Home Punjab>Ludhiana लुधियाना: Mukesh Sweets के हलवाई पर खराब खाना देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

लुधियाना: Mukesh Sweets के हलवाई पर खराब खाना देने के लगे आरोप, देखें वीडियो

0

लुधियाना: जमालपुर के रहने वाले व्यक्ति ने चंडीगढ़ रोड पर स्थित मुकेश स्वीट्स रेस्टोरेंट पर खराब खाना परोसने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह फैमिली के साथ उक्त रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था। जहां रेस्टोरेंट में उसने बफे सिस्टम के तहत खराब रोटी और सब्जी में पत्थर निकालने के आरोप लगाए। इमरान व्यक्ति ने कहा कि जब उन्होंने इस प्यार की तो उन्होंने रेस्टोरेंट में काम करने वाली लड़कियों को आगे कर दिया और उनके साथ बदसलूकी करने के उन पर आरोप लगा दिए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने खराब खाने को लेकर शिकायत दी। जिसके बाद वह नई थाली लगाकर खाना देने के लिए उन्हें कहने लगे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खराब करने को लेकर विरोध किया तो उन पर बदसलूकी के आरोप रेस्टोरेंट की ओर से लगाए गए।

उन्होंने कहा कि उनके पास इसकी मौजूद वीडियो भी है। पीड़ित का आरोप है कि रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा यह कहा गया कि आप कभी बाहर खाना खाने गए ही नहीं हो। ग्राहक ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्राहक का आरोप है अगले दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें वीडियो डिलीट करने की धमकी दी और उसके बाद भी उन्हें बार-बार फोन कर वीडियो डिलीट करने की धमकी दी जा रही है। ग्राहक का आरोप है कि उनसे कहा जा रहा है कि आपने रेस्टोरेंट की महिला के साथ बदसलूकी की है। उन्होंने मीडिया से गुहार लगाई है और न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे लेकिन खाना खराब था और इसके विपरीत अब उन्हें धक्का दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here