Home Punjab>Ludhiana Punjab : MLA गोगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

Punjab : MLA गोगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

0
Punjab :  MLA गोगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

लुधियाना : विधान सभा समिति की विशेष बैठक बचत भवन में आयोजित की जा रही है। समिति की अगुवाही अध्यक्ष विधायक गुरप्रीत गोगी और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी कर रहे है। बैठक में शहर के समस्त विधायक भी मौजूद है। विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि लुधियाना की बेहतरी के लिए बैठक की जा रही है।

आज नगर निगम, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, जंगलात विभाग, नहरी विभाग आदि के अधिकारियों को भी बुलाया गया है। विधायक गोगी ने कहा कि बुड्ढा दरिया का मौका भी आज देखा जाएगा। गोगी ने कहा कि विधानसभा समिति शहर के रुके विकास कार्यों पर मंथन करेगी। विकास कार्य किन कारणों से रुके है इसकी भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

जो विकास कार्य लगभग पूरे हो चुके है, उन्हें कब लोगों को अर्पित करना है। इस पर आज फैसला लिया जाएगा। गोगी ने कहा कि पूर्व सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का दावा है कि बुड्ढा दरिया की सफाई करवाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च हुए है, आज उसका भी हिसाब बनाया जाएगा कि पैसे बुड्ढा दरिया पर किन जगहों पर लगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here