Blog

  • Court परिसर में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, 8 दमकल गाड़ियां ने पाया काबू

    Court परिसर में लगी भीषण आग, कई दस्तावेज जलकर खाक, 8 दमकल गाड़ियां ने पाया काबू

    नई दिल्लीः कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गेट नंबर 4 के पास एक ‘स्कैनिंग रूम’ में आग लगने का मामला सामने आया है। दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और संबंधित विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में गेट नंबर 4 के पास दूसरी मंजिल पर बने ‘स्कैनिंग रूम’ में आग लगी थी। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना सुबह करीब 5:22 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह 6:05 बजे डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा ने ‘स्टॉप मैसेज’ जारी कर पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, पता चला है कि इस आग की घटना में कुछ दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। ये दस्तावेज किस तरह के थे, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई। आगे की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: जमीन विवाद पर बाबा निहाल सिंह और SGPC अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन विवाद पर बाबा निहाल सिंह और SGPC अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः मिसल शहीदा तरना दल हरियां वेलां से जुड़े जमीनी विवाद पर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं बढ़ती ही जा रही हैं। अब इस मामले में जत्थेदार बाबा निहाल सिंह ने विस्तार से अपना पक्ष रखा और सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।

    उन्होंने कहा कि हरियां वेलां संस्था और लौ लंगर की संपत्ति के बारे में फैलाई जा रही बातें तथ्यों से परे हैं और कुछ लोग जानबूझकर संगत के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। बाबा निहाल सिंह ने कहा कि जब उन्हें 1967 में संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तब संस्था के पास खेती योग्य केवल 9 एकड़ जमीन थी। गुरु साहिब की कृपा और संगत के सहयोग से 150 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी गई और उसे लौ लंगर के नाम किया गया। उन्होंने साफ किया कि लौ लंगर की जमीन को न तो कानूनी तौर पर बेचा जा सकता है, न ही किसी को दिया जा सकता है और न ही इसका इस्तेमाल निजी कामों के लिए किया जा सकता है। अगर वे चाहते तो यह जमीन अपने नाम करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने हमेशा भरोसे को तोड़ने से परहेज किया और सारी संपत्ति संस्था और लौ लंगर के नाम कर दी।

    होशियारपुर के प्रेमगढ़ की जमीन के बारे में बात करते हुए बाबा निहाल सिंह ने कहा कि शेर-ए-पंजाब नर्सरी के बाबा बलकीर सिंह ने अपनी चल और अचल संपत्ति स्वेच्छा से एक रजिस्टर्ड वसीयत के जरिए उनके नाम कर दी थी। बाबा बलकीर सिंह की इच्छा के अनुसार गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी का निर्माण किया गया और बाद में एक प्लॉट बीबी जसपाल कौर के नाम ट्रांसफर किया गया।

    बीबी जसपाल कौर के बारे में उन्होंने कहा कि वे 3 दशकों से ज्यादा समय से संस्था से जुड़ी हुई हैं और कनाडा से आने के बाद अपना समय, मेहनत और दशवंध गुरु घर की सेवा में समर्पित कर रही हैं। उनके योगदान की वजह से गुरु हर राय साहिब कॉलेज में ज्ञान सागर लाइब्रेरी, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, स्मारकों और अन्य विकास कार्यों को अंजाम दिया गया है। प्लॉट बेचकर मिले पैसे के बारे में उन्होंने कहा कि यह रकम उनके बैंक खाते में है और इसे सिर्फ गुरुद्वारा हरियां वेलां की सेवा में ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि एक रुपया भी निजी इस्तेमाल के लिए खर्च हुआ है, तो वे पंथ द्वारा दी जाने वाली हर सजा भुगतने को तैयार हैं।

    आनंदपुर साहिब में स्थित गुरुद्वारा अजीतगढ़ के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने वहां बनी दुकानों और अन्य आय से कभी कोई निजी फायदा नहीं उठाया। उन्होंने दावा किया कि सालों से स्थानीय प्रशासन के इंचार्ज से कभी हिसाब-किताब नहीं मांगा गया। कुछ लोग जत्थेदार बनने की चाहत में विवाद पैदा कर रहे हैं। बाबा निहाल सिंह ने कहा कि वे खुद को जत्थेदार नहीं बल्कि सेवादार मानते हैं और आज भी घोड़ों की सेवा से लेकर बाकी सारे काम खुद करते हैं।

    इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एकतरफा बातें फैलाई जा रही हैं और कोई भी आरोप लगाने से पहले दूसरे पक्ष की राय भी लेनी चाहिए। धामी ने कहा कि जिस गिफ्ट डीड (उपहार विलेख) का जिक्र हो रहा है, उसमें वे सिर्फ गवाह के तौर पर शामिल थे और इसमें उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। हरियां वेलां संस्था के साथ उनका पुराना नाता है और इसी वजह से उनका नाम विवाद में घसीटा जा रहा है। अगर कोई गड़बड़ी या धोखाधड़ी हुई होती, तो सारे दस्तावेज और रिकॉर्ड सामने आ सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें जानबूझकर संस्था और उसके प्रमुख को निशाना बना रही हैं, जिसका समय आने पर पर्दाफाश हो जाएगा। आखिर में बाबा निहाल सिंह और एडवोकेट धामी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अफवाहों के बजाय तथ्यों पर भरोसा करें और पंथिक एकता बनाए रखें।

     

  • Jalandhar News: नाके पर शरेआम रिश्वत लेने के पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, Video Viral

    Jalandhar News: नाके पर शरेआम रिश्वत लेने के पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, Video Viral

    जालंधरः शहर के नूरमहल इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक युवक ने नाके पर शरेआम रिश्वत लेने के पुलिस कर्मचारी पर आरोप लगाए हैं। युवक ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं मामले को लेकर अभी पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।
    वीडियो में जानकारी देते एक युवक ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से जालंधर की ओर जा रहे थे। इस दौरान नूरमहल बाईपास पर नाका लगा हुआ था। इस नाके पर पुलिस कर्मी ने उन्हें रोका और शरेआम उनसे रिश्वत मांगने लगे। पहले उसने 500 रुपए की मांग की और बाद में उनकी 200 रुपए में डील हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मी को 200 रुपए दे दिए और उसने तुरंत उसे अपनी जेब में डाल लिया। वीडियो में युवक जालंधर और लुधियाना पुलिस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाता हुआ दिख रहा है। वहीं अब देखने यह होगा कि पुलिस अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।    
  • रुस के CEO ने तेल पर दिया बड़ा बयान, Indian Economy के आंकड़ों की की तारीफ

    रुस के CEO ने तेल पर दिया बड़ा बयान, Indian Economy के आंकड़ों की की तारीफ

    नई दिल्ली: भारत का डंका इस समय पूरी दुनिया में मच रहा है। युद्ध हो, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के कारण तेल-गैस के दाम बढ़ने हो या फिर कोई और ग्लोबल टेंशन भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार ने अपना दम दिखा दिया है। तमाम रुकावटों के बाद भी बीते दिनों आए Indian-Economy Growth के आंकड़े खुश करने वाले हैं। वित्तीय साल 2025-26 के लिए भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.7% दर्ज की गई है जो अनुमान से बेहतर रही है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है। इसके चर्चे अब सिर्फ आईएमएफ से लेकर वल्ड बैंक ही नहीं बल्कि तमाम दिग्गज कंपनियों ने भी माना है। रुसी दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट के सीईओ ने भारत को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अनुमान जाहिर किया है साल 2035 तक वैश्विक तेल मांग में होने वाली वृद्धि में अकेले भारत की भूमिका 50% होगी यानी दुनिया में तेल के खेल में भारत बड़ी भूमिका में होगा।

    भारत का बढ़ेगा दबदबा

    सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए Rosneft CEO इग्नोर सचिन ने कहा कि वैश्विक तेल बाजार में भारत का विशेष स्थान है। रुसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुमानों का हवाला देते हुए कहा कि भारत की तेल खपत 2035 तक लगभग आठ मिलियन बैरल प्रति दिन तक पहुचं जाएगी जो 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है जबकि ग्लोबल डिमांड में कुल मिलाकर लगभग 5% की वृद्धि होगी। इग्रनोर के अनुसार, अगले दशक में तेल की मांग में वैश्विक वृद्धि का लगभग आधा हिस्सा भारत का होगा।

    रुसी तेल से भारत और चीन को होगा फायदा

    रोसनेफ्ट चीफ ने आगे कहा कि अप्रैल 2022 से रुसी तेल आपूर्ति से भारत और चीन को आर्थिक लाभ हुआ है। रुसी मीडिया TASS के अनुसार, उन्होंने कहा कि इन लाभों को मूल्य करीबन 40 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। सेचिन ने यह भी कहा कि भारत और चीन के साथ रुस की आर्थिक साझेदारी ने स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद की है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि इससे साफ होता है कि रुस को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं से बाहर नहीं किया जा सकता है।

    होर्मुज बढ़ रहा मंहगाई का जोखिम

    इगोर सेचिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के जरिए Oil-Gas सप्लाई में व्यवधान से फर्टिलाइजर्स और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में वृद्धि हो सकती है और भारत इस प्रभाव के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील देशों में से एक है जबकि अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों पर भी गहरा असर होगा। टीएसएस ने सेचिव के हवाले से कहा कि साल के पहले चार महीनों में उर्वरक की कीमतों में लगभग 60% का उछाल आ गया है जबकि आपूर्ति में व्यवधान प्रभावित बाजारों में स्ट्रेटिजिक रिजर्व की कमी ने वैश्विक खाद्य संकट के जोखिम को बढ़ा दिया है।
  • Jalandhar News: 2 कारों पर गिरी दीवार, गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 कारों पर गिरी दीवार, गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के प्रताप बाग के पास कूड़े के डंप के बाहर खड़ी 2 कारों पर दीवार गिरने का मामला सामने आया है। गनीमत रही की कारों में कोई मौजूद नहीं था लेकिन दीवार गिरने से दोनों कारे क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कारे मलबे के नीचे आ गई और मलबा सड़क के बीच बिखर गया। दीवार गिरने की सूचना आस पास के लोगों ने पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व संबंधित विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी देते कार मालिक नूरमहल के रहने वाले हन्नी ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए जालंधर आया था। इस दौरान डंप के अंदर जेसीबी चालक कूड़ा उठा रहा था। उसने बताया कि वह कार लगाने के बाद सामान खरीदने के लिए चला गया और उसे कुछ समय के बाद पता चला कि कार पर दीवार गिर गई है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि कार पर दीवार गिरी हुई थी और कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस दौरान कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी भी मौके से फरार था। उसने कहा कि निगम कर्मचारी की लापरवाही के कारण कार दीवार पर गिरी है और उसका काफी नुकसान हुआ है। उसने उच्च अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।  
  • Punjab News: पथरी के Operation के बाद महिला की मौत, Mehr Hospital पर लगे लापरवाही के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पथरी के Operation के बाद महिला की मौत, Mehr Hospital पर लगे लापरवाही के आरोप, देखें वीडियो

    पटियालाः फैक्ट्री एरिया स्थित मेहर अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक 35 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका पटियाला के गांव झिल्ल की निवासी थी। वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    परिजनों के अनुसार, महिला का इलाज काफी समय से मेहर अस्पताल में चल रहा था। ऑपरेशन के लिए उसे अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने मरीज की हालत सामान्य बताई थी, लेकिन कुछ समय बाद अचानक उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी। बाद में पुलिस के माध्यम से उन्हें महिला की मौत की सूचना मिली। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, मेहर अस्पताल के निदेशक ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में परिजनों को तुरंत जानकारी दे दी गई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
  • Urvashi Dholakia ने Anita Hasnandani के चलते इस वजह से मांगी माफी, Viral हुआ वीडियो

    Urvashi Dholakia ने Anita Hasnandani के चलते इस वजह से मांगी माफी, Viral हुआ वीडियो

    मनोरंजन: नागिन फेम अनीता हंसनंदानी और एक्ट्रेस उर्वशी ढोलाकिया तुम हो ना के आने वाले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। शो के दौरान अपनी बेस्ट फ्रैंड से इमोशनल मुलाकात के दौरान उर्वशी ने अनीता की शादी में शामिल में हो पाने के लिए माफी भी मांगी है। अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से काम और पैसे कमाने के इर्द-गिर्द घूमती थी। उन्होंने अनीता ने दिल से माफी भी मांगी और वादा किया कि आगे से वह उनकी जिंदगी से ज्यादा मौजूद रहेगी। उर्वशी ने तुम हो ना पर कहा कि – जब अनीता की शादी हुई तो मैं जा नहीं पाई क्योंकि मैं काम कर रही थी। मेरी जिंदगी थोड़ी अलग रही है। काम से घर और घर से काम। उन्होंने आगे बताया कि जब उन्होंने काम करना शुरु किया था तो उनके पास अपने लिए बहुत कम समय होता था।

    उर्वशी ने मांगी माफी

    उर्वशी ने आगे कहा कि – जैसे कि मैंने आपको बताया है। मेरे पास जरा भी समय नहीं था न तो मैं अपने बच्चों को समय दे पाई और न ही किसी और चीज को। मेरा पूऱा ध्यान बस इसी बात पर था कि काम करो। पैसे कमाओ, घर चलाओ, माता-पिता को अच्छी जिंदगी दो और बच्चों को अच्छी जिंदगी दो। एक्ट्रेस ने माना कि पैसे कमाने और परिवार को संभालने की कोशिश में उन्होंने जिंदगी के कई अहम पल मिस कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि वह अनीता की शादी में शामिल नहीं हो पाई। इसके लिए माफी मांगते हुए उर्वशी ने कहा कि – मुझे सच में बहुत अफसोस है दिल से कि मैं तुम्हारे सबसे खास दिन पर मौजूद नहीं रह पाई।

    अनीता का आया रिएक्शन

    इस माफी पर रिएक्शन देते हुए अनीता ने उर्वशी के साथ अपने पहले शो कभी सौतन कभी सहेली में काम करने के दिनों को या दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह समझती है कि करियर के शुरुआती साल कितने मुश्किल हो सकते हैं और माना कि उस दौर में लोग अक्सर पर्सनल जिंदगी के अहम पल मिस कर देते हैं। अनीता ने यह भी बताया कि उन्होंने उर्वशी को कभी नहीं बताया कि वह उन्हें कितना इंस्पायरिंग मानती हैं और उनकी सफर को देखकर उन्होंने कितना कुछ सीखा है।

    चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

    उर्वशी ढोलकिया ने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका के मशहूर किरदार से उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली है। इस रोल ने उन्हें इंडियन टेलीविजन के सबसे यादगार विलेन में से एक बना दिया है। अनीता हसनंदानी ने 1990 के दशक के आखिर में अपना करियर शुरु किया है और कभी सौतन कभी सहेली, काव्यांजलि, ये है मोहब्बतें और बाद में सुपरहिट में सुपरनैचुरल फ्रैंचाइजी नागिन जैसे शो से लोकप्रियता हासिल की है। अनीता और उर्वशी ने अपने करियर के शुरुआती शो में से एक, कभी सौतन कभी सहेली में साथ काम किया था। उनकी दोस्तों दो दशकों से ज्यादा समय से कायम है।    
  • Girlfriend से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

    Girlfriend से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

    चंडीगढ़ः गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। वह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसके साथी कर्मचारी ने कई बार फोन किया, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं की, तो वह उसके घर पहुंचा, जहां पर उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, फिर दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है मृतक रोहित कुमार (25) करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में रहता था और कोर्ट में काम करता था। शनिवार को जब रोहित ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके एक साथी कर्मचारी ने उसे फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी रोहित के घर पहुंचा। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। इस दौरान पड़ोसी भी मौके पर एकत्र हो गए। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रोहित का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

    वहीं प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि रोहित एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने उसे अपने प्रभाव में ले रखा था। उनके अनुसार महिला रोहित की दूर की मौसी की बेटी पिंकी है, जिससे उसकी पहचान चंडीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। परिजनों के मुताबिक, महिला नैनीताल की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष है और वह तीन बच्चों की मां है। उनका कहना है कि महिला करीब 6 महीने तक रोहित के साथ रही और खुद को उसकी पत्नी बताती रही, जबकि रोहित अविवाहित था।

    परिजनों का आरोप है कि 5 जून की रात दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। बताया गया है कि रोहित ने महिला को करनाल आकर आमने-सामने बात करने के लिए कहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगाने की बात भी कही थी, लेकिन महिला करनाल नहीं पहुंची। इसके बाद रोहित ने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने कमरे और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसलिए आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

  • Punjab Civil Secretariat और नामी स्कूलों को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    Punjab Civil Secretariat और नामी स्कूलों को धमकी देने वाला गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पुलिस ने पंजाब सिविल सचिवालय, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट और नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां भेजने के मामले में पश्चिम बंगाल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नॉर्थ 24 परगना (पश्चिम बंगाल) निवासी सौरव बिस्वास के रूप में हुई है। आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाया गया था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पंजाब सिविल सचिवालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमकी वाला संदेश भेजा गया था।

    जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सौरव बिस्वास का नाम सामने आया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है और डार्क वेब पर ई-मेल आईडी का डेटा बेचता था। पहले आरोपी को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे अहमदाबाद की साबरमती जेल में रखा गया। बाद में दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल ले गई।

    चंडीगढ़ पुलिस ने तिहाड़ जेल से उसका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उसे चंडीगढ़ लाकर पूछताछ की। इससे पहले सेक्टर-17 थाना पुलिस भी एक अन्य मामले में उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर ले चुकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल भेजने के बाद वह टीवी चैनलों पर खबरें देखता था। स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों में मचे हड़कंप तथा सुरक्षा एजेंसियों की भागदौड़ देखकर उसे मानसिक संतुष्टि मिलती थी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

     

  • Punjab News: Sewarage का गंदा पानी घरों और पीने के पानी में मिलने का बड़ा खतरा, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Sewarage का गंदा पानी घरों और पीने के पानी में मिलने का बड़ा खतरा, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित सेलिब्रेशन कॉलोनी में निवासियों ने अपनी लंबे समय से चली आ रही है। समस्याओं को लेकर एक खास बैठक की है। बैठक के दौरान लोगों ने कॉलोनाइजर, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि करीबन 13 से 15 वर्ष पहले विकसित की गई है। इस कॉलोनी में आज तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई है।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेलिब्रेशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर ने सड़कें और कुछ स्ट्रीट लाइटें लगाकर प्लॉट बेच दिए लेकिन सीवरेज व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब कॉलोनी में सैंकड़ों घर बन चुके हैं। जिसके कारण सीवरेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि मजबूरी में लोगों को अपने खर्चे पर बोरिंग और गड्ढे खुदवाने पड़ रहे हैं जिससे गंदा पानी जमीन के अंदर जा रहा है। पीने के पानी के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। कॉलोनीवासियों ने कई बार पुडा स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक को शिकायतें दी लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

    सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर अब एक और नई कॉलोनी विकसित करने की कोशिश कर रहा है जिसका कॉलोनीवासियों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जब उन्होंने यहां प्लॉट खरीदे थे, तब कॉलोनाइजर ने आधुनिक गेट, बेहतर सीवरेज सिस्टम और अन्य सुविधाएं देने का वादा किया था। लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी के खाली प्लॉट गंदे पानी से भरे हुए हैं जिससे मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग लाखों रुपये खर्च कर घर बनाने के बावजूद बदतर परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

    कॉलोनीवासियों ने मांग की कि या तो कॉलोनी को नगर निगम की सीमा ने शामिल किया जाए या फिर सरकार और स्थानीय विधायक द्वारा फंड जारी कर सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई है तो डीसी कार्यालय और अन्य सरकारी दफ्तरों के बाहर बड़े स्तर पर प्रदर्शन और संघर्ष शुरु किया जाएगा। गौरतलब है कि इस संबंध में पत्रकारों ने कॉलोनाइजर का पक्ष जानने के लिए उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया है।