Blog

  • तेज रफ्तार ट्रॉले ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मौत

    तेज रफ्तार ट्रॉले ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मौत

    खंडवा : 16 चक्के के ट्रॉले ने 2 लोगों को रौंद दिया। बाइक सवार की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी महिला गंभीर घायल है। इसके पहले ट्रॉले ने कार को टक्कर मारी। कार सवारों के पीछा करने पर ड्राइवर ट्रॉले को फुल स्पीड में भगा रहा था। उसने रास्ते में दो पिकअप और एक बस को भी टक्कर मारी है।

    घटना रविवार सुबह 11.30 बजे आशापुर गांव में खंडवा-होशंगाबाद स्टेट हाईवे की है। 300 मीटर आगे जाकर चलते ट्रॉले से ड्राइवर और क्लीनर कूदकर फरार हो गए। रेत से भरा ट्रॉला पलट गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशापुर चौकी प्रभारी राजू पाटिल के मुताबिक घायल हालत में बाइक सवार को जिला अस्पताल लाया गया था।

     यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान के लिए बाइक का नंबर सर्च किया तो भामगढ़ ग्राम निवासी भगवानदास पिता आधारसिंह होना सामने आया है। परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। एक अन्य महिला अकीला बी पति गफ्फार निवासी ग्राम प्रतापपुरा घायल हैं। उनके सिर में चोट आई है। ट्रॉला पंधाना के पास खिराला गांव का है।

  • Instagram पर महिला को दोस्ती करनी पड़ी भारी, जाने मामला 

    उत्तर प्रदेश: शामली में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक बैंक में मौजूद आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से रेप किया. वहीं, भवन थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

    पीड़िता के मुताबिक, दिल्ली-सहारनपुर रोड पर एक होटल में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार रेप किया. थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी दी है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने बताया कि सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम पर कुछ लोगों ने उससे दोस्ती की और फिर उसे नौकरी दिलाने के लिए मना लिया. प्रतिवादी ने उसे बताया कि वे एक बैंक में काम करते हैं। मेरठ की रहने वाली महिला ने कहा कि उसे काम के सिलसिले में होटल में बुलाया गया, उसे कोल्ड ड्रिंक के रूप में नशीला पदार्थ दिया और फिर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।

  • Punjab : हमलावरों ने घर में घुसकर की गुंडागर्दी

    Punjab : हमलावरों ने घर में घुसकर की गुंडागर्दी

     महिलाओं के साथ की मारपीट

    तरनतारन : थाना सदर क्षेत्र के चुताला गांव में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां हमलावरों ने घर में दाखिल होकर घर के समान की तोड़फोड़ की। आरोपियों ने महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट की। 

    पीड़ित लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुरानी दुश्मनी के कारण आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों नें घर की बुजुर्ग महिलाओं का भी नहीं बख्शा है। 

    आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने सदर थाने में पहुंचकर शिकायत दी है। जिसके आधार पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab: जेल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें Video

    Punjab: जेल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें Video

    परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप

    फिरोजपुरः फिरोजपुर जेल में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जो तीन दिन पहले हैरोइन के मामले में फिरोजपुर जेल गया था। लेकिन अब उसकी मौत की खबर सामने आई है। परिवार के मुताबिक कुछ दिन पहले पुलिस ने उनके बस्ती भट्टी में एक ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने उनके घर की जांच की उस वक्त सुनील घर पर नहीं था। 

    पुलिस ने उसकी पत्नी को ढूंढ लिया और मारपीट कर अपने साथ ले गई और दबाव बनाने लगी कि सुनील उर्फ ​​सोनू को पेश किया जाए। पुलिस ने पैसे ले लिए और सोनू की पत्नी को छोड़ दिया।

    परिवार के मुताबिक सोनू पर 20 ग्राम हैरोइन के साथ मामला दर्ज किया गया और उसे बेरहमी से पीटा गया और जेल भेज दिया गया। जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां सोनू का शव पड़ा हुआ था। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सोनू की पिटाई की और आखिरकार उसकी मौत हो गई। परिवार ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab : कल सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, छुट्टी का ऐलान

    चंडीगढ़ : पंजाब में कल यानी सोमवार को सरकारी छुट्‌टी रहेगी। इस दौरान पूरे राज्य में स्कूल, कॉलेज और अन्य के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। सरकार की तरफ से ईद के चलते फैसला लिया गया है। 

    इस संबंधी छुट्‌टी पहले ही घोषित कर दी गई थी। साथ ही सभी जगह इस संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं यदि कोई शिक्षण संस्थान नियम तोड़ता है तो विभाग द्वारा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab : कैबिनेट मंत्री  Anmol Gagan Mann बंधी शादी के बंधन में, देखें वीडियो

    Punjab : कैबिनेट मंत्री Anmol Gagan Mann बंधी शादी के बंधन में, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान आज शादी के बंधन में बंध गई।अनमोल गगन मान ने एडवोकेट शाहबाज सिंह सोही से शादी कर ली है। सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। 

    पंजाब के मोहाली के जीरकपुर में मंत्री अनमोल गगन मान ने अपने पति शाहबाज सिंह सोही के साथ श्री गुरुद्वारा नाभा साहिब में नतमस्तक हुए और आनंदकारज की रसम के तहत शादी के बंधन में बंध गए है। 

    जीरकपुर के AK मैरिज पैलेस में एक भव्य समारोह भी होगा। चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज़्यादातर समय बिताने वाली अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं।पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

  • Jalandhar: इस इलाके में प्रवासी मजदूरों ने किया हमला, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में प्रवासी मजदूरों ने किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर में दिन-दहाड़े प्रवासियों ने एक दफ्तर में हमला कर तीन लोगों को जख्मी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 15-20 प्रवासी अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने मारपीट करते दफ्तर में तोड़फोड़ भी की। 

    घटना की सूचना मिलते ही सिख जत्थेबंदियां मौके पर पहुंची और जख्मियों को अस्पताल पहुंचाया। सिख जत्थेबंदियों में से हरजिंदर सिंह ने बताया कि दफ्तर के बाहर चाय के खोखे के पास 15 से 20 प्रवासी एक व्यक्ति से मारपीट कर रहे थे। दफ्तर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने उन्हें जब रोकना चाहा तो प्रवासियों ने उनके दफ्तर में घुसकर हलमा कर दिया।

     इस दौरान उनके तीन साथी गंभीर जख्मी हो गए, एक को गंभीर चोटें आई है। प्रवासियों ने राड से हमला किया है। उन्होंने बताया कि चाय के खोखे पास अक्सर प्रवासी लोग शराब व नशा करके हंगामा करते है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    Factory में लगी भीषण आग, दमकल की 35 गाड़ियां पहुंची मौके पर

    नई दिल्ली : दिल्ली सहित पूरे देश में भीषण गर्मी के कारण आगजनी के मामले बहुत ज्यादा आ रहे हैं। हालांकि मध्य और उत्तर भारत में गर्मी और आगजनी का कहर जारी है। भीषण गर्मी के कारण जंगल भी सूख चुके हैं और जंगलों में भी आग लगने के मामले आ रहे है। ऐसा ही मामला दिल्ली से सामने आया है।

      राजधानी दिल्ली में रविवार को मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 35 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फैक्ट्री से उठती लपटें और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कर लिया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • Business: इस दिन खुलेंगे यह तीन IPO, निवेश का अच्छा मौका

    Business: इस दिन खुलेंगे यह तीन IPO, निवेश का अच्छा मौका

    बिजनेस: अगर आप भी शेयर मार्किट में जानकारी रखते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जीहां इस हफ्ते शेयर मार्केट में लिस्टिंग के लिए 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन होंगे। इसमें DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड, एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड और स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड शामिल हैं।

    DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड इस IPO के जरिए टोटल ₹418.01 करोड़ जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ₹325 करोड़ के 16,009,852 नए शेयर इश्यू करेगी। वहीं, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए ₹93.01 करोड़ के 4,582,000 शेयर बेचेंगे।

    रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 19 जून से 21 जून तक बोली लगा सकेंगे। 26 जून को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, देखें Video

    Punjab: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान, देखें Video

    लुधियाना: केंद्रीय रेल एवं प्रोसेसिंग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार लुधियाना पहुंचे बिट्टू ने सर्किट हाउस में कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यदि अमृतपाल मुख्य धारा में वापस लौटना चाहते हैं, तो उन्हें उनके माता-पिता से मुलाकात करने में कोई परेशानी नहीं है। इससे पहले पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। 

    इसी तरह देश की अलग-अलग जेलों में बंद सिख कैदियों की रिहाई को लेकर भी उन्होंने सकारात्मक रवैया जाहिर किया। हालांकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मामले में बिट्टू पर अपने पक्ष से पलटने संबंधी लगाए आरोपों पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

    इससे पहले उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान लुधियाना में पार्टी की भारी जीत का दावा किया। इसके अलावा, बिट्टू ने रेलवे की ओर से पंजाब में चलाए जा रहे अलग-अलग प्रोजेक्टस के बारे में भी जानकारी दी। खास तौर पर उन्होंने मोहाली-राजपुरा-पटियाला रेल लिंक को लेकर जमीन एक्वायर करने हेतु मुख्यमंत्री से बात करने का दावा किया।