Blog

  • पंजाबः इस जिले में पुलिस ने की छापेमारी, 12 काबू

    पंजाबः इस जिले में पुलिस ने की छापेमारी, 12 काबू

    खरड़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। लारैंस बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच खरड़ जेल में रखा गया है। लारैंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर आज पुलिस ने खरड़ की कॉलोनियों में छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान पुलिस ने बिना जांच के रहने वाले लोगों को भी हिरासत में लिया जा रहा है।

    खरड़ सदर पुलिस ने आज खरड़ मोरिंडा रोड पर पड़ती कॉलोनी अमरिया में अचानक छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया और चार दोपहिया वाहन व एक कार को भी हिरासत में लिया है।

  • पंजाबः बस और ट्रक के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 5 घायल

    पंजाबः बस और ट्रक के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 5 घायल

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बठिंडा-लुधियाना राजमार्ग पर निहालूवाल गांव में निजी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की बस लगभग 35 यात्रियों को लेकर जयपुर से लुधियाना जा रही थी। वहीं सुबह करीब छह बजे गांव निहालूवाल से गुजरते समय बस रायकोट से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया।

  • पंजाब पुलिस ने 2 नकली पुलिस वालों को रंगे हाथो किया काबू

    पंजाब पुलिस ने 2 नकली पुलिस वालों को रंगे हाथो किया काबू

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले के थाना डी डिवीजन ने दो नकली पुलिस वालों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपी दोनों सगे भाई हैं और एक दुकानदार को धमका पैसे वसूलने के लिए आए थे। लेकिन दुकानदार ने उनसे पहले पुलिस को सूचना दे दी। जिसके चलते दोनों भाई अब सलाखों के पीछे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के रहने वाले पृथ्वी और युवराज के तौर पर हुई है।

    आरोपियों ने अंकित से 90 हजार रुपए ठगे

    थाना डी-डिवीजन के एसएचओ रोबिन हंस ने जानकारी दी कि अंकित नाम के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। अंकित मोबाइलों को बेचने व खरीदने का काम करता है। अंकित ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों ने उसके साथ संपर्क किया। खुद को तरनतारन पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी बताते हुए धमकाने लगे। गलत काम करने की धमकियां देकर दोनों ने अंकित से 90 हजार रुपए ठग लिए। लेकिन उनकी भूख यहां भी नहीं मिटी। उन्होंने अंकित से 50 हजार रुपए की और मांग कर दी।

    ट्रैप लगाकर आरोपियों को किया काबू

    रोबिन हंस ने बताया कि आरोपियों ने जब अंकित से दोबारा पैसे मांगे तो उसने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद ट्रैप बिछाया गया। जैसे ही दोनों आरोपी पैसे लेने के लिए पहुंचे, दोनों को पकड़ लिया गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है। जानने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों ने किन-किन को ठगा है।

    बड़ा भाई पृथ्वी बनता था सब इंस्पेक्टर

    जांच में सामने आया कि दोनों सगे भाई हैं। बड़े भाई का नाम पृथ्वी तो छोटे का नाम युवराज है। पृथ्वी अपने आप को तरनतारन पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बताता था, जबकि छोटा युवराज अपनी पहचान कांस्टेबल के तौर पर बताता था। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। दोनों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • राहतः LPG Cylinder की कीमतों में हुई कटौती, जाने कितने रुपए हुआ सस्ता

    राहतः LPG Cylinder की कीमतों में हुई कटौती, जाने कितने रुपए हुआ सस्ता

    नई दिल्लीः एलपीजी स‍िलेंडर के दाम कम होने से एक बार फिर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। इस बार एलपीजी स‍िलेंडर के रेट में 198 रुपये की ग‍िरावट आई है। 1 जुलाई को इंड‍ियन ऑयल की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक द‍िल्‍ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हो गया।

    क्या है एलपीजी सिलेंडर की नई दरें?

    द‍िल्‍ली में 30 जून तक 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2219 रुपये में म‍िल रहा था, अब इसकी कीमत घटकर 2021 रुपये हो गई है। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2322 रुपये थी, जो अब 2140 रुपये में म‍िलेगा। 


    मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपये और चेन्‍नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपये पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में कंपन‍ियों की तरफ से क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। 14.2 क‍िलो वाला गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1003 रुपये का म‍िल रहा है।

    300 रुपये से ज्‍यादा कम हुए दाम

    कमर्श‍ियल एलपीजी स‍िलेंडर 1 जून को 135 रुपये सस्ता हुआ था। इस तरह प‍िछले एक महीने के दौरान स‍िलेंडर की कीमत में 300 रुपये से भी ज्‍यादा की कटौती की गई है। मई में स‍िलेंडर के रेट बढ़कर 2354 रुपये पर पहुंच गए थे। घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में आख‍िरी बार 19 मई को बदलाव क‍िया गया था।

  • जालंधरः ऑटो चुराने आया आरोपी काबू

    जालंधरः ऑटो चुराने आया आरोपी काबू

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर में क्राइम की वारदाते लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अलास्का चौंक में ऑटो चुराने आए आरोपी को सिक्योरिटी गार्ड ने काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लुधियाना से ऑटो चुराने आया था। देर रात जैसे ही आरोपी ऑटो रिक्शा को चोरी करके ले जाने लगा तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

    लुधियाना का रहने वाला आरोपी

    वहीं सिक्योरिटी और चोर का शोर सुनकर आसपास के दुकानदार भी आ गए। उन्होंने चोर को एक पोल से बांध से उसकी जमकर धुनाई की। लोगों ने चोर को पीटने के बाद पोल से खोल कर लोहे का संगल डालकर एक गाड़ी के भारी हिस्से के साथ बांध दिया, ताकि वह भाग न सके। चोरी के आरोपी ने पूछने पर अपना नाम अमन बताया और कहा कि वह लुधियाना का रहने वाला है।

    आरोपी पहले भी लुधियाना से ऑटो चुराने आया था

    आरोपी ने माना कि वह ऑटो चुराता है। पिछली रात भी वर्कशॉप के बाहर खड़े ऑटो को चुराने आया था। उसने ऑटो को रस्सी डालकर टो करके ले जाना था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ा गया। वर्कशॉप के मालिक ने बताया कि यह गाड़ियां चुराने वाला गिरोह है। आरोपी अकेला लुधियाना से ऑटो चुराने नहीं आया होगा, बल्कि इसके साथ और भी लोग हैं।

    सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपी को किया काबू

    उन्होंने बताया कि वह रात को वर्कशॉप बंद करके चले गए थे। उनके सिक्योरिटी गार्ड ने इसे पकड़ा। हालांकि चोर कह रहा था कि वह अकेला ही ऑटो चुराने आया था, लेकिन जिस तरह से वह कह रहा था कि ऑटो को रस्सी डालकर ले जाना चाहता था तो इससे यह तय है कि ऑटो को टो करने के लिए कोई उसके साथ था। आरोपी को वर्कशॉप के मालिक ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • पंजाबः आज से मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, जानें Kejriwal ने लोगों को क्या कहा

    पंजाबः आज से मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, जानें Kejriwal ने लोगों को क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने लोगों से किए एक और वादे को आज पूरा किया है। सरकार की ओर से जारी 300 यूनिट बिजली मुफ्त का हाल ही में एलान किया गया था जोकि आज से लागू हो रही है। वहीं सरकार के कईं मंत्री व विधायक पंजाब के लोगों को फ्री बिजली मिलने पर बधाई दे रहे हैं।

    इसी संबंध में आप सुप्रीमो व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा पंजाब के लोगों को बधाई! आज से पंजाब के लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त मिलेगी। लाखों परिवारों के अब हर महीने ज़ीरो बिजली बिल आया करेंगे। हमने अपना वादा पूरा किया। आम आदमी पार्टी जो कहती है, वो करती है। पंजाब के लोगों को भी अब महँगी बिजली से छुटकारा मिलेगा।

    भगवंत मान ने किया ट्वीट

    300 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया उन्होंने कहा कि पिछली सरकारे चुनाव के दौरान अपने वादों को पूरा करती थी, उनको पूरा करने में पांच साल लग जाते है। लेकिन हमारी सरकार ने पंजाब के इतिहास में एक नया कार्य सेट किया है। आज हम पंजाबियों से की गई एक और गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। आज से पंजाब के हर घर में 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

  • पंजाबः पुलिस ने 80 करोड़ रुपए की हेरोइन की बरामद, 4 काबू

    पंजाबः पुलिस ने 80 करोड़ रुपए की हेरोइन की बरामद, 4 काबू

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार चैकिंग दौरान भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की जा रही है। हाल ही में लुधियाना में भरी मात्रा में नशे की खेप बरामद की गई थी। अब गुरदासपुर जिले अधीन पड़ते दीनानगर में पुलिस ने चैकिंग दौरान भारी मात्रा में नशा बरामद किया है। पुलिस ने नशे के साथ 4 आरोपियों को भी काबू किया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार दीनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बड़े तस्कर जम्मू कश्मीर से हैरोईन की खेप ले कर आ रहे हैं। जिस पर दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कपिल कौशल ने पुलिस पार्टी के साथ शुगर मिल पनियाड के पास नाकाबंदी कर इनोवा और करिसटि कार को रोक कर जब तालाशी ली  तो वाहनों में से 16 किलो से ज्यादा हैरोईन बरामद हुई।

    जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने चार आरोपी काबू कर वाहन भी कब्जे में लिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हो गई है जिनकी पुलिस जानकारी नहीं दे रही है।

  • कई जगह हो रही मूसलाधार बारिश,  सड़कों पर भरा पानी, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

    कई जगह हो रही मूसलाधार बारिश,  सड़कों पर भरा पानी, IMD ने जारी किया आरेंज अलर्ट

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई में लगातार तीन दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है. मुंबई के कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बढ़ गई है. इसके चलते शहर का ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है. बता दें कि बीते बुधवार से ही मुंबई में बारिश जारी है. वहीं बीएमसी ने कहा है कि शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई है. मुंबई में आज अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी से बेहद भारी बारिश की संभावना है. वहीं भारी बारिश के बाद मुंबई के सायन-बांद्रा लिंक रोड पर जलभराव हो गया. बीते गुरुवार की रात को मुंबई के दादर टीटी के खोदाद सर्कल के पास गंभीर जलजमाव ने यातायात की आवाजाही को बाधित कर दिया और एक कार सड़क के बीच में फंस गई।

    मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश का कहर जारी है. शहर में भारी बारिश के चलते मुंबई के गांधी मार्केट इलाके में जलजमाव हो गया. शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण भीषण जलजमाव हो गया है. लोअर परेल इलाके की सड़कें और गलियां बारिश के पानी में डूबी हुई हैं. शहर में भारी बारिश के कारण अंधेरी के कुछ हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शहर भर में ट्रेन और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं. नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि मौसम की पहली भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव देखा गया।

    कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर और अंधेरी सहित मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने एक और दो जुलाई को शहर के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है. मुंबई के हिंदमाता, परेल, कालाचौकी, हाजी अली, डॉकयार्ड रोड, गांधी मार्केट और बांद्रा जैसे क्षेत्रों में कई सड़कों पर पानी भर जाने के कारण सड़क यातायात या तो धीमा हो गया या बंद हो गया।

  • राशिफल (शुक्रवार 01 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

    राशिफल (शुक्रवार 01 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

    मेषः पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। विरोध होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी। आलस्य हावी रहेगा।

    वृषः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवेक का प्रयोग करें। आय बनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

    मिथुनः घर-परिवार की चिंता रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। संतान पक्ष से खुशियां प्राप्त होंगी।

    कर्कः लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। भूमि व भवन संबंधी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।

    सिंहः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कन्याः बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आय में कमी रहेगी। नकारात्मकता बढ़ेगी। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। दूसरों की बातों में न आएं। धैर्य रखें, समय सुधरेगा।

    तुलाः सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। दूसरों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। झंझटों में न पड़ें। ईर्ष्यालु सक्रिय रहेंगे।

    वृश्चिकः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोई नया बड़ा काम करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

    धनुः किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा।

    मकरः सेहत को प्रा‍थमिकता दें। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय नहीं है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अनावश्यक जोखिम न लें। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है।

    कुंभः आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय व्यतीत होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मीनः मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही न करें। चोट लग सकती है। थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार के साथ आराम तथा मनोरंजन के साथ समय व्यतीत होगा।

  • ऊना पधारने पर मुख्यमंत्री जयराम का जोरदार स्वागत

    ऊना पधारने पर मुख्यमंत्री जयराम का जोरदार स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना पधारने पर स्वागत करते ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल सहित स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया।