मुंबई में गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मुंबई: मुंबई के कुर्ला के नाइक नगर में एक 4 मंजिला पुरानी इमारत सोमवार देर रात गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई और अभी भी मलबे में कई लोग दब हुए है। मौके पर पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इससे पहले, इमारत गिरने की जानकारी होते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.श। अभी तक 8 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

20 से 25 लोगों अब भी फंसे हुए हैं। इमारत की ढहने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने हालात का जायजा लिया, साथ ही रेस्क्यू अभियान को तेज करने को कहा है। उनका कहना है कि ‘लगभग 5-7 लोगों को बचाया गया है। सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद लोग यहां रह रहे थे। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। सुबह हम इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम करेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।’

मुंबई में ढहने के कगार पर खड़ी इमारतों को लेकर बोलते हुए मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि पुरानी हो चली इमारतों को लेकर जब भी बीएमसी (BMC) नोटिस जारी करे उन्हें खाली कर देना चाहिए। वरना ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, जोृ काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *