Blog

  • जालंधरः पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः देहात पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद की है। वहीं थाना गोराया की पुलिस ने लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह थाना लोहियां की पुलिस ने अवैध खनन के मामले में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्राली सहित गिरफ्तार किया है।

    थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी की टीम के एएसआई नरिंदर सिंह ने चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी राज सिंह उर्फ राजवीर पुत्र जगजीत सिंह निवासी गांव चमियारा थाना मकसूदां को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर गोराया थाने के प्रभारी हरजिंदर सिंह को मंजूरा पत्नी हमीद मोहम्मद निवासी गांव जज कलां के शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर से उसके पड़ोसी हरविंद सिंह उर्फ जीता पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जज कलां उसके घर से सिलेंडर चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सिलेंडर बरामद कर लिया।

    वहीं दूसरी ओर छिंदो पत्नी बहादुर सिंह निवासी गोराया ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं काम पर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके हाथ से फोन और हाथ में पकड़ा एक हजार रुपए छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बलजीत सिंह पुत्र सरबजीत निवासी संत नगर फिल्लौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोन और वारदात के दौरान इस्तेमाल किया बाइक पीबी 08 डी जेड 5434 और 200 रुपए की नगदी बरामद की है।

    इसी तरह थाना लोहियां के प्रभारी सुरजीत सिंह पुड्डा ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी के साथ गांव युसूफपुर दारेवाल के पास मौजूद थे। उसी दौरान रेत से भरा हुए सोनालिका ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। इस दौरान वह रेत खनन के मामले में कोई पुख्त कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद उन्होंने रेत खनन के अधिकारी अजय कुमार को सूचित किया। मौके पर आए अजय कुमार ने जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक बलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी शेख मागा थाना कबीरपुर जिला कपूरथला के खिलाफ अवैध खनन के मामले में काबू कर लिया है। 

  • उना- हमीरपुर मार्ग पर अरनियाला में 1 करोड़ 47 लाख से बनेगा अंडर पास : सतपाल सिंह सत्ती 

    उना- हमीरपुर मार्ग पर अरनियाला में 1 करोड़ 47 लाख से बनेगा अंडर पास : सतपाल सिंह सत्ती 

    रेलवे फाटक पर यात्रियों को हो रही समस्या का होगा समाधान

    अब माफिया पर कार्रवाई कम बल्कि दिखावा अधिक किया जा रहा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ऐसे संस्थानों को आनन-फानन में बंद कर रही हैं। जिन्हें बने हुए काफी साल हो गए हैं।कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही 1000 संस्थानों को डीनोटीफाई कर दिया। जबकि प्रदेश में वड़े विकास कार्य करवाने के दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ सरकार पांच लाख नौकरियां देने के दावे कर रही हैं। वहीं जो रोजगार पर लंबे समय से लगे थे। उन्हें बेरोजगार करने की योजना के तहत निर्णय लिए जा रहे हैं। 

    सोमवार को ऊना के विश्राम-गृह में पत्रकार वार्ता करते विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के कई मंत्री तंगहाली की बाते कर रहे हैं। ऐसी बातें शायद प्रदेश में कभी की होंगी। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही जिस तरह से अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई करने के दावे किए जा रहे हैं। उसको देखकर लग रहा है कि खनन माफिया अचानक ही क्यों सक्रिय हो गया। जबकि इससे पहले भी अवैध खनन के खिलाफ काफी कार्रवाई की गई हैं। लेकिन अब माफिया पर कार्रवाई कम बल्कि दिखावा अधिक किया जा रहा हैं। सत्ती ने कहा कि ऊना में कांग्रेस नेता ने दस सालों से एक ही जगह ही पर काम करने वालों की सूचियों बनानी की जो कवायद शुरु की हैं। इस तरह की बातें तो शायद कभी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी नहीं कही होगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मियों को डराने व दबाने का प्रयास  कुछ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता करने में लगे हैं। सत्ती ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी विभागों में विकासात्मक कार्यो को करने में लगे रहे। अब उनकी बिलों की अदायगी को लेकर कांग्रेस नेता दिशा-निर्देश देने में लगे हैं। ऐसा कदापि सहन नहीं किया जाएगा। जरुरत पड़ने वाले ऐसे मसलों को कोर्ट व विधानसभा में उठाया जाएगा। क्योंकि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

    सतपाल सत्ती ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से ऊना-हमीरपुर को जाने वाले मार्ग पर अरनियाला में रेलवे फाटक की समस्या का हल करते हुए अंडर पास की मंजूरी दी हैं। करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि इस पर खर्च की जाएगी। जिससे इस मार्ग पर लगने वाले लंबे जाम से जनता को राहत मिलेगी और लोगों का कामकाज भी प्रभावित नहीं होगा। इसके लिए भाजपा केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आभारी हैं। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजकुमार पठानिया, जनकराज खजांची समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • कर्मचारी नेता महिमन चंद्र को हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    कर्मचारी नेता महिमन चंद्र को हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    सारिका कटोच महिला इंटक अध्यक्ष, सुरेन्द्र शौण्डा को महामंत्री व ओम शर्मा को आईटी सेल अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

    बददी/सचिन बैंसल : राष्ट्रीय इंटक अध्यक्ष चन्द्रशेखर दूबे ने हिमाचल प्रदेश इंटक की तीन माह के लिए घोषित की गयी एडहोक कमेटी को भंग करके हिमाचल प्रदेश में इंटक की गतिविधियों में तेजी लाने के लिए हिमाचल प्रदेश इंटक की नयी कार्यकारिणी घोषित कर तेज तर्रार मजदूर व कर्मचारी नेता महिमन चन्द्र को हिमाचल प्रदेश इंटक की कमान सौंपी है । कुल्लू से महिमन चन्द्र को प्रदेशाध्यक्ष, लाहौल स्पिति से सुरेन्द्र शौण्डा को प्रदेश महामन्त्री, बिलासपुर से एडवोकेट भगत सिंह वर्मा तथा बद्दी से विक्रम सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है । इसके अतिरिक्त कुल्लू से संजय शर्मा, मण्डी से एटवोकेट प्रेम सिंह राणा, शिमला से  राजेश कुमार परमार, हमीरपुर से अमित कुमार को उपाध्यक्ष,  शिमला से  जितेन्द्र बरागटा,  सरकाघाट, मण्डी से शिव कुमार वर्मा रमेश शर्मा को महासचिव, कांगडा से मेहताब सिंह सह महासचिव, बिलासपुर से अब्दुल मजीद, मण्डी से राजीव सिंह रूपल को संगठन मन्त्री, बिलासपुर से कमलेश कुमार और सतपाल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है ।

    सारिका कटोच को प्रदेश महिला इंटक अध्यक्ष व ओम शर्मा को आईटी सेल अध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी की कमान 

    इसके अतिरिक्त कांगडा जिला से प्रसिद्ध समाज सेविका सारिका कटोच पंवर को प्रदेश महिला इंटक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । बद्दी सोलन से प्रसिद्ध पत्रकार ओम शर्मा को हिमाचल प्रदेश इंटक के आईटी सैल व मीडिया प्रभारी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश इंटक का  प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है ।
    महिमन चन्द्र ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर दूबे, राष्ट्रीय महासचिव नागार्जुन, राष्ट्रीय सचिव कमल रंजन दूबे व हिमाचल के प्रभारी रिषीकेश मिश्रा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मजदूर व कर्मचारी हितैषी मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को उनकी इस पद पर नियुक्ति के लिए हार्दिक धन्यावाद किया है । 

    मजदूरों व उद्योग मालिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी इंटक : महिमन चंद्र

    प्रैस के नाम जारी विज्ञप्ति में महिमन चन्द्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश इंटक पूरजोर तरीके से मजदूरों, कर्मचारियों व समाज के विभिन्न वर्गों के मसलों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाकर उनकी समस्याओं के उन्मूलन के लिए कार्य करेगी । महिमन चन्द्र ने बताया कि पहले भी उनके नेतृत्व में इंटक ने प्रदेश स्तर पर मजदूरों, कर्मचारियो व आम जनमानस से जुड़े हुए मुद्दों को पुरजोर से सरकार के समक्ष उठाकर समस्याओं का निदान किया है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विभिन्न भागों में लगी इंन्डस्ट्रीज व फैक्ट्रीज में कार्यरत मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उनकी मांगों को मालिकों के समक्ष पुरजोर तरीके से उठा कर उनका निराकरण किया जाएगा । दूसरी तरफ उन्होंने फैक्ट्री के मालिकों से अनुरोध किया है कि वे  श्रम कानूनों का  पालन करते हुए मजदूर हित  को अधिमान दें। इंटक हमेशा मालिक और मजदूरों के बीच मधुर रिश्तों की पैरवी करती रही है और आगे भी करती रहेगी क्योंकि ये फैक्ट्रियां प्रदेश में रोजगार एवम् आय का मुख्य साधन के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के विकास की रीढ़ हैं तथा इंटक कभी भी प्रदेश हित में इनके सुचारू रूप से संचालन में किसी किस्म की बाधा  डालने के हक में नही रही है।
  • हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत  रैली का आयोजन 

    हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत  रैली का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : महिला एंव बाल विकास विभाग की और से सोमवार  को परियोजना हरोली में बेटी बचाओं बेटी पढाओ के अंर्तगत खंड स्तरीय रैली का आयोजन किया गया।  रैली को एसडीएम हरोली  विशाल शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया रैली की अगुवाई वाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमति पूनम चौहान ने की ।  हरोली सर्कल की समस्त आंगनवाडी कार्यकर्त्ता महिलाए व किशोरियों ने  भाग लिया जिसमे सलोगन के माध्यम से महिलाओं को भ्रूण हत्या वन्द करने वारे जागरूप व वेटियों को बचाने व पढ़ाने के वारे में भी जागरूप किया गया इस अवसर सुपरवाईजर नीलम सैनी, पुष्पा देवी, उमा देवी व ब्लाक कारडिनेटर ज्योति शर्मा व पंचायत की सभी आंगनवाडी कार्यकर्ताओ ने भी भाग लिया !

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों ने ‘आत्मपरिचय प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवी से दसवीं तक के बच्चों ने ‘स्लोगन लेखन प्रतियोगिता’ में भाग लिया।स्ट्राबेरी ग्रुप में कक्षा प्रथम में से काशवी भारद्वाज प्रथम, विवान द्वितीय तथा शिवाय ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में से सानवी प्रथम,परमिंदर द्वितीय तथा आद्विक तृतीय स्थान पर रहे।

    ग्रुप एप्पल में सनमीत, नव्या जैन प्रथम, इशिका द्वितीय, अबनीत तथा सीरत तृतीय स्थान पर रहे।ऑरेंज ग्रुप में मनमीत कौर प्रथम, रियांश ठाकुर द्वितीय, प्रगुण कौशल तथा अनिका तृतीय स्थान पर रहे।मैंगो ग्रुप में राधिका, हर्षदीप कौर प्रथम,भारती जैन,तथा श्रेयस धीमान द्वितीय तथा शगुन तृतीय स्थान पर रहे। मैलन ग्रुप में अश्लेषा प्रथम, आशीष तथा दिव्या शर्मा द्वितीय, मोहम्मद नोमान खान तृतीय स्थान पर रहे।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।

  • पंजाबः सरकार ने 7 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, पढ़ें सूची

    पंजाबः सरकार ने 7 IPS अधिकारियों को किया प्रमोट, पढ़ें सूची

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 1983 बैच के 7 आईपीएस अधिकारियों को डीजीपी प्रमोट कर दिया गया है। इनमें गुरप्रीत कौर दियो, वरिंदर कुमार, ईश्वर सिंह, जितेंद्र कुमार जैन, सतीश अस्थाना, शशिप्रभा द्विवेदी तथा राजिदंर मानदियो ढोके का नाम शामिल है।

  • पंजाबः पुलिस और तस्कर के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, हेरोइन और हथियारों सहित एक काबू

    पंजाबः पुलिस और तस्कर के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां, हेरोइन और हथियारों सहित एक काबू

    अमृतसर: शहर के अजनाला के गांव डब्बर में पंजाब पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। घटना दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जिससे 7 करोड़ की हेरोइन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान खानवाल निवासी सोनू मसीह के रूप में हुई है, जोकि मौजूदा सरपंच का बेटा बताया जा रहा है।

    जानकारी मिली है कि वह कुछ समय पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस जेल नहीं गया जिसके बाद पुलिस की उक्त आरोपी पर पैनी नजर थी। पुलिस ने काबू किए गए तस्कर से सोनू से 1 किलो हेरोइन व पिस्तौल भी बरामद की है। वहीं फरार अन्य तस्करों बारे पुलिस जांच जारी है। बता देंकि नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस के द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः चौधरी संतोख के परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    जालंधरः चौधरी संतोख के परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे सुखबीर बादल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः कांग्रेस के दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज उनके घर पर दुःख व्यक्त करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पहुंचे।

    इस दौरान उन्होंने दिवंगत चौधरी की पत्नी और बेटे के साथ शोक व्यक्त किया। सुखबीर बादल ने कहा सासंद चौधरी एक अच्छे मित्र थे और उनका जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं वाहेगुरू से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि चौधरी संतोख सिंह का राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

  • मछली खाने से पहले पढ़ें ये ख़बर, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी 

    मछली खाने से पहले पढ़ें ये ख़बर, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारी 

    नई दिल्ली: मांसाहारी लोग मछलियों (Fish) के बहुत शौकीन होते हैं। मछली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। अपने दोस्तों के संग पार्टी से लेकर पिकनिक तक लोगों का पसंदीदा मांसाहार मछली होती है। लेकिन मछली खाने वालों को लेकर एक बुरी खबर आई है। हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया है कि अब मछलियां भी जहरीली होने लगी हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी एनवायरमेंटल एजेंसी के स्टडी में पाया गया कि अमेरिका की झीलों और नदियों का पानी इतना दूषित हो चुका है कि मछलियां भी अब जहरीली हो रही हैं।

    मछलियों में खतरनाक रूप में पाया जा रहा PFAS 

    स्टडी में पाया गया कि मछलियों में खतरनाक रूप में PFAS पाया जा रहा है। इसे पर-एंड-पोलिफ्लोरोअल्काइल-सब्सटेंस कहते हैं। जिसका उपयोग 1950 के दशक से व्यापक रूप से उत्पादों को नॉनस्टिक और दाग, पानी और ग्रीस की क्षति के लिए प्रतिरोधी बनाने के लिए किया जाता है। ये मानव निर्मित रसायन हैं। इनका उपयोग नॉनस्टिक कुकवेयर, दाग प्रतिरोधी कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन आदि में किया जाता है। बहुत सारे अध्ययन में इसके खतरों के बारे में बताया गया है।

    हर जगह दिखी मौजूदगी

    खतरे की बात ये है कि जो जल स्त्रोत कारखानों या प्रदूषण रहित क्षेत्रों से दूर हैं उसमें भी PFAS पाया गया है। इसे फॉरएवर केमिकल भी कहा जाता है, क्योंकि यह कभी खत्म नहीं होता। स्टडी में पाया गया कि PFAS, सार्वजनिक जल प्रणालियों और निजी कुओं के माध्यम से देश के पीने के पानी में रिस गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रसायन अब मछली, शंख, पशुधन, डेयरी जानवरों के शरीर में जमा होते जा रहे हैं जिन्हें लोग खाते हैं। डेटा का विश्लेषण करने वाले गैर-लाभकारी पर्यावरणीय स्वास्थ्य संगठन, एनवायरनमेंटल वर्किंग ग्रुप के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डेविड एंड्रयूज ने कहा कि मीठे पानी की मछलियों में पाए जाने वाले पीएफओएस का स्तर अक्सर प्रति ट्रिलियन 8,000 भागों से अधिक हो जाता है। जबकि EPA ने देश के पीने के पानी में के प्रति ट्रिलियन के केवल 70 भागों की अनुमति दी है।

    इसलिए है खतरनाक

    PFAS के संपर्क में आने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे सीधा प्रभाव हार्मोनल क्षमता पर पड़ता है। इसके दुष्प्रभाव से बच्चों की विकासात्मक कमी, कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। मछली में मिलने वाला प्रमुख रसायन, पीएफओएस, और पेरफ्लुओरोक्टेनोइक एसिड, या पीएफओए, को “लॉन्ग-चेन” पीएफएएस के रूप में जाना जाता है, जिसे 8-कार्बन श्रृंखला से बनाया गया है। अमेरिकी नदी-झीलों में 3 साल से अधिक तक किए गए स्टडी में पाया गया कि जीव जंतुओं में ये केमिकल थोड़ा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा मात्रा में है। जीव-जंतुओं में यह करीब 2400 गुना ज्यादा मिले हैं। बताया गया कि अगर आप सी फूड की एक सर्विंग भी खाएंगे तो यह महीनेभर बैक्टीरिया से भरा दूषित पानी पीने के बराबर है।

  • होशियारपुरः यात्रियों से भरी बस हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः यात्रियों से भरी बस हुई क्षतिग्रस्त, कई घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर: तलवाड़ा में यात्रियों से भरी बस के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर को तलवाड़ा के अंतर्गत आते अड्डा चीर का खूह के समीप खालसा कंपनी की बस नंबर (PB 07 AC7997) जो तलवाड़ा से दसूहा जा रही थी।  इस दौरान यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

    इस हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर सहित 10 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। राहगिरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया। हादसा होने का कारण बस की कोई खराबी बताया जा रहा है। तलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।