Home Punjab>Ludhiana Punjab : 4 मंजिला Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 40 गाड़ियां पहुंची मौके पर

Punjab : 4 मंजिला Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 40 गाड़ियां पहुंची मौके पर

0
Punjab : 4 मंजिला Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 40 गाड़ियां पहुंची मौके पर

लुधियाना : थाना दरेसी के अंर्तगत आते क्षेत्र बाल सिंह में एक कपड़ा बनाने वाली 4 मंजिला फैक्टरी में भीष्ण आग लगने का मामला सामने आया है। आगजनी में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 कर्मचारियों को पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बाहर निकाला। जिस कारण उनकी जान बच गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। आगजनी में जानी नुकसान के अलावा लाखों की मशीनरी व धागा व तैयार माल जलकर राख हुआ है। आगजनी की घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है। 

दक्ष निटवियर नामक फर्म में इंटरलॉक मशीनरी लगी हुई है। जहां कपड़ा तैयार किया जाता है। गत रात्रि फैक्टरी में नाइट डयूटी चल रही थी, इस दौरान 7 कर्मचारी फैक्टरी के भीतर डयूटी कर रहे थे। रात को मालिक ने फैक्टरी को बाहर से लॉक लगा दिया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे फैक्टरी से धुंआ निकलने लगा। करीब साढ़े 7 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली। कयास लगाए जा रहे कि फैक्टरी के भीतर अगिनश्मन यंत्र भी नही थे।


 इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने  बताया कि 7 कर्मचारी फैक्टरी के भीतर काम कर रहे थे। 5 को फैक्टरी से बाहर निकला लिया गया। जबकि 2 कर्मचारियों की जलकर मौत हुई है। फैक्टरी मालिक ने बाहर से लॉक लगा रखा था। फैक्टरी मालिक फरार है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।  दूसरी मंजिल पर नाइट डुयूटी के दौरान दोनों कर्मचारी काम कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों की दम घुटने से मौत हुई है। दोनों के शव दूसरी मंजिल से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बाहर निकाले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here