Blog

  • Punjab : 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    Punjab : 10 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    फ़िरोज़पुर। थाना सिटी फिरोजपुर में तैनात सहायक उप-निरीक्षक (ASI) गुरमेल सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने यह शिकाय़त मिलने के आधार पर कार्रवाई की है। मामले बारे जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को राज कुमार निवासी बल्लुआना, जिला फिरोजपुर की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उक्त एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसका भाई मदन लाल, ए.एस.आई. जुलाई 2023 में फिरोजपुर के थाना शहरी पुलिस और उक्त एएसआई के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया था। इस मामले में गुरमेल सिंह जांच अधिकारी (आईओ) थे।

    प्रवक्ता ने बताया कि जब शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था तब भी उक्त गुरमेल सिंह ने 10 हजार रुपये लिये थे। इस मुकदमे के दौरान, शिकायतकर्ता के भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई और उक्त आई.ओ. गुरमेल सिंह को अपने भाई की मौत के बारे में अदालत में एक रिपोर्ट जमा करनी थी ताकि परिवार अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सके। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त एएसआई इस काम के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

    शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त एएसआई गुरमेल सिंह को दो लोगों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

  • Jalandhar : नशा तस्करों से 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar : नशा तस्करों से 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर। जिले में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत जालंधर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 1.34 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी के तहत 21सी-29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर 57 दिनांक 27-04-2024 के तहत 17 आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन 1 जालंधर में मामला दर्ज किया गया था। एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 48.5 किलो हेरोइन बरामद की है और अब पुलिस ने इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


    एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि वाहन संपत्ति और ड्रग मनी समेत कुल 1.34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा रही है। पुलिस द्वारा 1.05 करोड़ रुपये की ड्रग मनी समेत 28,90,000 रुपये की नकदी वाहनों से जब्त की जा रही है। इसी प्रकार सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए कुल 1,34,28,300 की संपत्ति कुर्क की जा रही है।

  • बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान को किया महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित

    बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान को किया महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : आज अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फाइनल ईयर की परीक्षा में  महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान द्वारा 9वां स्थान करने के उपलक्ष पर उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह रखा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने इशिता धीमान को हिमाचली टोपी और मैमेंटो देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि  इस उपलब्धि से महाविद्यालय बंगाणा और इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में आयोजित परीक्षा में हमारे महाविद्यालय की छात्रा इशिता ने टॉप 10 में 9 रैंक  बनाकर इस क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है , यह छात्रा की कड़ी मेहनत और अध्यापकों का सही निर्देशन से ही संभव हो पाया है।

    इशिता पढ़ाई के अलावा एनएसएस, खेल,  कल्चर और रचनात्मक गतिविधियों में भी  बढ़चढ़ कर भाग लेती थी। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 2021 में हमारे महाविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा ने हिमाचल विश्वविद्यालय टॉप टेन में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह दोनों छात्रा अब हमारे महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत है और उनमें नई ऊर्जा का संचालन होगा। इस अवसर पर उपप्राचार्य रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर नंद लाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. कुलदीप और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन आदि मौजूद रहे।

  • Punjab: चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 गिरफ्तार

    Punjab: चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर थाना 8 की पुलिस ने चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रियाशु उर्फ आर्यन पुत्र राकेश निवासी गांव ओरनी, हरदोई, जिला उत्तर प्रदेश, मोहितपाल उर्फ मोहित पुत्र नरिंदर कुमार निवासी हरदोई, जिला उत्तर प्रदेश, विशाल कुमार पुत्र सतपाल निवासी बसंत नगर, लुधियाना और रामराज उर्फ राज पुत्र राम प्रसाद निवासी बस्ती जोधेवाला लुधियाना के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने प्रियाशु, विशाल और मोहितपाल को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बिना नंबरी स्पलेंडर बाइक बरामद किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी टीम ने रामराज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों के कब्जे से 3 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर 93 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी जिले में अलग-अलग पार्कों में खड़े वाहनों को चोरी करते थे। जांच में सामने आया है कि प्रियाशु और रामराज के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है।

  • इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्रा. लि. में भरे जाएंगे मेंटेनेंस ऑफिसर और टेकनिशियन के पद

    इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्रा. लि. में भरे जाएंगे मेंटेनेंस ऑफिसर और टेकनिशियन के पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद द्वारा तीन पद अधिसूचित किए गए हैं जिसमें एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो पद टेकनिशियन के शामिल है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 जुलाई को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस ऑफिसर के लिए शैक्षणिक योग्यता ईलैक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग और फार्मा कम्पनी में दो साल का अनुभव होना जरुरी है। इसके अलावा अभ्यार्थी को प्रतिमाह 22 हज़ार रूपये वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेकनिशियन पद के लिए ईलैक्ट्रिशियन टेªड में आईटीआई और फार्मा कम्पनी में चार से पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित अभियर्थी को 18 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उक्त पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 096257-56343 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Dibrugarh Express के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद 2 ट्रेनें रद्द, 11 के बदले रूट, देखें लिस्ट

    Dibrugarh Express के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद 2 ट्रेनें रद्द, 11 के बदले रूट, देखें लिस्ट

    गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद इस रूट पर चलने वाली 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि11 ट्रेनों का रूट बदला गया है। भारतीय रेलवे ने इस हादसे से प्रभावित सभी ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है, उन ट्रेनों के नए रूट के बारे में बताया गया है। वहीं, वीरवार को चलने वाली ट्रेन संख्या 5094 (गोंडा से गोरखपुर) और ट्रेन संख्या 5031 (गोरखपुर से गोंडा) को रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। वहीं, 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

    दुर्घटना स्थल पर पहुंचा राहत चिकित्सा यान

    मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज और झिलाहीं स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण गोंडा से दुर्घटना राहत चिकित्सा यान दुर्घटना स्थल पर पहुंच गया है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं।

    हेल्पलाइन नंबर

    • गोण्डा – 8957400965
    • लखनऊ – 8957409292
    • सीवान – 9026624251
    • छपरा – 8303979217
    • देवरिया सदर- 8303098950
  • मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद

    मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद, इन्सटूªमेंटेशन के 5 पद, टर्नर के 5, एलटी वायर व केवल ऑप्रेटर के 5 तथा टेªनी इंजीनियरिंग के 5 पद शामिल है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इलैक्ट्रिकल, इलैक्ट्रॉनिक्स, मकैनिकल, इन्सटूªमेंटेशन व टर्नर के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं और संबंधित टेªड में आईटीआई तथा वेतन सरकारी मानदंडों के अनुसार देय होगा।

    उन्होंने बताया कि एलटी वायर और केवल ऑप्रेटर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 5 से 10 साल का अनुभव तथा वेतन 15 से 20 हज़ार रूपये प्रतिमाह देय होगा। इसके अतिरिक्त टेªनी इंजीनियर के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता इलैक्ट्रिशियन, इलैक्ट्रॉनिक्स व मकैनिकल में डिग्री/डिप्लोमा तथा आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है।
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक व योग्यक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली बोनाफाइड, बायोडाटा और मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 98055-12587 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • ट्रैफिक चालानः पुलिस ने मौके पर वसूले 30 हजार

    ट्रैफिक चालानः पुलिस ने मौके पर वसूले 30 हजार

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने बुधवार को जिला के अलग अलग स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 159 वाहनों के चालान किए हैं। इनमें से कुछ ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिससे पुलिस को 30500 रु की आय हुई है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 4 लोगों से 400 रूपए जुर्माना वसूला है।
  • Jalandhar: गाड़ी को आग लगाने के मामले में Pawan Tinu ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar: गाड़ी को आग लगाने के मामले में Pawan Tinu ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में घर के बाहर खड़ी शशी नामक व्यक्ति की कार को शरारती अनसंरों द्वारा आग लगा दी गई। इस घटना में गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं इस घटना को लेकर आज आप पार्टी के नेता पवन टीनू ने एडीसीपी-2 आदित्य से मुलाकात की। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए पवन टीनू ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है, सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

    इस दौरान पवन टीनू ने बताया कि उक्त पीड़ित जागरण के प्रोग्राम करके परिवार का पालन पोषण करता है। ऐसे में शरारती अनसंरों द्वारा शशी की गाड़ी को आग लगा दी गई। टीनू ने कहा कि पिछले 4 साल से वहीं पर गाड़ी खड़ी रहती थी, लेकिन अब बदला लेने के लिए गाड़ी को आग लगवा दी है। पवन टीनू बोले, उन्हें लगता है कि हड्डा रोड़ी के खिलाफ कुछ दिन पहले की गई कार्रवाई के चलते शरारती अनसंरों द्वारा गाड़ी को आग लगाई गई है। टीनू बोले, उनको लगता है कि हड्डा रोड़ी को हटवाने के चलते उक्त व्यक्तियों ने किसी से गाड़ी को लगवाने के लिए दहशत पैदा करने की कोशिश की हो।

    टीनू बोले, पुलिस ने ध्यान में मामला रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में ऐसे शरारती अनसंर अन्य घटनाओं को अंजाम दे सकते है। टीनू ने कहा कि उनके शक है कि आयूब और उनके भाई द्वारा घटना करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ऐसे में उन्हें दोनों पर शक ही है, जांच के बाद ही असल तथ्यों के बारे में पता लग सकता है।

  • ठगीः नौकरी के झांसे में आया घेवट बेहड़ का युवक

    ठगीः नौकरी के झांसे में आया घेवट बेहड़ का युवक

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना का एक और युवक विदेश में नौकरी के चक्कर में ठगा गया है। अम्ब तहसील के घेवट बेहड़ गांव के रहने वाले नीरज पुत्र रमन कुमार ने अम्ब पुलिस को दी शिकायत में कांगड़ा के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। नीरज का दावा है कि कांगड़ा तहसील के तियारा गांव निवासी अरबिंद कुमार उर्फ अतुल कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने विदेश भेजने के नाम पर उससे तीन लाख दस हजार रूपए लिए थे। पैसे लेने के बाद भी अरबिंद ने उसे विदेश का वीजा और नौकरी नहीं दिलवाई। नीरज ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो नीरज ने फोन उठाना बंद कर दिया। अब न तो पैसे वापस मिल रहे हैं और न ही उसे नौकरी का कोई भरोसा रहा। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।