Blog

  • अब मुफ्त मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, लॉन्च हुआ AI for India 2.0

    अब मुफ्त मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, लॉन्च हुआ AI for India 2.0

    नई दिल्लीः विश्व युवा कौशल दिवस पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय भाषाओं में AI का निशुल्क प्रशिक्षण लेने के लिए AI फॉर इंडिया 2.0 को लॉन्च किया। यह स्किल इंडिया और जीयूवीआई की संयुक्त पहल है।

    इस आनलाइन कार्यक्रम को राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और आईआईटी मद्रास से मान्यता प्राप्त है। इस कार्यक्रम को नौ भारतीय भाषाओं में जारी किया गया है।शिक्षा व कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री प्रधान ने कहा कि प्रौद्योगिकी को भाषा का गुलाम नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी कोर्स करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा में भाषा की बाधा को खत्म करने और हमारी युवा शक्ति, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में यह एक अच्छी शुरुआत है।

    भारत प्रौद्योगिकी प्रेमी देश है और देश में डिजिटल भुगतान को अपनाने की सफल कहानी इसका उदाहरण है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जीयूवीआइ ने निचले तबके की आबादी को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के बारे में शिक्षित करने की पहल की। आईआईटी मद्रास का स्टार्टअप जीयूवीआई एक तकनीकी मंच है जो स्थानीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी सिखाता है

  • भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात हुए बेकाबू, 31 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात हुए बेकाबू, 31 लोगों की मौत, दर्जनों लापता

    नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 31 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 14 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बीते कई दिनों से दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बरसात हो रही है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब तक हजारों लोग अपना घर छोड़ कही और शिफ्ट हो चुके हैं। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू बेकाबू होती स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    मिली जानकारी के मुताबिक ओसोंग में भूमिगत सड़क मार्ग में 19 वाहन डूब गए हैं, जिससे दर्जनों लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि अधिकारी अभी सही आंकड़ों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक सुरंग में फंसे पांच लोगों के शव निकाले गए हैं। भारी बारिश के कारण बांध टूटने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

    रिपोर्ट के अनुसार, बचावकर्मियों ने रविवार की सुबह पानी के अंदर तलाशी अभियान के दौरान चेओंगजू में बाढ़ वाले अंडरपास में डूबी एक बस से पांच लोगों का शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि सबसे अधिक मौतें उत्तरी ग्योंगसांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और इमारतों के ढहने के कारण 16 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में पांच लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि सरकारी एजेंसियां ​​देश भर में हुई क्षति का आकलन कर रही हैं।

  • कपिल शर्मा शो`के कॉमेडियन को हुआ कैंसर, गलत इलाज के कारण बिगड़ी हालत

    कपिल शर्मा शो`के कॉमेडियन को हुआ कैंसर, गलत इलाज के कारण बिगड़ी हालत

    नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई एपिसोड्स में नजर आ चुके मशहूर टीवी एक्टर अतुल परचुरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले अतुल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस दुखद खबर का खुलासा एक्टर ने खुद हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि गलत इलाज ने उनकी स्थिति और बिगाड़ दी है।

    ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अतुल ने खुद की बीमारी से जुड़ा दुखद किस्सा शेयर किया। वो बताते हैं- मेरी शादी के 25 साल पूरे हुए थे। हम जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में थे तो मैं बिल्कुल ठीक था। पर कुछ दिन बाद मुझे खाना खाने में तकलीफ हो रही थी। मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो भाई ने मेडिसिन लाकर दी, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं मिला।

    अतुल ने बताया कि सही वक्त पर बीमारी का पता चल गया था पर इलाज का पहला प्रोसिजर गलत हुआ। इससे मेरी पेनक्रियाज एफेक्टेड हुई थी इसलिए तकलीफ भी बढ़ गई थी। सही ट्रीटमेंट ना मिलने की वजह से मेरी कंडीशन खराब हो चुकी थी। मुझसे ढंग से बात नहीं की जाती थी। बात करते हुए जुबान लड़खड़ाती थी। डॉक्टर्स ने कहा कि इस कंडीशन में मुझे थोड़ा इंतजार करना होगा। अगर अभी सर्जरी हुई, तो पीलिया होने का डर है। मेरे लीवर में पानी भरने की वजह से मेरी मौत भी हो सकती है। इसके बाद मैंने अपना डॉक्टर बदला और ढंग से अपना इलाज कराया।
    बता दें अतुल एक लोकप्रिय मराठी एक्टर हैं, जो लंबे समय तक द कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं लंबे समय से कपिल शर्मा शो कर रहा हूं। मुझे सुमोना की पिता की भूमिका के लिए बुलाया गया था पर कैंसर होने की वजह से मैं नहीं जा सका। अगर कैंसर ना होता, तो मैं भी कपिल के साथ इंटरनेशनल ट्रिप पर होता। रिपोर्ट्स आने पर पता चलेगा कि मैं पहले की तरह ठीक हो पाया हूं या नहीं। 56 साल के अतुल को ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ के अलावा ‘आर.के. लक्ष्मण की दुनिया’, ‘जागो मोहन प्यारे और भागो मोहन प्यारे’ जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं।

  • पंजाब : 45 मिनट हुई बारिश से पानी में डूबी सड़कें

    पंजाब : 45 मिनट हुई बारिश से पानी में डूबी सड़कें

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले में रविवार की सुबह छाए बादलों के बाद साढ़े सात बजे तेज वर्षा शुरू हो गई। लगभग 45 मिनट तक चली वर्षा से शहर के निचले क्षेत्रों सहित अधिकांश सड़कें पानी में डूब गई। कई सड़कों पर तो दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। वहीं गलियों में भी पानी घरों तक घुसने लगा। वर्षा के कारण कई नाले चौक हो गए हैं। जिस कारण पानी की निकासी में भी परेशानी आ रही है। जोकि नगर कौंसिल की ओर से मानसून के मौसम को लेकर की गई तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है। वर्षा से तापमान में भी छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। 
    मुक्तसर में 13.02 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हुई वर्षा सवा आठ बजे तक चली। वर्षा के कारण जलालाबाद रोड ,रेलवे रोड सदर बाजार, घास मंडी चौक, कोटकपूरा रोड, सिटी होटल वाली गली, सिविल अस्पताल को जाते रास्ते पर सहित अन्य सड़कों पर पानी जमा हो गया। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिक परेशानी पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन वालों को हुई।

  • पंजाब : स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने आदेश किए जारी

    पंजाब : स्कूलों को लेकर शिक्षा मंत्री ने आदेश किए जारी

    चंडीगढ़ : पंजाब में स्कूल खुल जाएंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट के जरिए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कल सोमवार 17 जुलाई 2023 से पंजाब के सभी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री द्वारा राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पंचायत, शिक्षा, स्थानीय सरकार, सिंचाई, लोक निर्माण या अन्य विभागों के समन्वय से सरकारी/सहायता/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों की इमारते बच्चों की सुरक्षा के तौर पर खतरे से रहित हैं।

    सभी स्कूलों के प्रधानों एवं प्रबंधन कमेटियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे आज अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि स्कूल भवन छात्रों के लिए सुरक्षित हैं और छात्रों की सभी प्रकार की सुरक्षा के लिए वे जिम्मेदार होंगे। यदि किसी स्कूल या इलाके में बाढ़ आ गई है या कोई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, तो केवल उन्हीं स्कूलों में संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर छुट्टी की घोषणा करेंगे।

  • कार में कारोबारी की मिली लाश, मचा हड़कंप

    कार में कारोबारी की मिली लाश, मचा हड़कंप

    हल्द्वानी: कारोबारी की लाश कार में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। छठ पूजा स्थल के पास स्थित रामबाग कालोनी हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय अंकित चौहान पुत्र धर्मपाल का कार रिपेयरिंग सेंटर व होटल है। जिस कार में अंकित चौहान का शव मिला है, वह उसी की है।

    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम अंकित अपनी बलेनो कार संख्या यूके 4 क्यू 1574 से घर से निकला। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह तीनपानी के पास लोगों ने एक कार में युवक को बेसुध पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


    अंकित के मौत की सूचना पर उसके परिवार और परिचितों की मोर्चरी में भीड़ जुट गई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार की एसी ऑन थी। अंकित पीछे की सीट पर पड़ा था। उसके पैर में मामूली सी खरोंच के अलावा कोई चोट नहीं है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि गैस से उसकी मौत न हुई हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

  • पंजाब से बड़ी खबर : कांग्रेस का यह सीनियर नेता आज भाजपा में हो सकता है शामिल

    पंजाब से बड़ी खबर : कांग्रेस का यह सीनियर नेता आज भाजपा में हो सकता है शामिल

    चंडीगढ़ : आगामी चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज भाजपा आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे सकती है।  सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक और सीनियर नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। आज दिल्ली में भाजपा दफ्तर में उनकी ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। दरअसल, नवजोत सिद्धू के करीबी अश्वनी सेखड़ी को लेकर भाजपा में शामिल होने की चर्चा सामने आई है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग की कार्यशैली से नाराज  होकर पूर्व विधायक ने यह फैसला लिया है।

  • पंजाब : करंट लगने से 7वीं के छात्र की मौत

    पंजाब : करंट लगने से 7वीं के छात्र की मौत

    नवांशहर : पंजाब में बाढ़ आने के कारण भगवंत मान सरकार द्वारा स्कूलों में 16 जुलाई तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है, लेकिन शनिवार को स्कूल में खेलने गए स्टूडेंट के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 13 साल के 7वीं कक्षा का विद्यार्थी हरीश भट्टी की करंट लगने से मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार, गांव काहमा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में 16 जुलाई तक छुट्टियां चल रही हैं। हरीश भट्टी स्कूल का ही छात्र था। वह शनिवार को अपने दोस्तों को साथ खेलने के लिए स्कूल पहुंच गया। इस दौरान बच्चों ने आम तोड़ने की सोची। बताया जा रहा है कि हरीश ने लोहे के सरिये से आम तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान जहां नीचे पानी था, वहीं ऊपर से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही थीं, जिनसे लोहे का सरिया छू गया और हरीश को करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह देखकर डर के मारे बच्चे भाग गए।

    बच्चों के हरीश के परिवार वालों को बताया और वे मौके पर पहुंची। हरीश मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता का कहना है कि वह खुद बीमार रहता है और कोई भी काम नहीं करता। उसकी पत्नी घरों में खाना बनाने का काम करती है और उससे ही परिवार का गुजारा चलता है।

  • पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ी चिंता

    पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ी चिंता

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन दोनों राज्यों के अब भी 518 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ के चलते अब तक 57 लोगों की जान गई है। हरियाणा में 24 घंटे में 403 नये गांव और पंजाब में 115 गांवों में पानी भर गया है। हरियाणा के 1385 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। जलभराव के कारण शनिवार को दोनों राज्यों में आठ और लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर में गांव नौव बहराम शेर सिंह वाला की तरफ सतलुज पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में पांव फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जब वह खुद को बचाने के लिए हाथ-पांव चला रहा था तो बाहर खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे। मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पटियाला की बड़ी नदी के किनारे शौच करने गए 16 साल के किशोर मांगव पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। वहीं करनाल के रसूलपुरा कलां गांव में साइकिल पर जा रहे दो किशोर तालाब में गिर पड़े। इसमें 13 साल के सावन की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के गांव गुढ़ा में पशुपालक वीर सिंह की डूबने से मौत हो गई।

    हरियाणा में 43833 प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जालंधर के 60, संगरूर में 16, फिरोजपुर में 15 और फाजिल्का में 10 गांवों के अलावा अन्य जिलों के 15 गांव बाढ़ के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाए हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता हैं।

  • पंजाब : बंबीहा गैंग के फरार गैंगस्टर मामले में पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

    पंजाब : बंबीहा गैंग के फरार गैंगस्टर मामले में पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

    फरीदकोट: गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल बंबिहा गैंग के गुर्गे सुरिंदर पाल बिल्ला के फरार होने के मामले में पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई समेत 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज किया है। जिस दौरान नामजद कर्मियों में एक सिपाही व 3 होमगार्ड जवान शामिल है। बता दें कि केस में फरार हुए आरोपी पर भी कार्यवाही की जा रही है।