Blog

  • जालंधरः विजिलेंस ने क्लर्क को किया काबू

    जालंधरः विजिलेंस ने क्लर्क को किया काबू

    जालंधर,ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने नकोदर में दबिश दी है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क प्रशांत जोशी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। लुधियाना विजिलेंस डीएसपी इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने नकोदर के रजिस्ट्री क्लर्क को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस के डीएसपी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि नकोदर निवासी प्रदीप सिंह हैप्पी ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी कि नकोदर तहसील का रजिस्ट्री क्लर्क उसका आय प्रमाणपत्र नहीं बना रहा है। वह आय प्रमाण पत्र बनाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। प्रदीप सिंह हैप्पी की शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने इसकी जांच की।

    जांच में शिकायत के सभी तथ्य सत्य पाए गए। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह हैप्पी को कार्यालय में बुलाया और उसे पूरी योजना समझाई। योजना के मुताबिक, हैप्पी ने रजिस्ट्री क्लर्क से पैसे के लेन-देन पर बातचीत की और मामला 6,000 रुपये पर तय हो गया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने प्लानिंग सेल के द्वारा जाल बिछाया गया। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता प्रदीप सिंह हैप्पी को केमिकल पाउडर वाला नोट देने के बाद उसे रजिस्ट्री क्लर्क प्रशांत जोशी के पास भेज दिया। जैसे ही प्रशांत जोशी ने हैप्पी से पैसे लेकर अपनी जेब में रखे, ऊपर से विजिलेंस टीम ने धावा बोल दिया। उस ने जेब से नोट निकाल कर मिलान किया और प्रशांत के हाथ धुलाए तो उस पर रंग आ गया।

  • ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    ट्रक और कार की भीषण टक्कर में 6 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    बाराबंकीः नगर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई है। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए है। हादसा इतना भयानक था कि घटना के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद घायलों को कार से निकाला और उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने 4 लोगों को बाराबंकी जिले के अस्पताल में दाखिल करवाया, जबकि अन्य 2 का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल लोग बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबरः 1 रुपए प्रति यूनिट तक महंगी हो सकती है बिजली, प्रस्ताव दाखिल

    बड़ी खबरः 1 रुपए प्रति यूनिट तक महंगी हो सकती है बिजली, प्रस्ताव दाखिल

    उत्तर प्रदेशः प्रदेश की बिजली कंपनियों की ओर से पावर कॉरपोरेशन ने बीती रात विद्युत नियामक आयोग में ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) का प्रस्ताव दाखिल कर दिया। इसे जनवरी से मार्च 2023 के चौथे क्वार्टर के लिए 61 पैसे प्रति यूनिट के आधार पर अलग-अलग श्रेणीवार दाखिल किया गया है। कारपोरेशन के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की स्थिति में अलग-अलग श्रेणीवार 28 पैसे से 1.09 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली महंगी हो जाएगी। उपभोक्ता परिषद ने इसके विरोध में लोक महत्व प्रस्ताव आयोग में दाखिल किया है।

    नियामक आयोग ने पूर्व में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी। अब ईंधन अधिभार के नाम पर बिजली दरों में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित की गई है। उधर, उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने पावर कारपोरेशन की तरफ से दाखिल प्रस्ताव को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि ईंधन अधिभार लगाने के लिए नियामक आयोग ने जून 2020 में एक कानून बनाया था। पावर कारपोरेशन ने उस कानून के विपरीत प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रयास आयोग की अवमानना है। उसे आयोग अविलंब खारिज करे।

    उन्होंने कहा कि यदि कानून के तहत प्रस्ताव दाखिल किया जाता तो 30 पैसा प्रति यूनिट के आधार पर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ मिलता लेकिन ऐसा न करके बिजली कंपनियां प्रदेश के उपभोक्ताओं पर भार डलवाने के लिए प्रयासरत हैं। वर्मा ने कहा कि राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर लगभग 33122 करोड़ रुपये सरप्लस निकल रहा है। ऐसे में किस आधार पर ईंधन अधिभार लगाने के लिए आयोग में प्रस्ताव दाखिल कर दिया गया। इसे खारिज किया जाना चाहिए।

  • बस में सीट को लेकर महिलाओं में हुई हाथापाई, वीडियो

    बस में सीट को लेकर महिलाओं में हुई हाथापाई, वीडियो

    कर्नाटकः बस, ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर काफी झगड़ होते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि यात्रियों के बीच, सीट लूटने की होड़ मच जाती है। यही नहीं कुछ तो अपने सीट कब्जा करने के लिए रुमाल फेंक देते हैं, जिसे लेकर बाद में झगड़ हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं बस में सीट पर बैठने को लेकर लड़ाई करती नजर आ रही हैं। इनमें से एक महिला दूसरी के बाल पकड़कर जोर-जोर से खींचने लगती है। हालांकि, इससे पहले भी कई बार बस में महिला सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं में कई बार झगड़ा हुआ है।

    दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो कर्नाटक के तुमकुर का बताया जा रहा है, जहां बस में बैठी दो महिलाएं आपस में लड़ती नजर आ रही हैं। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई तक की नौबत आ गई। एक महिला सीट पर बैठी होती है तो वहीं दूसरी महिला खड़ी होती है। जो महिला खड़ी होती है वह गुस्से में आकर दूसरी महिला के बाल पकड़कर जोर-जोर से उसका सिर घुमाने लगती है। इसके बाद बीच-बचाव में एक शख्स आता है और दोनों को अलग करता है। लेकिन गुस्साई महिला शख्स से भी उलझती नजर आ रही है।

  • पाकिस्तान में अंजू को मिलेगी सरकारी नौकरी!

    पाकिस्तान में अंजू को मिलेगी सरकारी नौकरी!

    नई दिल्ली: भारत से सीमा लांघकर पाकिस्तान गई अंजू ने वहां नसरुल्लाह के साथ रह रही है। प्यार के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पहुंची अंजू के शौहर नसरुल्लाह ने नया दावा किया है। नसरुल्लाह ने दावा किया है कि पाक सरकार अंजू को सरकारी नौकरी के साथ ही घर देने वाली है। नसरुल्लाह के मुताबिक अंजू कुछ दिनों में भारत पहुंचेगी और अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान लेकर आएगी।

    नसरुल्लाह ने इंडिया डेली नाम के न्यूज चैनल के साथ बातचीत की जिसमें उसने कहा, “पाकिस्तान सरकार अंजू को नौकरी के साथ-साथ एक घर भी देगी। अंजू ने इस्लाम धर्म को अपना लिया है तो उसे पाकिस्तान की नागरिकता भी मिल जाएगी। वो जो कुछ भी कर रही है वो अपनी मर्जी से कर रही है। उसने दावा किय कि अंजू अगस्त के महीने में जाएगी और अपने बच्चों को साथ लेकर आएगी।”

    अंजू की दोस्ती पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नसरुल्लाह से हुई। दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के टच में आए। अंजू ने अपने प्यार को पाने के लिए सीमा लांघ गई। पाकिस्तान पहुंचकर उसने नसरुल्लाह के साथ फोटोशूट कराया।

    अंजू के इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू पर कोई दबाव नहीं डाला जा रहा। उसने 3 साल से अपने पति से अलग रह रही थी और कोर्ट में तलाक के लिए अपील की थी। नसरुल्‍लाह ने दावा किया अगर अंजू अपने बच्चों को लेकर वापस पाकिस्तान नहीं लौटती है तो मैं खुद हिंदुस्तान जाऊंगा और उसे बच्चों के साथ वापस लेकर आऊंगा।

  • पंजाबः सीएम मान ने टीचरों को लेकर किया ऐलान

    पंजाबः सीएम मान ने टीचरों को लेकर किया ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब में करीब 10 साल से नौकरी पर पक्के होने के लिए संघर्ष कर रहे 12500 कच्चे शिक्षकों को आज पक्के होने के नियुक्ति पत्र दे दिए गए। इसके साथ ही उन्हें अब वेतन भी 22500 रुपये हर माह मिलेगा। सरकार उनके लिए प्रमोशन के लिए भी नीति बनाएगी। नियुक्ति पत्र बांटने का मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित किया गया। समागम में सीएम भगवंत सिंह मान मुख्य मेहमान रहे।

  • पंजाबः 3 आईले्टस सेंटरों के मालिकों पर मामला दर्ज, छापेमारी जारी

    पंजाबः 3 आईले्टस सेंटरों के मालिकों पर मामला दर्ज, छापेमारी जारी

    बठिंडा: बिना लाइसेंस चल रहे इमीग्रेशन और आईलेट्स सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए बठिंडा जिला प्रशासन ने 3 सैंटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे। पुलिस द्वारा मालिक के सेंटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके मालिकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें अजीत रोड स्थित मेफ्लावर इमिग्रेशन सेंटर है, जिसके मालिक हरजीत सिंह सिद्धू हैं। जबकि ग्रे मीटर इमिग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर के मालिक मनीष कुमार और तलवंडी साबो में स्थित ग्रे स्टोन इमीग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर शामिल है।

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रे स्टोन इमिग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर के मालिक और उसके पार्टनर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

  • जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

    जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

    जालंधर,ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते विचिंत नगर संदिग्ध परिस्थितियों के चलते औरत ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। हालांकि दूसरी तरफ़ मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बहन ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसके जीजे उसकी बहन को मौत के घाट उतारा है। मृतका की पहचान नीशू सिंह के रूप में हुई है।

    वहीं मृतका के पति धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह रात को खाना खाकर सो गया था और जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। जिसके बाद उसने आस पास के लोगों को बुलाया और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौक़े पर पहुंचे 8 के एएसआई कुलविंदर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गए है।

  • इस यूनिवर्सिटी में सामने आया सबसे बड़ा ड्रग्स और सेक्स स्कैंडल का मामला

    इस यूनिवर्सिटी में सामने आया सबसे बड़ा ड्रग्स और सेक्स स्कैंडल का मामला

    छात्राओं के 5500 अश्लील वीडियो आए सामने!

    इस्लामिया: पाकिस्तान में बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है। इसे दुनिया का भी सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया जा रहा है, जिसमें 5500 कॉलेज छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि छात्राओं को सुरक्षित रखना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। पाकिस्तान का ये स्कैंडल दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। उधर, मामले में पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (एचईसी) ने इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर (आईयूबी) घोटाले की जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाने का फैसला किया है, जिसमें तीन कुलपति और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे।

    दरअसल, स्कैंडल से जुड़े अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। इनमें से ही एक वीडियो में कार की डिक्की से एक लड़की निकलकर एक घर में जाती नजर आ रही है। इस लड़की को एक शख्स लेकर आता है और घटना का वीडियो बना लिया जाता है। ये पीड़ित लड़की उन हजारों लड़कियों में शामिल है, जिन्हें पहले ड्रग्स का आदी बनाया जाता था, फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे मनचाहा काम करवाया जाता।

    मामला पाकिस्तान की इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर का है, जो पुलिस के मुताबिक नशीली दवाओं और यौन शोषण का अड्डा बन चुकी है। जांच में आरोपियों के मोबाइल से कई सबूत मिले हैं, जिसमें अश्लील वीडियो के साथ ढेरों व्हाट्सअप चैट हैं, जिससे साबित होता है कि ये गंदा खेल कई सालों से चल रहा था। एजाज हुसैन नाम का व्यक्ति इस पूरे स्केंडल का मुख्य आरोपी है, जिसका गैंग हजारों लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाकर उनका शोषण कर रहा था।

    पुलिस को इतने बड़े सेक्स स्कैंडल के बारे में अबू बकर की गिरफ्तारी से पता चला, जो इस्लामिया यूनिवर्सिटी बहावलपुर के डायरेक्टर फाइनेंस हैं और उन्हें 28 जून को एक लड़की के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था। जांच में उससे 10 ग्राम चरस मिली थी। उसके मोबाइल हजारों अश्लील वीडियो मिले, जिसके जरिए वो कॉलेज की छात्राओं का शोषण कर रहा था। इसके बाद रिटायर्ड मेजर एजाज हुसैन को पकड़ा गया, जो कॉलेज का सिक्योरिटी ऑफिसर है।

    मामले में अब तक 3 लोग गिरप्तार हुए हैं। बताया जा रहा है कि कई सालों से ये धंधा चल रहा है। एजाज हुसैन के इशारे पर उन लड़कियों को निशाना बनाया जाता था जो घरों से मजबूर हैं और गरीब हैं। ऐसी लड़कियों को स्कॉलरशिप का लालच देकर उनकी फीस माफ करवाने की बात कहकर फंसाया जाता था. पुलिस को अबतक छात्राओं के 5500 के वीडियो मिल चुके हैं। पुलिसवाले कह रहे हैं कि लड़कियों को बचाना हमारा काम नहीं है।

    बता दें कि पाकिस्तान में ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं. लेकिन हर बार यूनिवर्सिटी की इज्जत का हवाला देकर आरोपियों की करतूत पर पर्दा डाल दिया जाता है। पाकिस्तान की बहावलपुर यूनिवर्सिटी में 113 छात्रों का ड्रग रिकॉर्ड सामने आ चुका है। लेकिन इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसका नतीजा सबके सामने है। यहां लड़कियों को ड्रग्स देकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे हैवानियत की जा रही है। 

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक एचईसी के अध्यक्ष मुख्तार अहमद ने नेशनल असेंबली की स्थायी समिति को बताया कि यूनिवर्सिटी में घोटाले के कारण शिक्षा क्षेत्र को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हम इस उच्चाधिकार प्राप्त समिति को सूचित करेंगे, जो जांच पूरी करने के लिए कुछ दिनों तक विश्वविद्यालय में रहेगी। देश में 253 यूनिवर्सिटी (सार्वजनिक और निजी दोनों) हैं और इस मुद्दे के कारण छात्र परेशान हैं।

  • पंजाबः रावी दरिया का फिर से पानी बढ़ने से इस पुल का टूटा संपर्क

    पंजाबः रावी दरिया का फिर से पानी बढ़ने से इस पुल का टूटा संपर्क

    डेरा बाबा नानक: रावी दरिया का पानी शुक्रवार को फिर से बढ़ गया है। जिस कारण रावी दरिया पार जाने के लिए कस्सोवाल पुल को जाने के लिए संपर्क टूट गया है। किसान और मजदूर किश्ती के माध्यम से ही पुल तक जाने के लिए मशक्कत कर रहे है। दरिया से पार अपने खेतों में काम करने गए किसान मनजीत सिहं रंधावा, सतनाम सिहं के अलावा मंसूर के निवासी सोनू ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दरिया के पानी का स्तर कम होने से किसानों को राहत महसूस हो रही थी। जबकि उनकी फसलों के बचने के आसार दिखाई दे रहे थे। मगर शुक्रवार को रावी दरिया के पानी का स्तर फिर से पहले की तरह बढ़ गया है।
    इस बार रावी दरिया का पानी इस मौसम में तीसरी बार बढ़ चुका है। मनजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पानी का स्तर बढ़ने से वह रावी दरिया से पार है और पानी उनके खेतों की ओर आ रहा है। रावी दरिया के पानी के बढ़ने संबंधी जब ड्रेनेज विभाग के एक्सईयन दिलप्रीत सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रावी दरिया में 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।