Home Punjab>Ludhiana Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 आरोपी गिरफ्तार, फोन और बाइक बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में लूटपाट और स्चेचिंग की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फोन और बाइक बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी 1 के समीर वर्मा ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय रिषी और 19 वर्षीय आदिल निवासी मेहरबार थाने के इलाके के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे के आदी है और नशे के कारण वह घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 10 फोन और 2 बाइक बरामद किए गए है। आरोपियों में से रिषी के खिलाफ पहले भी टिब्बा थाना में मामला दर्ज है। आरोपी पिछले 2 माह से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here