Blog

  • Congress में बवाल, 11 विधायकों ने दी धमकी

    झारखंडः चंपई सोरेन कैबिनेट का विस्तार तो हो गया है, लेकिन इसके साथ ही सरकार में दूसरी सबसे बड़ी साझीदार कांग्रेस का आंतरिक कलह सतह पर आ गया है। सरकार की अगुवाई कर रही झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक वैद्यनाम राम ने भी मंत्रियों की सूची में अपना नाम काटे जाने पर बागी तेवर अपना लिया है।कैबिनेट में कांग्रेस कोटे से जिन चार लोगों को जगह मिली है, वे पूर्व की हेमंत सोरेन सरकार में भी मंत्री थे। इससे कांग्रेस के 11 विधायक नाराज हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को दो-टूक कह दिया है कि कैबिनेट से इन चारों को हटाकर नए चेहरों को मंत्री नहीं बनाया गया तो वे विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार करेंगे।नाराज विधायकों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा है।

    कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस के नाराज विधायक एक साथ राज्य से बाहर भी जा सकते हैं। इन विधायकों का कहना है कि हेमंत सोरेन की सरकार में शामिल इन चारों मंत्रियों की परफॉर्मेंस बेहद खराब रही है। उन्होंने चार साल में कभी पार्टी के दूसरे विधायकों की नहीं सुनी। कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। इन्हें हटाने की मांग हेमंत सरकार के ही कार्यकाल से होती रही है, लेकिन अब फिर से बनी कैबिनेट में उन्हें जगह दी गई है, अगर बदलाव नहीं हुआ तो आगामी चुनावों में पार्टी को काफी नुकसान होगा। नाराज विधायकों ने एकजुटता बनाए रखने के लिए कई दौर की मीटिंग की है। नाराज चल रहे विधायकों में कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, रामचन्द्र सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, दीपिका पांडेय सिंह, अंबा प्रसाद, सोनाराम सिंकू, शिल्पी नेहा तिर्की, भूषण बाड़ा शामिल हैं।

    इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक बैद्यनाथ राम भी सख्त नाराज हैं। उनका नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में शामिल किया गया था, लेकिन कांग्रेस की आपत्ति की वजह से शपथ ग्रहण समारोह के करीब एक घंटे पहले उनका नाम काट दिया गया।दरअसल, झारखंड में कैबिनेट में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में 11 मंत्री ही थे। 12 वें मंत्री के खाली बर्थ पर कांग्रेस दावा करती रही है। इस बार भी जब शपथ लेने वाले मंत्रियों के नामों की सूची सामने आई तो कांग्रेस ने 12वें मंत्री पद के लिए दबाव बढ़ा दिया और इस वजह से आखिरी क्षणों में बैद्यनाथ राम को ड्रॉप कर 12वां बर्थ खाली रखा गया है।बैद्यनाथ राम ने कहा है कि यह उनका ही नहीं, दलित समुदाय का अपमान है। कैबिनेट में दलित समुदाय का एक भी मंत्री नहीं है। अगर पार्टी नेतृत्व ने दो दिनों में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे कड़ा फैसला लेने को बाध्य हो जाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇੱਕ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਦੇਖ ਦੂਜੇ ਭਰਾ ਦੀ ਵੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ : ਹਲਕਾ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਅੰਦਰ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਅਲੀ ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵੇਲੇ ਮਾਹੌਲ ਗਮਗੀਨ ਹੋ ਗਿਆ ਜਦੋਂ ਦੋ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮ੍ਰਿਤਕ ਭਰਾਵਾਂ ਦੇ ਚਚੇਰੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (42 )ਪੁੱਤਰ ਰਤਨ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਦਮ ਘਬਰਾਹਟ ਮਹਿਸੂਸ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਸ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖਬਰ ਉਸਦੇ ਵੱਡੇ ਭਰਾ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜੋ ਕਿ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਕੰਪਨੀ ਵਿੱਚ ਡਰਾਈਵਰ ਦੀ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਭਰਾ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਦੁੱਖ ਨਾ ਸਹਾਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸ ਨੂੰ ਇਕਦਮ ਦਿਲ ਦਾ ਦੌਰਾ ਪੈ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਵੀ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਐਲਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। 

    ਅੱਜ ਜਦੋਂ ਦੋਵਾਂ ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹਾਂ ਸਮਸਾਨ ਘਾਟ ਅੰਤਮ ਸੰਸਕਾਰ ਲਈ ਲਿਆਂਦੀਆਂ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਸੀ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੋਵਾਂ ਭਰਾਵਾਂ ਦੀਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕੋ ਚਿਖਾ ਵਿੱਚ ਚਿਣ ਕੇ ਅਗਨੀ ਭੇਟ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾਂ ਸੱਜਣਾਂ ਮਿੱਤਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਨਮ ਅੱਖਾਂ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਵਿਦਾਈ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਰਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕੰਪਨੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕੰਪਨੀ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ ਪੋਸ਼ਣ ਕਰ ਸਕਣ।

  • किसान आंदोलन में दिखे अमृतपाल सिंह और दीप सिद्धू पोस्टर

    चंडीगढ़: दिल्ली कूच के चौथे दिन शुक्रवार को भी पंजाब के किसान हरियाणा से सटे शंभू और दाता सिंहवाला बार्डर पर डटे रहे। दाता सिंहवाला में शांति रही, लेकिन शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए। वहीं एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अमृतपाल सिंह और दीप सिद्धू के बैनर लगे हुए है। वहीं बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस के लगाए सीसीटीवी कैमरे में कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का बैनर बड़े होर्डिंग में लगाते देखे गए है।

    बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह इन दिनों असम की जेल में बंद हैं। 23 अप्रैल, 2023 को उसे मोगा के पास एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल पर आइएसआइ कनेक्शन, विदेश से फंडिग, अवैध हथियार और खालिस्तान समर्थक होने पर केस दर्ज किया गया था। फरार होने के बाद कुरुक्षेत्र में भी अमृतपाल ने शरण ली थी। बाद में उसे मोगा से गिरफ्तार किया गया था।

  • दर्दनाक हादसाः 18 माह की बच्ची समेत परिवार के 5 लोगों की मौ+त

    बीकानेरः राजस्थान के बीकानेर में शुक्रवार को ट्रक और एसयूवी के बीच टक्कर में 18 महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना भारतमाला एक्सप्रेसवे पर नौरंगदेसर-रासीसर के पास हुई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी के कुछ हिस्से सड़क के पार हो गए।  दुर्घटना में मरने वाले पांच लोगों में से चार डॉक्टर थे और उनकी पहचान डॉ. प्रतीक, उनकी पत्नी डॉ. हेतल, डॉ. पूजा और उनके पति डॉ. करण के रूप में हुई है। हादसे में जिस बच्ची की मौत हुई, वह पूजा और करण की बेटी थी। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टर गुजरात के कच्छ के रहने वाले थे और सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे थे. यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे जम्मू-कश्मीर से वापस आ रहे थे, जहां वे यात्रा के लिए गए थे। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

  • पंजाबः चाईना डोर की चपेट में आने से युवक की कटी गर्दन, देखें वीडियो

    अबोहरः पंजाब में चाईना डोर का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन जालंधर के आदमपुर में 12 वर्षीय बच्चे की चाईना डोर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं अब ताजा मामला फिरोजपुर के धर्म नगरी से सामने आया है। जहां फोटो स्टेट करवाने गया युवक की चाईना डोर की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक की गर्दन कट गई।

    मामले की जानकारी देते हुए पक्का सीडफॉर्म निवासी करण दीप सिंह ने बताया कि वह धर्म नगरी में फोटो स्टेट करवाने के लिए गया था। जहां पर चाइना डोर में फंसने के कारण उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। आसपास के लोगों ने उसे नागपाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पीड़ित का करीब 1 घंटे तक ऑपरेशन चला। ग़नीमत रही कि बाइक की रफ्तार धीमी होने से युवक के गले में कम चोट कम आई। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    इस घटना को लेकर परिजनों ने प्रशासन से चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि प्रशासन हर बार चाइनीज़ डोर पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करता था व इसको लेकर बड़े बड़े दावे में किए जाते है लेकिन इसके बावजूद शहर में चोरी-छिपे चाइनीज डोर बेची जाती है। शहर के लोगों व परिजनों ने नगर निगम अधिकारियों व प्रशासन से चाइनीज़ डोर बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਦੇ ਹੌਂਸਲੇ ਬੁਲੰਦ, ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਦਿੱਤਾ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ, ਦੇਖੋ CCTV

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਸਿੱਖਾਂ ਵਾਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਮੁਹੱਲਾ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀ ਹੋ ਜਾਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮੁਹੱਲਾ ਪ੍ਰੇਮ ਨਗਰ ਦੇ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮੰਦਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਮੇਹਰ ਸਿੰਘ ਮਿਸਤਰੀ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਦੇ ਇੱਕ ਘਰ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਈ, ਜਦ ਘਰ ਦੇ ਬਾਕੀ ਮੈਂਬਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਸਨ ਅਤੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਇੱਕ ਔਰਤ ਘਰ ਦੇ ਉੱਪਰ ਛੱਤ ‘ਤੇ ਕੁੱਤੇ ਨੂੰ ਰੋਟੀ ਪਾਉਣ ਗਈ ਹੋਈ ਸੀ। ਚੋਰੀ ਦੀ ਇਹ ਘਟਨਾ ਘਰ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਕੈਮਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤਾ ਨੌਜਵਾਨ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਮਹਿਜ਼ 5-7 ਮਿੰਟ ਵਿੱਚ ਹੀ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਘਰ ਦੀ ਅਲਮਾਰੀ ਵਿੱਚੋਂ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਲੈ ਕੇ ਰਫੂਚੱਕਰ ਹੋ ਗਿਆ। 

    ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਘਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਕੇਵਲ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਸ਼ਰਮਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਘਰ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਜਦ ਛੱਤ ‘ਤੇ ਕੁੱਤੇ ਨੂੰ ਰੋਟੀ ਆਦਿ ਪਾਉਣ ਗਈ ਸੀ ਤਾਂ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਅਣਪਛਾਤਾ ਲੜਕਾ ਘਰ ਦਾ ਬਾਹਰਲਾ ਗੇਟ ਖੋਲ ਕੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋਇਆ ਅਤੇ ਘਰ ਦੇ ਕਮਰੇ ਦੀ ਅਲਮਾਰੀ ਨੂੰ ਖੋਲ੍ਹ ਕੇ ਉੱਥੋਂ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ।

  • पंजाबः बच्चों की लड़ाई को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    बटालाः गुरु नानक नगर में देर रात बच्चों की लड़ाई में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 6 साल के बच्चों के बीच हुई लड़ाई ने गंभीर रूप ले लिया। जिसमें एक पक्ष की ओर से 6 राउंड फायरिंग हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद कर दोनों पक्षों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी मोहित बेदी ने बताया कि वह ड्यूटी पर थे तभी उनकी पत्नी का फोन आया कि गली में बच्चों का झगड़ा हो गया है और पड़ोसी उनके घर आकर भला-बुरा कह रहे हैं और मारपीट कर रहे है।

    जब मैं अपने भाई और दोस्तों के साथ पड़ोस के चाचा से बात करने आया तो उन्होंने ऊपर से ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया और लगातार 6 राउंड फायरिंग की। जिसमें मेरे और मेरे भाई के पैर में छर्रे लगे। पुलिस विभाग से मांग की है कि गोली चलाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ 307 का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

    दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि बच्चों के झगड़े के बाद पुलिस अधिकारी की पत्नी हमारे घर आई और हमारे साथ गाली-गलौज करने लगी और उसके बाद उसका पति अपने 30-40 साथियों के साथ धारदार हथियार लेकर आया और हमारे घर पर हमला कर दिया। पहले भी कई बार ये लोग हमें भला-बुरा कह चुके हैं। इसलिए पुलिस से अनुरोध है कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी सिटी ललित शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

  • जालंधर के लोगों को राहतः जल्द शुरू होगी एयरपोर्ट से उड़ाने, रूट हुए अलॉट

    जालंधर, ENS: आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पीछले काफी समय से सासंद सुशील रिंकू आदमपुर एयरपोर्ट को फिर से चालू करने को लेकर जोर लगा रहे है। ऐसे में राहत भरी खबर सामने आई है कि आदमपुर एयरपोर्ट से जल्द उड़ाने शुरू हो सकती हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हिंडन, श्री नांदेड़ साहिब, बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ने वाले फ्लाइटों के लिए रूट अलॉट कर दिए हैं। सासंद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आदमपुर हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इससे शहर के लोगों को दिल्ली जाकर फ्लाइट नहीं पकड़नी होगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने सांसद को लिखे पत्र के जवाब में इसकी जानकारी सांझा की है।

    मंत्रालय ने सांसद को जानकारी दी है कि उड़ान 5.0 के तहत आदमपुर से रूटों के लिए विभिन्न एयरलाइंस को अलॉट कर दिया गया है। इस पर उनकी ओर से जल्द ही उड़ानें शुरू की जाएंगी। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आदमपुर हवाई अड्डे को 125 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस हवाई अड्डे से उक्त फ्लाइटें शुरू होने से दोआबा के लोगों को काफी आसानी होगी। बता दें कि इसको लेकर जालंधर से आप सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मुलाकात की थी। उन्हें जालंधर के लोगों की सुविधा के लिए एक पत्र भी सौंपा था। अब इस पर सरकार ने फैसला ले लिया गया है। जल्द ही आदमपुर एयरपोर्ट से कई शहरों के लिए उड़ाने शुरू हो जाएंगी।

  • पंजाबः पहले पत्नी के सिर पर मारी प्रेस, फिर लगाई आग

    लुधियानाः अजीत नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घरेलू विवाद के चलते शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति ने देर रात पत्नी के सिर पर प्रेस मारकर हमला कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाए है कि इस दौरान जब उसने खुद का बचाव किया तो पति ने उसके कपड़ों में आग लगा दी। आग लगने से महिला चिल्लाने की आवाज सुनकर इलाका निवासी इकट्ठे हो गए और आग पर काबू पाया। वहीं लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। दूसरी ओर मौका पाकर पति घटना स्थल से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला की करीब 22 साल पहले शादी हुई थी और उसकी 6 बेटियों है।

    अस्पताल में दाखिल महिला कमलजीत कौर की बेटी जसप्रीत कौर ने कहा कि उसका पिता नशे का आदी है और अकसर नशे में मां के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट करता है। कई बार उनकी मां पिता को छोड़ कर मायके चली गई। लेकिन बार पिता उसे मना कर ले आता। शुक्रवार की रात वह कहीं गए हुए थे। पिता 4-5 दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था। देर रात वह नशे में घर आया और मां के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। बेटी ने बताया कि इसी दौरान उसके पिता ने पहले प्रेस से मां पर हमला किया और उसके बाद उसके कपड़ों को आग लगा दी। शोर मचने पर आसपास के लोग जमा हो गए।

    लोगों ने उन्हें सूचित किया और वह घर पहुंची। मोहल्ले की महिलाओं ने कैंची मंगवा कर कमलजीत के जले कपड़े काट कर निकाले। बेटी जसप्रीत कौर मां को झुलसी हालत में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों के मुताबिक कमलजीत करीब 40 से 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। उसकी हालत गंभीर देख PGI रेफर कर दिया गया। थाना सलेम टाबरी के जांच अधिकारी राजकुमार ने कहा कि महिला की हालत ठीक होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। वहीं जानकारी देते हुए मोहल्ला अजीत नगर के सरपंच हरविंदर सिंह ने कहा कि महिला का पति मारपीट कर उसे आग लगाकर फरार हो गया है। पीड़ित महिला की पहचान कमलजीत कौर के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट स्कूल में सफाई कर्मचारी है। उसका पति कोई काम नहीं करता। 

  • जालंधरः टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कस्बा भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि हादसे में टैंट का लाखों रुपए कीमत का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही जालंधर सिटी और भोगपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के जालंधर स्थित कंट्रोल रूम में रात करीब 11.55 बजे सूचना दी गई थी कि थाना भोगपुर के क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लगी है।

    रात के वक्त ड्यूटी पर मौजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत भोगपुर के लिए रवाना हो गए। भोगपुर के लिए जालंधर से सिर्फ एक ही गाड़ी भेजी गई थी। बाकी गाड़ियां भोगपुर फायर स्टेशन से ही आई थी। करीब 10 लोगों की टीम ने मिलकर किसी आग पर रात करीब 2 बजे काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी के साथ साथ आग बुझाने वाली फॉम का भी इस्तेमाल किया था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हैं। मगर गोदाम मालिक के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सभी तत्थों की जांच के बाद फायर ब्रिगेड रिपोर्ट बनाकर आगे भेजेगी।