जालंधरः टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कस्बा भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि हादसे में टैंट का लाखों रुपए कीमत का सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही जालंधर सिटी और भोगपुर से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के जालंधर स्थित कंट्रोल रूम में रात करीब 11.55 बजे सूचना दी गई थी कि थाना भोगपुर के क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लगी है।

रात के वक्त ड्यूटी पर मौजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत भोगपुर के लिए रवाना हो गए। भोगपुर के लिए जालंधर से सिर्फ एक ही गाड़ी भेजी गई थी। बाकी गाड़ियां भोगपुर फायर स्टेशन से ही आई थी। करीब 10 लोगों की टीम ने मिलकर किसी आग पर रात करीब 2 बजे काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी के साथ साथ आग बुझाने वाली फॉम का भी इस्तेमाल किया था। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हैं। मगर गोदाम मालिक के मुताबिक आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सभी तत्थों की जांच के बाद फायर ब्रिगेड रिपोर्ट बनाकर आगे भेजेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *