Blog

  • पंजाब: नशे में हमलावरों ने किराना स्टोर को बनाया निशाना, की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर :  हमलावरों द्वारा किराना स्टोर को लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर नशे में थे। नजदीक अजनाला में एक ग्रोसरी स्टोर में 30-35 लोगों ने शराब पीकर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़ फोड़ की ओर स्टोर मालिक को भी परिवार सहित घायल कर दिया। पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पीड़ित नवतेज सिंह ने बताया कि शाम के करीब 8 बजे उसकी पत्नी दुकान पर बैठी थी वहीं वो अपने रिश्तेदार के साथ अपने घर के अंदर मौजूद था। तभी बाहर से शोर आना शुरू हो गया। उसने बाहर देखा तो तकरीबन 30 से 35 लोग शराब पीकर बेसबॉल, डंडे और दातार आदि पकड़ कर उसके स्टोर की तरफ बढ़ रहे थे।

    उन्होंने पहले उसके घर में खड़े वाहनों को बुरी तरह से तोड़ा फिर स्टोर की तरफ बढ़ गए। पीड़ित ने अपनी पत्नी को आवाज लगाई और उसे दरवाजे बंद करने लिए कहा। पत्नी ने स्टोर का दरवाजा बंद कर लिया। फिर निंदी मसीह ने आवाज लगाई की नवतेज सिंह की दुकान लूट लो तो सारे आरोपी दुकान में घुस गए और दुकान लूट ली। उन्होंने गल्ले में पड़े करीब 3500 रुपए निकाल लिए और उसकी पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन को भी खींच लिया। उसके बाद आरोपी शोर मचाते हुए बाहर निकल गए और बाहर जाकर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। जिससे उनके घर और दुकान के शीशे टूट गए और उनका काफी नुकसान हो गया। थाना अजनाला पुलिस की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

  • श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर डेरा बाबा रूद्रानंद से निकाली शोभा यात्रा, देखें Live

    ऊना/सुशील पंडित:अयोध्या में हो रही प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर डेरा बाबा रुद्रानंद नारी आश्रम से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकली। हजारों लोगों ने इस शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु श्री राम का गुणगान किया। पूरे विश्व के हिंदू इस समय श्री राम के मंदिर निर्माण और वहां हो रही श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में डूबे हैं।

    हिमाचल प्रदेश के भी प्रत्येक जिले कस्बे और घर में राम राम ही हो रही है। इस ऐतिहासिक उपलक्ष में प्रत्येक व्यक्ति राम मय हो गया है। डेरा बाबा रुद्रानंद से यह शोभायात्रा सदगुरु श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी महाराज की अध्यक्षता में आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज जी के नेतृत्व में निकली। गांव गांव होते हुए यह यात्रा नारी से ऊना पहुंची। जगह जगह पर शोभायात्रा में सम्मलित गुरुजनों, साधु संत और आमजन के ऊपर लोगों ने पुष्पवर्षा की। ऊना का जनमानस अयोध्या के उत्सव को अपने घर द्वार पर होता हुआ महसूस कर रहा था। जय श्री राम के नारे ऊना के आकाश को संगीतमय कर रहे थे। ढोल नगाड़ों और डीजे पर प्रभु श्री राम की धुन बज रही थी। 

    ऊना के इतिहास में ऐसी शोभायात्रा शायद पहले किसी ने न देखी हो। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में गद्दी के उत्तराधिकारी आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज के चेहरे की आभा देखते ही बनती थी। भक्तों ने शोभायात्रा में आचार्य हेमानंद जी की उपस्थिति को सर माथे पर लगाया। उन्होंने भी भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा की और अपना दिव्य आशीर्वाद दिया। यात्रा में हिंदू चेतना और सनातन धर्म की सेवा में लगे सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण कुमार पुन्नू ने भी हिस्सा लिया। शोभायात्रा को सफल बनाने वालों में आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज के दिशा निर्देशों पर चल रहे युवा भी शामिल थे। 

    हेमानंद जी ने विशेष वार्ता में बताया कि पिछली पांच छह सदियों में सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए शायद ही इससे बड़ा कोई पल आया हो। धर्म के कार्य में यह मंदिर युगों युगों तक हिंदुओं को प्रेरणा देता रहेगा। प्रभु राम के भक्तों ने जय श्री राम नाम का दिव्य मंत्र आज सिद्ध होता दिख रहा है। अब यही मंत्र प्रत्येक भारतीय के विषय विकारों को मिटाएगा और जल्द मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी भव्य मंदिर का निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा। काशी विश्वनाथ के मंदिर का निर्माण भी अभी होना बाकी है। मथुरा के मंदिर निर्माण में सहयोग में डेरा श्री रुद्रानंद जी महाराज द्वारा एक आश्रम मथुरा में बनने जा रहा है। ताकि श्री कृष्ण के भक्तों को मथुरा वृंदावन जाने में कोई कष्ट न हो। भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आचार्य श्री हेमानंद जी महाराज ने समस्त भक्तजनों और ऊना के समाज का साधुवाद भी किया।

  • 2 हजार के नोट को लेकर RBI का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्ली : अगर आपने अभी तक 2 हजार रुपए के नोट को नहीं बदला है और इसे बदलने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार रुपए के नोट पर एक बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालयों में 2000 का नोट बदलने या जमा करने की सुविधा 22 जनवरी को नहीं मिलेगी। 22 तारीख को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन बंद रहेगी। केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा भारत सरकार द्वारा घोषित आधे दिन के अवकाश के कारण 2000 रुपए के बैंक नोटों के विनिमय/जमा की सुविधा सोमवार 22 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में से किसी में भी उपलब्ध नहीं होगी।

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में आदेश जारी किया था कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 22 जनवरी को आधे दिन का अवकाश रहेगा। इसमें कहा गया कि यह सुविधा 23 जनवरी दिन मंगलवार को फिर से शुरू होगी। पिछले साल 19 मई को आरबीआई ने 2 हजार रुपए नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਾਈਨਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨਹੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਕਾਰਵਾਈ, ਲਗੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਦੀਨਾ ਨਗਰ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਰਸੂਲਪੁਰ ਵਿਖੇ ਦਿਨ ਦਿਹਾੜੇ ਹੋ ਰਹੀ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਿੱਥੇ ਸੰਬੰਧਿਤ ਵਿਭਾਗ ਮੂਕ ਦਰਸ਼ਕ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਥੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਮਾਫੀਆ ਉੱਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਗੋਰਖ ਧੰਦਾ ਧੜਲੇ ਨਾਲ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਨੱਕ ਹੇਠ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਿੱਟੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਗੋਰਖ ਧੰਦਾ ਦਿਨੋ ਦਿਨ ਵੱਧ ਫੁੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਮਿੱਟੀ ਮਾਫੀਆ ਵੱਲੋਂ ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਛਿੱਕੇ ਤੇ ਟੰਗ ਕੇ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਿਆ ਦਾ ਚੂਨਾ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਦ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਦੀਨਾ ਨਗਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਮਿੱਟੀ ਮਾਫੀਆ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਫ ਇਨਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਜਦੋ ਕੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਪੁਲੀਸ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਣ ਨੂੰ ਕਹਿ ਕੇ ਪੱਲਾ ਚਾੜ੍ਹਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਦੀਨਾਨਗਰ ਪਹੁੰਚੇ ਜਦ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂ ਚੱਕ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਮਾਫੀਆ ਤੇ ਸਕੱਜਾ ਕੱਸਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਲੋਕ ਅੰਦਰ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਜਲਦ ਹੀ ਮਿੱਟੀ ਮਾਫੀਆ ਤੇ ਸਿਕੰਜਾ ਕਸਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • ट्यूशन क्लास के लिए घर से निकली थी नाबालिग, मां ने गार्डन में बैठा देखा तो उठाया खौफनाक कदम

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के ठाणे में 13 साल की नाबालिग लड़की घर छोड़कर भाग गई। जानकारी के मुताबिक आइरोली इलाके की रहने वाली 13 साल की छात्रा घर से ट्यूशन के लिए निकली। लेकिन वो ट्यूशन सेंटर न जाकर गार्डन में बैठ गई। छात्रा की मां भी किसी काम से वहीं से गुजर रही थीं। उन्होंने जैसे ही बेटी को गार्डन में बैठा देखा तो उसे पुकारा। लड़की अपनी मां को वहां देखकर डर गई और भाग गई। मां उसे आवाज लगाती रही। लेकिन छात्रा वहां से भाग गई। मां ने उसे खूब ढूंढा

    जानकारी के अनुसार जब बेटी नहीं मिली तो उन्होंने राबाले पुलिस स्टेशन में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल उसका कहीं कुछ भी पता नहीं लग पाया है मां ने कहा कि उन्होंने ट्यूशन सेंटर से भी इस बारे में जानकारी लेनी चाही को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी कई दिन से क्लास में नहीं आ रही है फिलहाल मामले में जांच जारी है

  • यात्रियों से भरा विमान क्रैश

    नई दिल्लीः रूस की राजधानी मस्को जा रहा यात्री विमान रविवार दोपहर अफगानिस्तान के बदख्शां में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआत में यह खबर भी सामने आई थी कि विमान भारत का था, जो मास्को जा रहा था। हालांकि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि अफगानिस्तान में हादसे का शिकार विमान भारतीय नहीं है। उधर भारत सरकार के उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान में एक छोटी एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जो अफ्रीकी देश मोरक्को का था।

    इससे पहले स्थानीय चैनल ने बदख्शां प्रांत के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख के हवाले से बताया था कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ लगी तोपखाना की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लिहाजा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए और राहत बचाव कार्य हेतु एक टीम कुरान-वा-मुंजन जिले के तोपखाना इलाके में भेजी गई है।

    वहीं भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने भी भारतीय विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर को खारिज करते हुए बताया कि भारत के सभी शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स की फ्लाइट सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ‘जिस रूट पर यह हादसा हुआ, उस पर कोई भारतीय विमान नहीं गया था।’

  • पंजाब : लावारिस बैग मिलने से फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : मेहर चंद रोड पर लावारिस बैग मिलने से दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मेहर चंद रोड पर एक निजी स्कूल के बाहर एक लावारिस बैग मिला। बैग मिलने से वहां पर दहशत का माहौल बन गया। जब इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, तो गुरदासपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सिटी पुलिस के SHO और डॉग स्वाट टीम, बम डिटेक्शन पीसीआर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बैग को अपने कब्जे में ले लिया।

    बता दें कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस भी नजदीक है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। वहीं डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह ने कहा कि अगर किसी को कोई लावारिस वस्तु या लावारिस बैग, कोई लावारिस व्यक्ति घूमता हुआ दिखे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए।

  • सज रही है अवधनगरी, देखिए श्री राम मंदिर की भव्यता की तस्वीरें

     नई दिल्ली: भारत समेत दुनियाभर के राम भक्त 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब उनके रामलला अपने भव्य मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित किए जाएंगे उससे पहले राम मंदिर समेत पूरी अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है फूलों की खुशबू में लिपटे और रंग बिरंगी लाइटों की रोशनी में नहाए राम मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही है

    राम मंदिर के अंदर और बाहर तरह-तरह के फूलों से सजावट की गई है मंदिर के मुख्य द्वार को भी अलग-अलग तरह के फूलों से सुसज्जित किया गया है

    इसके अलावा पूरे श्रीराम जन्मभूमि परिसर को एक अलग रूप दे दिया गया हैपरिसर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूलों से वेलकम नोट लिखा गया है, ’प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आए हुए सभी भक्तों का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट स्वागत करता है

    बता दें कि राम मंदिर का निर्माण मशहूर वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा की देखरेख में शास्त्रीय परंपरा के अनुसार नागर शैली में हुआ है इसकी लंबाई पूर्व से पश्चिम की ओर 380 फीट, जबकि चौड़ा उत्तर से दक्षिण की ओर 250 फीट है. फिलहाल प्रथम तल बनकर तैयार हुआ है

    निर्माण पूरा होने के बाद राम मंदिर की नींव से शिखर तक की ऊंचाई 161 फीट होगी राम मंदिर के स्तंभों और दीवारों पर देवी.देवताओं के चित्र उकेरे गए है पूरी तरह बनने के बाद मंदिर में कुल तीन मंजिल होंगे हर मंजिल की ऊंचाई 20 फीट रखी जाएगी।  इसमें कुल 392 स्तंभ और 44 दरवाजे होंगे

  • पंजाब : कल सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

    बटाला : आयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर कई राज्यों ने अवकाश की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित की है। रासा के राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जगतपालमहाजन व महासचिव सुजीत शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर रासा के राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

    ताकि स्कूल स्टाफ इस ऐतिहासिक समारोह को लाइव देख सकें। उन्होंने कहा कि सरकार को 22जनवरी को छुट्टी घोषित करनी चाहिए। 22 जनवरी को जबभगवान श्री राम की राम मंदिर मेंप्राण प्रतिष्ठा होगी, तो भारत समेतपूरी दुनिया में दीवाली के रूप मेंमनाई जाएगी। जहां भी राम भक्त,सनातनी हिंदू समाज या भारतमाता से प्रेम करने वाले लोग बैठेहोंगे, वे सभी दीपमाला करेंगे,कीर्तन करेंगे और टीवी पर मंदिर मेंप्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण देखेंगे।

  • पंजाब : हमलावरों ने युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में क्राइम की वारदातें बढ़ती ही जा रही है। इन्हीं बीच एक और मामला बटाला से सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक को बुरी तरह काटने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान रोशनदीप सिंह (20) निवासी अकरपुरा कलां के रूप में हुई है। मृतक के भाई जशन ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव अकरपुरा कलां के ही कुछ लोगों से रोशनदीप का झगड़ा हुआ था।

    इसी रंजिश के चलते शनिवार देर शाम को कुछ लोगों ने रोशनदीप को रास्ते में घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। फिर उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब घटना की सूचना घरवालों को मिली तो घायल रोशनदीप को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया। फिर अमृतसर में डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।मामले की छानबीन कर रही बटाला पुलिस ने बताया कि नौजवान रोशनदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।