Blog

  • पंजाबः राजभवन के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी, इसे ठहराया जिम्मेदार

    पंजाबः राजभवन के कर्मचारी ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी, इसे ठहराया जिम्मेदार

    चंडीगढ़ः पंजाब राजभवन में तैनात कर्मचारी लालचंद ने शनिवार को सेक्टर-7 स्थित मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले, लालचंद ने एक वीडियो जारी कर राजभवन में तैनात केयरटेकर इंदरप्रीत सिंह को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो के जरिए कर्मचारी ने न्याय की मांग कर इंदरप्रीत सहित कंट्रोलर के पद पर तैनात कोहली का नाम लिया है। पैर में लोहे की रॉड पड़ने के बावजूद भारी काम करने का दबाव बनाने, मना करने पर 3.5 लाख रुपये की झूठी रिकवरी नोटिस भेजने आरोप लगाया है। लालचंद 19 साल से राजभवन में तैनात था। उसने पुलिस अधिकारियों से अपील कि राजभवन के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने पर इंदरप्रीत सिंह की हरकत सामने आ जाएगी।

  • पंजाबः बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े ऑटो चालक, तलवार से किया हमला 

    पंजाबः बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर भिड़े ऑटो चालक, तलवार से किया हमला 

    लुधियानाः बस स्टैंड पर ऑटो चालकों में सवारी बिठाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने दूसरे ऑटो चालक पर तलवार से हमला कर दिया। इस घटना दौरान ऑटो चालक के गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगी। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घायल व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय राजिंदर कुमार के रुप में हुई है। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

    इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने राजिंदर कुमार के बेटे मंदीप की शिकायत पर डॉ. अंबेडकर नगर निवासी संदीप सिंह उर्फ ​​सोनू के खिलाफ इरादा कत्ल की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मनदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता राजिंदर कुमार बस स्टैंड ऑटो यूनियन के सदस्य हैं। वह रोज सुबह 7 बजे काम पर चला जाता था। दोपहर 2 बजे मनदीप को ऑटो यूनियन के एक सदस्य का फोन आया कि एक व्यक्ति ने उसके पिता पर तलवार से हमला कर दिया है और गंभीर रूप से घायल राजिंदर कुमार को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • जरूरतमंदों की सहायता हेतु  विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

    जरूरतमंदों की सहायता हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

    ऊना/सुशील पंडित :  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिता शर्मा ने बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बीच जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्राधिकरण की ओर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोग कानूनी सहायता एवं समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के राष्ट्रीय सेवा हेल्पलाईन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के दूरभाष नबंर 01975-225071 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चैहान के निर्देशानुसार आपदा पीड़ितों और उनके परिवारों की सहायता के लिए यह पहल की गई है, क्योंकि भारी बारिश के कारण जिला ऊना सहित पूरे प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है।  
  • मैगी खाने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, हुई मौत

    मैगी खाने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, हुई मौत

    मध्यप्रदेशः इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बताया जा रहा है कि युवक की मैगी, दलिया और कड़ी खाने के बाद मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवक एक निजी कंपनी में अकांउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात को वह दफ्तर से घर लौटा था। इसके बाद उसने मैगी खाई थी। कुछ देर बाद उसने दलिया और कड़ी भी खाई थी। ये सभी खाने के बाद उसे बैचेनी महसूस होने लगी। परिवार के लोग युवक की हालत देखकर घबरा गए और उसे तत्काल डॉक्टर के पास ले गए, डॉक्टर ने युवक की जांच कर और उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के अनुसार युवक का नाम विजय पिता कालूराम पांचाल है। विजय पीथमपुर की एक कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रात का खाना खाने के बाद अचानक उसे उल्टियां होने लगी, जब परिजनों ने तबीयत ज्यादा खराब होती देखी तो वह उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। ऑटो से उतरकर विजय थोड़ी दूर पैदल चला, लेकिन इमरजेंसी वार्ड तक नहीं पहुंच पाया। वह उसके पहले ही चक्कर खाकर गिर गया। परिजन उसे स्ट्रेचर पर लेटा कर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विजय के परिवार में पत्नी चेतना, छोटा भाई, छोटी बहन और माता-पिता हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।

  • मोमोस के खौफनाक खेल में 25 वर्षीय युवक की मौत

    मोमोस के खौफनाक खेल में 25 वर्षीय युवक की मौत

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अधिक मोमोज खाने की शर्त में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विपिन कुमार पासवान (25) पास में ही सीवान के बड़हरिया थाना के ज्ञानी मोड़ के पास मोबाइल रिपेयरिंग दुकान चलाता था। इसी दौरान इसकी कुछ दोस्तों से अधिक मोमोज खाने को लेकर शर्त लग गई। शर्त जीतने की खातिर विपिन ने अधिक मोमोज खा लिए। खाने के बाद वह अपने मोबाइल दुकान में पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। थावे के थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि युवक की मौत जीत-हार की शर्त में मोमोज खाने के दौरान हुई। लेकिन, पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।

    पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक के परिजन जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। थावे थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक थाने में परिजनों द्वारा आवेदन नही दिया गया है। गोपालगंज ( सदर) एसडीपीओ प्रांजल ने कहा कि मामला बड़हरिया थाना क्षेत्र का है, क्योंकि ज्ञानी मोड़ सीवान के बड़हरिया थाने में आता है, इसलिए केस को बड़हिया ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गोपालगंज सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रंजन कहते हैं कि मोमोज को ठीक से चबाकर न खाना भी युवक की मौत की एक वजह हो सकती है। मोमोज को ठीक से चबाकर खाने के बजाए ऐसे ही निगल जाने से गले में जाकर फंस सकती है और ऐसी स्थिति में जान भी जा सकती है।

  • पंजाबः आंगनबाड़ी में ड्रेस कोड हुआ लागू, वर्करों को मोबाइल डेटा भी देगी सरकार

    पंजाबः आंगनबाड़ी में ड्रेस कोड हुआ लागू, वर्करों को मोबाइल डेटा भी देगी सरकार

    चंडीगढ़ः पंजाब के स्वास्थ्य विभाग में तैनात नर्सों और आशा वर्करों की तरह अब आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया है। यह ड्रेस ही इन मुलाजिमों की पहचान बनेगी। आंगनबाड़ी वर्करों के लिए गुलाबी (बेबी पिंक) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो और हेल्परों के लिए आसमानी (स्काई ब्लू) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लोगो होगा। सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इससे आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की पहचान आसानी से हो सकेगी, साथ ही उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में भी सुधार होगा।

    मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। पंजाब में स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों की कुल संख्या 27,314 है। अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी स्कूलों की इमारतों से चल रहे है। यहां पर आने वाले विद्यार्थियों को अति आधुनिक सुविधाएं और खाने पीने की चीजे मुहैया करवाई जाती है ताकि नन्हें बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जा सके।

    राज्य सरकार ने इस साल से प्रति सेंटर 2000 रुपये के हिसाब से मोबाइल डेटा पैकेज देने की भी शुरुआत की है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोषण अभियान के रिकॉर्ड और जमीनी स्तर पर अभियान की निगरानी के लिए भारत सरकार ने हाल ही में ‘पोषण ट्रैकर’ मोबाइल ऐप जारी किया था। जिसे चलाने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों को डेटा पैकेज की आवश्यकता थी ताकि उन्हें अपनी तरफ से डेटा खर्च न करना पड़े।

  • नगर निगम से 2 Additional Municipal Commissioner को हटाने के आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    नगर निगम से 2 Additional Municipal Commissioner को हटाने के आदेश जारी, पढ़ें पत्र

    लखनऊः नगर निगम के दो अपर नगर आयुक्त पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन को दोनों की शिकायत मिली थी। जिसके बाद अभय पाण्डेय और पंकज सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों ही अपर नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया गया है। दोनों ही नगर आयुक्त को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि दोनों ही लोगों का अवकाश इस दौरान स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

    अभय पांडेय पिछले काफी समय से नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। अब तीन साल से ज्यादा समय हो गया था उसके बाद भी उनका तबादला भी नहीं हो पाया था। उसके अलावा अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह को भी हटाया गया है। दोनों ही नगर आयुक्तों के पास विभाग के सभी प्रमुख काम थे। ऐसे में उनका तबादला नगर निगम के अधिकारियों से लेकर पार्षद तक के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

    बताया जा रहा है कि दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ शासन में शिकायत हो रही थी। बड़े स्तर पर नगर निगम में भ्रष्टाचार हुए थे। उसके अलावा पिछले दिनों आरआर विभाग से लेकर सिविल के काम में आई गड़बड़ियों पर भी सवाल उठने लगे थे। ऐसे में उनके तबादले की एक वजह शासन स्तर पर नाराजगी भी आ रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਅਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਲੱਗੇ ਅਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪਿੰਡ ਨੱਥੂ ਵਾਲਾ ਬਸਤੀ ਵਾਲਮੀਕ ਗਰਭਵਤੀ ਦੀ ਔਰਤ ਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਤੇ ਆਰੋਪ ਲੱਗੇ ਹੈ। ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਸਰਪੰਚ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਸਰਪੰਚ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸਮੇਤ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਿਲ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੇ ਮੇਰੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੱਤਾਂ ਮਾਰੀਆਂ। ਪੀੜ੍ਹਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲੇ ਮੈਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਲੈ ਕੇ ਆਏ। ਉੱਥੇ ਵੀ ਇਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਰੇ ਅਤੇ ਮੇਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ। ਪੀੜਤ ਗਰਭਵਤੀ ਔਰਤ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः सदर बाजार 2 दिन रहेंगा बंद, एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ जाने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना

    पंजाबः सदर बाजार 2 दिन रहेंगा बंद, एसोसिएशन के फैसले के खिलाफ जाने पर लगेगा 5100 रुपए जुर्माना

    अबोहरः मार्किट एसोसिएशन ने 2 दिन सदर बाजार बंद करने का ऐलान किया है। यानिन शनिवार-रविवार को बाजार बंद रखा गया है। जिसका दुकानदारों द्वारा सर्वसम्मति से पूर्ण सहयोग दिया गया। हालांकि एक समय कुछ दुकानदारों द्वारा बाजार बंद का विरोध जताया गया था, लेकिन एसोसिएशन के समझाने पर सभी दुकानदारों द्वारा पूर्ण समर्थन दिया गया है।

    बता दें कि क्षेत्र की व्यापारी संस्था सदर बाजार एसोसिएशन ने शनिवार-रविवार यानी 15-16 जुलाई को गली नं 10, 11, 12, 13, 14 और 15 एवं 15-बी सहित बस स्टैंड बाजार को पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया है। यह फैसला सदर बाजार एसोसिएशन की हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। इन दो दिनों की छुट्टी के समय यहां के दुकानदार और इनमें कार्य करने वाले कर्मचारी कहीं भी घूमने के लिए जाएंगे।

    सदर बाजार एसोसिएशन के प्रधान मदनलाल डोडा, रेडिमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के प्रधान सर्बजीत सिंह कामरा ने कहा कि दुकानदारों की एकजुटता बहुत जरूरी है। अगर सभी दुकानदार एक साथ मिलकर कोई भी फैसला करेंगे तो किसी दुकानदार को कोई समस्या नहीं आएगी। गौरतलब है कि इन दो दिनों के दौरान रेडिमेड, फुटवेयर, मनियारी और कॉस्मेटिक आदि की दुकानें मुकम्मल तौर पर बंद रहेंगी। अगर यूनियन के इस फैसले के खिलाफ जाते हुए इन दो दिनों में किसी दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो उस पर 5100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

  • जालंधरः TTE ने व्यक्ति से की मारपीट, देखें Live

    जालंधरः TTE ने व्यक्ति से की मारपीट, देखें Live

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में टीटीई द्वारा व्यक्ति से मारपीट की गई। इस दौरान घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रोहित कुमार पुत्र संतराम निवासी यूपी उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ ने बताया कि रेलवे पर किसी परिजन को लेने के लिए गया था। जहां खुले पैसे ना होने के कारण उसे प्लेटफार्म की टिकट नहीं दी गई।

    इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पहले उसके साथ बहसबाजी की। जिसके बाद टीटीई उसे दफ्तर में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। हादसे में पीड़ित के गर्दन पर मारपीट के निशान बने हुए है। उन्होंने कहा कि किसी ने भी उक्त टीटीई को रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद उक्त टीटीई ने जुर्माना भी उससे वसूला। लेकिन इस घटना के दौरान पीड़ित रोहित ने टीटीई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है।