Blog

  • पंजाबः 35 लाख रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा गिरफ्तार

    पंजाबः 35 लाख रुपए ठगने वाले ट्रैवल एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने माछीवाड़ा साहिब में 8 छात्रों से 35 लाख ठगने वाले ट्रैवल एजेंट को पकड़ा। लुधियाना का रहने वाला यह एजेंट हरप्रीत सिंह चोपड़ा पिछले 4 सालों से भगौड़ा था। उसके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ की जा रही है। प्रोबेशनल डीएसपी मनदीप कौर ने बताया कि वर्ष 2019 में रीना वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी। रीना छात्रों को आइलेट्स की ट्यूशन देती थीं। उसका संपर्क लुधियाना में स्टडी वीजा, वर्क परमिट और टूरिस्ट वीजा का काम करने वाले हरप्रीत सिंह से हुआ था। हरप्रीत ने रीना से 8 छात्रों को विदेश भेजने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए लिए थे।

    रीना के अनुसार, हरप्रीत ने उसे सभी 8 छात्रों का 6 महीने में वीजा लगने का दावा किया था, लेकिन उसने छात्रों को नकली वीजा और टिकटें दी थीं। बाद में पता चलने पर 2 चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। पुलिस ने हरप्रीत के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया था, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया था। अदालत ने भी उसे भगौड़ा करार दिया। आरोपी हरप्रीत सिंह चोपड़ा को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार ट्रैप लगाया, लेकिन वह बच जाता था। कुछ दिनों पहले प्रोबेशनल डीएसपी मनदीप कौर को पता चला था कि आरोपी लुधियाना में अपने घर रात को आता है।

    उसके घर के बाहर पुलिस ने एक आदमी लगाया। दूसरे दिन पुलिस ने रेड करनी थी तो आरोपी 3 हफ्ते घर से गायब रहा। रात बारिश तेज थी। आरोपी को लगा कि पुलिस नहीं आएगी। वह अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी शातिर है। उसने पुलिस से बचने के लिए घर के चारों तरफ कैमरे लगा रखे थे। बीती रात भी पुलिस को कैमरे से देख कर आरोपी घर के स्टोर में छिप गया था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

  • भूकंप के 6.4 तीव्रता से लगे तेज झटके 

    भूकंप के 6.4 तीव्रता से लगे तेज झटके 

    जकार्ता: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर शुक्रवार देर शाम 6.4 तीव्रता का भूकंप के झटके लगे। जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। खबर है कि भूकंप के दौरान के एक शख्स का दिल का दौरा पड़ने के वजह से मौत हुआ। देश की आपदा शमन एजेंसी (BNPB) के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने शनिवार को रॉयटर्स को बताया कि भूकंप के कारण  मध्य जावा प्रांत के क्षेत्र में फैले सैकड़ों घरों, कुछ कार्यालयों, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को मामूली क्षति हुई है।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने कहा कि भूकंप 25 किमी (15 मील) की गहराई पर आया था। योग्यकार्ता क्षेत्र के कई शहरों के साथ-साथ इंडोनेशिया के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप पूर्व और मध्य जावा में भी महसूस किया गया। सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। इंडोनेशिया में भूकंप आना आम बात है क्योंकि यह भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में है। इंडोनेशिया, दक्षिण पूर्व एशिया में, तथाकथित ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ में फैला हुआ है, जो एक अत्यधिक सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र है। जहां पृथ्वी की परत पर विभिन्न प्लेटें मिलती हैं और बड़ी संख्या में भूकंप और ज्वालामुखी उत्पन्न करती हैं।

    मुहारी ने कहा कि भूकंप से योग्यकार्ता और इसके पड़ोसी प्रांतों मध्य जावा और पूर्वी जावा में कम से कम 93 घरों के साथ-साथ अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पूजा घर और सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एजेंसी योग्यकार्ता शहर और गुनुंग किदुल और केबुमेन जिलों में घरों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। इससे पहले गत अप्रैल में जावा के उत्तरी तट पर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि इस दौरान जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

    पिछले साल 21 नवंबर को  पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में भयानक भूकंप आया था। 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गए थे और करीब 600 लोग घायल हुए थे। बता दें कि योग्याकार्ता में 2006 में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 6,200 से अधिक लोग मारे गए और 1,30,000 से अधिक घायल हुए थे। एक दिन पहले यानी वीरवार (29 जून) को अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, गनीमत की बात यहां भी यही रही कि किसी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। तालिबान शासित अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई थी। यहां आए भूकंप का केंद्र फैजाबाद का पूर्वी दक्षिण पूर्व क्षेत्र रहा था।

  • हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप

    हैवानियत: चलती कार में लड़की से किया गैंगरेप

    फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में हिंदू लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि मो. अनीस और मो. शमी ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने पहले अपने पास बुलाया और फिर अपने दो साथियों की मदद से उसे बंधक बनाकर चलती कार में जबरन गैंगरेप किया। घटना के वक्त प्यास से तड़प रही लड़की ने जब आरोपियों से पीने के लिए पानी मांगा तो हैवानों ने उसके मुंह में जबरन पेशाब करते हुए अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया। बेसहारा लड़की की अस्मत लूटने के बाद आरोपियों ने उसे कहीं शिकायत करने पर हत्या की धमकी देते हुए छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़ित युवती सीधे थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।

    आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसके बाद भी लड़की ने हार नही मानी और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी डाली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को केस दर्ज कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने मो. अनीस राईन, मो. शमी कुरैशी समेत 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-D, 354-ग, 506 व एससी/एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकोलीगल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना बिंदकी कोतवाली इलाके की है।

    बिंदकी कोतवाली इलाके की रहने वाली हिन्दू लड़की ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। वह कपड़ों की फेरी कर अपना जीविका चलाती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हथगांव थाना क्षेत्र के डीघवारा गांव के रहने वाले मो. अनीस और मो. शमी कुरैशी से हुई थी। आरोपियों ने उसे आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। 10 मई की शाम आरोपियों ने उसे लेखपाल से मिलाने के बहाने फोन करके बिंदकी कस्बे में बुलाया, जब लड़की उनके पास पहुंची तो उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सूनसान रोड की तरफ मोड़ दिया। चलती कार में ही आरोपी अनीश राईन और मो. शमी ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

    इस दौरान पानी मांगने पर हैवानों ने लड़की के मुंह में पेशाब कर अश्लील वीडियो बना लिया और कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके चलते आरोपी पीड़ित लड़की पर सुलह का दबाव बना रहे हैं। वहीं सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस मामले में मीडिया के सवालों पर पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

  • सिनेमा जगत को बड़ा झटकाः मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

    सिनेमा जगत को बड़ा झटकाः मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

    लॉस एंजिलिस: मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन हो जाने की जानकारी दी।  उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।’ उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहुर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहुर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में ‘लिटिल मिस सनशाइन’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

  • पंजाबः दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश

    पंजाबः दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश

    मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा में एक दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूटपाट करने की नाकाम कोशिश की गई है। अज्ञात युवक भागता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह बीते दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने फार्म हाकम सिंह सुरिंदर कुमार पर बैठा हुआ था। उन्होंने बताया कि एक युवक आया और आते ही उसने मेरी आंखों में मिर्च डाल दी। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक उन्हें लूटने के इरादे से आया था। उन्होंने कहा कि मेरी आंख खुली थी और जब मैंने गाली देना शुरू किया तो युवक मौके से भाग गया।

    युवक के भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक उनकी दुकान पर आया और कहने लगा कि मेरे उस युवक के पास पैसे रह गए है और कहा कि इसी दौरान वह युवक वहां से फरार हो गया था। उन्होंने कहा कि मेरी टांगे ठीक ना होने के कारण मैं उनका पीछा नहीं कर सका। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें न्याय दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर भीड़ भरे बाजारों में ऐसा हो सकता है तो घर पर महिलाएं कैसे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नशेड़ी युवकों से उन्हें निजात दिलाई जाए। इस मौके पर जब गिद्दड़बाहा पुलिस प्रभारी बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच चल रही है और जल्द ही अज्ञात युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः इस मामले में पटवारी और तहसीलदार का रीडर गिरफ़्तार

    पंजाबः इस मामले में पटवारी और तहसीलदार का रीडर गिरफ़्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने तरन तारन जिले की सब-तहसील झबाल में तैनात पटवारी अभीजोत सिंह और तहसीलदार के रीडर गुरविन्दर सिंह को 50,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिफ़्तार किया है। मुलजिम पटवारी और रीडर को अवतार सिंह निवासी गाँव सवरगापुरी ज़िला तरन तारन की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता अवतार सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो अमृतसर रेंज की तरन तारन यूनिट के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि मुलजिम पटवारी और रीडर ने झबाल के तहसीलदार की तरफ से 25 मई, 2023 को मुशतरका खाता (सांझे खाते) ज़मीन के मामले में पास किये हुक्मों के अमल को एक महीने के लिए रोकने के एवज में उससे 1 लाख रुपए रिश्वत माँगी है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि गुरमेज सिंह और पलविन्दर सिंह ने 2019 में तहसीलदार झबाल के दफ़्तर में 68 कनाल सांझे खाते ( मुशतरका खाता) वाली ज़मीन के बटवारे के लिए आवेदन दिया था और इस मामले में उसका पक्ष सुने बगैर तहसीलदार ने 25 मई, 2023 को गुरमेज सिंह और अन्यों के हक में फ़ैसला कर दिया। इस फ़ैसले के बाद गुरमेज सिंह ने पटवारी अभीजोत सिंह के साथ मिलीभुगत करके 7 कनाल 14 मरले अतिरिक्त ज़मीन ले ली और जब शिकायतकर्ता ने पटवारी और तहसीलदार के रीडर के पास पहुँच की तो उन्होंने तहसीलदार के हुक्म पर एक महीने तक अमल रोकने के लिए उससे एक लाख रुपए की रिश्वत माँगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर इन दोनों मुलजिमों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में पटवारी और तहसीलदार के रीडर के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

  • पंजाबः सीएम मान ने ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने की छूट को लेकर किया ऐलान 

    पंजाबः सीएम मान ने ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने की छूट को लेकर किया ऐलान 

    चंडीगढ़ः ट्रांसपोर्टरों को राहत देने के मंतव्य के साथ एक ऐतिहासिक फ़ैसले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्रांसपोर्टरों को टैक्स भरने के लिए छूट मौजूदा चार दिनों से बढ़ा कर छह दिन प्रति महीना करने का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में अपने दफ़्तर में ट्रांसपोर्ट विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये लिया। विचार-विमर्श में हिस्सा लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को सिर्फ़ चार दिन का समय मिलने के कारण टैक्स भरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार ने अब टैक्स भरने की छूट मौजूदा चार दिनों से बढ़ा कर छह दिन करने का फ़ैसला किया है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य के ट्रांसपोर्टरों को अपेक्षित राहत मिलेगी और इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के स्टेज कैरेज़ ऑपरेटरों की यह लम्बे समय से लटकती आ रही माँग थी क्योंकि वे टैक्स छूट के दिनों की संख्या मौजूदा चार दिन प्रति महीना से बढ़ा कर छह दिन प्रति महीना करने की माँग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की इच्छा अनुसार काम करने वाली राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की यह माँग मान ली है। भगवंत मान ने कहा कि अब से टैक्स छूट वाले दिनों की संख्या छह दिन प्रति महीना होगी और लोगों के हितों की रक्षा के लिए इस छूट का ख़र्च सरकार द्वारा उठाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से राज्य भर के ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखती है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह लोगों की इच्छाओं के मुताबिक काम कर रही है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि उनको सरकार के हर कदम का लाभ मिल सके।

  • अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों के 64 पंजीकरण निकले फर्जी 

    अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले यात्रियों के 64 पंजीकरण निकले फर्जी 

    कठुआः अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले ही फर्जी पंजीकरण के कई मामले सामने आए हैं। वीरवार को सांबा पुलिस ने 69 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण पकड़े थे, जिसके बाद अब कठुआ में भी 64 यात्रियों के फर्जी पंजीकरण के मामले सामने आए है। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में शुक्रवार की सुबह 19 यात्रियों का जत्था पहुंचा। पुलिस ने जब उनके पंजीकरण की जांच की, तो वो सभी फर्जी पाए गए। इसके बाद 45 यात्रियों का एक और जत्था लखनपुर पहुंचा। इनके पंजीकरण भी फर्जी पाए गए। कठुआ में अब तक 64 श्रद्धालुओं के पंजीकरण फर्जी पाए गए हैं।

    सभी तीर्थ यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं और सभी ने दिल्ली से ही पंजीकरण करवाया था। इस मामले की सूचना काॅरिडोर में तैनात कर्मचारियों ने कठुआ पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसपी कठुआ के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने बताया कि सभी दिल्ली से हैं और एजेंट ने प्रति यात्री आठ हजार रुपये लिए थे, जिसमें उन्हें माता वैष्णो देवी और बाबा अमरनाथ यात्रा के दर्शन करवाने का वादा किया गया था। इन यात्रियों का कहना है कि बम-बम भोले के नारे लगाते हुए बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बड़े उत्साह पूर्वक घर से निकले थे, लेकिन अब मन उदास हो गया है।

    उन्होंने यूटी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए आगे रवाना किया जाए। इससे पहले सांबा में भी वीरवार को 69 यात्रियों के पंजीकरण फर्जी निकले थे। दोनों जिलों में अब तक कुल 133 लोगों के फर्जी पंजीकरण पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने फर्जी पंजीकरण वाले सभी यात्रियों को लखनपुर में ठहराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट चुकी है। कठुआ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा का पंजीकरण सिर्फ सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियों से ही करवाएं।

  • पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और सासंद राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

    पंजाबः गोल्डन टेंपल पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और सासंद राघव चड्ढा, देखें वीडियो 

    अमृतसरः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा व आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा अलसुबह अमृतसर पहुंचे। दोनों गोल्डन टेंपल में भविष्य के लिए दुआएं मांगी हैं। सगाई के बाद दोनों शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। बीते दिनों ही दोनों राजस्थान में अपने शादी के वेन्यू की सिलेक्शन करते हुए दिखे थे। मिली जानकारी के दौरान राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा दोनों दिल्ली से देर रात अमृतसर पहुंचे। सुबह तकरीबन 5 बजे से पहले ही दोनों गोल्डन टेंपल पहुंच गए। परिणीति चोपड़ा जहां ऑफ वाइट क्रीमिश सूट में दिखीं, वहीं राघव कुर्ता-पायजामा व स्लीव लैस जैकेट पहने दिखे। दोनों ने इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका।

    राघव चड्‌ढा व परिणीति चोपड़ा की सगाई बीती 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी। सगाई में दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे थे। इसी दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पहुंचने पर काफी विवाद भी हुआ था। दोनों सगाई के बाद से ही एक दूसरे के साथ घूमते दिख जाते हैं। बीते दिनों दोनों राजस्थान के उदयपुर में स्पॉट हुए थे। कहा जा रहा है कि दोनों अपने शादी के लिए वेन्यू सिलेक्ट करने पहुंचे थे। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की है। अभी तक दोनों ने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, कयास लगाए जा रहे हैं कि यह शादी सिंतबर या नवंबर में हो सकती है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारियों का एक्शन, मेन रोड़ पर हुए कब्जों पर चलाया पिला पंजा

    पंजाबः सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारियों का एक्शन, मेन रोड़ पर हुए कब्जों पर चलाया पिला पंजा

    लुधियानाः दोराहा में तड़कसार नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। अधिकारियों ने दुकानों के बाहर लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। इस बीच टीम के साथ लोगों की बहसबाजी भी हुई। कई ढाबों के बाहर से टीम ने तंदूर व अन्य सामान जब्त किया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर कौंसिल के अधिकारी पिक एडं चूज पालिसी के तहत काम कर रहे है। उनका कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों ने उन लोगों पर कार्रवाई नहीं की जो उनके चहेते है।

    जबकि कुछ दुकानदारों का सारा ही सामान जब्त कर लिया। दुकानों के बाहर लगे विज्ञापन बोर्ड भी जेसीबी की मदद से हटाए गए। कुछ दुकानदारों को उन्होंने पहले ही इस कार्रवाई का सूचित किया था इस कारण उन लोगों ने आज दुकानें खोली ही नहीं थी। दोराहा में कुछ गलियों में लोगों ने टाइलें आदि नजायज लगवाई थी उन गलियों में भी कार्रवाई कर टाइलें तोड़ी गई। अधिकारियों मुताबित जिन लोगों ने दुकानों के बाहर सरकारी जमीन पर कब्जे किए थे उन्हें बकायदा जुर्माना किया जाएगा।