Blog

  • होशियारपुरः दिन-दहाड़े बेकरी में लुटेरों ने चलाई गोलियां, लूटी सोने की चेन, देखें CCTV

    होशियारपुरः दिन-दहाड़े बेकरी में लुटेरों ने चलाई गोलियां, लूटी सोने की चेन, देखें CCTV

    होशियारपुर/अनिकेतः जिलें में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं अब ताजा मामला मुकेरियां के बस स्टैंड के नजदीक से सामने आया है। जहां चोरों ने एक बेकरी को निशाना बनाया। बीते दिन देर शाम दुकान पर बेकरी मालिक बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लुटेरे दुकान में आए और मालिक से सोने की चेन लूट ली। जब दुकान मालिक ने इसका विरोध किया तो लुटेरो ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। दुकान मालिक लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देख कर घबरा गया और चेन उतार कर लुटेरों को दे दी।.

    जिसके बाद जाते समय लुटेरों ने हवा में फायर किए। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि कैसे लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि एक व्यक्ति दुकान में आया और कहने लगा कि मंहतों के नाम पर उसे 20 रुपए दे दो। जब दुकान मालिक ने पूछा कि कौन मंहत है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बाहर खड़े व्यक्ति को इशारा कर बुला लिया।

    जिसके बाद उन्होंने अंदर आकर उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन मांगी और धमकाना शुरू कर दिया। लुटेरो ने कहा कि हमें और कुछ नहीं चाहिए बस अपनी चेन उतार कर उसे दे दे। जिसके बाद उक्त दुकान मालिक लुटेरों के हाथ में पिस्तौल देखकर घबरा गया और सोने की चेन दे दी। इस दौरान जाते समय लुटेरों ने हवा में दो फायर किए। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी। जिसके 15 मिनट बाद ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 

  • पंजाबः लगातार हो रही बारिश से किसानों का हुआ भारी नुक्सान, देखें वीडियो

    पंजाबः लगातार हो रही बारिश से किसानों का हुआ भारी नुक्सान, देखें वीडियो

    पठानकोट/अमनोल: कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश से किसानों को काफी नुक्सान हो रहा है।कई किसानों की फसल हुई बर्बाद हो गई है। किसानों से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें हर समय किसी न किसी समस्या का सामना करना पड़ता है चाहे वह नकली बीज हो या खाद की कमी हो। प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी किसानों को काफी मुक्सान होता है।

    अब लगातार बारिश से किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनकी खराब फसल की गरदावरी कर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

  • पुलिस ने नशा निवारण केन्द्र का किया निरीक्षण

    पुलिस ने नशा निवारण केन्द्र का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस की एक टीम ने शनिवार को पूबोवाल स्थित न्यू किरण नशा निवारण केंद्र का औचक निरिक्षण किया। एएसआई संजय शर्मा और उनकी टीम ने नशा छोड़ने के लिए भर्ती हुए नौजवानों से बात भी की। उन्होंने मौके पर मौजूद 21 लोगों से नशा छोड़ जीवन का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को एक ऐसे अंधेरे में धकेल देता है। इस अंधेरे में दाखिल होना आसान है लेकिन बाहर आते वक्त समय पर रास्ता न मिले तो जीवन नष्ट हो जाता है। इसलिए नशे की ओर बढ़ रहे कदम को समय पर रोकना बेहद जरूरी है। मौके पर नशा निवारण केंद्र के प्रबंधकों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश भी दिए गए।
  • जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की

    जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की

    विश्व क्षय रोग दिवस पर जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में किया प्रकाशित

    जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन होगी कारगर साबित – उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोग को समाप्त करने के लिए जिला में चलाए जा रहे विभिन्नों अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रशंसा की है। विश्व क्षय रोग दिवस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में इसे प्रकाशित किया है।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन के माध्यम से 30 सैकेंड के भीतर ही टीबी के लक्षणों को पता लगाकर प्रारंभिक तौर पर ही टीबी रोग की पहचान होगी। ऊना जिला को दो हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीनें सीएसआर के माध्यम से प्रदान की गई हैं जिससे आम लोगों की स्क्रीनिंग में काफी सुधार होगा। उन्होंने बताया कि 2022 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डायग्नोस्टिक का उपयोग शुरू हुआ और एचपीसीएल से सीएसआर के माध्यम से मशीनों की व्यवस्था की गई। इसी के तहत जिला ऊना टीबी की जांच और पहचान के लिए इस नवीनतम कृत्रिम बुद्धि पर आधारित तकनीक का उपयोग करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना है। 
    उन्होंने बताया कि अब तक ग्रामीण स्तर पर झुग्गी झोपड़ियों, औद्योगिक श्रमिकों, मैनुअल मजदूरों इत्यादि 3700 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा 97 संभावित मामलों को चिन्हित किया गया है जिसमें 7 मामले प्रारंभिक चरण में पाॅजीटिव पाए गए जिनका शीघ्र उपचार आरंभ कर दिया गया है।

    हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन के फायदे

    राघव शर्मा ने बताया कि हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन कैमरे के साइज की पोर्टेबल मशीन है जिसे आसानी से फील्ड में ले जाया जा सकता है। इससे पहले आम लोगों को टीबी की जांच करवाने के लिए पूरा दिन अस्पताल में व्यतीत करना पड़ता था जिसके चलते लोग अपनी दिहाड़ी खराब होने से घबराते थे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा टीबी जांच में 30 सेकंड का समय लगता है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे लेने से लेकर डायग्नोसिस तक की पूरी प्रक्रिया एक मिनट के भीतर पूर्ण हो जाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन आरंभिक चरण में टीबी का पता लगाने में सक्षम है, जिससे शुरुआती दौर में उपचार संभव हो पाता है। हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन हेतू डॉक्टर की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रारंभिक निदान कृत्रिम बुद्धि के माध्यम से होता है। उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन के माध्यम से ली गई फोटो को व्हाट्सएप के माध्यम से डॉक्टर को भेज कर इसकी पुष्टि की जा सकती है। हाथ से संचालित एक्स-रे मशीन का उपयोग टीबी से परे हैं क्योंकि इसे अन्य स्थितियों के लिए स्क्रीनिंग में सुधार हेतू एक वाहन के साथ क्षेत्र में तैनात किया जा सकता है। प्रत्येक मशीन की लागत लगभग 40 लाख रुपये है। उन्हांेने बताया कि वर्तमान में जिला ऊना में दो हैंड हेल्ड एक्से-रे मशीन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ल्यूमिनस पावर टैक्नोलाॅजी ने भी ग्रामीण स्तर पर सुगमता के साथ टीबी मरीजों की पहचान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन से लैस दूसरी एम्बुलेंस स्वास्थ्य विभाग को प्रदान की है।
    हैंड हेल्ड एक्स-रे हिमाचल प्रदेश में टीबी को समाप्त करने के क्षेत्र में एक नया उपकरण है। जिला ऊना एक औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें 350 क्रियाशील औद्योगिक इकाइयां हैं। प्रदेश में प्रवासियों की संख्या काफी अधिक है जोकि मुख्य रूप से शहरी स्लम एरिया में रहते हैं। सीमित पहुंच होने के कारण स्लम एरिया में रहने वाले प्रवासी लोग खर्चे के डर से या पैसे न होने के कारण अपने स्वास्थ्य की उचित देखभाल नहीं कर पाते। 
    जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर लोगों में टीबी के लक्षणों का समय रहते पता लगाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग करना है। सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हैंड-हेल्ड एक्स रे मशीन बैटरी फ्लैट पैनल डिटेक्टर के साथ संचालित होती है तथा काफी आसानी से लोगांे के घर-द्वार जाकर स्क्रीनिंग करने में सक्षम है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक टीम बनाई गई है जिसमें एक एक्स-रे टेक्निशियन, एक स्थानीय आशा और स्वास्थ्य वर्कर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय आशा व स्वास्थ्य वर्कर द्वारा संभावित मरीज से टीबी जैसे लक्षणों पर चर्चा करने के उपरांत मरीज का एक्स-रे लिया जाएगा। 
  • इंसानियत शर्मसार! कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर मासूम बच्चों का किया कत्ल

    इंसानियत शर्मसार! कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर मासूम बच्चों का किया कत्ल

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से नाजायज संबंध के चक्कर में एक मां ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी मां ने तंत्र-मंत्र की वजह से अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों का कत्ल कर डाला और लाश को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मेरठ में दो बच्चों के गायब होने से हड़कंप मच गया था। 10 साल का मिराब और 6 साल की बेटी कैनन घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गए। जिसके बाद बच्चों की बरामदगी को लेकर दिनभर तलाश की गई।

    पुलिस ने मामले की जांच की तो सच का पता चला। पुलिस के मुताबिक मां निशा और उसी इलाके के पूर्व पार्षद सऊद फैजी के नाजायज संबंध है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं जिसके आधार पर अधिकारियों की मानें तो दोनों बच्चों की गला घोट कर हत्या की गई। हत्या के बाद दोनों को पेटी में डालकर वैगनआर कार से गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक मृत बच्चों की मां तांत्रिक का भी काम करती है।

    इलाके में महिला का दबदबा भी है। इसके पहले भी महिला के 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि उन 3 बच्चों को भी निशा ने ही मारा होगा। पुलिस ने नहर में से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो हत्या करने के लिए निशा ने अपने पड़ोसियों की भी मदद ली है। 

  • शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर आयोजित

    शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल, के सहयोग से करवाया गया। कार्यक्रम में  मुख्यातिथि  विद्यार्थी   के वरिष्ठ कार्यकर्ता समाजसेवी अजय ठाकुर, बजरंग दल के संयोजक  राजकुमार मनकोटिया रहे व कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश ठाकुर व सहमंत्री अभय राणा रहे।

    जिसके तहत बंगाणा महाविद्यालय के छात्र छात्रओं , स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने शिविर में रक्तदान किया  यह रक्तदान सुबह 10:30 से शाम 3 बजे तक चला इस रक्तदान शिविर में  विद्यार्थी परिषद के जिला एस एफ डी जिला  संयोजक अक्षय शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहीदों के सम्मान हर वर्ष  रक्तदान शिविर करवाती आ रही है अतः जैसा कि हमे ज्ञात है कि भगत सिंह राजगुरु  सुखदेव ने   देशभक्ति और देश प्रेम  को अपने प्राणों से अधिक महत्व दिया और अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए अतः विद्यार्थी परिषद इकाई बंगाणा  द्वारा उनकी याद में  इसी उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर करवाया जा रहा है। इस रक्तदान  शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया।

    इस रक्तदान शिविर में रक्तदान कमेटी में विशेष रूप डॉ अंकिता मेडिकल आफिसर व उनके सहयोगी नीलम कुमारी सीनियर लैब टेक्निशियन वार्ड सिस्टर सुनीता सैनी,  टीम मेम्बर  सतपाल, सुरिंदर सिंह उपस्थित रहे।   अजय ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से हमे बहुत कुछ सीखने को मिला है। विद्यार्थी परिषद  हमारे अंदर समाज हित व राष्ट्रहित का भाव जगाता है। इस तरह के शिविर में हमे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए डॉ अंकित ने बताया कि रक्तदान  करने के लिए स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में व स्वस्थ औरतें 4 महीने में  रक्तदान कर सकते हैं । राज कुमार मनकोटिया ने आह्वान किया कि  रक्तदान महादान माना जाता है अतः हमें हर वर्ष रक्तदान करब चाहिए ।इस रक्तदान शिविर में  विद्यार्थी परिषद  वरिष्ठ कार्यकर्ता अंकुश कुटलैहडिया अमन शर्मा  इकाई बंगाणा के अध्यक्ष  शुभम, इकाई सचिव तीक्ष्ण, अनिकेत, अनामिका ,पल्लवी,  तानिया, निखिल, लक्ष्य, अनुराग सौरव, नितिन,  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे व विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • कांग्रेस पार्टी द्वारा मचाया जा रहा हल्ला व्यर्थ, देश के कानून को गलत ठहराना न ही उचित और न ही न्यायसंगत : सुमीत शर्मा

    कांग्रेस पार्टी द्वारा मचाया जा रहा हल्ला व्यर्थ, देश के कानून को गलत ठहराना न ही उचित और न ही न्यायसंगत : सुमीत शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : देश के संविधान और कानून से ऊपर कोई भी नहीं है। चाहे वह कोई भी क्यूँ न हो। न्यायालय का निर्णय सर्वमान्य है और कानून के आधार पर लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हुई है न की राजनीतिक आधार पर। कांग्रेस पार्टी को इस पर व्यर्थ में हो हल्ला और शोर शराबा नहीं करना चाहिए। यह बयान प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा मचाए जा रहे हो हल्ले पर प्रतिक्रिया देते हुए कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा लोकसभा सचिवालय की कार्यवाही को गलत बोलना उचित नहीं है और न ही न्यायसंगत है। लोकसभा सचिवालय की कार्यवाही पर कांग्रेस पार्टी के कानूनविद नेताओं द्वारा प्रश्न उठाना समझ से बाहर है। यहां यह भी समझना जरूरी है राहुल ने मोदी सरनेम को चोर कह कर अन्य पिछड़ावर्ग के लोगों का अपमान किया है।

     सुमीत ने कहा कि जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के अनुसार बिल्कुल स्पष्ट है कि यदि किसी जनप्रतिनिधि को 2 वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाएगी। हालांकि तब जनप्रतिनिधि अपील करने अगले कोर्ट में जाते थे और उनकी सदस्यता रदद् नहीं होती थी। लेकिन वर्ष 2013 में लिली थॉमस वर्सेस भारत सरकार केस में सुप्रीम कोर्ट ने इस कानून में बदलाव करते हुए कहा कि 2 वर्ष या उससे  अधिक की सजा होने पर तत्काल प्रभाव से जनप्रतिनिधि चाहे विधायक हो चाहे या सांसद हो, की सदस्यता खत्म हो जाएगी भले ही वह अपील के लिए बड़े कोर्ट में जाते रहें। उस वक्त यूपीए की सरकार देश में थी और मनमनोहन सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को बदलने के लिए एक अध्यादेश लाए थे कि किसी भी जनप्रतिनिधि को 5 वर्ष या उससे अधिक की सजा होगी तभी उसकी सदस्यता रद्द होगी। लेकिन तब राहुल गांधी ने उस अध्यादेश को बकवास बताते हुए सरेआम उसकी कॉपी फाड़ दी थी जिसकी बहुत चर्चा भी हुई थी। इस कानून को लेकर यूपीए सरकार का अध्यादेश लागू नहीं हो पाया और बाद में लालू प्रसाद यादव की सदस्यता गई फिर आज़म खान की गई और बाद में उनके बेटे की सदस्यता रदद् हुई। इस प्रकार आज तक सर्वोच्च न्यायालय के उस फ़ैसले के आधार पर कई लोकसभा और विधानसभा सदस्यों की सदस्यता जा चुकी है और सर्वोच्च न्यायालय के उसी फ़ैसले के आधार पर आज कार्रवाई हुई है। राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म हुई है तो इसके ऊपर कांग्रेस पार्टी और उसके अन्य नेताओं को हो हल्ला नहीं करना चाहिए। 

    सुमीत ने कहा कि  सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी पाया है और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। जिस पर सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व में दिए एक निर्णय के आधार पर कारवाई करते हुए लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द होने की सूचना जारी की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੱਟੇ ਚਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੱਟੇ ਚਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ‘ਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸਣ ਅਤੇ ਬਿਨਾ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਵਾਹਨ ਲੈਕੇ ਘੁੱਮਣ ਵਾਲਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਅੱਜ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੰਗਲ ਮਾਰਗ ਅਤੇ ਅਗਮਪੁਰ ਚੋਂਕ ‘ਤੇ ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਨਾਕਾ ਲਗਾ ਕੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆ ਉੱਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰਖੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਈ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਣ ਵੀ ਕੱਟੇ ਗਏ।


      
    ਇਸ ਮੌਕੇ ਚੌਂਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਮੁਖ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਅੱਜ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਨਾਕਾ ਲਗਾ ਕੇ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਵਾਲਿਆ ਅਤੇ ਬਿਨਾਂ ਕਾਗਜ  ਵਾਲਿਆਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਕੁਝ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬੌਂਡ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਅਤੇ ਬੁਲੇਟ ਦੇ ਪਟਾਕੇ ਪਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੀਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਗਲਤ ਕੰਮ ਛੱਡ ਦੇਣ ਕਿਉਕਿ ਇਸ ਨਾਲ ਸਾਉੰਡ ਪੋਲੂਸ਼ਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਜੋ ਨੁਕਸਾਨਦਾਇਕ ਹੈ। 

  • जालंधर: डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए सीएम मान और केजरीवाल, देखें वीडियो

    जालंधर: डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए सीएम मान और केजरीवाल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। इस दौरान सीएम मान ने डेरे में बनने वाले श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा। सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने  डेरा सचखंड बल्लां के 108 संत निरंजन दास से मुलाकात की और उन्हें सचखंड बल्लां में बनने वाले श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। उनके साथ पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, सांसद संत बलवीर सिंह सींचेवाल, विधायक करतारपुर बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे।

    उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से विश्वास दिलाते हुए कहा कि रिसर्च सेंटर के लिए चाहे 100 करोड़, चाहे 500 करोड़ लगे, लगाएंगे। रिसर्च सेंटर में वर्ल्ड लेवल की पढ़ाई होगी। उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा और सेहत पर उनका फोकस है। नीले कार्डों से मुशकिलें दूर नहीं होगी। अच्छी शिक्षा से भविष्य बेहतर बन सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई करेंगे तो रिसर्च करेंगे। शिक्षा को और बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षा से गरीबी दूर हो सकती है। सीएम मान ने इस दौरान श्री गुरु रविदास वाणी अध्ययन सेंटर की आधारशिला रखी। 

    जालंधर में लोकसभा उपचुनाव सिर पर हैं। आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने जा रही है। डेरा बल्लां में आकर 25 करोड़ का चेक देना भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। यह चेक कांग्रेस की चन्नी सरकार ने देने की घोषणा की थी। जालंधर में रविदासिया समाज का खासा वोट बैंक है और डेरा बल्लां रविदासिया समाज का एक बड़ा धार्मिक स्थल है, जहां संत निरंजनदास गद्दीनशीन हैं।

  • पंजाबः जाली भारतीय करेंसी मामले में 2 गिरफ्तार 

    पंजाबः जाली भारतीय करेंसी मामले में 2 गिरफ्तार 

    चंडीगढ़ः जाली करंसी मामले में मोहाली में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह कथित रूप से जाली भारतीय करेंसी की प्रिंटिंग और सर्कुलेटिंग से जुड़े हुए थे। पुलिस ने इन्हें क्वार्क सिटी, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली से काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलटाना के अमित कुमार और पटियाला के हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहाली के कुछ इलाकों में फर्जी नोट सर्कुलेट कर रहे थे और ज्यादातर दुकानदारों को निशाना बना रहे थे। मोहाली में फेज 1 पुलिस थाने में इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 489-ए और 489-बी के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है।