Home Punjab>Ludhiana पंजाब : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो

पंजाब : ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, देखें वीडियो

0

लुधियाना : आज सुबह माडल ग्राम नजदीक रेलवे ट्रेक पर सैर कर रहा व्यक्ति को ट्रेन की चपेट में आ गया। व्यक्ति की दोनों टांगें बुरी तरह से कट चुकी है। दर्द से कराहते हुए व्यक्ति को रेलवे ट्रेक पर खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। घायल की पहचान अशोक के रूप में हुई। उससे पास से मिले पहचान पत्र देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार घायल अशोक ट्रेन देख कर भागने लगा, लेकिन उसका पैर रेलवे पटरियों में फंस गया। घटना स्थल पर तुरंत जीआरपी पुलिस पहुंची। उसकी घंटाघर नजदीक बूट की दुकान है। घायल के दो बेटों विशु और रमन को जब आस-पास के लोगों ने सूचित किया तो परिजनों ने मौके पर पहुंच अशोक कुमार की पहचान की।

अशोक को किस ट्रेन ने कुचला है इस बारे अभी पता नहीं चल सका है। अशोक की दोनों टांगें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कट गई है।लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख अशोक को पीजीआई रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here