Blog

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें वीडियो

    तरनतारनः लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आज आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष एवं विधान सभा तरनतारन के सह-संयोजक राणा गुलबीर सिंह, आम आदमी पार्टी नेता तरसेम सिंह और मंडल अध्यक्ष डॉ. हरपाल सोनी आज सैंकड़ों परिवार सहित पार्टी में शामिल हो गए। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश को विकास की राह पर ले जा सकती है। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वो राज्य आज प्रगति की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

  • पंजाबः किसानों का 19 जिलों में प्रदर्शन, दी ये चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में आज से भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने जिला मुख्यालयों पर 5 दिवसीय स्थायी मार्च शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन द्वारा पंजाब के 19 जिलों में किया जा रहा है। इस मौके पर किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर धरने के इन पांच दिनों में सरकार ने कोई बातचीत नहीं की और कोई नतीजा नहीं निकला तो धरने के आखिरी धरने में बड़ा ऐलान किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि इसके बाद चंडीगढ़ कूच का भी कार्यक्रम बन सकता है।

    इस प्रदर्शन को लेकर किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मुख्य मांग है कि कृषि नीति लागू की जाए। क्योंकि संगठन ने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ बैठक की थी और उस समय भी यह मांग की गई थी और सरकार ने इसे लागू करने के लिए आश्वासन दिया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब इसे लेकर धरना दिया जा रहा है।

    इस मौके पर किसानों ने अपनी अन्य मांगें बताते हुए कहा कि फसलों का दाम स्वामीनाथन की रिपोर्ट के मुताबिक होना चाहिए। 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को 10 हजार प्रति माह पेंशन लगाई जाए और किसान मजदूरों का पूरा कर्ज माफ किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली संघर्ष के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों में से एक को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • पंजाबः टिप्परों की आमने-सामने हुई टक्कर

    होशियारपुरः बरड़ कॉलोनी में आज सुबह 2 टिप्परों की आमने-सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, टक्कर के समय आसपास के गांवों के लोग अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूल बसों का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार एक टिप्पर तलवाड़ा की ओर स्टोन क्रशर से माल लेने के लिए जा रहा था, जबकि दूसरा रेत भरा टिप्पर तलवाड़ा की ओर से आ रहा था।

    इस दौरान दोनों में हाजीपुर के बरड़ कॉलोनी के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जहां एक टिप्पर चालक दर्शन सिंह पुत्र बुट्टा सिंह निवासी नंगल लुबाणा जिला कपूरथला गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे लोगों के सहयोग से टिप्पर से बाहर निकाला कर हाजीपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों से उसे प्राथमिक सहायता देने के बाद मुकेरियां के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारण लगे जाम को खुलवाया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। 

  • पंजाब : BSF ने पाकिस्तानी नाबालिग को किया गिरफ्तार

    अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने  भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है।BSF पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बयान में बताया कि तरनतारन जिले के एक गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त कर रहे BSF के जवानों ने एक नाबालिग को पकड़ा। नाबालिग की पहचान अबू बकर के रूप में हुई और कहा कि वह 16 साल का है। पाकिस्तान के पंजाब के कसूर का निवासी है।
    पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने परीक्षाएं दी थीं। वह इन परीक्षाओं में फेल हो गया। परिवार के डर से उसे कुछ न सूझा तो वह डर की वजह से सरहद की तरफ आ गया और भारतीय सीमा में पहुंच गया। जिसके बाद BSF के जवानों ने उसे पकड़ लिया। नाबालिग से एक मोबाइल और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की है। BSF ने जांच के बाद नाबालिग को थाना खालड़ा के सुपुर्द कर दिया है।

  • जालंधरः इकहरी पुली के पास पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़े चाइना गट्टू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर की बिक्री पर रोक नहीं लग रही। वहीं इस मामले में थाना 3 की पुलिस ने इकहरी पुली के पास नाकेबंदी के दौरान चाइन डोर के गट्टू 12 गट्टू बरामद किए है। इस दौरान पुलिस ने बच्चों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एसीपी नॉर्थ दमन वीर सिंह के आदेशों पर एएसआई सतनाम सिंह नाकेबंदी करके बच्चों को काबू किया है।

    जिसके बाद थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बच्चों के माता पिता को सख्त चेतावनी दी है कि आप अपने बच्चो को चाइना डोर का इस्तमाल ना करने दे क्यों की इस चाइना डोर सड़को व गलियों में चलने वाले राहिगर व वाहन चालक इस का शिकार हो रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने 12 गट्टू बरामद किए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्रवाई अमल में लाई गई है। वहीं उन्होंने लोगों से चाइना डोर के इस्तेमाल करने पर रोक लगाने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि सख्ती के बावजूद चाइना डोर दुकानदार कहां से लेकर आ रहे है। 

  • जालंधरः स्ट्रे डॉग का आतंक, महिला को किया घायल, देखें CCTV 

    कई लोगों पर कर चुका है हमला

    जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड पर स्थित कीर्ति नगर में स्ट्रे डॉग का आतंक देखने को मिला है। जहां स्ट्रे डॉग कई लोगों पर हमला कर चुका है। वहीं उक्त स्ट्रे डॉग ने दूध खरीदने के लिए घर से निकली राधा रानी नामक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला पर स्ट्रे डॉग ने कई जगह पर हमला किया। घटना में महिला की बाजुओं पर गंभीर जख्म आए हैं। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि स्ट्रे डॉग एक व्यक्ति पर भी हमला करता है।

    हालांकि इस दौरान उक्त व्यक्ति लाठी से उसे मारकर भगाने की कोशिश करता है। लेकिन उक्त स्ट्रे डॉग उस पर हमला करके उसे जमीन पर गिरा देता है। वहीं शिव मंदिर रामलीला कमेटी के प्रधान हैप्पी शर्मा ने कहा कि स्ट्रे डॉग ने पिछले कुछ दिनों में दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। इलाका निवासी गौरीश अरोड़ा, बालकृष्ण शर्मा और रिशभ के शरीर पर डॉग के दांतों के निशान हैं। सोशल वर्कर अजय अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम का स्टरलाइजेशन प्रोजेक्ट स्ट्रे डॉग्स की संख्या को नियंत्रित रखने में विफल रहा है। जिसके बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम से समस्या को हल करने की मांग की है। 

  • पंजाबः 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी प्लेयर पर दुष्कर्म की FIR दर्ज

    जालंधर का रहने वाला है परिवार

    जालंधर, ENS: 4 फरवरी को DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। हालांकि वरुण का परिवार जालंधर का रहने वाला है। जबकि वरुण मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर कर्नाटक के बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस की एक टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।

    हालांकि इसे लेकर जालंधर पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। जब वह 17 वर्ष की थी, तब से उसे शादी का झांसा देकर रेप किया जा रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया।युवती ने बताया कि 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई। तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • पंजाबः मंदिर से चांदी के बर्तन लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः पंजाब में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। हैरानी की बात यह है कि अब चोर मंदिरों में माथा टेकने के बहाने वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला जिले के शिवाला गंगा राम मंदे से सामने आया है। जहां चोर शनि मंदिर में माथा टेकने आया चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले मंदिर में माथा टेकता है। इस दौरान चोर वहां पर खड़ा रहता है जिसके बाद वह पहले इधर-उधर देखता है, फिर वह शनिदेव की मूर्ति से पर्दा हटाकर वहां से चांदी की थाली और कटोरी लेकर अपने कपड़ों में छुपा लेता है और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है।

  • पंजाब : NRI की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    खन्ना : एक NRI की नाले में गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आया था।  37 वर्ष वरिंदर सिंह गिल लुधियाना के बुलारा गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और 9 साल के बेटे के साथ आस्ट्रेलिया में रहता था। वह करीब साढ़े 9 वर्ष बाद गांव लौटा था। रविवार रात वह दोस्त के साथ मलौद के गांव कुलाहड़ में दोस्त की रिश्तेदारी में शादी में गया। एक दिन पहले जागो समारोह में उसने ज्यादा शराब पी ली और नाले में गिर गया। वरिंदर के दोस्तों ने बताया कि जागो पार्टी में उसने खूब मस्ती की और शराब पी। पार्टी के बाद रात करीब सवा 1 बजे वह रिश्तेदार के घर से निकला।

    रात करीब 2 बजे वहां से निकल रहे एक व्यक्ति ने देखा कि कोई नाले में पड़ा है। उसने शादी वाले घर में सूचना दी। तब लोगों ने देखा कि वह वरिंदर था। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच कर रहे ASI हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वरिंदर के दोस्त गुरप्रीत सिंह गिल का बयान दर्ज किया है। उसके आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • पंजाबः युवक ने बुखार होने पर खाई ये गोली, 2 बहनों के भाई की मौ+त

    लुधियानाः खन्ना के गांव सोहियां में दुखद खबर सामने आई है। जहां दो बहनों के भाई को बुखार चढ़ गया था। इस दौरान वह घर में अकेला था और युवक ने गलती से बुखार की जगह सल्फास की गोली खा ली। जब तक घर आकर मां ने आकर देखा तो बेटे की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। उसे मंडी अहमदगढ़ के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन युवक की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी सोहियां के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि पिता की पहले मौत हो चुकी है। जबकि दोनों बहनें शादीशुदा हैं। हरप्रीत सिंह घर में अपनी मां रंजीत कौर के साथ रहता था। मां किसी काम के चलते घर से बाहर गई हुई थी। तेज बुखार के चलते गुरप्रीत सिंह की हालत खराब थी। उसने घर में मेडिसिन बाक्स में से बुखार से राहत के लिए गोली खा ली।वहीं मलौद थाना पुलिस की तरफ से धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि मृतक की मां रंजीत कौर के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई क्योंकि इसमें किसी का कोई कसूर सामने नहीं आया है।