Blog

  • आज का राशिफल, 22 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 22 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सुबह 8 बजकर 46 तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जायेगा। इसके साथ ही आज कुर्म द्वादशी व्रत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 58 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आपके लिए 22 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। छात्रों को आज किसी प्रैक्टिकल में सहपाठी की मदद मिलेगी, कार्य में आसानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढेगा, लोग आपका सपोर्ट करेंगे । आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले प्रस्ताव के लिए थोडा समय लेंगे।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पसंदीदा खाना खाने के लिए आप कोई अच्छी डिश आर्डर कर सकते हैं। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक ख़त्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। वाहन खरीदने का विचार भाई से करेंगे, लाभदायक जानकारी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। ऑफिस में कोई नया टारगेट मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। राजनैतिक पक्ष में आपकी रूचि बढ़ेगी, लोग आपके कामों की तारीफ़ करेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आज आपको उत्साहित करेंगे।

    सिंह राशि-

    आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशिया लेकर आया है। आज आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। एजुकेशन फ़ील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। उधार के लेन देन से बचें। माता पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों को अचंभित करेगी, लोग आपसे मिलकर प्रसन्न होंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी बात को सोचकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढे़गा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आप दोनों की सुंदर छवि बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।

    वृश्चिक राशि-

    आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे। जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आप की आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    धनु राशि- 

    आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपका वेतन भी बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस दौरान कार्यस्थल पर बाहर का खाना खाने से बचें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढे़गा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढाई में बिजी रहेंगे। आपका दिन थोडा व्यस्त हो सकता है परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ मस्ती में बिताएंगे। आप कोई साहित्यिक बुक पढ सकते हैं।

    • जान लें शादीशुदा मर्द को डेट करने के नुकसान!

      शादीशुदा मर्दों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आपने खूब सुनी होगी। कई बार वो किसी अनमैरिड लड़की के साथ डेटिंग करते हैं। अगर आप सिंगल गर्ल हैं और किसी मैरिड मैन के साथ रिलेशनशिप रखना चाहती हैं तो इसके खतरनाक अंजाम हो सकते हैं। हमारे समाज में इसे अनैतिक माना जाता है, क्योंकि मर्देों को इसके लिए अपनी वाइफ से चीटिंग करनी पड़ती है। आइए जानते हैं कि जब लड़की किसी शादीशुदा आदमी को डेट करती हैं तो इसके क्या-क्या हो सकता हैं।

      1. जब आप ऑलरेडी मैरिड मैन से मिलने जाएंगी तो आपको हमेशा इस बात का डर रहेगा कि कोई जान पहचान वाला इंसान देख न ले। आप अक्सर होटल के बंद कमरों में ही मुलाकात करते हैं, जिसको लेकर गिल्ट फीलिंग भी आ सकती है। साथ ही आपको इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा कि किस वक्त कॉल करें कि बॉयफ्रेंड की वाइफ न रिसीव कर लें।
      2. जब एक लड़की किसी मैरिड मैन से डेट करती हैं, या रिलेशनशिप में रहती हैं, तो वो इस बात को पब्लिकली बता नहीं पातीं। इसे छिपाने के लिए आपको हर कदम पर झूठ का सहारा लेना पड़ता है, जिससे मेल पार्टनर की शादीशुदा जिंदगी बची रहे। साथ ही आप अपने परिवार के करीबी सदस्य से भी ये बात नहीं रिवील कर पाएंगी क्योंकि कोई भी शुभचिंतक इस तरह के रिश्ते की इजाजत नहीं देगा।
      3. भले ही आप अपने प्यार को लेकर कितनी भी सीरियस क्यों न हों, भले ही आपको पहले मेल पार्टनर ने अप्रोच किया हो, लेकिन आपको घर तोड़ने वाली महिला बुलाया जाएगा। इस बात का इल्जाम आपको शर्मिंदगी का अहसास कराएगा। हो सकता है कि इसकी वजह से आप डिप्रेशन में आ जाएं।
      4. शादीशुदा मर्द के साथ डेटिंग करने में अनसर्टेनिटी काफी ज्यादा होती है, क्योंकि ऐसे रिश्ते फ्यूचर मुश्किलों में घिरा रहता है। वो इंसान आपको अपना लाइफ पार्टनर तभी बनाएगा, जब पत्नी से डिवोर्स या सेपरेशन हो जाए, जो नॉर्मल कंडीशन में मुश्किल है।
      5. शादीशुदा मर्द भले ही आपके साथ कितना भी खुश महसूस क्यों न करता हो, आप शायद ही कभी उसकी प्रायोरिटी नहीं बन पाएंगी, क्योंकि वो पहले अपनी पत्नी और बच्चे का तरजीह देगा। बेहद मुमकिन है कि वक्त आने पर वो आपको अपनी जिंदगी से अलग कर दे।
    • अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में स्टार्ट-अप दिवसीय वर्कशॉप का हुआ आयोजन

      एक्सपर्ट्स ने विभिन्न फ़ील्ड्स में छात्राओं को स्टार्ट-अप पर किया गया जागरूक 

      पठानकोट(अनमोल शर्मा): अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट कोटली मैं प्रेजिडेंट रमन भल्ला, चेयरपर्सन अनु भल्ला, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूजा ओहरी की अध्य्क्षता में पंजाब स्टेट कौंसिल फ़ॉर साइंस व टेक्नोलॉजी की ओर से जागरूकता सेमिनार  का आयोजन किया गया।

      इस मौके पर छात्रों को जानकारी देने हेतु डॉ. दीपक कुमार सीनियर साइंटिस्ट पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी , स्टार्ट-अप पंजाब से श्यामसुंदर, डॉ. नवप्रीत कौर असिस्टेंट डायरेक्टर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ,परमिंदर सिंह इंटरप्रेन्योर एग्रो स्टूबबल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड व डॉ जगदीप के.शर्मा को-चेयरमैन रीजनल स्टार्ट अप कमेटी पी.एच.डी. सी.सी.आई पंजाब उपस्थित हुए। 

      सेमिनार में इंस्टिट्यूट के सभी छात्रों ने भाग लिया। समागम में एक्सपर्ट की ओर से स्टूडेंट्स को विभिन्न फ़ील्ड्स व स्टार्ट-अप को लेकर जानकारी दी गई । वर्कशॉप के अंत मे अमन भल्ला ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट की मैनजमेंट की ओर से आए हुए सभी एक्सपर्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    • पंजाब: कांग्रेस ने नवजोत सिद्धू की रैली के बाद नेताओं को Show Cause Notice किया जारी

      मोगा: पंजाब कांग्रेस में खींचतान खत्म नहीं हो रही है। प्रताप सिंह बाजवा और राजा वड़िंग के बाद मालविका सूद सच्चर ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सुबह हुई सिद्धू की मोगा रैली से दूरी बनाए रखी। वहीं अब नवजोत सिद्धू की रैली के बाद पंजाब कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित करने वाले नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मोगा हलका प्रभारी मालविका सूद की शिकायत पर जारी किया गया है।

      बता दें कि आज सुबह सिद्धू के खिलाफ मोगा विधानसभा सीट की कांग्रेस प्रभारी मालविका सूद सच्चर उतरी थी। मालविका सूद सच्चर अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं। आज सुबह मालविका ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी योगेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सिद्धू के खिलाफ लिखित शिकायत भेजी है। इसमें मालविका ने सिद्धू पर पार्टी का अनुशासन भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इतना ही नहीं मालविका ने बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को सिद्धू की रैली में न जाने का निर्देश भी दिया।

    • अनाथालय में 21 लड़कियों के साथ हुई बर्बरता, FIR दर्ज

      मध्य प्रदेश : इंदौर के अनाथालय में लड़कियों से हुई बर्बरता का मामला सामने आया है। इस अनाथालय में रहने वाली लड़कियों ने स्टाफ मेंबर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन को आपबीती सुनाई तो जिला अधिकारी भी हैरान हो गए।  इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए लड़कियों की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अनाथालय के 4 स्टाफ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

      जानकारी के अनुसार अनाथालय की 21 लड़कियों ने स्टाफ पर आरोप लगाया था है कि उन्हें यातनाएं देते हुए कपड़े उतारवाकर लोहे के चिमटे से दागा गया, जबरन लाल मिर्च जलाकर धुएं में रखा गया और रेलिंग से उल्टा लटका दिया गया। जिला प्रशासन को को यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब 13 जनवरी को इंदौर में वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम ने औचक निरीक्षण किया। 

      कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि अनाथालय में रहने वाली लड़कियां अलग-अलग जिलों से हैं। निरीक्षण के दौरान पता चला कि इन लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इस मामले की व्यापक जांच शुरू हो चुकी है और सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के बाद ही कानूनी कार्रवाई की गई है। 

      एस.पी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने बयान में उत्पीड़न की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस गंभीरता से इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    • ‘श्री राम’ के जयकारे लगाने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, डायरेक्टर और टीचर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

      नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के शहडोल में टीचर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि स्कूल में छुट्टी के बाद छात्र ने जय श्री राम का नारा लगाया था। यह बात शिक्षक को इतना नागवार गुजरा कि उसने छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर और टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

      मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र में संचालित ग्रीन बेल्स प्राइवेट स्कूल का है। सातवी के छात्र ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद जय श्री राम नारे लगाने पर स्कूल के इंग्लिश शिक्षक अब्दुल वाहिद को ये बात नागवार गुजरी और छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत छात्र ने पिटाई की बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद छात्र के परिजन और स्थानीय लोग बुढार थाने पहुंच कर विरोध किया।

      छात्र की शिकायत पर बुढार पुलिस ने आरोपी टीचर और स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ धारा 153, 323, 500, 34 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 82 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। वो पुलिस से गुहार लगाते है कि पुलिस आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

      बुढ़ार थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रीन बेल्स स्कूल में एक शिक्षक के द्वारा छात्र की पिटाई का एक मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि जय श्री राम कहने पर उसकी पिटाई कर दी गई है। इस पर पिटाई करने वाले टीचर और स्कूल के डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई है और दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    • Cartoon देख रही थी 5 वर्ष की बच्ची, Heart Attack से मौ’त 

      नई दिल्ली: यूपी के अमरोहा में 5 साल की बच्ची मां के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. मोबाइल उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया और बच्ची की मौत हो गई. घबराए परिजन बेटी को लेकर गांव के एक चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. मौत की वजह हार्ट अटैक माना जा रहा है. 

      मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के हथियाखेड़ा गांव का है. जहां महेश खड़गवंशी की 5 साल की बेटी कामिनी शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिस्तर में बैठी हुई थी. वो मां सोनिया के साथ मोबाइल पर कार्टून देख रही थी. अचानक कामिनी के हाथ से मोबाइल छूट गया और जमीन पर गिर गया. 

      पहले तो सोनिया ने सोचा कि वो जानबूझकर ऐसी हरकत कर रही है. मगर, जब उसे हिलाकर देखा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस पर महिला ने शोर मचाया. परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. आनन-फानन उसको गांव के एक चिकित्सक को दिखाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

      डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि जिस तरह घटनाक्रम बताया जा रहा है कि अचानक बच्ची की मृत्यु हुई है, उसकी वजह हार्ट अटैक हो सकती है. मगर, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकता था. जो अब संभव नहीं है. फिलहाल, जो परिजन बता रहे हैं, उस पर ही विश्वास किया जा सकता है.

    • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

      उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

      ऊना/सुशील पंडित:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 व 23 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ईसपुर के वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। तद्पश्चात उप मुख्यमंत्री प्रातः 11.30 बजे ईसपुर में आयोजित होने वाले सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री 23 जनवरी को जिला ऊना में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
    • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 

      ऊना/सुशील पंडित:आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना एवं खेलों भारत द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर फ़ुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन ऊना शहर स्थित इंदिरा स्टेडियम में किया गया।जिस में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। जिस में ऑपन और अंडर 15 वर्ग के मैचों का अलग-अलग आयोजन किया गया। इस में पहला मैच रॉयल ऊना-बी और रामपुर के बीच खेला गया और इस मैच को रॉयल ऊना-बी ने 1-0 के अंतर से जीता। इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती व विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज कुमार( अ.भा.वि.प. व्यवस्था प्रमुख ) उपस्थित रहे। मुख्यातिथि व विशेष अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतपाल सिंह सत्ती ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहकर देश हित में कार्य करने की अपील करी। आगे उन्होंने कहा कि हम खेल के माध्यम से ही युवाओं को नशे से दूर रख सकते है वहीं समाज को आगे बढ़कर नशे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी। वही विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन और विद्यार्थी परिषद हमेशा से जातिवाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर केवल राष्ट्रवाद की बात करता आया है ।हम स्वामी विवेकानंद जी के बताएँ मार्ग पर चलकर ही भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने का कार्य करेंगे ।विद्यार्थी परिषद देशहित के साथ समाजहित व छात्रहित में कार्य करने वाला छात्र संगठन है। वही विशिष्ट अतिथि द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब – जब भारत पर संकट आया तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए इसका सबसे बड़ा उदाहरण कुछ वर्ष पहले जब कोरोना काल के दौरान पुरा विश्व महामारी से जूझ रहा था तब केवल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ही निडर होकर समाज सेवा में लगे थे।इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अमन कुमार राणा, जिला संगठन मंत्री कारण ,जिला संयोजक चंदन सेखडी ,ऊना इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ,ऊना  इकाई मंत्री कार्तिक ,पूर्व जिला संयोजक अरुण कौशल ,पूर्व इकाई अध्यक्ष अभिषेक उपस्थित रहे।
    • रायपुर सहोड़ा गांव राम नाम रस में डूबा 

      ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला का रायपुर सहोड़ा गांव में राम नाम के रस में डूब गया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रायपुर सहोड़ा गांव में श्रीराम ध्वज के तले सभी गांव वासियों ने शिव मंदिर से शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। श्रीराम के ध्वज के नीचे भगवान श्रीराम के पटके व झंडे उठाकर गांव के लोग नारों की आवाज पर झूमते हुए चल रहे थे।श्रीराम आएंगे,जय श्रीराम, राम राम के नारो के साथ भव्य शोभा यात्रा पूरे गांव में निकली। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़,राम चंद्र,प्रधान रोहित कुमार,देव दत्त,महिला मंडल प्रधान कंचन शर्मा, किरण शर्मा, नीलम शर्मा,उषा चौधरी,सुमन शर्मा,आशा शर्मा,हर दत्त दुवेदी,राजिंदर शर्मा आदि बड़ी संख्या में बच्चे,महिलाएं और  युवा एब बुजुर्ग उपस्थित थे।