Home Blog Page 4921

एक ओर बड़े Kidney Transplant Racket का हुआ पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांच में खुलासा 5 राज्यों में चल रहा था गोरखधंधा

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर से किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट को बेनकाब करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी 5 राज्यों में स्थित अस्पतालों से यह गोरखधंधा चला रहे थे। जांच में पता चला है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट चला रहे थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस रैकेट में बड़े खुलासे होने की संभावना है और भी आरोपी इस मामले में गिरफ्तार हो सकते है। इस पूरे मामले को लेकर क्राइम ब्रांच की ओर से आज सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में अहम प्रेस कांफ्रेंस भी बुलाई गई है। जिसमें इस पूरे रैकेट के बारे में डिटेल जानकारी दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पिछले दिनों 9 जुलाई को एक इंटरनेशनल किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भी भंडाफोड़ किया था। जिसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट एक किडनी डोनर से 4 से 5 लाख रुपए में क‍िडनी लेते थे और रिसीवर को 20 से 30 लाख रुपए में देते थे। इसमें जाने-माने अस्पतालों की एक महिला डॉक्टर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गिरफ्तार लोगों के तार बांग्लादेश से जुड़े हुए थे। यह इंटरनेशनल रैकेट भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किडनी रैकेट चला रहा था और बताया गया था क‍ि यह पूरा रैकेट नोएडा के एक निजी अस्पताल में करीब 15 से 16 किडनी ट्रांसप्लांट भी 2021 और 2023 के बीच में कर चुका था।  

Jalandhar: नकली CBI अफसर फिरौती मांगता काबू, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब के जालंधर के सेंट्रल हलके के बीचो-बीच मिलाप चौक में वीरवार देर शाम पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जिसमें पुलिस ने फिरौती मांगता एक सीबीआई का नकली स्पेशल ऑफिसर काबू कर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि मिलाप चौक में स्थित एक मोबाइल शॉप में एक व्यक्ति कुछ दिन पहले अपना फोन ठीक करवाने आया था। उक्त व्यक्ति फोन पूछने के बहाने वहां पर बैठी लड़कियों से छेड़छाड़ करने लगा, मालिक ने जब उसको प्यार से समझाना शुरू किया तो उसने अपनी वॉकी टॉकी और सीबीआई का कार्ड निकाल कर आगे रख दिया। इस हरकत से दुकानदार को शक हुआ तो उसने डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को फोन कर बुलाया और वहां पर उसको हिरासत में लेकर थाने ले आई।

इस नकली सीबीआई के कार्ड पर मनजसप्रीत सिंह निवासी लाखन का पड्डा जिला कपूरथला का रहने का पता लिखा हुआ था। कार्ड पर इसको स्पेशल ऑफिसर लिखा हुआ है और कार्ड का नंबर हैडक्वार्टर 21297 /5495 डाला गया है। नौजवान की कार्ड पर जो तस्वीर थी वहां केस कटे हुए थे, परंतु हिरासत के दौरान उसने दाढ़ी और दस्तार सजाई हुई थी। हिरासत में लिए नकली सीबीआई व्यक्ति के रिश्तेदार का कहना था कि यह पहले भी छोटे-मोटे कामों में ऐसे ही फसा है, लेकिन आसपास के 50 गांव को यह पता है कि वह सीबीआई में काम करता है।

यह व्यक्ति कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक है और सूत्रों की माने तो नकली पासपोर्ट बनाने का भी धंधा भी करता है। यहां तक कि पासपोर्ट या सरकारी दस्तावेजों पर जो मोहर लगती है वह भी बनता है। बताया जा रहा है कि उसके सभी परिवार वालों के पासपोर्टों पर नकली वीजे लगे होने की आशंका है और जो भी अवैध फैक्ट्रियां होती है वहां से फिरौती की मांग करता है। वह जो भी जमीन खरीदता है वह अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीद करता है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शिकायत दर्ज करने की बजाय उसको छोड़ दिया है। वहीं पुलिस का कहना है मामले की पूरी जांच करेंगे और फिर दोबारा बुलाया जाएगा। इसकी शिकायत उच्च अधिकारी डीजीपी को कर दी गई है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए है।

PM का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

नई दिल्‍लीः अक्सर देखे जाता है कि लोग एक-दूसरे का मजाक उड़ाते रहते है, यहां तक की कालकारों का भी मजाक बना लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते रहते है, लेकिन सोचा नहीं होगा कि किसी का मजाक उड़ना इतना महंगा भी पड़ सकता है। बतादें कि इटली की पीएम का मजाक उड़ाने पर कोर्ट ने एक महिला को 5 हजार यूरो का जुर्माना लगाया है।

देखा जाता है कि भारत में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को लेकर अक्‍सर तरह-तरह के मीम्‍स सामने आते रहते हैं। भारतीय प्रधानमंत्री के साथ उनके मजाकिया अंदाज में बनाए गए रील्‍स भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड होते रहते है। अब आपकों सावधान होने की जरूरत है, अगर आप भी इस तरह के रील बनाते हैं तो अब बनाना बंद कर दें, कहीं आपको भी जुर्माना न लग जाए। भारतीय करेंसी में यह राशि करीब साढ़े चार लाख रुपये बैठती है।

जिस महिला पर यह जुर्माना लगाया गया है वो मूल रूप से इटली की ही रहने वाली हैं और पेश से एक पत्रकार हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मिलान की एक अदालत ने सोशल मीडिया पर इटली की पीएम का मज़ाक उड़ाने के लिए गिउलिया कॉर्टेस नामक पत्रकार पर 5,000 यूरो का हर्जाना लगाया।

तीन साल पहले, जब जॉर्जिया मेलोनी विपक्ष की नेता हुआ करती थी, तब उन्‍होंने ये मुकदमा दाखिल किया था। पत्रकार कॉर्टेस ने तब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मेलोनी को पूर्व फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलिनी की तस्वीर के साथ दिखाया गया था। मेलोनी ने इस तस्‍वीर को फर्जी करार दिया था। मेलोनी ने फेसबुक पर यह मुद्दा उठाते कहा था कि मैंने अपने कानूनी सलाहकार को कॉर्टेस के खिलाफ मुकदमा चलाने का निर्देश दिया है।

Jalandhar: फिर विवादों में घिरी Nooran sister, पति ने हमले के लगाए आरोप

जालंधर, ENS: मशहूर सूफी गायक ज्योति नूरां को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ज्योति नूरां पर उसके पति कुणाल पासी ने हमलावारों को बुलाकर उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर ज्योति नूरां और कुणाल पासी दोनों ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं कुणाल पासी ने शिकायत में बताया कि उसे ज्योति नूरां ने उसे लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पर बुलाया था। जहां उसने फोन पर कहा कि वह उसका इंतजार कर रही है। कुणाल का आरोप है कि वह देर रात फॉर्च्यूनर गाड़ी में लिद्दड़ा फ्लाईओवर पर गया जहां ज्योति नूरां की फॉर्च्यूनर गाड़ी पीबी 08 8008 के साथ एक ओर गाड़ी नबंर पीबी 09 एजी 7129 खड़ी थी।

कुणाल का आरोप हैकि इस दौरान आई-20 कार आई, जिसमें सवार व्यक्ति खुद को पुलिस स्टाफ के व्यक्ति बता रहे थे। कुणाल का आरोप है कि इस दौरान व्यक्तियों ने पिस्तौल और तेजधार हथियार निकाल लिए और उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह गाड़ी भगाकर वहां से निकल गया। कुणाल का आरोप है कि उक्त हमलावारों ने उसका पीछा करते हुए दोबारा कुछ दूरी पर आकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान घटना के दौरान वहां पर दविंदर सिंह पीसीआर की टीम गश्त पर तैनात थी। जिन्होंने वहां पर हलचल देखी और मौके पर पहुंचे, लेकिन उस दौरान हमलावार फरार हो गए।

वहीं दूसरी ओर ज्योति नूरां ने शिकायत में कहा है कि उसे कुणाल का फोन आया था और उसने धमकी दी थी कि वह उसे अभी मिल नहीं तो वह उसकी सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर देगा। ज्योति ने कहा कि वह उसे लिद्दड़ा फ्लाईओवर पर मिलने के लिए गई। जहां दो गाड़ियां खड़ी थी। जिसे में एक गाड़ी पीबी 08 एफजी 3961 मौजूद थी। इस गाड़ी में से कुणाल बाहर आया और उसके साथ आल्टो गाड़ी थी जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। जहां उक्त व्यक्तियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।

इस दौरान वह उसे धमकियां देने लगा कि वह उसकी अश्लील वीडियो को लीक कर देगा। जिसके बाद वह अपनी जान को खतरा महसूस देखकर अपने पति अविनाश कुमार से फोन पर बात की। जिसके बाद उसके पति ने दोस्त पारस और बल्ली को सूचना दी और वह मौके पर पहुंच गए। जहां कुणाल पासी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें उन्हें मिली है और वह मामले की जांच कर रहे है।

Punjab: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

फिरोजपुर : जिले से एक दुखदाई घटना सामने आई है। जहां खेत में काम करते समय अचानक पानी की मोटर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। गांव शरीह वाला के खेतों में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार किसान तरसेम सिंह खेत में मोटर चलाने गया था, अचानक मोटर में करंट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक तरसेम सिंह घर नहीं लौटा तो परिजन मोटर पर गए। वहां वहां तरसेम सिंह का शव पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने सरकार से मृतक किसान के परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

Punjab: ज़मीनी विवाद को लेकर 2 गुट हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

फिरोज़पुरः शहर के कंधवाला गांव में ज़मीनी रंजिश को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें एक अमृतधारी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ममदोट में भर्ती कराया गया।

जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पास एक कनाल जमीन है। आरोपी पक्ष उस ज़मीन पर कब्जा करना चाहते हैं, इसलिए वह आज धारदार हथियारों से लैस होकर और लाठी-डंडे लेकर उनकी जमीन पर कब्ज़ा करने के लिए आ गए ओर अमृतधारी व्यक्ति को घायल कर दिया। गेट पर परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़त परिवार ने प्रशासन ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की भी बात कही जा रही है। इस विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

Punjab: नशे के मामले में महिलाओं ने वकील को पीटा, लोगों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः जवाहर नगर कैंप में नशा बेचने वालों को पकड़वाने के मामले में वकील के सहायक पर महिलाओं ने द्वारा पिटाई कर दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एक व्यक्ति को नशे के साथ काबू कर लिया। बताया जा रहा हैकि नशे की पुड़ी लेकर व्यक्ति वकील के घर में चला गया। जिसके बाद परिवारिक सदस्यों ने नशेड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त वकील भी सहायक के पक्ष में घटना स्थल पर पहुंच गया।

आरोप है कि पुलिस के हवाले किए गए युवक की बहन ने वकील को थप्पड़ मार दिया। युवक की बहन ने कहा कि उसका भाई नशा करता है और उसे कई बार नश छुड़वाओं केंद्र में भी भर्ती करवाया जा चुका है। बहन का कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह ड्रग्स बेचता है। बहन का आरोप है कि जो लोग उसके भाई पर नशा बेचने का आरोप लगा रहे है वह खुद नशा बेचते है। वहीं इस मारपीट को लेकर इलाका निवासियों ने चेतावनी दी है कि नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर चेतावनी दी है कि नहीं तो वह रोड़ जाम कर देंगे।

Punjab : karan Aujla की हादसे के दौरान पलटी Car, देखें वीडियो

चंडीगढ़ : पंजाब सिंगर करण औजला शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इसका जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो में दिख रहा है कि उनकी ट्रैकिंग वाली कार पलट जाती है, जिससे वह चोटिल हो जाते हैं। औजला ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ट्रैकिंग कार से रेस लगाते नजर आ रहे हैं। रेस के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट जाती है। पहले तो वह 3-4 जगह फिसलती है, फिर आखिर में पलटती है। हादसे के दौरान करण औजला को भी मामूली चोटें आईं। यह घटना तब हुई जब वह अपने एक गाने की शूटिंग विदेश में कर रहे थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी। करण ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, ‘शूटिंग में मेरी गर्दन लगभग टूटने के कगार पर थी, मगर गनीमत रही कि बचाव हो गया।  

Jalandhar: जनता को बड़ा झटका, नगर निगम ने बढ़ाए प्रॉपर्टी टैक्स के रेट, बकाएदारों की होगी संपत्ति सील

जालंधर, ENS: वेस्ट में हुए उप-चुनाव के बाद नगर निगम ने लोगों को बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, अब नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के तहत अब पेडिंग कामों का निपटारा करने के कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दे दिए है। वहीं नगर निगम चुनाव से पहले नगर निगम ने जनता को झटका देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ बढ़ा दिया है। नए वित्तीय वर्ष में लोगों से 5% बढ़े प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली का काम शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि निगम में एडिशनल कमिश्नर अमरजीत सिंह बैंस ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को लेकर मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को तेज करने के आदेश दिए है, ताकि निगम की आय बढ़ सके। जिक्रयोग है नगर निगम की हद में 3 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। इसमें ढाई मरले, मंदिर-मस्जिद और 5 मरले सिंगल स्टोरी तक टैक्स माफ है। इसलिए निगम हद में 1.67 लाख प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में आती है। इसमें लगभग 30 हजार कॉमर्शियल संपत्ति है।

वैसे कॉमर्शियल संपत्ति मालिक नियमित टैक्स जमा करते हैं, लेकिन रेजिडेंशियल संपत्ति मालिक जमा करने में रुचि नहीं दिखाते हैं। इसलिए अब रेजिडेंशियल संपत्ति मालिक से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली शुरू की जाएगी। वैसे भी सरकार ने नए वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रॉपर्टी टैक्स की स्लैब में 5% की बढ़ोतरी की है। बिलों में इस वृद्धि के साथ वसूली शुरू की गई है, जोकि अप्रैल से लागू किया गया है। इस संबंध में सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर बडिंग ने कहा कि चंडीगढ़ से 5% प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया गया है। इसलिए अब नए वित्तीय वर्ष में लोगों से बढ़े प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली की जा रही है

गौर हो कि हाल ही में लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज करने का आदेश दिया था। इसके बाद वीरवार को निगम में प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच की एडिशनल कमिश्नर अमरजीत सिंह बैंस ने मीटिंग की। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज करने के निर्देश दिए। हालांकि अब तक सात करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है, लेकिन मार्च तक 55 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य है। इसलिए निगम बकाएदारों की संपत्ति सीलिंग की कार्रवाई करेगा।

Train से सफर करने वालों के लिए अहम खबर

नई दिल्ली : गोंडा में गुरुवार को हुए हादसे के बाद कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। बीते गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में ट्रेन के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। हादसे में 3 लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। गोंडा में घटनास्थल पर मरम्मत कार्य जारी है।

19 जुलाई को लखनऊ डिवीजन पर 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। ऐसी ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की है।

लखनऊ जंक्शन डिवीजन में 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के कारण यातायात बाधित हुई हैं। अगर आपकी भी आज ट्रेन है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।