Blog

  • आधार कार्ड सहित 5 अहम नियमों में आज से हुआ बदलाव

    आधार कार्ड सहित 5 अहम नियमों में आज से हुआ बदलाव

    नई दिल्ली : एक जुलाई 2023 यानी आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई अहम चीजों में बदलाव किया गया है। 30 जून पैन-आधार को लिंक करने की आखिरी तारीख थी, इसको अभी तक आगे बढ़ाने को लेकर कोई सूचना नहीं आई, जिससे अब यह तय माना जा रहा है कि जिसने 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं कराया है, उसका पैन इन-एक्टिव हो जाएगा। वहीं, इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के फॉरेन में इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी TCS लगेगा।

    पोस्ट ऑफिस RD और टाइम-डिपॉजिट स्कीम पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

    सरकार ने जुलाई से सितंबर तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ लघु बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) के इंटरेस्ट रेट्स में 0.30 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर दी है। वहीं, एक साल की टाइम डिपॉजिट पर अब 6.80 फीसदी की जगह 6.90 फीसदी की दर से इंटरेस्ट दिया जाएगा। दो साल के टाइम डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट को 6.9 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। पांच साल की पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) पर अब 6.2 फीसदी के बजाय 6.5 फीसदी इंटरेस्ट दिया जाएगा। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) और सुकन्या समृद्धि योजना समेत पोस्ट ऑफिस की लघु बचत योजनाओं (Small Saving Schemes) की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरें आज यानी 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।

    क्रेडिट कार्ड से विदेश में पेमेंट करने पर लगेगा 20 फीसदी TCS

    सरकार ने यह तय कर दिया है कि इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड के विदेश में इस्तेमाल करने पर 20 फीसदी TCS देना होगा। एक फाइनेंशियल ईयर में सात लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए जाने पर टीसीएस देना होगा. नए नियमों के मुताबिक, सात लाख रुपये तक खर्च करने पर 20 फीसदी टीसीएस का भुगतान करना होगा। यदि कोई व्यक्ति फॉरेन ट्रिप पर एक फाइनेंशियल ईयर में 8 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड पेमेंट करता है तो उसे पूरी रकम पर 20 फीसदी यानी 1.6 लाख रुपये TCS चुकाना होगा। सात लाख रुपये से 1 रुपये भी ज्यादा खर्च होने पर पूरी रकम TCS के दायरे में आएगी।

    आधार से लिंक नहीं होने वाले पैन हो जाएंगे इन-एक्टिव

    सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने के लिए 30 जून तक की समय सीमा तय की थी। जिन्होंने तय समय सीमा तक यह काम नहीं पूरा किया है। उनके पैन को निष्क्रिय यानी इन-एक्टिव कर दिया जाएगा। पैन के इन-एक्टिव हो जाने पर जो लोग म्यूचुअल फंड या स्टॉक अकाउंट खोलना चाहते हैं, वो अब नहीं कर पाएंगे। वहीं, इन-एक्टिव पैन कार्ड को कहीं पर किसी डॉक्यूमेंट के तौर पर इस्तेमाल करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के आर्टिकल 272B के तहत इन-एक्टिव पैन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

    फुटवियर कंपनियों के लिए QCO अनिवार्य

    केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से फुटवियर इकाइयों को क्वॉलिटी नियंत्रण आदेश (QCO) लागू करना अनिवार्य कर दिया है। विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का पालन करते हुए सरकार ने फुटवियर कंपनियों के लिए मानक पेश किए हैं। अब फुटवियर कंपनियों को इन नियमों के मुताबिक जूते-चप्पल बनाने होंगे। फिलहाल QCO के दायरे में 27 फुटवियर उत्पाद शामिल हैं, लेकिन अगले साल बाकी 27 उत्पादों को भी इस दायरे में लाया जाएगा।

    एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का मर्जर

    हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (HDFC) ने 1 जुलाई को एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ अपने 40 अरब डॉलर के मेगा-मर्जर को अस्थायी रूप से निर्धारित किया है, जिसमें देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक को देश के टॉप मोर्टगेज लेंडर के साथ जोड़ दिया जाएगा। पिछले साल, भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ने बैंक और उसके प्रमोटर ने एक सौदे में मर्जर करने का फैसला किया, जिससे बैंक को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके और उत्पादों को क्रॉस-सेल करने के लिए कैप्टिव कस्टमर बेस तक पहुंच की अनुमति मिल सके।

    रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं

    1 जुलाई 2023 से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। जबकि, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1773 रुपये पर हैं. मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये हैं।

    सीएनजी-पीएनजी के दाम भी नहीं बदले

    सीएनजी और पीएनजी के दामों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर पर, तो डीजल 89.62 रुपये लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

  • जालंधरः हेरोइन सप्लाई करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधरः हेरोइन सप्लाई करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

    जालंधर,ENS: थाना फिलौर की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कमलदीप सिंह उर्फ लडू निवासी फिलौर और बलविंदर राम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि थाना फिलौर की उप चौंकी अपरा के इंचार्ज सुखविंदर पाल ने नशे पर नकेल कसते हुए आरोपित कमलदीप के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन और बलविंदर राम के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों लुक छुप कर हेरोइन की सप्लाई करते थे। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह हेरोइन की सप्लाई को कहा से लेकर आते थे।

  • विकास को देखने का चश्मा बदलें कुटलैहड़ के विधायक

    विकास को देखने का चश्मा बदलें कुटलैहड़ के विधायक

    *शराब के ठेके खोलने को नहीं कहा जाता विकास*

    ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो के पूर्व सरकार के समय हुए कार्यों पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, उपाध्यक्ष जमीत सिंह, बीडीसी सदस्य राजकुमार व भाजपा समर्थित प्रधानों ने कहा है कि देवेंद्र भुट्टो को विकास देखने का चश्मा बदलने की जरूरत है।पिछले कल विधायक द्वारा कहा गया था कि पूर्व सरकार द्वारा कुटलैहड़ में कोई विकास नहीं करवाया गया है, इसी बयान का जवाब देते भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों व प्रधानों ने संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि केवल शराब के ठेकों को खोलने को विकास नहीं कहा जाता। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के समय में कुटलैहड़ के हर गांव को सड़क सुविधा, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाई गई हैं।
    कांग्रेस ने केवल झूठ बोलकर और जनता को भ्रमित करके सत्ता हथियाने का काम किया है लेकिन छह महीने का समय बीत जाने के बाद भी विधायक एक नया पैसा कुटलैहड़ के लिए नहीं ला पाए हैं। इस समय के अंदर केवल शराब के ठेके खुले हैं और हर प्रकार का माफ़िया कुटलैहड़ में सक्रिय हुआ है।उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक बीडीसी के अध्यक्ष रह चुके हैं और अपने इतने सालों के कार्यकाल में वे कुटलैहड़ के लिए कुछ नहीं कर पाए। कुटलैहड़ में हुए विकास का पूरा श्रेय भाजपा और वीरेन्द्र कंवर को जाता है। वर्तमान विधायक को बे सिर पैर के बयानों को छोड़कर अपने किये वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।जिस माफिया को कुटलैहड़ में संरक्षण मिल रहा है वही माफिया कांग्रेस को सत्ता से बाहर निकाल फेंकेगा। विधायक बेतुकी बयानबाजी के स्थान पर कुटलैहड़ के हित में काम करने की सोचें और जनता की भावनाओं से खेलना बन्द करें।
  • कांग्रेस की दस गारंटियाँ हवा हवाई   : देसराज राणा 

    कांग्रेस की दस गारंटियाँ हवा हवाई   : देसराज राणा 

     अनुराग ठाकुर की जीत को  सुनिश्चित करने में डट जाएं कार्यकर्ता 

    ऊना/सुशील पंडित :सरकार की 10 गारंटियां हवा हवाई साबित हुई है। जनता के सामने सरकार का कथनी करनी का  सच सामने आ चुका है । अब जनता लोकसभा चुनावो में बीजेपी को जीत दर्ज करवाने का मन बना चुकी है। यह बात हिमकैप्स संस्थान के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता देसराज राणा ने कही ।उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठ का जाल बुना । और लुभावने वायदे करके जनता के हितों से खिलवाड़ किया ।उन्होंने कहा की 10 गारंटियो में कर्मचारियो को ओल्ड पैंशन देने का झांसा दिया और अब सत्ता मिलने पर पैंशन को 10 साल की शर्त लगा दी । महिलाओ को 1500 रुपए पैंशन देने का प्रलोभन दिया गया ।जिसे सरकार सता  में आने के बाद शायद भूल गई। पार्टी ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वायदा किया उल्टा सता में आने के बाद बिजली यूनिट रेट बढ़ा दिए गए ।राणा ने कहा की प्रदेश सरकार के छः माह के कार्यकाल में ही हर वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में बीजेपी नेता राम कुमार के पूर्व कार्यकाल में अनेकों रिकार्डतोड कार्य हुए हैं।  बीजेपी कार्यकर्ता अब  सभी गिले शिकवे भूल कर पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाबो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को  विजय श्री दिलवाने के लिए अभी से फील्ड में डट जाएं। और केंद्र सरकार की उपलब्धियों ट्रिपल आई टी, बल्क  डर्ग  फार्मा , केंद्रीय स्कूल , बंदे भारत ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन से शुरू करने , ऊना तलवाड़ा रेल लाईन के विस्तारीकरन के कार्यों समेत केंद्रीय योजनाओं  के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाये।
  • 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ी

    38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ी

    38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित :राजपुर जसवां पंचायत के जमन कुआली गांव में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान रियाज मोहम्मद पुत्र वजीर मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रियाज पेशे के ट्रक चालक हैं। ईद का त्यौहार होने के चलते वीरवार शाम को उसने ट्रक लोड करके घर में ही खड़ा किया था और त्यौहार के बाद वह शुक्रवार सुबह माल की डिलीवरी के लिए कहीं जाने वाला था। लेकिन रात एक बजे के करीब अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और स्वजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। रियाज की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण क्या रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि जमन कुआली के एक व्यक्ति की तबियत खराब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पीड़ित के स्वजन से संपर्क करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • पंजाब: कमिश्नरेट और एक्साइज कमिश्नरेट में तैनात 142 Tax और Excise Officers के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाब: कमिश्नरेट और एक्साइज कमिश्नरेट में तैनात 142 Tax और Excise Officers के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: कमिश्नरेट और एक्साइज कमिश्नरेट में तैनात 142 Tax और Excise Officers के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

  • ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल

    ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल

    ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल

    ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल अम्व के अंतर्गत मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर अलोह में ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व पहुंचाया गया। यहां पर एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी ने अनुसार जतिन कुमार (26) पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी नलसूहा भरवाईया व नमन पुत्र रणवीर सिंह निवासी बड़ा तहसील देहरा जिला कांगडा वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुबारिकपुर में निजी उद्योग से अपनी ड्यूटी देकर बाइक अपने घर देहरा जा रहे थे।
    इसी बीच अलोह स्थित सप्तदेवी मन्दिर के सामने पहुंचे तो चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे एक ट्राला चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व लाया गया । यहां पर नमन की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित ट्राला चालक पवन कुमार निवासी चकोवाल शेखां होशियारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू दी है।
  • इनोसेन्ट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने संयुक्त पंजाब बी.एड प्रवेश 2023 के लिए स्थापित किया एक हेल्प डेस्क

    इनोसेन्ट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने संयुक्त पंजाब बी.एड प्रवेश 2023 के लिए स्थापित किया एक हेल्प डेस्क

    जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने बी.एड प्रवेश सत्र (2023-25) करने के इच्छुक उम्मीदवारों और अभिभावकों को सहायता प्रदान करने के लिए एक निःशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मेंबर्स सभी उम्मीदवारों के प्रश्नों को सुलझाने, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया और योग्य उम्मीदवारों के ऑनलाइन केंद्रीकृत फॉर्म भरने में लगे हुए हैं। यहाँ उम्मीदवारों को उनके शिक्षण विषयों को चुनने, उनकी समस्याओं के समाधान और आवश्यक प्रिंट आउट से संबंधित मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए निः शुल्क कोचिंग भी प्रदान की जा रही है।
    हेल्प डेस्क न केवल उन लोगों की सेवा करता है जो इस कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, बल्कि उनकी भी सेवा करते हैं जो अन्य कॉलेजों में शामिल होना चाहते हैं। प्रिंसिपल डॉ.अरजिंदर सिंह ने कहा कि कॉलेज हेल्प डेस्क उन उम्मीदवारों की काउंसलिंग कर रहा है जो चिंतित हैं और महसूस करते हैं कि प्रवेश प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसने पहले ही कई उम्मीदवारों को फॉर्म भरने, विषय संयोजनों का चयन करने में मदद की है और अब इसने उनकी बी.एड प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में मदद की है तथा बी. एड. करने के बाद नौकरी की संभावनाओं के बारे में उनका मार्गदर्शन कर रहा है। बी.एड अभ्यर्थी  किसी भी पूछताछ के लिए कॉलेज के मोबाइल नंबर 9216194613 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • XUV और Tata Safari की भीष्ण टक्कर, महिला सहित 4 की मौत

    XUV और Tata Safari की भीष्ण टक्कर, महिला सहित 4 की मौत

    फिरोजाबाद: जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक टाटा सफारी और एसयूवी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष तिवारी सहित जिले का पुलिस बल पहुंच गया और राहत व बचाव कार्य करने के बाद यातायात सुचारू कराया। आशीष तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि सियाज कार सवार दिल्ली से मैनपुरी की ओर जा रहे थे, तभी कार चालक को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जा रही टाटा सफारी एसयूवी से टकरा गई।

    एसपी ने बताया कि इस हादसे में सियाज कार में सवार विनय (29) निवासी बनर्जी नगर, बाईपास रोड मैनपुरी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि सियाज कार में ही सवार एक अन्य महिला की जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हुई। उन्होंने बताया कि टाटा सफारी एसयूवी में सवार सात यात्री घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तिवारी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • बिजली ठीक करने दौरान लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत

    बिजली ठीक करने दौरान लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत

    नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में वीरवार देर शाम को बिजली का करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आई बाधा को ठीक करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी बीच बिजली के करंट की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है जो सई गार्डन चिपियाना का निवासी था।

    उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। मृतक लाइनमैन के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।