टैंड दुलेता पर रोककर 180 नशीली गोलियों सहित दबोचा। पुलिस ने एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।