Blog
-

जिला में पटवारियों व कानूनगो के रिक्त 18 पद सेवानिवृत्त पटवारियों / कानूनगो सेे भरे जाएंगे
ऊना/ सुशील पंडित : सेवानिवृत्त पटवारियों और कानूनगो अधिकारियों के उपायुक्त कार्यालय ऊना में 14 पद पटवारियों और 4 पद कानूनगो के पारिश्रमिक आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत पटवारी व कानूनगो अपने आवेदन सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों के साथ उपायुक्त कार्यालय के कमरा नं. 313 में 20 जनवरी सायं 3 बजे से पहले जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन न पहुंचने की स्थिति में आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक आवेदन फॉर्म http://hpuna.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि आवेदक द्वारा सेवानिवृत्ति से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवाएं प्रदान की हो तथा उनके खिलाफ कोई विभागीय/अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा कानूनगो पद के लिए 30 हज़ार तथा पटवारी पद के लिए 25 हज़ार रूपये वेतन देय होगा। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते हैं। -
ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਨ ਕਥਾ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
4 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ 10 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਕਥਾ
ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਕ੍ਰਿਕਟ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾ ਅਤੇ ਬਾਂਕੇ ਬਿਹਾਰੀ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂ ਪੁਰਾਨ ਕਥਾ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” 4 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ 10 ਜਨਵਰੀ ਤਕ ਚੱਲੇਗੀ। 4 ਜਨਵਰੀ ਤੋਂ 10 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਖੇਡ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ”ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਅੱਜ ਦੂਸਰਾ ਦਿਨ ਸੀ।
ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੂਜੇ ਸੂਬਿਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਕਥਾ ਸੁਣਨ ਵਾਸਤੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਦ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤ ਪਹੁੰਚੀ।ਠੰਡ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾ ਪੁਰਾਨ ਕਥਾ ਸੁਣਨ ਆਏ। ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਪੰਡਿਤ ਪ੍ਰਦੀਪ ਮਿਸ਼ਰਾ ਵੱਲੋਂ “ਸ਼੍ਰੀ ਸ਼ਿਵ ਮਹਾਂਪੁਰਾਣ ਕਥਾ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਥਾ ਦਾ ਆਨੰਦ ਮਾਨਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਭੋਲੇ ਸ਼ੰਕਰ ਦੇ ਜੈਕਾਰੇ ਨਾਲ ਪੰਡਾਲ ਗੂੰਜ ਉੱਠਿਆ।
-
जालंधरः घर से 4 सांप निकलने पर मचा हड़कंप
जालंधर, ENS: कैंट के दीप नगर स्थित रंजीन एवन्यू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में 4 सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़त मुकेश कुमार धवन ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेड में से सांप की चमड़ी निकली थी। जिसके बाद उनके परिवार वाले काफी डरे हुए थे। जिसके बाद आज उन्होंने परिवार से बात करने के बाद 2 सपेरों को घर पर बुलाया। सपेरों ने काफी मशक्त के बाद घर से 4 सांपों को काबू किया। 4 सांपों को काबू करने ने बाद परिवार में दहशत पाई गई। सांपों ने निकलने के बाद जब मुकेश से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सांपों के बारे में उनको खुद को कोई जानकारी नहीं है।
-
पंजाब: 100 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटने को लेकर वातावरण प्रेमियों ने लिया एक्शन, देखें वीडियो
संगरूर : आजकल पर्यावरण को बचाने के लिए हर जगह पेड़-पौधे लगाए जा रहे है। लेकिन एक बड़ी घटना संगरूर शहर के श्मशान घाट में देखने को मिली। जहां करीब 100 साल पुराने बरगद के पेड़ को काटा जा रहा था। जब शहर के वातावरण प्रेमियों को इसकी जानकारी मिली। तो इस घटना को लेकर वे मौके पर पहुंचे और लकड़ी काटने वालों को रोका। आजकल हम अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगा रहे है। लेकिन एक बरगद का पेड़ जो करीब सौ साल से भी ज्यादा पुराना है, जो हर समय हजारों लोगों की सांसों के लिए ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है।
वातावरण प्रेमियों ने कहा कि अगर हम नहीं आते तो इस पूरे पेड़ का नामोनिशान मिट जाता। उन्होंने कहा कि हमने नगर परिषद के ईओ साहब को लिखित शिकायत दी है और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब नगर परिषद के ईओ से बात की तो उन्होंने कहा कि कल मुझे लिखित शिकायत मिली थी। जिसके बाद हमारे कर्मचारी मौके पर जाकर जांच कर रहे है। रिपोर्ट बनाकर स्थानीय थाने को भेज दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
जालंधरः भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को लेकर सुनील जाखड़ का आया बयान, देखें वीडियो
जेल में कैदियों की बर्थडे पार्टी और सुखपाल खैहरा को लेकर कही ये बात
जालंधर, ENS: महानगर में आज भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बात की। वहीं उन्होंने सुखपाल खैहरा पर हुई नई एफआईआर की निंदा की। इस दौरान उन्होंने झांकी को लेकर सीएम मान के बयान का जवाब दिया। वहीं उन्होंने जेल में हुई बर्थडे पार्टी का मुद्दा उठाया। इस दौरान सुनील जाखड़ के साथ पूर्व सीएम विजय रूपाणी मौजूद रहे। सुनील जाखड़ ने मीडिया से बात करते हुए बीते दिन कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर नई एफआईआर दर्ज कर उन्हें दोबारा जेल में डालने के मामले की निंदा की।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सुनील जाखड़ ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस खैहरा की पैरवी नहीं कर रही है। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान सिर्फ “खैहरा साहब तो खैड़ा छुड़ाऊ” पॉलिसी पर काम कर रही है। वह सिर्फ उनसे पीछा छुड़वा रहे हैं। वहीं उन्होंने सीएम मान के झांकी वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें किसी को सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपने बयान पर कायम है। वहीं उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर गोलमोल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह फैसले ना तो जालंधर में होने हैै और ना ही चंडीगढ़ में होने है। जाखड़ ने कहा कि यह फैसले दिल्ली में होने है। ऐसे में एक बार फिर से गठबंधन होने के कयास लगाए जा रहे है। दरअसल, उन्होंने गठबंधन को लेकर ना नहीं की है।
उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अगर उनसे पूछा जाएगा तो वह उसके बारे में हाईकमान को जागरूक कर देंगे। वहीं सुनील जाखड़ ने जेल में बीते दिन कैदियों द्वार मनाई गई बर्थडे पार्टी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यह सब सरकार की मिल भुगत के साथ हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ईडी से छिप रहे है, वहीं सीएम मान केजरीवाल से छिप रहे। उन्होंने कहा कि आप में लुकाछिपी का दौर चल रहा है। वहीं उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि हाल ही में 5 राज्यों में से 3 राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पंजाब में भाजपा अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई साढ़े 9 साल की कार्रगुजारी पर फिर भरोसा दिखाया है।
सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि चुनाव मुद्दों पर आधारित होता है। शहर का एक ऐसा ही मुद्दा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुआ घोटाला है। इसे लेकर जालंधर के बीजेपी नेताओं द्वारा केंद्र सरकार को शिकायत दी गई है। जल्द इसका नंबर भी लगेगा। क्योंकि स्मार्ट सिटी घोटाला करीब 900 करोड़ रुपए का है। बीजेपी इस घोटाले के खिलाफ आगे भी बोलती रहेगी। जल्द इसे बीजेपी उजागर करेगी।
-
पंजाब : पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम सहित 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
मोगा : जिले को नशा मुक्त जिला बनाने के लिए मोगा पुलिस दुबारा नशा तस्करों की धर पकड़ जारी है। इसके लिए एसएसपी विवेक शील सोनी द्वारा पूरी सख्ती करने के दिशा निर्देश भी दिए गए है। जिले में पुलिस द्वारा नाकेबंदी और गश्त भी बढ़ाई गई है। ताकि जिले को अपराध मुक्त किया जाए। इसी कड़ी के तहत बीती शाम मोगा पुलिस ने जीटी रोड पर एक ढाबे के पास 2 अज्ञात लोगों से पूछताछ शुरू की तो उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। दोनों आरोपी राजस्थान के जिला जोधपुर के रहने वाले है और यहां पर अफीम बेचने के लिए आए थे।
आरोपियों की पहचान दिनेश सारण पुत्र शाम लाल और दूसरे का नाम केलस पुत्र कचरा राम वासी जिला जोधपुर राजस्थान के तौर पर हुई है। पुलिस ने इन दोनों के उपर एन डी पी सी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपियों का मेडिकल करवा कर अदालत पेश कर इनको रिमांड पर लिया जायेगा और अगली जांच की जायेगी। वही एस पी डी अजय राज सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने नशा तस्करो को चेतावनी दी है वह हमारा एरिया छोड़ दे यहा पर अब नशे की तस्करी नही होने दी जाएगी।
-
पंजाबः किसान यूनियन ने किया ऐलान, DC कार्यालयों के बाहर देंगे धरना, देखें वीडियो
धूरी : संगरूर के धूरी में निजी गन्ना मिल द्वारा किसानों से गन्ना न खरीदने और गन्ना मिल बंद करने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि हम 22 से 26 जनवरी तक डीसी कार्यालयों के बाहर धरने में मुख्य रूप से यह मांग रखेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धूरी विधानसभा क्षेत्र में निजी गन्ना मिल काफी समय से सुर्खियों में है। पहले गन्ना किसान करोड़ों रुपये का भुगतान न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
लेकिन अब गन्ना मिल की बकाया राशि और किसानों का गन्ना नहीं खरीदने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। आपको बता दें कि धूरी की निजी गन्ना मिल ने गन्ना किसानों की फसल खरीदने से इंकार कर दिया है और मिल चालू नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के धूरी कार्यालय के सामने जाम कर प्रदर्शन कियाष कई दौर की बैठकों के बाद कुछ ट्रॉलियों को अंदर जाने की अनुमति तो दे दी गई। लेकिन किसान निराश दिखे। क्योंकि जिस गति से किसानों की फसलें खरीदी जानी चाहिए थीं, उस गति से नहीं खरीदी जा रही हैं।
-
पंजाबः रिहायशी इलाके के घर में घुसा सांभर, लोगों में डर का माहौल, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में एक घर में जंगली जानवर सांभर (डियर) घुस गया। इस दौरान इलाका निवासियों में डर का माहौल पाया गया है। वहीं मामले की जानकारी धर्मपाल ने बताया कि आज उनके घर में सांभर दाखिल हो गया। उन्होंने कहा कि आज सुबह 10 बजे सांभर आ गया। जिसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे बाहर से बंद दिए। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जंगलात विभाग और पुलिस को दे दी है।
उन्होंने कहाकि जानवर बड़ा होने के कारण इलाका निवासियों ने पकड़ने की कोशिश नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नरोट जमाल सिंह पुलिस और जंगलात विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों को जानवर के पास जाने से रोका। मामले की जानकारी देते हुए सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सांभर के किसी के घर में घुसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी मशक्त के बाद उन्होंने सांभर को काबू कर लिया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा काबू किए गए सांभर को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में पहुंचाया जा रहा है।
-
ਪੰਜਾਬ : 3 ਦਿਨਾਂ ‘ਚ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤੇ 50 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਅਕਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਕਿ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵਲੋਂ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਬੱਚੇ ਵੀ ਨੋਚੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਹਨੀ ਦਿਨੀਂ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਕਰਨ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿੱਚ ਹੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਢਣ ਦੇ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਰੋਜਾਨਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।
ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪਿਛਲੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਚ ਹੁਣ ਤੱਕ 50 ਦੇ ਕਰੀਬ ਐਸੇ ਮਰੀਜ਼ ਆਏ ਹਨ, ਜੋ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾ ਕੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਈ ਲੋਕ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।
-
पंजाबः 24 घंटे में Gun Point पर दुकानदार से लूट का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः शहर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दुकानदार को निशाना बनाया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि 3 लुटेरे दुकान में आते है। आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे। पीड़ित के अनुसार 20 से 25 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं पुलिस ने 24 घंटे में इस मामले को ट्रेस करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया है।
वहीं मामले की जानकारी देेते हुए आईपीएस रंधीर कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार है, आरोपियों की तालाश जारी है। वहीं काबू किए आरोपी की पहचान विशाल उर्फ भोला व छिंदा के रूप में हुई है। इस दौरान आरोपी से 32 बोर का अवैध पिस्टल सहित 2 जिंदा रौंद काबू किए है। इस दौरान नगदी भी रिकवर कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कई मामले में दर्ज है। वहीं एक एनडीपीएस एक्ट का मामला भी शामिल है।