Blog

  • पंजाबः टैक्सी चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    पंजाबः टैक्सी चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बस स्टैंड के पास टैक्सी चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। दरअसल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी परशुराम ने उक्त टैक्सी चालक को रुकने का इशारा किया था। इस दौरान उन्होंने उसे कागजात चेक करवाने के लिए कहा, लेकिन टैक्सी चालक ने कार नहीं रोकी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी कार रोकने के लिए उसके बोनट पर बैठ गया। इसके बावजूद टैक्सी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाये एक दम गाड़ी भगा ली। पुलिस कर्मचारी ने एक साइड में होकर अपनी जान बचाई। समय रहते वह साइड नहीं होता तो कार उसके ऊपर से गुजर सकती थी।

    आगे जाकर टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और कर्मचारी से गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। जब ड्राइवर को बाहर आने के लिए कहा गया तो वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने ड्राइवर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस कर्मचारी ने गाड़ी का नंबर PB01B-0701 नोट किया। उसने तुरंत आगे भारत नगर चौक पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके ड्राइवर उनके हाथ नहीं आया। मामले की शिकायत अफसरों को दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮੋਦੀ ਮਿਲ ਰੋਡ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਮੋਦੀ ਮਿਲ ਰੋਡ ਤੇ ਵਾਪਰਿਆ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਮੋਦੀ ਮਿੱਲ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਐਕਟਿਵਾ-ਸਕੂਟਰੀ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਸੜਕੀ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ  ਸਕੂਟਰੀ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪਿੰਡ ਖਾਈ ਫੇਮੇ ਕੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਘਰ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕੰਟਰੋਲ ਮੈਂਟ ਬੋਰਡ ਵਿੱਚ ਨੌਕਰੀ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਡਿਊਟੀ ਖਤਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪਣੇ ਦੋਸਤ ਨੂੰ ਸ਼ਹਿਰ ਛੱਡਣ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਅਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਸਕੂਟਰੀ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟਰੈਕਟਰ ਚਾਲਕ ਦੀ ਗਲਤੀ ਹੈ, ਇਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਟਰੈਕਟਰ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः शराब पीकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने निकाली लोगों को गालियां, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब पीकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने निकाली लोगों को गालियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर एक ट्रैफिक पुलिस की वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी शराब पीकर मूसेवाला स्टाइट में थापी मारने रहा है। इस दौरान शराब के नशे में उक्त पुलिस कर्मी के लोगों से उलझने लगा। बाइक व अन्य वाहनों पर नंबर प्लेट आदि लगी होने के बावजूद लोगों से नंबर प्लेट न लगे होने की बहसबाजी करने लगा। नशे में टली पुलिस मुलाजिम कहने लगा कि जट्‌ट किसे तो नहीं डरदा। पुलिस कर्मी शराब ने नशे में बहसबाजी करता हुआ लोगों पर हाथ तक उठाने पर उतारु हो गया।

    पत्रकार द्वारा जब उसका वीडियो बनाया गया तो वह पत्रकार को भी गालियां देने लगा। गंदे इशारे करके पुलिस कर्मचारी ने लोगों के सामने खूब अश्लीलता फैलाई। नशे में टली मुलाजिम कहने लगा कि तू मेरा की विगाड़ लएंगा। पुलिस कर्मी की इस तरह की हरकत देख लोगों ने भी उसकी खूब खिल्ली उड़ाई। करीब आधा घंटे इस मुलाजिम ने बस स्टैंड नजदीक खूब ड्रामा किया और मजाक का पात्र बना रहा। बता दें बस स्टैंड या अन्य जगहों पर बने पुलिस कर्मचारियों के बूथ मयखाने बनते जा रहे है।

    लोगों ने ट्रैफिक मुलाजिम को लोगों से पैसों की मांग करते हुए भी पकड़ा जिसके बाद ये हंगामा बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस कर्मी उससे कह रहा कि वह तरनतारण का बदमाश है। इन्हीं बूथ की आड़ में ये पुलिस कर्मचारी अब शराब पीने लगे है। अब देखना यह है कि पुलिस के उच्चाधिकारी इस पुलिस कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते है।

  • पंजाबः करोड़ों रुपए की लूट मामले में हुआ अहम खुलासा, पुलिस को इन गाड़ियों की तलाश, देखें वीडियो

    पंजाबः करोड़ों रुपए की लूट मामले में हुआ अहम खुलासा, पुलिस को इन गाड़ियों की तलाश, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में दो दिन पहले डकैती मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार 7 करोड़ नहीं बल्कि 8.49 करोड़ की लूट की गई है। पुलिस ने इस लूट के मामले में मुल्लापुर टोल बैरियर तोड़कर भागी संदिग्ध स्विफ्ट और स्विफ्ट डिजायर के बारे में पुलिस ने जांच कर ली है। ये लुटेरों की नहीं बल्कि नशेड़ियों की निकली। नशे की वजह से उन्होंने टोल बैरियर तोड़ा था। देर शाम इन दोनों गाड़ियों के मालिकों को ट्रेस किया गया। 3 लोगों को कोटकपूरा से हिरासत में लिया था, जो मोगा के रहने वाले निकले।

    पुलिस अब इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि लुटेरे मुल्लापुर के गांव पंडोरी से खाली कैश वैन छोड़ कर पुलिस को चकमा देने के लिए अन्य वाहन पर लुधियाना की ओर यू-टर्न लेकर न आ गए हों। इस बीच दोराहा, खन्ना और फिल्लौर, फगवाड़ा आदि कस्बों में भी पड़ताल जारी है।

    गांव पंडोरी के बाद लुटेरे किस वाहन में शिफ्ट हुए हैं ये रहस्य अभी तक बरकरार है। इतनी बड़ी नकदी को बिना किसी वाहन में शिफ्ट किए ले जाना नामुमकिन है। पंडोरी गांव के आगे पुलिस को किसी तरह का कोई क्लू नहीं मिल रहा। अभी तक प्राइवेट लोगों के सवा सौ के करीब कैमरे पुलिस चेक कर चुकी है। फिरोजपुर रोड़ पर एलिवेटेड रोड के कार्य के कारण यहां से सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कैमरे हटाए गए हैं। यदि यह कैमरे चल रहे होते को कार चालक का ड्राइवर आसानी से ट्रेस हो जाता। लेकिन अब गांव पंडोरी से आगे पुलिस की ब्रेक लग चुकी है। कई ढाबों पर भी कुछ संदिग्ध लोगों की सीसीटीवी पुलिस ने देखी, लेकिन फिलहाल हाथ खाली है। पुलिस अब सियाज और एसेंट कार पर वर्क कर रही है। पुलिस की टीमें रायकोट, बठिंडा, जगराओं, मोगा और फिरोजपुर आदि शहरों में सर्च कर रही है। इन शहरों से संदिग्ध वाहनों के सीसीटीवी आदि खंगाले जा रहे हैं।

    कंपनी का सेंसर सिस्टम भी जुगाड़ू देसी लगा रखा है। तार काटने के बाद अलार्म बजना चाहिए था, लेकिन वह बंद हो गया। वहीं ये सेंसर सिस्टम अंगूठे के निशान या कार्ड बार कोड से खुलना चाहिए। जबकि यह आम तारों से कनेक्ट किया हुआ था।

    कंपनी में 50 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी रिकॉर्डिंग 5 डीवीआर में होती है जो लुटेरे अपने साथ ले गए। इस बीच क्लाउड सिस्टम का कंपनी ने इस्तेमाल नहीं किया, जिस कारण वारदात की अंदर की सीसीटीवी पुलिस को नहीं मिल पा रही। जिस जगह वारदात की उसने नजदीक है एक अलमारी थी, जिसमें करीब 24 राइफल पड़ी थी। वह अलमारी भी खुली छोड़ी हुई थी, लेकिन लुटरों ने राइफल नहीं चुराई हैं। पुलिस को शक है कि लूट करने से पहले इलाके की रेकी की होगी। बदमाशों को आगे और पीछे दोनों रास्तों के पूरी जानकारी थी। वह कंपनी के ऑफिस से पूरी तरह से परिचित थे। इसीलिए उन्होंने यहां आकर CCTV कैमरे बंद कर दिए। इसके अलावा सेंसर की तारें भी काट दी, ताकि उनके अंदर घुसने पर कोई अलार्म वगैरह न बजे। इसी वजह से वारदात का इलाके में किसी को पता नहीं चल पाया।

    पुलिस को शक है कि इस मामले में कोई ऑफिस का कर्मचारी भी मिला हो सकता है। ऐसा न होता तो लुटेरों को इतना ज्यादा कैश होने और अंदर घुसने से लेकर दूसरी तमाम बातों की जानकारी नहीं होती। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि लुटेरें किस वाहन में लूट करने के लिए सीएमएस कंपनी तक पहुंचे।

  • पंजाबः आप पार्टी ने संगठन में किया बदलाव, यूथ विंग के प्रेजिडेंट सहित कई कार्यकताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः आप पार्टी ने संगठन में किया बदलाव, यूथ विंग के प्रेजिडेंट सहित कई कार्यकताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी संगठन में बदलाव किया गया है। सीएम मान ने यूथ के प्रेजिडेंट सहित कई कार्यकताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान सीएम मान ने पार्टी के नए पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है। उन्होंने कहा, आशा है कि आप लगन से पंजाब की सेवा करेंगे।

  • जालंधर नहीं बंद करेगी वाल्मीकि टाइगर फोर्स, कॉल ली वापिस, देखें वीडियो

    जालंधर नहीं बंद करेगी वाल्मीकि टाइगर फोर्स, कॉल ली वापिस, देखें वीडियो

    जालंधर/ वरुण हर्ष: वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया ने देर रात जालंधर बंद करने का ऐलान किया था। लेकिन आज सुबह रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठे होने के बाद टाइगर फोर्स ने जालंधर बंद की कॉल वापस लेने का ऐलान कर दिया है। बता दे कि बीते दिन टाइगर फोर्स ने सभी जालंधर वासियों से अपील  करते हुए कहा था कि आप हमारा समर्थन दें। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप और कॉलेज के विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से किए गए लाठीचार्ज को पुलिस कमिश्नर की तरफ से उनके समाज के साथ की मीटिंग को नजरअंदाज किया गया था। जिसके विरोध में जालंधर पूर्ण रूप से 12 जून दिन सोमवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया था। लेकिन अब बंद की कॉल वापस ले ली है।

  • आज का राशिफल,12 जून 2023

    आज का राशिफल,12 जून 2023

    आज का राशिफल,12 जून 2023

    वृष: अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी।
    मिथुन: परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
    कर्क: निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।
    कन्या: संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
    तुला: कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।
    वृश्चिक: स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
    मकर: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।
    कुंभ: रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।
    मीन: मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।
  • जालंधरः भारी मात्रा में शराब की तस्करी करता आप कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः भारी मात्रा में शराब की तस्करी करता आप कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: मॉडल टाउन पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़  मार्का दारू  पकड़ी है। यह खेप शराब तस्कर सोनू टैंकर निवासी ठाकुर सिंह कालोनी, सूर्या एनक्लेव की है।

    पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू पहले कांग्रेस के एक विधायक का करीबी था।

    सरकार बदलने के बाद तस्कर सोनू आम आदमी पार्टी के एक नेता का करीबी हो गया। कहा जा रहा है कि आप नेता के नाम की आड़ में शराब तस्करी की जाती थी। थाना प्रभारी हरिदंर सिंह का कहना है कि 325 पेटी के करीब शराब बरामद की है। जल्दी ही  पुलिस प्रेस कॉन्फ्स के जरिए इस मामले का खुलासा करेंगी।

  • जालंधरः 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

    जालंधरः 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

    जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना 5 के अंतर्गत आते लसूड़ी मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 20 वर्षीय युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लसूडी मोहल्ला निवासी रोहित के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि उसका बेटा सलून का काम करता था और रविवार शाम जब वह कमरे के अंदर दाख़िल हुए तो उसके बेटा रोहित पंखे से लटका हुआ था।

    जिसके बाद उन्हें तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं दूसरी तरफ थाना पाच के एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शव को क़ब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है और वह मामले की जाच कर रहे है।

  • सुहागरात के अगले दिन बेड पर तड़पता मिला दूल्हा, लगे 26 टांके

    सुहागरात के अगले दिन बेड पर तड़पता मिला दूल्हा, लगे 26 टांके

    नागौर : राजस्थान के नागौर जिले में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां छत पर लगा पंखा गिरने से युवक की गर्दन कट गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घंटों की मेहनत के बाद 26 टांके लगाकर युवक की जान बचाई। उसका एक दिन पहले ही निकाह हुआ था। दरअसल, जिले के मकराना के गौड़ाबास मोहल्ले में युवक पर चलता हुआ सीलिंग फैन गिर गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और हाथ पर भी गहरा जख्म हो गया। एक दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।  मार्बल व्यापारी 27 साल के इकराम पुत्र शेख रमजान सिसोदिया का निकाह 9 मई को अब्दुल सराय की रहने वाली 24 साल की जन्नत पुत्री मेहमूद आलम से हुआ था।‌  रात में निकाह की सारी रस्में पूरी हुईं। शनिवार सुबह होने के बाद जन्नत वापस अपने मायके चली गई। रातभर जागने के कारण इकराम काफी थका हुआ था। इसलिए वह अपने कमरे में सोने चला गया।

    दोपहर करीब 12 बजे कमरे में सोए इकराम के चिल्लाने की आवाज आई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन और रिश्तेदार दौड़कर कमरे में पहुंचे। देखा तो इकराम खून से लथपथ था। उसकी गर्दन औक एक हाथ में गहरा घाव था खून बह रहा था। पलंग पर सीलिंग फैन पड़ा हुआ था। चलता हुआ सीलिंंग फैन सो रहे इकराम पर गिर गया था। पंखे के ब्लेड से उसकी गर्दन और हाथ पर गहरा घट लग गया था। तत्काल ही उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इकराम की हालत देखकर तत्काल ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर फारूक ने बताया कि इकराम के गले के दो तरफ की खून की नसें कट गई थीं। उनमें से खून निकल रहा था। किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की स्थिति नहीं थी इसलिए डॉ. ईश्वर, डॉ. रजत, मेल स्टाफ नर्स प्रकाश, प्रेम, रमेश के साथ मिलकर इकराम का ऑपरेशन किया गया और डैमेज नसों को वापस जोड़ा गया‌। उसके गले में 26 टांके आए हैं। युवक की हालत पहले से बेहतर है। हालांकि, उसका खून बहुत बह गया था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मकराना पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल प्रकाश भी अस्पताल पहुचें। इकराम का बयान लिया और उसके घर पर जाकर वह कमरा भी देखा जिसमें इकराम सोया हुआ था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इकराम ने पंजाब के अंबाला में मार्बल का गोदाम लिया हुआ है। मामले में विभिन्न एंगल से पुलिस जांच कर रही है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। यह हादसा था या किसी तरह की साजिश इसका पता लगाया जा रहा है।