Home Punjab>Ludhiana पंजाबः धागे की फैकट्री में लगी भीषण आग, देखें LIVE

पंजाबः धागे की फैकट्री में लगी भीषण आग, देखें LIVE

0

लुधियानाः टिब्बा रोड़ पर स्थित पुनीत नगर की 2 नंबर गली में धागे की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री अंदर काम कर रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। आग इतनी भीषण लगी है कि उसकी लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद मनी ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आग पिछले 1 घंटे से लगी हुई है। 

LIVE देखने के लिए Link पर Click करें 

अभी तक दमकल विभाग की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है। वहीं इस हादसे में शार्ट सर्किट के कारण तारें भी जलकर राख हो गई।  जिसके बाद उन्होंने तुरंत शनि मंदिर के पास दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। लेकिन गली तंग होने के कारण दमकल विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लेकिन अभी भी आग पर काबू नहीं पाया गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक यहां पर नहीं रहते है। इस फैक्ट्री में मरफल आदि बनाने का काम होता है। आग लगने की दूर-दूर तक लपटे दिख रही है। वहीं इलाका निवासियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। फैक्ट्री की बैकसाइड के साथ लगते घरों को भी प्रशासन ने खाली करवा लिया है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here