Home Punjab>Ludhiana पंजाबः बस स्टैंड के पास व्यक्ति के क+त्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

पंजाबः बस स्टैंड के पास व्यक्ति के क+त्ल की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

0

लुधियानाः बस स्टैंड के नजदीक बीते दिन व्यक्ति का पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं मृतक की पहचान भी हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पप्पू मंडल पुत्र जगदीप मंडल के रूप में है। मृतक रिक्शा चालक था और बिहार भागलपुर के रहने वाला था। वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों मुताबिक हत्यारोपी ने 3 बार पप्पू पर पत्थर से वार किए। गुरविंदर पर पहले भी थाना डिवीजन नंबर 2 में हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी पहले जेल भी जा चुका है। पुलिस के उच्चाधिकारी इस मामले में आज प्रेस वार्ता करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here