पंजाबः बस और ट्रक के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, 5 घायल

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बठिंडा-लुधियाना राजमार्ग पर निहालूवाल गांव में निजी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी कंपनी की बस लगभग 35 यात्रियों को लेकर जयपुर से लुधियाना जा रही थी। वहीं सुबह करीब छह बजे गांव निहालूवाल से गुजरते समय बस रायकोट से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *