लुधियानाः समराला के माछीवाड़ा रोड पर बालीओं गांव के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार समराला के पास माछीवाड़ा रोड पर बालीओं गांव के निकट एक ओवरस्पीड कर रही कार यू-टर्न ले रही थी, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार परिवार पवात गांव से समराला के पास चहिला गांव में किसी सदस्यों के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था।
मृतक बच्चे की पहचान हरजोत सिंह (11 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के पिता तरलोचन सिंह ने बताया कि वे अपने गांव पवात से चहिला गांव अपनी सास के अंतिम संस्कार में जा रहे थे, तभी रास्ते में समराला के बालीओं गांव के पास एक कार ने यू-टर्न लेते समय उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। तरलोचन सिंह ने कहा कि वह मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ समराला के चहिला गांव जा रहे थे।
डॉ. दविंदर पाल सिंह ने बताया कि समराला के पास बालीओं गांव के पास एक हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोग थे। तरलोचन सिंह (35 वर्ष), उनकी पत्नी परमजीत कौर (31 वर्ष), मृतक बेटा हरजोत सिंह (11 वर्ष) और छोटा बेटा जस्करन सिंह (9 वर्ष) शामिल थे । सभी को समराला के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां 11 वर्षीय हरजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी का इलाज जारी है।