Home Punjab>Ludhiana Punjab News : TVS के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Punjab News : TVS के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
Punjab News : TVS के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

लुधियाना : शोरुम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने 4 बजे बस्ती जोधेवाल नजदीक TVS के शोरुम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 40-50 इलैक्ट्रिक स्कूटियां जलकर राख हो गई। आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और शोरुम के मालिकों को सूचित किया।

फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलेक्ट्रानिक स्कूटी यूनिट से आग फैल रही थी, लेकिन समय रहते कंट्रोल कर लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। इस हादसे में करीब 25 लाख के करीब का नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले नजदीकी पैट्रोल पंप के करिंदे ने शोर मचाया। उसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी भयावक थी कि काफी दूर से आग की लपटे नजर आ रही थी। आग लगने के कारण शोरुम की दूसरी मंजिल में धमाके भी हो रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। आग की सूचना पुलिस को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here