Home Punjab>Ludhiana Punjab : व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

Punjab : व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

0

खन्ना : लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुबह समराला में हरिओं गांव के पास एक टैक्सी ड्राइवर का शव मिलने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रहने वाले रवि कुमार के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गोलियां मारकर हत्या की गई है। वारदात के बाद टैक्सी भी गायब है।जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि लूट की नीयत से वारदात के बाद लुटेरे हत्या करके गाड़ी लूटकर ले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार रवि कुमार ने रात अपने परिवार वालों को बताया था कि वह चंडीगढ़ से लुधियाना सवारी छोड़नी है। जिसके बाद मृतक के पिता जय कुमार ने बताया कि सुबह 4 बजे फोन आया तो बेटा काफी परेशान लग रहा था। 15 मिनट बाद फिर फोन आता है कि पापा मुझे गोली लगी है, फिर उसने लोकेशन भेजी। उन्होंने बताया कि आकर देखा कि बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके गोलियां मारी गईं थी।

 पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। रवि परिवार का इकलौता बेटा था। जय कुमार ने जानकारी के करीब डेढ़ साल पहले रवि की शादी हुई। चार महीने से रवि टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here