Blog

  • PGI के ऑपरेशन थियेटर में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

    PGI के ऑपरेशन थियेटर में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

    नई दिल्ली : लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल के ओटी (ऑपरेशन थियेटर) में लगी है घटना में 2 लोगों के झुलसने की खबर है फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं बताया जा रहा कि वेंटिलेटर के फटने से हादसा हुआ है बता दें कि पीजीआई में आग लगने की घटना सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब हुई आग लगने के कारण ऑपरेशन थियेटर और बिल्डिंग के अंदर धुआं भर गया आनन-फानन मरीजों, कर्मचारियों और तीमारदारों को निकालने का काम शुरू हुआ

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि आग किस वजह से लगी शुरुआत में वेंटिलेटर फटने की बात सामने आ रही है शॉर्ट सर्किट भी एक कारण बताया जा रहा है पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोई भी अंदर नहीं फंसा है सभी को निकाल लिया गया है उधर पीजीआई में आग लगने की खबर मिलते ही डीआईजी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया, हालात सामान्य हैं

  • पंजाबः सीएम मान ने मुलाजिमों को दिया तोहफा

    जालंधर/वरुण: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीएसएमयू कर्मचारी संगठन के नेताओं के साथ बैठक के बाद ट्वीट कर कर्मचारियों को बकाया डीए की 4 फीसदी किश्त देने की घोषणा की है। कर्मचारियों की बची हुई तीन किश्तों में अब एरियर की दो किश्तें रह जाएंगी। पिछले 40 दिनों से पंजाब भर में कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो डीए समेत अन्य मांगों की मांग कर रहे थे। सीएम के आश्वासन के बाद से सोमवार को कर्मचारी काम पर लौट आए थे। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन (पीएसएमएसयू) ने सभी डीसी दफ्तरों में आठ नवंबर से कलम छोड़ हड़ताल चल रही थी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सोमवार को बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद हड़ताल स्थगित करने का एलान किया गया। करीब डेढ़ महीने से जारी हड़ताल के कारण 52 विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। पीएसएमएसयू के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री मान आज दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में बैठक करेंगे।पीएसएमएसयू के अध्यक्ष अमरीक सिंह संधू ने बताया कि उनकी मांगों पर चर्चा के लिए यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को चंडीगढ़ बुलाया गया था। उसी दौरान प्रतिनिधिमंडल को 18 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे पंजाब भवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आमने-सामने बैठक के लिए भी समय दिया गया।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यूनियन से अपील की है कि हड़ताल स्थगित की जाए, क्योंकि छोटे साहिबजादों की शहादत का शहीदी दिवस आ रहा है। संधू ने कहा कि इसी के मद्देनजर ने अधिकारियों की अपील पर सहमति जताते हुए कुछ समय के लिए हड़ताल स्थगित कर दी है। इस बीच, पता चला है कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त निजी सचिव हिमांशु जैन ने सभी जिला उपायुक्तों और एसएसपी को यूनियन प्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने की सुविधा मुहैया कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ‘ਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਕੇ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : 18 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨੂੰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮ ਵੇਲੇ ਇੱਕ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦਾਖਲ ਹੋ ਕੇ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਮੌਕੇ ਤੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਮਲਾਜਮਾ ਵੱਲੋਂ ਤੇ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਵੱਲੋਂ ਸੋਧਾ ਵੀ ਲਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ 2 ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਦੇ ਅਗਰ ਕੌਣ ਲੋਕ ਸੀ। ਉਸ ਦਾ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲਗਾ ਸਕੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਬਾਹਰ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 18 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਸੀ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਦੀਆਂ ਤਾਕਤਾਂ ਅੱਜ ਤੱਕ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆ ਪਾਈਆਂ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਇਹ ਸਮਝਦੇ ਆ ਭਾਰਤੀ ਡੀਪ ਸਕਿਉਰਟੀ ਦਾ ਇੱਕ ਮੋਹਰਾ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਬਾਰੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੋਈ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਸਕਿਆ ਕਿ ਉਹ ਕੌਣ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿੱਥੋਂ ਆਇਆ ਤੇ ਕਿੱਥੋਂ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਅੱਜ ਤੱਕ ਪਹਿਚਾਣ ਨਹੀਂ ਹੋਈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਬਾਰੇ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਨੇ ਕਲੇਮ ਕੀਤਾ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅਸੀਂ ਇਹ ਸਮਝਦੇ ਆਂ ਕਿ ਜਿਹੜੀ ਇਹ ਡੀਪ ਸਟੇਟ ਦਾ ਕੰਮ ਹੈ। ਭਾਰਤੀ ਸਟੇਟ ਦਾ ਜਿਹੜਾ ਕੰਮ ਹੈ ਇਹ ਦੁਨੀਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਨਸ਼ਰ ਹੋ ਰਿਹਾ। ਅਸੀਂ ਅੱਜ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਨੂੰ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਜਥੇਦਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸੁਹਿਰਦ ਹੋਵੋ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਚ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਹੁਣਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 18 ਦਸੰਬਰ 2021 ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਕਿ ਜਿੰਨੀਆਂ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਆਪ ਕਿਰਪਾ ਕਰਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਸਜ਼ਾ ਦਿਵਾਉਣ। ਕਿਉਂਕਿ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੀ ਆਸ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਬਿਲਕੁਲ ਖਤਮ ਹੁੰਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਨਾ ਹੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਦੇ ਮੇਨ ਦੋਸ਼ੀ ਸਾਡੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਰਨੇ ਨੇ ਤੇ ਇਸ ਲਈ ਅਸੀਂ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਹੀ ਅਰਦਾਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਕਿ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਆਪ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਦੇਣ।

  • ओपन एथलेटिक मीट में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    ऊना/सुशील पंडित : हाल ही में एक दिवसीय ओपन एथलेटिक मीट जो रविवार को इंदिरा स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया, जिसमें वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं के छात्र उज्जवल शर्मा ने अंडर- 16 ,शॉट पुट में गोल्ड मेडल हासिल किया। कक्षा चौथी के आरव चौधरी ने अंदर -14,लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल हासिल किया तथा 60 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता।कक्षा दसवीं के आयुष कुमार ने अंडर -16,लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया तथा 100 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया। कक्षा दसवीं के शौर्य प्रीत ने अंडर -16, लॉन्ग जंप में कांस्य पदक हासिल किया तथा 300 मीटर रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया। आरव चौधरी , शौर्य प्रीत, उज्जवल शर्मा, आयुष कुमार का चयन  इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल के लिए हुआ है जो कि आगामी दिनों में गुजरात में होगी।यह स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत तथा लगन का परिणाम है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।
  • जालंधरः D-Mart की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हुआ केस दर्ज

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा ट्रैफिक समस्या में सुधार लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी के तहत आज वाल्मीकि चौक में पुलिस द्वारा फुटपाथ पर अवैध रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर अवैध सामान रखकर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि करीब चार दिन पहले शहर के 80 अवैध कब्जा धारियों को नोटिस जारी किया था। इसे लेकर 6 के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई।

    वहीं, जल्द बाकियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार को डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि ये केस पुलिस ने ट्रैफिक वॉयलेशन की धाराओं के तहत दर्ज किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने इसे लेकर बीते दिन श्री गुरु नानक मिशन चौक में स्थित डी-मॉर्ट को नोटिस भी जारी किया था। मगर ट्रैफिक लोकर डी-मार्ट के बाहर कंपनी द्वारा कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई थी। जिसके चलते पुलिस ने सोमवार को दोपहर डी-मार्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अगर ट्रैफिक समस्या में सुधार नहीं हुआ तो FIR दर्ज की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵਜੰਮੇ ਬਚੇ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੇਹ ਲੈਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਵਜੰਮੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੋਤ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਭਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਿਕ ਦੇਹ ਲੈਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਮਾਮਲਾ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋ ਗਰਭਵਤੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਦਰਦ ਹੋਈ ਤੇ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪੁਹੰਚੀ, ਪਰ ਓਥੇ ਡਾਕਟਰ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਪਤੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਣ ਲਈ ਆਖ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਮੈਂ ਜਦੋਂ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈਕੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮੇਰੀ ਪਤਨੀ ਨੇ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਜਨਮ ਦੇ ਦਿੱਤਾ। ਮੈਂ ਫਿਰ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਮੰਗਵਾਈ ਪਰ ਜਦੋ ਤਕ ਹਸਪਤਾਲ ਗਏ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਅਸੀਂ ਲਗਾਤਾਰ ਇਸੀ ਹਸਪਤਾਲ ਤੋਂ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾ ਰਹੇ ਸੀ। ਪਰ ਜਦੋ ਸਾਨੂੰ ਤਕਲੀਫ ਹੋਈ ਹਸਪਤਾਲ ਨੇ ਸਾਡੀ ਕੋਈ ਮਦਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਹਸਪਤਾਲ ਕੇ ਡਾਕਟਰ (ਡਾਇਰੈਕਟਰ) ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੇਰ ਰਾਤ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਇਹ ਆਏ ਸਨ ਪਰ ਸਾਡੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਡਾਕਟਰ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਇਸ ਲਈ ਸਾਡੇ ਚੌਕੀਦਾਰ ਨੇ ਏਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਣ ਨੂੰ ਕਿਹਾ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਦ ਕਿ ਹੋਇਆ ਨਹੀਂ ਪਤਾ। ਅਸੀਂ ਜਦੋ ਵੀ ਕੋਈ ਐਮਰਜੰਸੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਅਸੀਂ ਸਰਕਾਰੀ ਅੰਬੂਲੈਂਸ ਮੰਗਵਾਕੇ ਮਰੀਜ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾਣਦੀ ਹੀ ਸਲਾਹ ਦਿੰਦੇ ਹਾਂ। ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਲਗਾਤਾਰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਨਹੀਂ ਆਂਦੇਸੀ

  • पंजाबः पान मसाला के पाऊच को लेकर FSSAI ने कंपनियों को दिए नए निर्देश

    बठिंडाः पान मसाला के पाउच पर लिखे चेतावनी संदेश को लेकर सरकार (FSSAI) ने कंपनियों ने नए निर्देश जारी कर दिए है। इस दौरान FSSAI ने कंपनियों को निर्देश देते हुए कहा है कि पान मसाला के पाऊच पर 50 फीसदी Warning का संदेश लिखना होगा। सरकार ने पान मसाला बनाने वाली कंपनियों को पान मसाला के पैकेट के पचास फीसदी हिस्से पर चेतावनी लिखने के मामले में छह महीने की और मोहलत दे दी है। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया(एफएसएसएआई) ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है। दरअसल पान मसाला के पैकेटों पर चेतावनी अभी भी लिखी जाती है, लेकिन उसके अक्षर इतने छोटे होते हैं, कि उन्हें आसानी से पढ़ा भी नहीं जा सकता है।

    सरकार का मानना था कि इतने छोटे अक्षरों में चेतावनी लिखना सिर्फ खानापर्ति है, इसलिए फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथारिटी ऑफ इंडिया ने साल 2022 में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड (लेबलिंग एंड डिस्प्ले) रेग्युलेशन में संशोधन किया था, जिसके तहत पान मसाला के पैकेट के फ्रंट पर पचास फीसदी हिस्से पर पान मसाला चबाना सेहत के लिए हानिकारक है चेतावनी लिखना लाजिमी कर दिया था। यह नियम एक मई 2023 से लागू होने थे। हालांकि उससे पहले ही पान मसाला कंपनियों ने सरकार से कुछ मोहलत मांगी। उनका कहना था कि उनके पास पैकेजिंग मैटीरियल का पुराना स्टाक पड़ा है, जो बेकार चले जाने पर उनका आर्थिक नक्सान होगा, इसलिए उन्हें कुछ वक्त दिया जाए, ताकि वह पुराना स्टाक खत्म कर सकें और नया नियमों के मुताबिक पचास फीसदी वार्निंग वाला पैकेजिंग मटीरियल तैयार करवा सकें।

    इसके बाद पहले उन्हें दो बार तीन-तीन महीने (मई व अगस्त में) की मोहलत दी जा चुकी है। अब एक बार फिर पान मसाला कंपनियों के पुराने पैकजिंग मैटीरियल के स्टाक को आधार बनाकर उन्हें मोहलत दे दी गई है। हालांकि इस बार उन्हें तीन नहीं बल्कि छह महीने की मोहलत दी गई है। अब उन्हें एक मई 2024 से पहले पान मसाला के पैक के पचास फीसदी हिस्से को वार्निंग से कवर करना होगा। सरकार की तरफ से तंबाकू पदार्थ के साथ इससे जुड़े दूसरे प्रोडेक्ट्स को भी उक्त वार्निंग लिखने की हिदायतें दी है।

    इसके पीछे तर्क दिया गया कि हाल ही में हुई एक जांच में देश भर में पान मसाला कंपनियों का झूठ निकोटीन का दावा महज फरेब साबित हुआ था। भारत सरकार के राष्ट्री य तंबाकू परीक्षण प्रयोगशाला में जब नामी कंपनियों के पान मसालों की जांच की गई, तो उनमें खतरनाक निकोटीन की मौजूदगी पाई गई, जबकि पान मसाला कंपनियां पान मसाले के पाऊच पर साफ-साफ लिखती हैं कि इसमें निकोटीन और तंबाकू नहीं हैं। दुखद पहलू यह हैं कि इस खुलासे के बाद भी पान मसाला धडल्ले से बिक रहा है। इसके बाद सरकार ने चेतावनी संबंधी नियम को सख्त से लागू करवाने का फैसला लिया व इसमें कंपनियों को पुराना स्टाक समाप्त होने तक उक्त वार्निंग को सख्ती से लागू करवाने का फैसला लिया है।

  • NIA की बड़ी कार्रवाई : 19 ठिकानों पर की छापेमारी, एक संदिग्ध गिरफ्तार

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दक्षिण भारत के 19 ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भी एनआईए ने छापेमारी की है एनआईए की तरफ से ये कार्रवाई कट्टरपंथी जिहादी आतंकवादी समूह का भंडोफोड़ करके की गई छापेमारी की शुरुआत सोमवार (18 दिसंबर) सुबह से ही हो गईआतंकवाद रोधी एजेंसी ने राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर छापेमारी की है पिछले कुछ महीनों में एनआईए ने बड़े पैमाने पर जिहादी ग्रुप्स के खिलाफ कार्रवाई की है

    एनआईए की टीम के जरिए अमरावती जिले के अचलपुर में छापेमारी की गई है टीम ने अचलपुर के एक संदिग्ध छात्र को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है हिरासत में लिया गया युवक अचलपुर के एक स्थानीय कॉलेज का छात्र है सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया खासतौर पर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए छात्र जिहादी संगठनों के संपर्क में था उक्त छात्र के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका पर एनआईए की एक टीम आज सुबह 4 बजे स्थानीय एटीएस और जिला पुलिस की टीम के साथ अचलपुर में पहुचीं

  • जालंधरः ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस का एक्शन, कई लोगों को किया नोटिस जारी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने 3 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर की टीम को मर्ज कर शहर को 4 जोन में बांट दिया था। इस दौरान ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए पुलिस अधिकारियों से साथ मीटिंग करके सीपी स्वप्न शर्मा ने उक्त दुकानदारों और अवैध रेहड़ी लगाने वालों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। इसी के तहत आज पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा ने कहा कि शहर को 4 जोन में बांटे जाने के बाद प्रत्येक जोन में हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया। जिसके तहर नो टोलरेंस नीति के तहत कोई भी व्हीकल सड़क पर पार्क ना करें इसकी हिदायते दी गई थी।

    वहीं उन्होंने कहा कि सड़क पर कोई भी रेहड़ी ना लगाए जाने को लेकर भी लोगों से अपील की गई थी। सीपी शर्मा ने कहा कि उन्हें आम पब्लिक से कई बार ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायते मिल रही थी। जिसके तहत उन्होंने 3 दिन पहले ही मीडिया के जरिए दुकानदारों और रेहड़ी वालों को सड़कों पर अवैध कब्जे करके अपना सामान ना बेचने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस चेतावनी के बावजूद कुछ लोग नो टोलरेंस एरिया में अपनी रेहड़ियां और दुकानों के बाहर सामान लगाकर बेच रहे थे।

    अब नो टॉलरेंस के नाम से जानी जाएगी ये सड़कें

    • वेरका मिल्क प्लांट से इंडस्ट्रियल एरिया तक सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक और शाम 5 बजे के लेकर रात 8 बजे तक हैवी वाहनों के जाने पर पूर्ण रुप से मनाही। क्योंकि अंडरपास छोटा होने के कारण हर रोज जाम लग रहा  है।
    • Y-पॉइंट भगत सिंह कॉलोनी से संजय गांधी नगर तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
    • लम्मा पिंड चौक से  इंडस्ट्रियल एरिया तक शाम 5  बजे से लेकर रात 8 बजे तक। क्योंकि इस समय फैक्टरियों में लेबर को छुट्टी होती है और जाम लगता है।
    • फोकल पॉइंट से इंडस्ट्रियल एरिया अंडरपास तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक। क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर से सारी ट्रैफिक निकलती है।
    • पठानकोट चौक से रेरु चौक चुंगी तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
    • रामा मंडी फ्लाईओवर से काकी पिंड चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
    • जौहल मार्केट चौक में रेस्टोरेंट व खाने की रेहड़ियों के कारण जाम लगता है। इस कारण शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक।
    • एपीजे स्कूल के पास सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर 3.3.0 बजे तक।
    • गुरु नानक मिशन चौक से मिल्कबार चौक, डी मार्ट और शॉपिंग माल के पास सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
    • बक्शी वर्कशाप से पीपीआर माल तक शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक।
    • दुल्हन पैलेस से वाइट डायमंड चौक तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
    • माता रानी चौक से बबरीक चौक तक सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक।
    • झंडिया वाला पीर से कार बाजार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
    • गिल गाखल नहर पुली से बस्ती पीरदाद चौक तक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक।
    • PNB चौक से बस्ती अड्डा चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
    • बस्ती अड्डा चौक से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
    • जेल चौक से पुरानी सब्जी मंडी तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक।
    • बीएसएफ चौक से कमल पैलेस और कमल पैलेस से कचहरी चौक तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक।
    • कचहरी चौक से टी पॉइंट कांग्रेस भवन तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक।
    • मदन फिल्लौर से रेलवे स्टेशन तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।
    • अड्डा होशियारपुर से भगत सिंह चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक।

    जिसके तहत आज टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों और रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको नोटिस दिए गए है। पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर को बांटे गए 4 जोन में ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए उक्त एरिया का समय भी निर्धारित किया गया है। इस दौरान आज दोबारा पुलिस कमिश्नर ने उक्त दुकानदारों और रेहड़ी वालों से नो टोलरेंस एरिया में अवैध पार्किंग और दुकानों के बाहर सामान रखकर ना बेचने की अपील की है, ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलवाया जा सके। इस दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा इस कार्रवाई को लेकर हंगामा भी किया गया। 

  • भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने की एडवाइजरी जारी

    कर्नाटकः देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए। हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियां हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ सीमा साझा करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्ट कराना होगा। इस बीच केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने राज्य सरकार पर कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के प्रसार को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया। सतीशन ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भले ही देश में कोविड के 89 फीसदी मामले इसी राज्य में हैं, लेकिन केरल सरकार ने इसे लेकर क्या कार्रवाई की है, उन्होंने इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

    उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड के 1,800 से अधिक मामलों में से 1,600 से अधिक मामले केरल में सामने आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा, केरल में रविवार को चार लोगों की मौत हुई तथा 111 नए मामले सामने आए। उन्होंने कहा, इससे पहले कि लोग वायरस को लेकर भयभीत हों, सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को कहा था कि राज्य में मिला कोविड-19 का नया उपस्वरूप जेएन.1 चिंता का कारण नहीं है।