‘श्री राम’ के जयकारे लगाने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, डायरेक्टर और टीचर पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के शहडोल में टीचर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि स्कूल में छुट्टी के बाद छात्र ने जय श्री राम का नारा लगाया था। यह बात शिक्षक को इतना नागवार गुजरा कि उसने छात्र की पिटाई कर दी। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर और टीचर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला बुढ़ार थाना क्षेत्र में संचालित ग्रीन बेल्स प्राइवेट स्कूल का है। सातवी के छात्र ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद जय श्री राम नारे लगाने पर स्कूल के इंग्लिश शिक्षक अब्दुल वाहिद को ये बात नागवार गुजरी और छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई से आहत छात्र ने पिटाई की बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद छात्र के परिजन और स्थानीय लोग बुढार थाने पहुंच कर विरोध किया।

छात्र की शिकायत पर बुढार पुलिस ने आरोपी टीचर और स्कूल के डायरेक्टर के खिलाफ धारा 153, 323, 500, 34 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 82 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है। वो पुलिस से गुहार लगाते है कि पुलिस आरोपी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

बुढ़ार थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रीन बेल्स स्कूल में एक शिक्षक के द्वारा छात्र की पिटाई का एक मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि जय श्री राम कहने पर उसकी पिटाई कर दी गई है। इस पर पिटाई करने वाले टीचर और स्कूल के डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई है और दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *