Home Punjab>Ludhiana पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो

पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो

0

लुधियाना :  पिछले कई सालों से लगातार चाइना डोर दर्द दे रही है। फिर भी धड़ल्ले से चाइना डोर बिक रही है। अगर बात करें रोक-टोक की तो, ये भी कहीं न कहीं होती है, फिर भी नतीजा ये है कि हर पतंग चाइना मांझे से ही उड़ती है। पतंगों के मौसम में हर बार परिणाम वही रहते हैं कभी कोई व्यक्ति घायल हुआ तो कभी पशु-पक्षी इसकी चपेट में आ आ जाते है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के जगराओं पुल पर एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के सामने अचानक चाइना डोर आ जाने से उसका गला कट गया। जिसके उसके गले पर 4-5 इंच का घाव हो गया और खून बहने लगा। जिसे राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। 

घायल व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह निवासी दुगरी के तौर पर हुई है। सुखदेव सिंह ने बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ किसी काम के लिए पुल पर से निकल रहा था तो अचानक उसके सामने चाइना डोर आ गई। जिससे उससे गले पर 4-5 इंच का कट लग गया। जिसके बाद उसकी बेटी व राहगीरों ने उसे अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया। पीड़ित ने कहा कि चाइन डोर की बिक्री शरेआम की जा रही है। दुकानदार धड़ल्ले से चाइना डोर बेच रहे हैं और लोग खरीद रहे हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से इस खूनी डोर पर रोक लगाने की लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here