Blog

  • पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील के घर का किसानों ने किया घेराव, देखें वीडियो

    अबोहरः बीकेयू किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने बीते दिन भाजपा के 3 नेताओं की कोठी के घेराव करने का ऐलान किया था। इसी के चलते आज किसानों ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ की कोठी का घेराव किया है। इस मौके पर किसानों ने कहा कि जाखड़ परिवार खुद किसान होने का दावा करते है। ऐसे में उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर एक नारा तक नहीं लगाया।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा सरकार बॉर्डर और किसानों पर अत्याचार कर रही है, जिसे किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पंचकोसी स्थित घर का घेराव करने पहुंच गए है। 

  • होशियारपुरः  आप विधायक की इनोवा और I- 20 कार में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियापुर/सोनू थापर: आप पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस  हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे  विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी।

    इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • स्टेडियम में पंडाल गिरने से मची अफरातफरी, कई घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल गिर गया। पंडाल गिरने के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के तत्काल बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। इस घटना में आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर राहत कार्य जारी है। अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना के घायलों को पास स्थित सफदरजंग अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज जारी है। पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहा, “यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। पंडाल गिरने से कोई भारी प्रभाव या बडऋ़ा नुकसान नहीं हुआ है।”

    घटनास्थल पर दमकलकर्मियों, दिल्ली पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बचाव कार्य जारी है। इस घटना में अभी पंडज्ञल के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है। बता दें कि दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजधानी के लुटियन जोन के अति व्यस्ततम इलाके में है। यह दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज और लोकप्रिय साईं मंदिर है। दिल्ली का वीआईपी खान मार्केट भी इसके पास ही है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। ट्रक की चपेट में आने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने प्रशासन और ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस प्रशासन ने ट्रक को कब्जे में  ले लिया है। परिजनों का कहना है कि उनके पिता सुबह घरेलू सामान लेने के लिए घर से निकले थे, लेकिन तभी एक ट्रक चालक द्वारा एकदम से ट्रक की खिड़की खोली गई।

    इस घटना के दौरान ट्रक की खिड़की उनके चेहरे पर लगने के कारण वह नीचे गिर गए। जिसके बाद वह दूसरे ट्रक की चपेट में आ गए। परिजनों की हमारी मांग है कि जिसने भी हमारे पिता का एक्सीडेंट कर उनकी हत्या की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। उनका कहना है कि ट्रक ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन का कानून ड्राइवर के लिए बनाया गया था ताकि किसी भी तरह की घटना होने पर ड्राइवर को ही जिम्मेदार ठहराया जा सके, लेकिन उस वक्त हिट एंड रन का काफी विरोध हुआ था और ड्राइवरों द्वारा चक्का जाम भी किया गया था। इसके बाद सरकार ने पुनर्विचार करते हुए इस कानून को वापस ले लिया था। वहीं अब परिवार उन ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है, जिन्होंने हादसे में उनके पिता की जान ले ली। अब देखना होगा कि पुलिस अधिकारी आरोपी ट्रक ड्राइवर को कब तक गिरफ्तार करते हैं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

  • जालंधरः चाईना डोर से बच्चे की मौ+त के बाद परिजनों ने दान की आंखें, देखें वीडियो

    चाईना डोर को लेकर अकाली दल के पूर्व विधायक का आया बयान

    जालंधर, ENS:  आदमपुर में चाइना डोर की चपेट में आने से 2 दिन पहले 14 वर्षीय जयवीर सिंह की मौत हो गई। जिसका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के दौरान कुछ ऐसे दृश्य थे जिन्हें देखकर हर किसी की छाती फट गई। बेशक, जयवीर सिंह की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी मां ने कल रात लाइंस क्लब हॉस्पिटल आदमपुर में मृतक युवक की आंखें दान कर दी हैं, ताकि कोई और बच्चा उन आंखों से दुनिया देख सके। लेकिन प्रशासन द्वारा चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है और आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और कीमती जानें भी जा रही हैं।

    दूसरी ओर आदमपुर हलके से अकाली दल से पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू ने प्रेस वार्ता करते हुए आप सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार चाइना डोर को बंद नहीं कर सकती वह नशे को क्या बंद करेगी। उन्होंने कहा कि इसी हालातों में जयवीर सिंह की मौत इस चाइना डोर की चपेट में आने से हुई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी ओर से प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। 

  • बड़ी खबरः सुबह-सुबह BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का ट्रक से हुआ एक्सीडेंट 

    फतेहाबादः हरियाणा में फतेहाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह-सुबह भाजपा विधायक दुड़ाराम की फॉर्च्यूनर कार का शनिवार सुबह हिसार के पास एक्सीडेंट हो गया। गनीमत यह रही है कि हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। हालांकि, उनके निजी सचिव (PA) राजबीर को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद फतेहाबाद से दूसरी गाड़ी मंगाकर विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। विधायक दुड़ाराम सुबह फतेहाबाद से दिल्ली के लिए निकले थे।

    हिसार एयरपोर्ट के पास अचानक उनकी फॉर्च्यूनर कार की ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद आसपास के लोग इकट्‌ठे हो गए। विधायक को लोगों ने संभाला तो वह बिल्कुल ठीक थे। उनके PA राजबीर को हल्की चोटें आई थी। मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद विधायक दूसरी गाड़ी में दिल्ली के लिए निकल गए। एक्सीडेंट को लेकर दुड़ाराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी सामने जा रही गाड़ी से हल्की टच हुई थी। मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। उन्हें कोई चोटें नहीं लगी।

  • पंजाबः आज से 2 दिन टोल प्लाजा रहेंगे बंद 

    लुधियानाः किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सरकार के साथ लगातार दूसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। वहीं दूसरी ओर मीटिंग के दौरान देर रात प्रशासन द्वारा बॉर्डर पर आंसू गैस छोड़े जाने की किसानों ने निंदा की है। इस दौरान किसानों ने आज से 2 दिन के लिए टोल पर धरना लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए वहां से गुजरेंगी। दरअसल,  बीकेयू ने अगले 2 दिन पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। जिसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा 2 दिन टोल फ्री रहेंगा। आज दोपहर 12 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर डेरा जमाएंगे।

    जानकारी देते हुए BKU उगराहां के देहाती प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शंभू बार्डर पर किसानों के साथ हरियाणा और केन्द्र सरकार धक्केशाही कर रही है। यह सहन नहीं की जाएगी। किसानों का साथ देने के लिए उनकी जत्थेबंदी भी अब मैदान में उतर पड़ी है। कल SKM (संयुक्त किसान मोर्चा) की बैठक है। बैठक में कल बड़ा ऐलान हो सकता है। सरकार आंसू गैस के गोले चलाकर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। किसानों पर जितना अत्याचार सरकार करेगी किसान उतनी ताकत से उठेंगे। बता दें इससे पहले किसान लगातार पिछले 2 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा कुछ घंटों के लिए बंद करवा चुके हैं।बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का किसानों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है, जिसके चलते पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर धरना दिया जाएगा। किसानों की केंद्र की तरफ से लंबित मांगों को लेकर शंभू बार्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • कोचिंग सेंटरों को लेकर आई अहम खबर, सरकार ने की सख्ती

    करनालः हरियाणा में अब कोई भी कोचिंग इंस्टीट्यूट बिना रजिस्ट्रेशन नहीं चल पाएगा। साथ ही एग्जाम टाइम में स्टूडेंट्स के बढ़ते मेंटल प्रेशर को कम करने के लिए इंस्टीट्यूट में साइक्लोजिस्ट (मनोवैज्ञानिक) रखना होगा। इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स को अच्छे नंबर दिलाने वाले वादे का प्रचार भी नहीं कर सकेंगे। सरकार इसे लेकर 20 फरवरी को बजट सत्र में हरियाणा कोचिंग इंस्टीट्यूट (कंट्रोल एंड रेगुलेशन) बिल 2024 पेश करने जा रही है। बिल में कॉमर्शियल कोचिंग इंस्टीट्यूट पर अंकुश लगाने को लेकर कई मानक तय किए गए हैं। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट (DHE) की ओर से कोचिंग इंस्टीट्यूट पर शिकंजा कसने के लिए कंट्रोल और रेगुलेशन का ड्राफ्ट तैयार किया है।

    इसमें सरकार की ओर से गाइडलाइन तय कर ली गई हैं। इसमें लोकल लेवल पर इंस्टीट्यूट की मनमानी रोकने के लिए कमेटी बनाने का लॉ दिया गया है। बिल की खास बात यह है कि इंस्टीट्यूट को बच्चे की मानसिक विकास की निगरानी करनी होगी। कोचिंग इंस्टीट्यूट अपने स्टूडेंट्स से अच्छे नंबर दिलाने का वादा नहीं करेगा। कोचिंग संस्थानों को अपने केंद्रों में दी जाने वाली कोचिंग की गुणवत्ता या कोचिंग में प्रस्तावित सुविधाओं या हासिल किए गए परिणाम या कक्षाओं का हिस्सा रहे छात्रों के बारे में किसी भी दावे से जुड़ा गुमराह करने वाला प्रचार नहीं करना होगा। कोई भी कोचिंग सेंटर स्नातक से कम शिक्षा वाले ट्यूटर को नियुक्त नहीं करेंगे।

    इस बिल में डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी के पास सिविल प्रोसीजर कोड 1908 के तहत कोर्ट की शक्तियां होंगी। यदि कोचिंग इंस्टीट्यूट कानून के किसी भी प्रोविजन को तोड़ते हैं तो उसे पहली बार 25 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। दूसरी बार गलती करने के बाद भी कोचिंग इंस्टीट्यूट के खिलाफ आरोप साबित होता है तो कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का पूरा मौका दिया जाएगा। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी इंस्टीट्यूट का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर देगी। ऐसे इंस्टीट्यूट जिन पर आरोप है, स्टूडेंट या पेरेंट्स अपील अथॉरिटी के पास केस फाइल कर सकते हैं और उसको सुलझा सकते हैं। कोई भी कोचिंग इंस्टीट्यूट रेसिडेंटल और ऑनलाइन कोचिंग या ट्यूशन सेंटर वैलिड रजिस्ट्रेशन के बगैर नहीं चलाया जा सकता है।

    20 फरवरी से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में 4 अहम विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसने के लिए हरियाणा कोचिंग इंस्टीट्यूट (कंट्रोल और रेगुलेशन) बिल 2024 के अलावा गृह विभाग की ओर से तैयार किए गए मृत शरीर सम्मान विधेयक 2024 और रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन आफ दी ट्रैवल एजेंसी एक्ट 2024 को पेश करने के लिए विधानसभा में भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार किए गए हुक्का बारों के खिलाफ विधेयक को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कानूनी राय के बाद इसे भी जल्द भेजा जाएगा। दरअसल गृह विभाग के उक्त दो विधेयकों को बीती कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई थी। लिहाजा अब इन विधेयकों को पेश करने में किसी भी तरह की कोई कानूनी अड़चन नहीं है।

  • संदिग्ध हालत में महिला हुई लापता, 1 साल पहले हुई थी शादी

    करनालः हरियाणा के करनाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां असंध गांव में पति से झगड़े के बाद मायके आयी एक विवाहित युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि महिला की शादी को करीब 1 साल हुआ था और अब 10 दिन से मायके में थी। परिजनों ने आसपास में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी शादीशुदा है। उसका किसी बात को लेकर उसके पति से झगड़ा हो गया था।

    इसके बाद उसने उसे कॉल भी किया था। मामला शांत हो जाए, इसलिए उसने अपनी बेटी को अपने घर पर बुला लिया था। पिता ने बताया कि बीती 9 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे वह अचानक घर से बिना बताए कही चली गई। हमने सोचा कि वह वापस आ जाएगी, लेकिन जब देर शाम तक भी वह नहीं लौटी तो चिंता हुई। उसके फोन पर कॉल किया गया तो फोन बंद आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि शाम को ही तलाश शुरू की गई थी।

    बस स्टैंड, अस्पताल, करनाल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अनेक स्थानों पर सर्च किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। फिर रिश्तेदारों के पास कॉल किया गया और पता किया गया कि क्या उनकी बेटी उनके घर आई है, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही जवाब मिला, वह यहां नहीं आई। परिजन अपनी बेटी को तलाश करके थक चुके थे, शायद ही कोई ऐसी जगह बची हो जहां उन्होंने उसे तलाश नहीं किया, लेकिन कोई भी पता नहीं चल पाया। एक सप्ताह बाद परिजनों ने असंध थाना में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की हाइट 5 फुट 5 इंच है, और उसने गुलाबी सूट, क्रीम कलर की पजामी व पांव में चप्पल डाले हुए है। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता के लापता होने की शिकायत मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

  • कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गो+लियां, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में देर रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कपड़ा व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर जॉय टिर्की ने बताया कि वीरवार रात करीब 11:16 बजे गोलीबारी की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता हसीनुद्दीन ने बताया कि वह करोलबाग में रेडीमेड कपड़े और जींस बनाने का काम करते हैं।

    वह यमुना विहार इलाके में परिवार के साथ रहते हैं। वीरवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके यमुना विहार स्थित घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी करने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कारतूस के कई खोखे मिले हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता से पूछताछ के बाद मामला संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।