Blog

  • कपूरथलाः जेल सुप्रिटेंडेट धालीवाल ने कैदियों और हवालातियों को बताई गणतंत्र दिवस की महत्ता

    कपूरथलाः जेल सुप्रिटेंडेट धालीवाल ने कैदियों और हवालातियों को बताई गणतंत्र दिवस की महत्ता

    जालंधर (वरुण)। कपूरथला जिले के गांव झल ठिकरीवाल की जेल परिसर में गणतंत्र दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सुप्रिटेंडेट इकाबल सिंह धालीवाल को गार्ड आफ आनर देकर सलामी दी गई।

    जेल सुप्रिटेंडेट धालीवाल ने कैदियों और हवालातियों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे मे बताते हुए कहाकि आजादी के बाद आज के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था।

    जिसके उपरान्त आज के दिन प्रत्येक देशवासी राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर इस दिन को मनाता है। जेल में सभी कैदियों और हवालातियों को सुप्रिडेंटेंट और अधिकारियों को लड्डू भी बांटे। इस अवसर पर जेल में बेहतरीन डयूटी निभाने वाले जेल गार्द, होम गार्ड व अन्य कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए गए। 

  • फिरोजपुर जेल में सुप्रिटेंडेट गुरनाम लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

    फिरोजपुर जेल में सुप्रिटेंडेट गुरनाम लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

    जालंधर (वरुण)। फिरोजपुर जेल परिसर में गणतंत्र दिवस पर जेल गार्द द्वारा परेड सलामी देकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जेल में बेहतरीन डयूटी निभाने वाले जेल गार्द, होम गार्ड व अन्य कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भी दिए गए

    जेल सुप्रिटेंडेट गुरनाम लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहाकि संविधान निर्माताओं के साथ साथ देश की आजादी और गणतंत्र की स्थापना में स्वतंत्रता सैनानियों ने बहुमूल्य योगदान दिया है।

    उन्होने देश की रक्षा की खातिर सरहदों पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों तथा उनके परिवारों को भी नमन किया और डयूटी तनदेही से निभाने की अपील की। 

  • पंजाबः व्यापारी से फिरौती लेने आए गैंगस्टरों और पुलिस के बीच चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः व्यापारी से फिरौती लेने आए गैंगस्टरों और पुलिस के बीच चली गोलियां, एक घायल

    जगराओंः पंजाब में गैंगस्टर के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं आज जगराओं के गांव कोके में पंजाब पुलिस और गैंगस्टरों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर एक व्यापारी से फिरौती लेने आए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टरों को काबू करने की कोशिश की।

    इस दौरान गैंगस्टरों ने पुलिस ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर घायल हो गया, जबकि एक गैंगस्टर भागने में कामयाब रहा। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए शहर में जगह-जगह नाकेबंदी कर दी गई है।

    बताया जा रहा है कि गैंगस्टर आतंकी अर्श डल्ला के साथी है। उन्होंने व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मांगी थी। दोनों में 1.50 लाख में डील फाइनल हुई थी। घायल गैंगस्टर की पहचान फिरोजपुर के गांव फेरुके का रहने वाला जगतार सिंह है। उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। अभी इस मामले को लेकर किसी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है। फिरौती की धमकी से डरा हुआ व्यापारी कई दिनों से अपनी दुकान पर भी नहीं जा रहा था।

  • जालंधरः पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूट

    जालंधरः पिस्तौल के बल पर गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूट

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के लंबा पिंड बाइपास स्थित गुलमोर्ग सिटी में गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूट की वारदात का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि स्विफ्ट कार में सवार 2 व्यक्तियों ने उक्त व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर 34 हजार 600 रुपए लूट लिए। घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है। पिस्तौल के बल पर लूट की बात का पता लगाया जा रहा है। वहीं लक्ष्मण को थाने ले जाया जा रहा है। जहां उसकी शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

    लक्ष्मण संतोखपुरा स्थित दोआबा गैस एजेंसी में काम करता है। पीड़ित लक्ष्मण गैस सप्लाई करने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान कार सवार 2 युवक आए। जो कि पहले उससे गैस की होने के बार में कहने लगे। लक्ष्मण के बयानों के अनुसार दोनों ने पहले उसे बातों में उलझाना शुरू कर दिया। उसके बाद फिर एक ने उसे काबू किया और दूसरे ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण से लूटेरों ने 34 हजार 600 रुपए लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः इलाके में बच्चे का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

    जालंधरः इलाके में बच्चे का भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

    जालंधर/वरुणः महानगर के गुरु संत नगर इलाके में बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक आवारा कुत्ता बच्चे के भ्रूण को लेकर घूम रहा था। जिसे देख इलाके के लोगों में भारी रोष पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है।

    मौके पर पहुंची थाना 5 की पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरजीत ने मृतक बच्चे के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि कुत्ता बच्चे के भ्रूण को कहां से लेकर आया है। 

  • देश की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानिए कीमत

    देश की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानिए कीमत

    नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को नेजल कोविड टीके इनकोवैक को लांच किया। नाक के जरिये दिये जा सकने वाले दुनिया के पहले भारत निर्मित टीके को यहां मांडविया के आवास पर लांच किया गया। नेजल टीके बीबीवी154 को हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक के रूप में वयस्कों में सीमित उपयोग के लिए नवंबर में भारतीय औषधि महानियंत्रक की मंजूरी मिली थी।

    भारत बायोटेक के पहले जारी एक बयान के अनुसार इनकोवैक की कीमत निजी क्षेत्र के लिए 800 रुपये और भारत सरकार और राज्य सरकारों को आपूर्ति के लिए 325 रुपये है। हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक में प्राथमिक खुराक से अलग बूस्टर खुराक दी जा सकती है। हैदराबाद से संचालित कंपनी ने एक बयान में कहा था कि तीन चरणों में क्लीनिकल परीक्षणों में इस टीके के सफल परिणाम आये।  इस वैक्सीन को डिलीवर करना और बनाना मस्कुलर वैक्सीन की तुलना में ज्यादा आसान है। नेजल वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में स्टोर करके रखा जा सकता है।

  • होशियारपुरः गौ हत्या कर मांस पकाते 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गौ हत्या कर मांस पकाते 3 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के नजदीकी गांव डाडा से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां खेतों में बनी हुई मोटर पर रह रहे 3 प्रवासी मजदूरों को गौ हत्या करके उनका मांस पकाकर के आरोप में पुलिस ने काबू किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 मृतक गौ और एक सांभर को बरामद किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों के गौ और सांबर की चर्बी उतारकर उनके बाद उनका पिंजर खेतों में फेंका हुआ मिला। उन्हें स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही वह अपनी पुलिस टीम व वन विभाग के अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। जहां से विभिन्न पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    एसएचओ लोमेश शर्मा ने बताया कि उन्हें वायस लेस ऑफ सेकेंड इनिंग होम संस्था द्वारा सूचना मिली थी कि गांव डाडा में कुछ लोग गौ माता को मार कर उनका मांस पका रहे हैं और सूचना के बाद वे वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को मौके पर 2 मृत गाय व एक सांभर देखने को मिले। संस्था के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पुलिस ऐसे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने के बारे में ना सोचे।

  • पंजाबः पुलिस ने कार चालक को 2 लाख रुपए और चाइना डोर सहित किया काबू

    पंजाबः पुलिस ने कार चालक को 2 लाख रुपए और चाइना डोर सहित किया काबू

    फिरोजपुरः गुरु हरसहाए पुलिस ने चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से 2 लाख रुपये व 75 गट्टू चाइना डोर के बरामद किया। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लकी पुत्र रमेश कुमार निवासी बस्ती गुरु करम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने काबू किए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कमांडिंग अफ़सर आर.क.सैणी. ने छठी हि.प्र. कंपनी एनसीसी यूनिट में स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

    कमांडिंग अफ़सर आर.क.सैणी. ने छठी हि.प्र. कंपनी एनसीसी यूनिट में स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

    ऊना/ सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी यूनिट में 74 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कमांडिंग अफ़सर आप.क.सैणी ( सेना मेडल ) ने ध्वजारोहण किया। इस मौक़े पर सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार छैल सिंह ,हवलदार विकास शर्मा , हवलदार सुमेश, हवलदार अजय समेत अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर कमांडिंग अफ़सर आर.क.सैणी ने अपने संबोधन मे कहा कि हमारा देश आज़ादी का  अमृत महोत्सव मना रहा है। हमे मिलकर अपने देश के भविष्य के बारे में सोचते हुए आगे बढ़ना है।
    हर एक भारतीय को “नेशन फर्स्ट” की सोच रखनी होगी ताकि हम हर क्षेत्र में उन्नति करे ताकि पुरे विश्व में भारत का डंका बजे। आगे उन्होंने कहा कि एनसीसी का हर एक कैडेट सीमा पर तैनात , ख़ुफ़िया विंग तथा अंदरूनी सुरक्षा मे तैनात हर एक वीर जवान की लंबी उम्र की कामना करता है। भारत को आगे बढ़ाने में हर एक व्यक्ति का योगदान है।
  • उपमुख्यमंत्री ने नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी को किया सम्मानित

    उपमुख्यमंत्री ने नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : गणतंत्र दिवस पर नवज्योति यूथ  वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़  को हिमाचल  प्रदेश सरकार  के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा  जिला ऊना का सर्वश्रेष्ठ यूथ क्लव के तौर पर सम्मानित किया।  यह पुरस्कार युवा सेवाए एवं खेल  विभाग  ऊना की तरफ से दिया गया।

    जिसमें प्रथम पुरस्कार 51000 रुपए व स्मृति चिन्ह नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी संतोषगढ़, द्वितीय पुरस्कार 31000 व स्मृति चिन्ह जस्सल युवा क्लब धुसाडा व तृतीय पुरस्कार भगत  सिंह  यूथ  क्लब गगरेट को 21000 की राशि  व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नवज्योति क्लब के अध्यक्ष नवीन महेश ने युवा सेवा एवं खेल विभाग व प्रशासन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विधानसभा गगरेट के विद्यायक चैतन्या शर्मा,विधानसभा कुटलैहड़ के विद्यायक दविंद्र भुट्टो,विधानसभा चिंतपूर्णी के विद्यायक सुदर्शन सिंह  बबलू सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।