Blog

  • बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 घायल

    बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 14 घायल

    नई दिल्ली : देवरिया में यूपी रोडवेज की सरकारी बस और ट्रक की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला व 12 साल का लड़का शामिल है। वहीं इस हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए, इनमें कुछ गंभीर स्थिति में है। इन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

    हादसा इतना भीषण था कि बस के ड्राईवर साइड का पूरा हिस्सा डैमेज हो गया। सूचना पर डीएम व एसपी इमरजेंसी पहुंचे व घायलों हाल जाना। अधिकारियों ने इनके समुचित इलाज़ के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है। डीएम व एसपी सिटी मेडिकल कॉलेज में काफी देर तक डटे रहे और घायलों का एक्सरे करवाया।

    घायल बस चालक सिराज अहमद ने बताया कि वह देवरिया के रुद्रपुर से आजमगढ़ सवारी लेकर जा रहा था। बराव चौराहे के आगे बहसुआ गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।  

  • बड़ी खबरः Arvind Kejriwal की जमानत पर लगाई रोक, जानें मामला 

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी है। ED ने केजरीवाल की जमानत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और उनकी याचिका पर जस्टिस सुधीर कुमार जैन और रविन्द्र जडेजा की बेंच ने सुनवाई की। बेंच ने दलीलें सुनने के बाद फिलहाल के लिए केजरीवाल की जमानत पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। बीते दिन ही दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें रेगुलर जमानत दी थी। वहीं ED ने जमानत के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा था, लेकिन दिन निकलते ही और हाईकोर्ट खुलते ही ED ने वकील के जरिए याचिका दायर करके केजरीवाल की जमानत को चुनौती दे दी।

    ED की याचिका पर सुनवाई जारी है और इस बीच हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। ED का कहना है कि निचली अदालत ने उनका पक्ष सुना तक नहीं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाया है। वे एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में हैं। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 का प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी। केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर किया और वापस जेल गए, लेकिन जेल जाने से पहले उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी, लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई। वहीं केजरीवाल की रेगुलर बेल वाली याचिका पर सुनवाई जारी रही, जिसकी फैसला कल शाम आया और आज उस फैसले पर रोक भी लग गई।

    ED की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू पेश हुए और ED का पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी है कि निचली अदालत ने उनका पक्ष नहीं सुना और न ही उन्हें पक्ष रखने का सही तरीके से मौका दिया गया, इसलिए केजरीवाल को जमानत देने वाले फैसले पर विचार किया जाए। वह घोटाले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी हैं और अगर उन्हें जमानत मिली तो वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। केस के गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

  • Jalandhar: नामाकंन भरने से पहले सुरिंदर कौर के घर पहुंचे Punjab प्रधान Raja Warring, देखें वीडियो

    Jalandhar: नामाकंन भरने से पहले सुरिंदर कौर के घर पहुंचे Punjab प्रधान Raja Warring, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को उपचुनाव होने जा रहे है। वहीं कांग्रेस ने दो दिन पहले देर रात को पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को टिकट दी है। जिसके बाद आज सुरिंदर कौर नामाकंन भरने के लिए डीसी दफ्तर के लिए कुछ देर में रवाना होगी। वहीं नामाकंन भरने से पहले पंजाब कांग्रेस प्रधान और सासंद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सुरिंदर कौर के घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, विधायक लाडी शेरोवालिया, नवजोत दहिया, राजिंदर बेरी सहित अन्य नेता सुरिंदर कौर के घर पहुंचे।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए राजा वडिंग ने कहा कि सभी पार्टी के दावेदार आज सुरिदंर के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिदंर कौर को टिकट देकर मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि सुरिदंर कौर 5 बार पार्षद रह चुकी है। सुरिदंर ने जहां पति के स्वर्गवास होने के बाद परिवार का पालन पोषण कर रही है, वहीं इलाके के लोगों की भी तह दिल से सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर के लोग काफी समझदार है और लोग पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं को भी देख रहे है।

    जैसे कि आजकल कुछ नेता पार्टी छोड़कर दल बदल रहे है। वहीं इन सभी चीजों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने सुरिदंर कौर ने टिकट दी है। राजा वडिंग ने कहाकि आज सुरिदंर कौर के नामाकंन के दौरान देश भर में कांग्रेस ने नीट पेपर को लेकर धरने लगाने का फैसला किया है, जिसके चलते वह नामाकंन में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसी के चलते वह आज सुरिंदर कौर के घर पहुंचे और सभी नेताओं को एक साथ होकर सुरिदंर कौर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की अपील की है। 

  • इस राज्य में जमीन खरीदना होगा मुश्किल, CM ने दिये सख्त निर्देश

    इस राज्य में जमीन खरीदना होगा मुश्किल, CM ने दिये सख्त निर्देश

    उत्तराखंडः राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जमीन खरीदने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो उसके ज़मीन खरीदने से पहले उसके ऊपर चल रहे सारे मामलों और जमीन खरीदने के मकसद का स्पष्ट विवरण देना होगा। अपराधियों के  लिए अब यहां जमीन खरीदना मुश्किल हो सकता है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य में कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाए।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि राज्य में जमीन खरीदने वाले बाहरी व्यक्तियों का मकसद स्पष्ट होना चाहिए और उन्हें आपराधिक विवरण के साथ उद्देश्य का घोषणा पत्र भरना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन खरीदने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उन पर कोई आपराधिक मामला न चल रहा हो। यदि जांच में कोई आपराधिक मामला पाया जाता है, तो उसका स्पष्ट उल्लेख किया जाए।

  • Punjab : प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, देखें Video

    Punjab : प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, देखें Video

    फिरोजपुर : पुलिस ने मनजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह वासी मोहल्ला जट्टा वाला जीरा की हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी सुखदीप कौर, हरजिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह वासी गड़ीविंड जिला तरनतारण, गुरलीन सिंह उर्फ मोटा वासी गांव वडिंग मोहनपुर और अर्शदीप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह वासी पत्ती निक्की डीओड़ी सरहाली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जगजीवन सिंह उर्फ जग्गू पुत्र निर्मल सिंह वासी हड्डी विंड और हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सुखविंदर सिंह वासी गड़ीविंड की तलाश जारी है। इस हत्या के मामले में बरती गई पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी इनवेस्टिगेशन रणधीर कुमार ने बताया कि मृतक मनजीत सिंह की पत्नी सुखदीप कौर ने पुलिस को यह बयान देते हुए मुकद्दमा दर्ज करवाया था कि उसका पति मनजीत सिंह पुत्र हरनेक सिंह 6 जून 2024 को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गया था, जिससे उसकी बातचीत होती रही है मगर 10 जून से उसके पति का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। डी.एस.पी. जीरा गुरदीप सिंह, डी.एस.पी इन्वैस्टिगेशन बलकार सिंह और इंस्पैक्टर कमलजीत राय के नेतृत्व में एस.एस.पी सौम्या मिश्रा द्वारा टीमों का गठन किया गया और इस टीम द्वारा जांच के दौरान मनजीत सिंह के लापता होने संबंधी पत्नी सुखदीप कौर पर शक हुआ और पुलिस द्वारा मनजीत सिंह के भाई गुरसेवक सिंह पुत्र हरनेक सिंह वैसी गांव मांगेवाला के साथ संपर्क किया गया। 

    उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी सुखदीप कौर ने अपने प्रेम-संबंधों के चलते हुए अपने पति मनजीत सिंह का अपने प्रेमी हरजिंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और उसके साथियों से अपहरण करवाया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए कार्रवाई शुरू की और पुलिस ने सुखदीप कौर को उसके मायके गांव कोटडदाता से काबू कर लिया और मनजीत सिंह के भाई गुरु सेवक सिंह ने आकर बाकी के हत्यारों की पहचान बताई। पुलिस ने नामजद इन चार लोगों को गिरफ्तार करके जब पूछताछ की तो उन्होंने माना कि मनजीत सिंह को उन्होंने 6-7 जून की मध्य रात्रि को कपड़े के साथ गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी है और उसकी लाश पत्थर और लोहे की कंटीली तार से लपेटकर गांव कंबोआ के नजदीक ब्यास दरिया में फैंक दी थी।

  • Punjab: ट्रांसफार्म को लेकर 2 गुटों में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: ट्रांसफार्म को लेकर 2 गुटों में चली गोलियां, 3 घायल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली के अंतर्गत गांव कैलो में बिजली ट्रांसफार्मर को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गई। हादसे में 3 लोग घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति टखने में गोली लग गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान लखबीर सिंह, सतनाम सिंह और हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। तीनों घायल कैलो गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके चाचा का बेटा गांव में लाईट खराब होने के चलते देखने गया था।

    जहां परमिदंर और जंग बहादुर में उसकी लड़ाई हो गई। पीड़ित ने बताया कि सतमाम और हरविंदर सिंह छुड़वाने पहुंचे तो उन पर हमलावारों ने गोली चला दी। उन्होंने कहा कि सभी ने भागकर जान बचाई। पीड़ित ने कहा कि घर की ओर रास्ता जाता है, वहां पर घटना हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान 5 से 6 फायर हुए है। उन्होंने कहा कि कोई पुरानी दुश्मनी नहीं थी। पीड़ित ने बताया कि लखबीर की गोली लगने से शरीर की आंते डैमेज हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावार घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। 

  • NEET पेपर लीक को लेकर एक्शन में आई सरकार, 3 Engineers सस्पेंड

    पटनाः नीट पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को पटना स्थित एनएच के गेस्ट हाउस में एक कमरा बिना आवंटन के ही बुक किए जाने पर पथ निर्माण विभाग ने तीन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि वीरवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी पीएस प्रीतम यादव के कहने पर ही सरकारी गेस्ट हाउस में आरोपियों के लिए कमरा बुक कराया गया था।

    विजय सिन्हा ने इस मामले में तेजस्वी यादव से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था। पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर के रिश्तेदार और इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी अनुराग ने पेपर लीक को लेकर खुलासा किया था। ऐसे में बिहार सरकार ने आज अधीक्षण अभियंता उमेश राय, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। तीनों पर तथ्यों को छिपाने, गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर की गई हैं। इस बीच केंद्रीय एजेंसियों से सबूत शेयर करने के लिए ईओयू के कुछ अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

  • Punjab: Motorcycle ओर Verka Tanker में हुई भयानक टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab: Motorcycle ओर Verka Tanker में हुई भयानक टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    मोहालीः देर रात 1 बजे के करीब पुल के पास मोटरसाइकिल ओर वेरका टैंकर के बीच बयानक टक्कर हो गई। इस भयानक टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे 32 सेक्टर हस्पताल में दाखल करवाया गया है। 

    इस हादसे की सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक सागर और घायल मिथन के परिवार और रिश्तेदारों के साथ बहस होने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक मित्रक के परिजनों ने पुलिस से कहा कि पहले कैंटर चालक को गिरफ्तार करो उसके बाद हम शव को सड़क से उठाने देगें।

    पुलिस कर्मी ने कहा की उनके समझाने के बाद भी जब उन्होंने परिजन शव को उठाने नहीं दे रहे थे, जिसके कारण लंबा जाम लगने लगा था, जब शव को उठाया गया तो पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके कारण पुलिस प्रशासन की गाड़ी का शीशा भी टुट गया। दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर नारेबाज़ी करके रोष पर्दशन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए। 

  • Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें, Jail से बाहर निकलने से पहले ही हाई कोर्ट पहुंची ED

    Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें, Jail से बाहर निकलने से पहले ही हाई कोर्ट पहुंची ED

    नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पहले ईडी हाई कोर्ट पहुंच गई है। कल यानी वीरवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी। आज केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने की संभावना थी। लेकिन इससे पहले ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, ईडी थोड़ी देर में हाई कोर्ट से सुनवाई की मांग करेगी।

  • Jalandhar: मार्केट कमेटी दफ्तर के अंदर खड़ी कार को शरारती अनसरों ने लगाई आग

    Jalandhar: मार्केट कमेटी दफ्तर के अंदर खड़ी कार को शरारती अनसरों ने लगाई आग

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार की ओर से सूबे में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं व पुलिस प्रशासन व अधिकारियों की बदलियां भी की जा रही हैं पर इसके बावजूद भी असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन नुकेल डालने में पूरी तरह असफ़ल साबित हो रही है। ताजा मामला मार्केट कमेटी दफ्तर गोराया का सामने आया है, जहां सरकारी कर्मचारी की दफ्तर के अंदर खड़ी कार को शरारती तत्व पेट्रोल डालकर आग लगा गए, जिससे कार बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

     इस बारे जानकारी देते गुरप्रीत सिंह ने बताया वह मार्केट कमेटी गोराया में ड्यूटी करता है। दोपहर 3:00 बजे के करीब वह दफ्तर में खाना खा रहा था तो अचानक उसे शीशे टूटने की आवाज सुनाई दी। जब वह दफ्तर से बाहर आने लगा तो देखा किसी ने दफ्तर को बाहर से कुंडी लगाकर बंद किया हुआ है। जब उसने खिड़की में से देखा तो उसकी कार को आग लगी हुई थी। उसने अंदर से दरवाजा तोड़ा व बाहर निकला जिसने लोगों की मदद से कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक अंदर से कार पूरी तरह जलकर राख हो गई थी व कार में पड़े दस्तावेज भी जल गए। 

    गुरप्रीत ने बताया इस घटना के बारे गोराया पुलिस को सूचित कर दिया था जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिनकी ओर से जांच शुरू कर दी गई है। यहां वर्णन योग है कि मार्केट कमेटी दफ्तर के बिल्कुल साथ सेवा केंद्र भी बना हुआ है जहां भीड़ लगी रहती है पर इसके बावजूद भी आसामाजिक तत्वों में पुलिस प्रशासन का बिल्कुल भी डर या खौफ नहीं है जिनकी ओर से दिनदहाड़े लोगों की उपस्थिति में ही कार को आग लगा दी व फरार हो गए। इस बाबत एसएचओ राकेश कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है व आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा ।