Home Punjab>Ludhiana पंजाबः बस स्टैंड के पास व्यक्ति की ह+त्या, देखें वीडियो

पंजाबः बस स्टैंड के पास व्यक्ति की ह+त्या, देखें वीडियो

0

लुधियानाः बस स्टैंड के पास व्यक्ति का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुल की निचे रहने वाले रिक्शा चालक की कुछ लोगों ने पत्थर मार कर हत्या कर दी है। वहीं आज सुबह राहगीरों ने सुबह खून से लथपथ व्यक्ति का शव देखा तो उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 5 के अंतर्गत चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भूरेवाल ने बताया कि भारत नगर चौक के पास एक अज्ञात रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि किसी भारी पत्थर से मारकर उसकी हत्या की गयी है। फिलहाल मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, लेकिन ऐसा लगता है कि रिक्शा चालक पंजाबी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here