Blog

  • Punjab News: 6 महीने रोजाना 8 घंटे बंद रहेंगा Airport, Flight शेड्यूल में बदलाव, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 महीने रोजाना 8 घंटे बंद रहेंगा Airport, Flight शेड्यूल में बदलाव, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर पर गर्मी के शेड्यूल के दौरान उड़ानों के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा रनवे की मरम्मत और अपग्रेडेशन के कामों के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से 27 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:45 बजे से रात 9:45 बजे तक रनवे पूरी तरह से निष्क्रिय रहेगा। इस अवधि के दौरान किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं होगा।

    सभी एयरलाइंस ने अपने आने और जाने के समय में परिवर्तन कर लिए हैं और फ्लाइटें बंद रहने के समय से पहले या बाद में ही चलाई जाएंगी। अमृतसर एयरपोर्ट के समर शेड्यूल में कुल 62 फ्लाइटें शामिल हैं, जिनमें 40 घरेलू और 22 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटें हैं। यह एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, कोलकाता, अहमदाबाद, कुल्लू, श्रीनगर और पुणे से जुड़ा हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूप से दोहा, दुबई, सिंगापुर, बर्मिंघम, लंदन गैटविक, कुआलालंपुर, शारजाह और बैंकॉक के लिए उड़ानें संचालित होती हैं। एयरपोर्ट प्रशासन इस दौरान रनवे की री-कारपेटिंग का कार्य करेगा, जो लगभग 3658 मीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा है।

    यह कार्य दो परतों में किया जाएगा, जिससे बड़े विमान जैसे बोइंग 747-800 की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ सुनिश्चित किए जा सकें। इसके अलावा रनवे के दोनों सिरों पर RESA (रनवे एंड सेफ्टी एरिया) को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट पर मौजूद 2000 से अधिक पुरानी AGL लाइट्स को LED लाइट्स से बदला जाएगा, जिससे कम विद्युत खपत के साथ बेहतर दृश्यता मिलेगी।

    इसके साथ ही ILCMS (इंडिविजुअल लाइट कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) भी लगाया जाएगा, जिससे कम दृश्यता के दौरान लाइट्स की जांच का समय घटेगा और उड़ानें और अधिक सुरक्षित तथा तेज़ी से संचालित हो सकेंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइंस के साथ अपडेटेड फ्लाइट शेड्यूल अवश्य जांच लें। प्रशासन का कहना है कि ये सभी कार्य यात्रियों की सुरक्षा और भविष्य में बेहतर सेवाओं के लिए आवश्यक हैं। इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्राओं से सहयोग की अपील की गई है।

  • Punjab News: गुंड़ागर्दी का नंगा नाच, घर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुंड़ागर्दी का नंगा नाच, घर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में मोहल्ला भगतपुरा में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हमलावारों द्वारा एक घर पर तेजधार हथियारों से हमला किया। बताया जा रहा है कि नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ ईंट-पत्थर भी मारे गए। मामले की जानकारी देते हुए रोहित ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान 4 नौजवानों ने घर पर खंडे और किरपाणों से हमला किया। जिसके बाद उसने भागकर जान बचाई।

    रोहित ने कहाकि मोहल्ले के रंजन ने साथियों के साथ हमला किया है। पीड़ित का कहना हैकि घटना से पहले उसे एक्टिवा पर रोककर थप्पड़ मारे गए। जिसके बाद हमलावारों ने घर के गेट पर हमला किया। इस दौरान नौजवानों द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं महिला बेवी ने बताया कि 4 से 5 नौजवान घर के बाहर आए और दरवाजा खोलने को कहने लगे। जिसके बाद नौजवानों ने कहाकि बेटे ने उसके साथ विवाद किया है। महिला ने कहा कि उसने कहा बेटा घर पर नहीं है। जिसके बाद नौजवानों ने तेजधार हथियार और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। बेटे ने घर में छिपकर जान बचाई है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहाकि परिवार की जान को खतरा है, ऐसे में नौजवान दोबारा घर पर आकर हमला कर सकते है। घर की छत पर ईंट-पत्थर मिले है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में नौजवान की मौत, 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    फिरोजपुरः ममदोट में बंदे खानी सड़क के नाम से जानी जाने वाली फिरोजपुर-फ़ाज़िल्का सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ममदोट-खाई टी पॉइंट के नज़दीक देर रात को हुए सड़क हादसे में कार सवार नौजवान की मौत हो गई, जबकि हादसे में 2 नौजवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एसएसपी कार्यालय के सामने चल रहे धरने से लौटते हुए देर रात 3 नौजवान कार से अपने गांव झोक नोध सिंह जा रहे थे।

    इस दौरान ममदोट-खाई टी पॉइंट के पास उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे कार संतुलन खोकर खेतों में पलट गई। इस हादसे में 25 वर्षीय पाहुलप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी झोक नोध सिंह की मौत हो गई, जबकि रमनदीप सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी झोक नोध सिंह और जशन पुत्र पिंड टिब्बी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला का पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पॉश इलाके में महिला का पर्स छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर के सूर्या एन्क्लेव के पास स्थित गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे ने एक कारोबारी की बेटी का पर्स छीन लिया। लूट के दौरान परिवार ने शोर मचाया और लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। लूट के दौरान सारी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिवार ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गुरु गोबिन्द सिंह ऐवन्यू के रहने वाले विक्रांत गुप्ता ने बताया उसकी बहन चेनाली की शादी मंडी गोबिंदगढ़ में हुई है। वह परिवार से मिलने के लिए अपने मायके घर आई हुईं थी और किसी काम से बाहर जाने के लिए घर के बाहर गली में खड़ी गाड़ी में बैठने लगी थी तो पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन लिया। पर्स में हजारों रुपये की नकदी, सोने के गहने, घर की चाबियाँ सहित जरूरी दस्तावेज थे। वारदात के दौरान परिवार लुटेरे के पीछे भागा लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण में लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने लूट की शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर जमा हुए इलाका निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त की गुहार लगाई है ताकि चोर लुटेरों के मन में डर बना रहे और वारदातें कम हो सके।
  • शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    नालंदाः बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ के मघड़ा गांव स्थित माता शीतला मंदिर में चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। इससे मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना में 12 लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंदिर और मेला को बंद करा दिया है तथा स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।

    वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन का बंदोबस्त मंदिर में ना के बराबर था। इसी बीच कुछ श्रद्धालु दर्शन की जल्दबाजी में कतार तोड़कर एक के ऊपर एक चढ़ने लगे। इससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नतीजा यह हुआ कि शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई और लोक एक के ऊपर एक गिरते, चढ़ते चले गए। भगदड़ की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और हालात को काबू कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों में से अब तक दो की पहचान हुई है। सकुन्त बिहार निवासी दिनेश रजक की पत्नी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी कमलेश प्रसाद की पत्नी रेखा देवी (45)। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

    रेखा देवी के पुत्र ने बताया कि उनकी मां मेला देखने गई थीं। “हजारों की भीड़ थी। सूचना मिलने पर हम पहुंचे और अस्पताल लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतलाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। मंगला मेला के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। मीडिया से बातचीत में एक महिला ने कहा कि वो पटना से माता के दर्शन के लिए आई थीं। यहां काफी ज्यादा भीड़ थी। प्रशासन ने पूरी व्यवस्था नहीं की थी।

    हालत यह हो गई कि लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान घटना हुई। महिला ने कहा कि उनको सूचना मिली की 5 महिलाओं की मौत हो गई। लेकिन कई और लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मंदिर को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी नालंदा में ही हैं। वह नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा पहुंची हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि संभवतः राष्ट्रपति के कार्यक्रम की वजह से पुलिस-प्रशासन का पूरा ध्यान नालंदा विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम की तरफ था। यह भी एक वजह हो सकती है कि शीतला मंदिर में पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं थी।

     

  • Jalandhar-Hoshiarpur Road पर गुड़ मिल में पहुंचे निंहग, मिलावटी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar-Hoshiarpur Road पर गुड़ मिल में पहुंचे निंहग, मिलावटी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर-जालंधर रोड पर निहंगों ने गुड़ मिल पर दबिश दी। जहां निहंग सिंहों ने गुड़ में मिलावट के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए शिरोमणि पंथ अकाली तरनादल के गुरप्रीत सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुड़ मिल में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाबा सुखविंदर सिंह सहित अन्य साथियों के साथ मंडियाला रोड़ पर स्थित गुड़ मिल पर पहुंचे। उन्होंने कहाकि यूपी के निवासी यहां पर शक्कर मिलाकर गुड़ में मिलावट करके बेची जा रही है। इस दौरान खराब चीनी की बोरियां और रासायनिक रंग बरामद किया गया।

    उन्होंने बताया कि 25 बोरियां चीनी की बारमद की गई। इस दौरान गुड़ मिल में कर्मी से बात की तो उन्होंने बताया कि 4180 में चीनी की बोरी खरीद रहे है और मंडी में गुड़ का भाव 44 रुपए किलों बिक रहा है। हालांकि निहंग द्वारा कहा जा रहा है कि गुड़ मार्किट में 80 से 90 रुपए किलो बेचा जा रहा है। निहंग सिंहों ने कहा कि चीनी का गुड़ बनाकर बेचा जा रहा है और लोगों को ठगा जा रहा है। इस दौरान होशियारपुर के सेहत विभाग को कार्रवाई करने की अपील की है। इसी के साथ ही मिल में रंग भी बरामद किया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर सेहत विभाग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Punjab News: 3 दिनों से लापता व्यक्ति का बेईं से शव बरामद ,देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दिनों से लापता व्यक्ति का बेईं से शव बरामद ,देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में काली बेईं (नदी) से व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति पिछले 3 दिनों से लापता था। मृतक की पहचान 49 वर्षीय अमरजीत सिंह पुत्र लाल चंद, निवासी गांव मोक्का (सुल्तानपुर लोधी) के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम से लापता था, जिसके बाद परिवार ने थाना सुल्तानपुर लोधी को सूचना दी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संत सींचेवाल के सेवाकारियों की मदद से नाव के माध्यम से लाश को नदी से बाहर निकाला गया। मृतक के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह उधम सिंह चौक पर एक ढाबे का संचालन करता था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के असली कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

     

  • Jalandhar News: दादी से सोने की जिद पर मां ने किया 6 वर्षीय मासूम का कत्ल, हुई उम्रकैद की सजा

    Jalandhar News: दादी से सोने की जिद पर मां ने किया 6 वर्षीय मासूम का कत्ल, हुई उम्रकैद की सजा

    जालंधर, ENS: गांव सोहल जगीर में दादी से ज्यादा प्यार और सोने की ज़िद करने वाले चलते 6 साल के इकलौते बेटे अर्शप्रीत सिंह की हत्या उसी की माँ ने चाकू से कर दी। हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी मां कुलविंदर कौर को उम्रकैद और 50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 8 जून 2020 का है। आरोपी महिला ने अपने बेटे की हत्या उस समय कर दी थी, जब बच्चा दादा-दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ਬਾਲ ਕਤਲ ਮਾਮਲਾ: ਮਾਂ ਨੂੰ ਹੋਈ ਉਮਰ ਕੈਦ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸੁਣਾਇਆ ਸਖ਼ਤ ਫੈਸਲਾ

    अवतार सिंह ने अपने बयान में बताया कि उनका पोता अर्शप्रीत सिंह अपनी दादी चरणजीत कौर के बेहद करीब था और वह दादी से बहुत प्यार करता था। इस कारण कुलविंदर कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। 8 जून 2020 को वह दादी के साथ सोने की जिद कर रहा था कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक रात कुलविंदर ने अपने बेटे की हत्या कर दी।

    घटना वाली रात करीब 9:30 बजे अवतार सिंह और उनकी पत्नी घर की लाबी में बैठे थे, जबकि कुलविंदर कौर अपने बेटे अर्शप्रीत के साथ कमरे में थी। अचानक बच्चे की चीखने की आवाज सुनाई दी। जब दोनों कमरे में पहुंचे तो देखा कि अर्शप्रीत खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था और कुलविंदर कौर के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। आरोप है कि कुलविंदर कौर ने अपने बेटे के पेट में दो बार चाकू मारा और फिर मौके से फरार हो गई।

    गंभीर रूप से घायल अर्शप्रीत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया। गवाहों के बयान, सबूतों और जांच के आधार पर अदालत ने कुलविंदर कौर को दोषी पाया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है, जिसमें एक मां ने अपने मासूम बेटे की जान ले ली। ऐसे अपराध में सख्त सजा देना आवश्यक है, ताकि समाज में एक स्पष्ट संदेश जाए।

  • Punjab University फायरिंग मामले में Moosewala के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत पर लगे आरोप, मां ने DGP को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    Punjab University फायरिंग मामले में Moosewala के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत पर लगे आरोप, मां ने DGP को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में हुए फायरिंग मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी दिलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरे जसप्रीत उर्फ जस्सी और उसके साथियों को पिस्टल मुहैया करवाई थी, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया। पुलिस के अनुसार, दिलप्रीत पिस्टल देने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस केस में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जबकि डबवाली का काली, अमृतसर के गोला और कुद्दा अभी फरार हैं। वहीं इस मामले को लेकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत पर पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग मामले के आरोप हैं।

    ऐसे में शगनप्रीत की मां दलजीत कौर ने चंडीगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चंडीगढ़ डीजीपी को शिकायत दी है। दलजीत कौर का आरोप है कि चंडीगढ़ पुलिस ने उनके पति सौदागर सिंह को घर से उठाकर अवैध रूप से हिरासत में रखा और मारपीट करके पैसों की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके पति इस समय अवैध हिरासत में हैं और उनकी जान को खतरा है। उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि उनके पति को तुरंत सुरक्षित बरामद किया जाए और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

    शिकायतकर्ता दलजीत कौर ने बताया कि 29 मार्च 2026 की रात करीब 12:20 बजे कुछ लोग सिविल कपड़ों में दो गाड़ियों में उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को चंडीगढ़ पुलिस के पुलिसकर्मी बताया और बिना किसी वारंट के जबरन घर में घुस गए। इसके बाद उनके पति सौदागर सिंह को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। परिवार का आरोप है कि यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। दूसरी ओर मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि दिलप्रीत ने चंडीगढ़ के एक होटल में ठहरे जसप्रीत उर्फ जस्सी और उसके साथियों को पिस्टल मुहैया करवाई थी, जिसका इस्तेमाल वारदात में किया गया।

    पुलिस के अनुसार, दिलप्रीत पिस्टल देने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस केस में यह दूसरी गिरफ्तारी है, जबकि डबवाली का काली, अमृतसर के गोला और कुद्दा अभी फरार हैं। काली पंजाब पुलिस का वांछित आरोपी बताया जा रहा है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि डोनी बल के करीबी शगनप्रीत के कहने पर आरोपियों ने सेक्टर-26 स्थित एक क्लब संचालक की रेकी की थी। रंगदारी के इरादे से फायरिंग की साजिश रची गई थी, जिसके तहत आरोपियों ने 3 दिन तक पंचकूला और सेक्टर-26 में रेकी कर वारदात को अंजाम दिया।