Blog

  • बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीहोर के बड़ी मुंगावली गांव में ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में 50 फीट पर जाकर फंस गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमन मिश्रा ने सृष्टि को बचाने के लिए खुदाई शुरू करा दी है। मासूम सृष्टि कुशवाह को बचाने की जद्दोजहद जारी है। बोरवेल के बराबर गड्ढा खोदा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 200 फिट बोरवेल में 30 फिट पर मासूम फंसी है। अब तक करीब 15 फिट तक गड्ढा खोदा गया है। बोरवेल के पैरलल 30 फीट गड्ढा खोदने के बाद सुरंग बनाई जाएगी। पथरीली जमीन होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है।

    सीहोर के बड़ी मुंगावली में बोरवेल में फंसी सृष्टि के पिता राहुल कुशवाह ने मीडिया से कहा कि सृष्टि लगभग 1:30 बजे खेलते वक्त बोरवेल में गिरी। लगभग दो-तीन महीने पहले पड़ोसी ने बोरवेल खुदाई थी। पिता ने बताया कि घर की इकलौती बेटी है सृष्टि। सीहोर एसडीएम ने अमन मिश्रा ने बोरवेल में फंसी बच्ची को लेकर बताया कि पूरा प्रशासन दल-बल के साथ मौके पर है। 1:30 बजे घटना की जानकारी मिली है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम के साथ हमारी टीम रेस्क्यू में जुटी है।

    बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश से बोरवेल में गिरने की खबर आई थी। जिसमें बैतूल जिले में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को दो दिन बाद भी निकाला नहीं जा सका था। बोर 400 फीट गहरा था। बच्चे को निकालने के लिए बोर के समानांतर 45 फीट का गड्‌ढा खोदा गया था। लेकिन लगातार पानी आने की वजह से गड्‌ढे की गहराई ज्यादा नहीं बढ़ाई जा सकी थी। फिर बच्चे की मौत हो गई। 84 घंटे बाद बच्चे का शव बाहर निकाला गया था।

  • होशियारपुर : बम मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील

    होशियारपुर : बम मिलने से मचा हड़कंप, इलाका किया सील

    होशियारपुर: गांव धर्मपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां किसान के खेत से बड़े आकार का बम मिला है। जानकारी के अनुसार किसान ट्रैक्टर से अपने खेत पर काम कर रहा था।

    इस दौरान खेत में ट्रैक्टर चलाते समय बम उसके ट्रैक्टर में फंस गया। जिसका पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गय। मौके पर डॉग स्क्वॉयड की टीम और सेना को बुलाया गया है। वहीं घटना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।

  • जालंधर : हिंद पंप के मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : हिंद पंप के मालिक से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस रिमांड दौरान हो सकते हैं और ख़ुलासे

    जालंधर, वरुण/हर्ष : महानगर में आए दिन गैंगस्टरों के नाम पर व्यापारियों से लाखो रुपए की फिरौती जा रही है, जिसकी शिकायतें शहर के थानों पहुंच रही है। हिंद पंप के मालिक व रमनीक एवेन्यू निवासी नरिंदर सिंह सग्गू ने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने शिकायत में कहा था कि उसे 25 मई को देर रात डेढ़ बजे व्हाट्सप्प पर विदेशी नंबर से कॉल आई थी और धमकी देने वाले व्यक्ति के पास उनकी काफी जानकारी थी। उसने कहा कि अगर उन्हें 5 करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो वह उनके सिर पर गोलियां मार कर हत्या कर देंगे।

    पीड़ित ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे कई बार फ़ोन किए लेकिन उसने कोई फ़ोन नहीं उठाया और कुछ समय के बाद उसके बेटे को आरोपी ने फ़ोन कर 5 करोड़ रुपए मांग की और आरोपी ने कहा कि अगर उसे रुपए नहीं मिले तो पूरे परिवार को गोलियों से मार देंगे। धमकी के काल से बाद पूरा परिवार घबरा गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। वहीं दूसरी तरफ़ थाना 8 की टीम ने साइबर सेल की मदद से कॉल को ट्रेस करते हुए आरोपी दीपक शर्मा निवासी कालिया कालोनी को गिरफ़्तार कर लिया।

    पुलिस जाच में सामने आया कि दीपक शर्मा का भाई विक्रम शर्मा शिकायतकर्ता की फ़ैक्ट्री में काम कर चुका है और अब वह अमेरिका में रह रहा है। आरोपी ने उसके साथ मिलकर यह फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने बताया कि विक्रम की गिरफ़्तारी अभी बाक़ी है। पुलिस दीपक शर्मा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके इससे पहले कहां-कहां से वह फ़ोन के ज़रिए फिरौती मांग चुका है।

  • पंजाब : ASI गुरमीत सिंह पर FIR दर्ज, हुआ फरार

    पंजाब : ASI गुरमीत सिंह पर FIR दर्ज, हुआ फरार

    लुधियाना: जिले के हलवारा के रहने वाले ऑटो चालक प्रीतपाल ने 4 दिन पहले रिश्वत लेने के मामले में एक ऐसे की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एएसआई गुरमीत सिंह ने ऑटो चालक से 1500 रुपए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था और जांच के आदेश दे दिए थे। लेकिन अब पुलिस अधिकारियों ने थाना सुधार के एएसआई गुरमीत सिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है। फिलहाल एएसआई गुरमीत सिंह फरार है। ऑटो चालक ने रिश्वत देने वाले पैसों को पहले फोटो स्टेट कराया। उसके बाद ऑन कैमरा उसकी गाड़ी से पैसे बरामद किए। मामला सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने एएसआई गुरमीत को सस्पेंड कर दिया था।

    ऑटो ड्राइवर प्रीतपाल ने आरोप लगाया था कि उसने ऑटो छोड़ने के नाम पर एएसआई गुरमीत सिंह को 2500 रुपए दिए थे। अब दोबारा गुरमीत उससे 2500 मांग रहा है। उसने 1500 रुपए के नोटों की फोटो कॉपी कराकर एएसआई को सौंप दिए। बाद में शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। हलवारा के रहने वाले प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसने अपना ऑटो एक व्यक्ति को बेचा था। खरीददार ने उसे एक चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। धोखाधड़ी होने के बाद उसने सुधार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    जब बाद में उसने हलवारा में अपना ऑटो देखा। जब उसने चालक से पूछताछ की तो पता चला कि उस व्यक्ति ने ऑटो को आगे बेच दिया। प्रीतपाल ऑटो और चालक के साथ सुधर थाने पहुंचा। यहां एएसआई गुरमीत सिंह से मिला, जिसने वाहन का कब्जा दिलाने में मदद करने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत मांगी। जिसे प्रीतपाल ने चुका दिया था। बाद में वह और पैसों की डिमांड करने लगा। आईजी कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एएसआई गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। मामले की जांच विजिलेंस को दी गई है। भ्रष्टाचार फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से अपील है कि यदि कोई भी उनसे रिश्वत की मांग करे तो तुरंत पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित करें।

  • ट्रांसपैरेंट ड्रेस में निकिता गोखले ने ढाया कहर

    ट्रांसपैरेंट ड्रेस में निकिता गोखले ने ढाया कहर

    मुंबई: मराठी एक्ट्रेस निकिता गोखले सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस से बवाल मचा रही हैं। निकिता गोखले एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक हॉट मॉडल के रूप में भी जानी जाती है। निकिता अपने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करते रहती है। उनके वीडियो और फोटोज को उनके फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं। एक बार फिर एक्ट्रेस निकिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हसीन तस्वीर पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में निकिता गोखले ट्रांसपैरेंट ड्रेस में नजर आ रही है। निकिता ब्लैक ट्रांसपैरेंट ड्रेस में पहनी हुई, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही है। निकिता की हॉटनेस इस ब्रालेस ट्रांसपैरेंट ड्रेस में खुलकर नजर आ रहा है।

  • पंजाबःः कुल्चे की थाली में निकला कॉकरोच, हुआ हंगामा

    पंजाबःः कुल्चे की थाली में निकला कॉकरोच, हुआ हंगामा

    बठिंडाः अगर आप भी हैं न्यूट्री कुलचा खाने के शौकीन तो सावधान हो जाएं। दरअसल, बठिंडा की एक नामी दुकान के कुलचे की थाली में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वैष्णों ढाबे पर हैप्पी नामक का एक शख्स कुलचे खाने के लिए गया था। ग्राहक का आरोप है कि जैसे ही वह कुलचा खाने लगा तो उसे कुलचे में मरा हुआ कॉकरोच नजर आया।

    ग्राहक का कहना है कि इस मामले को लेकर जब उसने ढाबा मालिक से बात की तो ढाबा मालिक ने अपनी गलती मानने की बजाए उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देख ग्राहक ने पुलिस को घटना संबंधी सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद ढाबे पर मौजूद कर्मियों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होने का आश्वासन दिया।

    उधर, एसएचओ परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ढाबे मालिक द्वारा अपनी गलती मानने के बाद मामला शांत हो गया है। इसके अलावा यदि पीड़ित उन्हें लिखित शिकायत देता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भी की जाएगी। बेशक, ढाबा मालिक और कर्मचारियों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया। लेकिन देखा जाए तो यह सीधे तौर पर इंसान की सेहत के साथ खिलवाड़ है। क्योंकि अगर ग्राहक को मरे हुए कॉकरोच का पता नहीं चलता तो वह उसके पेट में जा सकता था और उसकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।

  • रायपुर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली

    रायपुर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाया गया तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस पर संपन्न हुआ। इस जागरूकता अभियान में पहले दिन 3 जून को विद्यालय में पेंटिंग कंपटीशन करवाया गया।  विश्व पर्यावरण दिवस पर 5-6 जून को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। हाथों में पर्यावरण संरक्षण के नारे लिखी हुई पट्टियां लेकर बच्चों ने रायपुर बाजार से पास के गांव से होती हुई लगभग एक किलोमीटर तक गई। बच्चों ने रैली के दौरान जोर शोर से पर्यावरण रक्षा हेतु पर्यावरण बचाओ, पॉलिथीन हटाओ और वृक्ष लगाओ जैसे नारे लगाए।

    इस अवसर पर विद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता और क्विज कंपटीशन भी करवाया गया। क्विज कंपटीशन में 4 हाउसों के 12 बच्चों ने भाग लिया जिसमें कल्पना हाउस के कार्तिक, सानिया और प्रीति प्रथम, पटेल हाउस के वीरेंद्र सुरभि, कोमल और सुभाष हाउस के कार्तिक, साहिल, राजदीप द्वितीय स्थान पर रहे। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में मानवी और नंदिनी प्रथम वंशिका और ममता द्वितीय, प्रभतेज और हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य जी ने प्रार्थना सभा में सभी विजेताओं और प्रतियोगिताओं को पारितोषिक  वितरण किए। प्रधानाचार्य ने  विद्यालय के साथ लगती खाली जगह में वृक्षारोपण करके इस अभियान की शुरुआत की। समापन समारोह में सभी अध्यापकों और छात्र -छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा भी ली। प्रधानाचार्य ने अपने अभिभाषण में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग, अम्लीय वर्षा, ओजोन के नष्ट होने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर NSS कार्यकर्म अधिकारी पवन कुमार, अध्यापकों में सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, तिलक राज, पूनम जगोता, ममता रानी, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कपिल, पंकज कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, दीक्षित पटियाल, संजय कुमार, विजय कुमार आदि सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਬਹੁ ਕਰੋੜੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ਬਣਨ ਕਰਕੇ ਅਵਾਜਾਈ ਨੂੰ ਬਦਲਵਾਂ ਰਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਬਦਲਵਾਂ ਰਾਹ ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੋ ਕੇ ਗੁਜਰਦਾ ਹੈ । ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਦਸੇ ਹੁੰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਾਦਸਿਆਂ ਵਿਚ ਕਈ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਜਾਨਾਂ ਵੀ ਗਵਾ ਚੁਕੇ ਹਨ। 

    ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਪਿੰਡ ਗੋਹਲਣੀ ਦੇ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਵੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਗੌਹਲਣੀ ਮਾਰਗ ਉੱਪਰ ਜਾਮ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਇਆਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾ ਸੁਣਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਨੰਗਲ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕੀ ਆਵਾਜਾਈ ਦੀ ਸਪੀਡ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਸੂਚਨਾ ਬੋਰਡ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ ਜਾਣ।

  • इंसानियत शर्मसारः डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

    इंसानियत शर्मसारः डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

    जांजगीर-चांपा: इलाज़ कराने आई युवती से दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक डाॅक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डाॅक्टर ने क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म किया था। साथ ही बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, पीड़िता ने थाना पामगढ़ में 6 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई को तबियत खराब होने से आर्युर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के घर स्थित क्लीनिक में इलाज कराने गई थी।

    इस दौरान आरोपी मैं तुम्हे पसंद करता हूं कहकर झांसे में लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसो के खिलाफ धारा 376(2)(N), 506 दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

  • आईओसीएल पेखूबेला में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    आईओसीएल पेखूबेला में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    ऊना / सुशील पंडित: उपमंडल ऊना में 8 जून को आईआसीएल पेखूबेला में प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए तहसीलदार हुसन चंद चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन व अचानक आई बाढ़ की स्थिति को प्रदर्शित करती हुई इस मॉक ड्रिल में उपमंडल स्तर पर प्रशासन व सरकारी विभागों के अलावा जन सहभागिता को भी सम्मिलित किया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि आपदा से पहले तैयारियां ही आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कम कर सकती है। माॅक ड्रिल अभ्यास के माध्यम से आपदा के समय और आपदा के बाद किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां जांची जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पेखूबेला में आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल को गंभीरता से लें। इस मौके पर डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, बीडीओ केएल वर्मा व बीएमओ ऊना डाॅ रामपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।