Home Punjab>Ludhiana Punjab: नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम

Punjab: नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम

0
Punjab:  नाबालिग ने दिया बेटे को जन्म, हालत बिगड़ने पर तोड़ा दम

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर किया मामला दर्ज

लुधियानाः सिविल अस्पताल में एक नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर युवती ने दम तोड़ दिया। बतादें कि करीब 1 साल पहले एक युवक ने अपने रिश्तेदार नाबालिग किशोरी को घर से भगा लिया। करीब 1 साल बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी उसे ट्रेन में लेकर लुधियाना वापस आ रहा था। अचानक सोनीपत नजदीक उसकी हालत बिगड़ गई। किशोरी को सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। मृतक किशोरी का नाम निशा है। मृतक किशोरी के भाई आनंद ने कहा कि उसकी बहन को आरोपी बिक्रम अपनी बातों में बहला फुसला कर 13 सितंबर ले गया। उसकी बहन 12 साल की थी। आरोपी उनके बड़े जीजा विक्की का भाई है। किशोरी के पिता सुरेश राम ने पुलिस को बताया कि आरोपी बिक्रम ने उनकी बेटी को गर्भवती कर दिया। 30 अगस्त को आरोपी बिक्रम उनकी बेटी को ट्रेन से लुधियाना ला रहा था। अचानक सोनीपत नजदीक उनकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। सिविल अस्पताल सोनीपत दाखिल करवाया गया। जहां उसकी नार्मल डिलीवरी हुई। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर बिक्रम, निशा अपने नवजात बच्चे के साथ 1 सितंबर को लुधियाना अपनी बहन के पास आ गए। जहां निशा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई अचानक निशा ने दम तोड़ दिया। मामले में थाना सदर की पुलिस ने आरोपी बिक्रम के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here