Blog

  • पंजाब: डैम से निकाले गए 32 मुलाजिमों के समर्थन में आई किसान जत्थेबंदिया, लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब: डैम से निकाले गए 32 मुलाजिमों के समर्थन में आई किसान जत्थेबंदिया, लगाया धरना, देखें वीडियो

    पठानकोटः डैम से निकाले गए 32 मुलाजिमों द्वारा विभिन्न किसान जत्थे बंदियों के साथ मिलकर मुख्य अभियंता डैम के कार्यालय के बाहर धरना दिया। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि पहले तो किसानों की डैम द्वारा जमीन छीन गई। फिर आप उन्हें 10 साल नौकरी करवा कर नौकरी से निकाल दिया। जो कि उनके साथ सरासर धक्का है। 

    उन्होंने बताया कि जब तक पंजाब सरकार इन 32 मुलाजिमों को फिर से बहाल नहीं करती तब तक यह संघर्ष यूं ही चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे ना मानी गई तो वह संघर्ष और तेज करने को विवश होंगे जिसकी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।

  • जालंधरः अलग-अलग मामलों में 2 महिलाएं गिरफ्तार

    जालंधरः अलग-अलग मामलों में 2 महिलाएं गिरफ्तार

    जालंधर/ENS:  थाना फिलौर की पुलिस ने दो महिलाओं को अलग-अलग मामलों में गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो चूरा पोस्त और 48 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान निर्मला निवासी मोहल्ला सतोंखपुरा थाना फिलौर और कमला निवासी रायपुर फिलौर के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई धर्मेन्द्र सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर निर्मला निवासी मोहल्ला सतोंखपुरा को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के ख़िलाफ़ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह जेल से बाहर आने के बाद दोबारा चूरा पोस्त की सफ़ाई करने लगी थी। 

    इसी तरह उनकी टीम के एएसआई सुखदेव सिंह ने कमला निवासी रायपुर फिलौर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 48 बोतलें अवैध शराब की बरामद आरोपित के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित कमला अपने गांव के आस पास के इलाके में काफ़ी समय से लुक छिप कर शराब सप्लाई का काम कर रही थी। पुलिस दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और ख़ुलासे हो सके।

  • जालंधरः इस इलाके में लड़की के साथ हुई मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में लड़की के साथ हुई मारपीट, देखें वीडियो

    जालंधर/ ENS: पठानकोट चौंक के अंतर्गत आते हरगोविंद नगर में देर रात एक युवती के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी, उसी दौरान वहां से उनके मोहल्ले का रहने वाला करण नामक युवक उनके घर के बाहर से निकल रहा था और उस दौरान उसने अपने भाई को कालू नाम से बुलाया। करण को लगा कि उसे लड़की ने कालू कहा है जिस कारन उसने लड़की के साथ हाथापाई करने शुरू कर दी। 

    लड़ाई के दौरान लड़की ने आरोप लगाते हुए कहा कि करण ने उसके सिर पर कड़े से 2 वार किए, जिसके बाद लड़की के सिर से खून बहना शुरू हो गया। युवती के पारिवारिक सदस्य ने बनाता कि उसे अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गए। हमला होने के संबंधित थाने की पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ थाना 8 के जांच अधिकारी मंजीत राम ने बताया कि उन्हें पीड़ित परिवार की तरफ़ से शिकायत मिली है इस मामले की बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • बैंक ग्राहकों को जोरदार झटका! बढ़ जाएगा कर्ज का बोझ

    बैंक ग्राहकों को जोरदार झटका! बढ़ जाएगा कर्ज का बोझ

    नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है। स्टेट बैंक ने 15 जुलाई से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में पांच बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का ऐलान किया है। SBI की वेबसाइट के मुताबिक, MCLR आधारित दरें अब 8 फीसदी से 8.75 फीसदी के बीच होंगी। MCLR में बढ़ोतरी के बाद लोन महंगे हो जाएंगे। बता दें होम लोन और ऑटो लोन समेत ज्यादातर कंज्यूमर लोन इसी एक साल की एमसीएलआर से जुड़े होते हैं।

    स्टेट बैंक ने कर्ज की दरों को उस समय में बढ़ाने का फैसला किया है, जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी की दर पर बनाए रखा है। MCLR बढ़ने से सबसे ज्यादा झटका ग्राहकों को लगेगा, क्योंकि अब उन्हें अपने लिए गए होम लोन और ऑटो लोन के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। इस बढ़ोतरी के बाद उन कर्जदाताओं की EMI बढ़ जाएगी, जिन्होंने MCLR आधारित कर्ज लिया है। इस इजाफे से उन कर्जदारों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिन्होंने अन्य स्डैंडर्ड बेस्ड लोन लिया होगा।

    बेसिस प्वाइंट में हुई इस बढ़ोतरी के बाद एक साल के MCLR की दर 8.55 फीसदी हो गई है। इससे पहले ये दर 8.50 फीसदी पर थी। ज्यादातर लोन MCLR दर से जुड़े होते हैं। एक महीने और तीन महीने के लिए MCLR की दर 8 फीसदी और 8.15 फीसदी हो गई है। इसमें भी 0.05 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, छह महीने के लिए MCLR की दर 8.45 फीसदी होगी। कर्ज की दरों में किए गए इस बदलाव का असर न केवल नए ग्राहकों पर होगा, बल्कि पुराने ग्राहकों की जेब भी ज्यादा ढीली होगी।

    मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट्स या MCLR दरअसल, RBI द्वारा लागू किया गया एक बेंचमार्क होता है, जिसके आधार पर तमाम बैंक लोन के लिए अपनी ब्याज दरें तय करते हैं। जबकि Repo Rate वह दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। आरबीआई की ओर से रेपो रेट के कम होने से बैंको को कर्ज सस्ता मिलता है और वे एमसीएलआर में कटौती कर लोन की EMI घटा देते हैं। वहीं जब रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है तो बैंकों को कर्ज आरबीआई से महंगा मिलता है, जिसके चलते उन्हें एमसीएलआर में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ता है और ग्राहक पर बोझ बढ़ जाता है।

  • सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव…

    सोने की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव…

    नई दिल्लीः सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। जून के महीने में आई लगातार गिरावट के बाद जुलाई में गोल्ड की कीमतें चमकनी शुरू हो गई हैं, और ये 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े करीब नजर आने लगी हैं। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतें 59,352 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर बंद हुईं।

    इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतें 58,648 रुपए पर बंद हुईं। मंगलवार को भाव में हल्की तेजी देखने को मिली और ये 58,713 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को सोने का भाव 58,887 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर क्लोज हुआ। गुरुवार को गोल्ड के भाव 59 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया और ये 59,329 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शुक्रवार को गोल्ड 59,352 रुपये पर क्लोज हुआ।

    24 कैरेट वाले सोने का दाम इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 13 जुलाई 2023 को अधिकतम 59,322 रुपए रहा। वहीं, 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 59,091 रुपए रहा। सभी तरह के गोल्ड के रेट की गणना टैक्स के बिना की गई है। सोने पर जीएसटी शुल्क अलग से देना होता है। इसके अलावा गहने पर मेकिंग चार्ज भी देने पड़ते है। मॉनिटरी सख्ती, डॉलर इंडेक्स की मजबूती और लगातार मुख्य मुद्रास्फीति से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद 2023 में अब तक सोने की कीमतें 8 प्रतिशत बढ़ी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कीमती धातु के लिए आउटलुक आशाजनक है। इसका मुख्य कारण मुद्रास्फीति का दबाव कम होना है।

  • पंजाब: दिनदहाड़े घर में चोरी करता चोर काबू

    पंजाब: दिनदहाड़े घर में चोरी करता चोर काबू

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर की मोहन लाल वाली गली में दिनदहाड़े दोपहर करीब दो बजे नाटकीय ढंग से चोरी करने आए तीन चोरों में से एक को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो चोर लोगों को चकमा देकर भाग निकले। दरअसल, हुआ यूं कि तीन चोर गली में लंबे समय से बंद पड़े घर के ताले तोड़ रहे थे। ऐसा देख मोहल्ले के लोगों ने उनसे पूछ लिया कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं तो चोरों ने कहा कि उन्होंने यह मकान किराये पर लिया है। चाबी नहीं होने से ताला तोड़ना पड़ रहा है।

    मकान मालिक रोहित सचदेवा ने बताया कि वह अपने किसी जानकार को मकान किराये पर देने के लिए आधा घंटा पहले दिखाने के लिए लाया था। बाद में वह यहां से चला गया। पीछे से तीन युवक ताले तोड़ कर घर में घुसे और अंदर पड़ी पानी वाली मोटर, वाशवेशन, टूटियां और अन्य सामान चोरी कर एक बोरी में डाल रहे थे।

    बड़ी बात यह थी कि चोरों ने मोहल्ले के लोगों को कहा कि उन्होंने इस मकान को किराये पर लिया है। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो दो चोर उन्हें देख कर भाग गए और एक को मोहल्ले के लोगों की मदद से काबू कर लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह चोरी करके शहर के कबाड़ियों को सामान बेचते हैं। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने कहा कि शहर में चोरियां बहुत बढ़ गई हैं। पुलिस प्रशासन को शरारती तत्वों पर शिकंजा कसना चाहिए।

  • दिशा की बैठक सोमवार को बचत भवन में होगी

    दिशा की बैठक सोमवार को बचत भवन में होगी

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे बचत भवन में आयोजित होगी। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने दी। उन्होंने जिला के समस्त अधिकारियों को निर्धारित समय व स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।
  • होशियारपुरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा अमेरिका में बना नेवी ऑफिसर

    होशियारपुरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा अमेरिका में बना नेवी ऑफिसर

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ के गांव खुड्डा का युवक हरप्रीत सिंह अमेरिका में नेवी ऑफिसर बन गया है। पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरिंदर सिंह और मां सेवानिवृत्त टीचर जगदीश कौर के बेटे हरप्रीत सिंह की प्राप्ती के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

    हरप्रीत सिंह ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल दसूहा और फिर जीजीडीएसडी हरियाणा में कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह उच्च पढ़ाई के लिए 2008 से 2013 तक आयरलैंड में रहे और 2013 में अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 

    चार साल पहले वह अमेरिकी नौसेना में शामिल हुआ था। अब कड़ी मेहनत के बाद वह अमेरिकी नौसेना के कमीशनड अफसर बन गया। हरप्रीत के पिता ने कहा कि उनका बेटा विश्वविद्यालय स्तर पर अग्रणी धावक रहा है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है जो कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा है।

  • पंजाबः आज़ादी के बाद आज खुले गांव के भाग 20 लाख की लागत से कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की शुरुआत, देखें वीडियो

    पंजाबः आज़ादी के बाद आज खुले गांव के भाग 20 लाख की लागत से कैबिनेट मंत्री ने की विकास कार्यों की शुरुआत, देखें वीडियो

    पठानकोट:अनमोलः जिला पठानकोट में आज भी कई गांव ऐसे है, जो आज तक सरकारों की अनदेखी का शिकार होते आ रहे है। ऐसा ही हल्का भोआ में एक गांव है जो आज भी विकास के इंतजार के लिए राह देख रहा है। वह विधानसभा हल्का भोआ का गांव दारा सलाम है, जहां आज़ादी के बाद से आज तक सरकारी स्कूल और शमशान को जाने वाले रास्ते के लिए तरस रहे है। आलम ये है कि अगर बरसात हो जाए तो बच्चे पानी की वजह से स्कूल तक नहीं जा पाते और अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो संस्कार सड़क पर ही करना पड़ता है। लोगों की इस मुश्किल को देखते हुए आज कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक द्वारा इस सड़क के निर्माण कार्य का शुभ आरम्भ किया गया। 

    इस सबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि हमारे गांव की ये सड़क आज़ादी के बाद से आज तक नहीं बनी। जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राज्य में कई सरकारें आई और कई सरकारें गई लेकिन आज तक किसी ने उनके गांव की सुध नहीं ली। लोगों ने कहा पहली बार हमारे हल्के से ऐसा विधायक आया है जो सरकार में कैबिनेट मंत्री है। आज उन्होंने उनकी समस्या का हल निकालकर इस भारी परेशानी बाहर निकाला। 

    वहीं दूसरी तरफ जब इस सबंधी कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक से इस सबंधी बात की गई तो उन्होंने कहा कि बहुत ही हैरानी की बात है कि आजादी के बाद से आज तक इस इलाके में श्मशान और बच्चों के स्कूल जाने वाली सड़क नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा गए मुद्दा उनके सामने लाया गया था। जिसके बाद अब इस कार्य को मंजूरी दे दी गई है और करीब 20 लाख की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य करवाया जाएगा जिस की शुरुआत आज से कर दी गई है। 

  • माॅनसूनी बारिश के कारण जिला को हुआ लगभग 126 करोड़ रूपये का नुक्सान – उपायुक्त

    माॅनसूनी बारिश के कारण जिला को हुआ लगभग 126 करोड़ रूपये का नुक्सान – उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि माॅनसून के दौरान जिला में हुई भारी बारिश के कारण अब तक लगभग 126 करोड़ रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ व बागवानी क्षेत्र में लगभग 80 हज़ार रूपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.30 करोड़ रूपये के पक्के व कच्चे घरों को पूर्ण/आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है जिसमें आठ पक्के घर व 34 कच्चे घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा 65 पक्के घर तथा 53 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। इसके अतिरिक्त एक दुकान तथा 95 गौशलाएं पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग को लगभग 42 करोड़, जल शक्ति विभाग को लगभग 52.50 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन प्रोजैक्ट को लगभग 2.90 करोड़, बिजली विभाग को लगभग 22.30 करोड़ रूपये की योजनाएं प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग को लगभग 8.17 लाख का नुक्सान हुआ है। शिक्षा विभाग को लगभग 8.25 लाख, स्वास्थ्य विभाग को लगभग 8.10 लाख, भू संरक्षण विभाग को 15 लाख रूपये के नुक्सान का आंकलन किया गया है।उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद ऊना में 28 लाख, नगर पंचायत दौलतपुर चैक 3.60 लाख और अंब में 50 लाख रूपये का नुक्सान हुआ है। इसके अतिरिक्त आगजनी घटनाओं पर 5.70 लाख, जल भराव के कारण 6.20 लाख तथा लगभग 1.01 करोड़ रूपये की रिटेनिंग दीवारों को नुक्सान पहुंचा है।