Blog

  • पंजाबः चोरों ने घर को बनाया निशाना, 5 लाख की नगदी सहित 30 तोले सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरों ने घर को बनाया निशाना, 5 लाख की नगदी सहित 30 तोले सोना लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी अर्बन स्टेट MIG फ्लैट्स से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए और गहने लेकर फरार हो गए है। पीड़ित मधु बाला ने बताया कि लुटेरे घर से 5 लाख नकदी और 30 तोले सोना लेकर फरार हो गए। उनका कहना है कि उन्होंने आज किसी प्लाट का बयाना करवाने के लिए अलमारी में रखे थे। मधु बाला ने बताया कि उनका परिवार सांझा है। सोमवार सुबह वह घर के नजदीक पार्क में सैर करने गई थी। जैसे ही वह वापस आई तो दंग रह गई। उन्होंने देखा कि घर की ग्रिल टूटी हुई थी। साथ ही दरवाजा भी टूटा हुआ था। कमरे में जाकर देखा तो अलमारी से कैश और सोना चोरी हो चुका था। चोरी उस समय हुई जब उनका बेटा पारस, बहू सीरज और पोती वारदात वाले कमरे के सामने वाले रुम में सो रहे थे।

    पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मधु बाला मुताबिक कुल 8 लाख रुपए उनके पास थे। कुछ दिन पहले 3 लाख रुपए रिश्तेदारों को दिए थे। पैसों के बदले सिक्योरिटी के तौर पर रिश्तेदारों ने तीन सेट गहनों के उनके पास रखे थे। बदमाश वह गहने चुरा कर ले गए। ये घटना एमआईजी फ्लेट की ग्राउंट फ्लोर पर हुई है। मौके पर थाना दुगरी की पुलिस पहुंची। पुलिस मुताबिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • अज्ञात स्कूटी चालक से टक्कर के बाद महिला की मौत

    अज्ञात स्कूटी चालक से टक्कर के बाद महिला की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव वढेडा में सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह सपुत्र सुखदेव सिंह निवासी  गाँव लोहारली तहसील घनारी जिला ऊना ने शिकायत पत्र सौंपा है ।शिकायत कर्ता ने बताया कि यह अपनी पत्नी के साथ गांव बढेडा आया था जब यह दोनों जसवाल कॉलोनी के पास पहुंचे तो इसकी पत्नी सडक पार करने लगी तो हरोली  की तरफ से एक स्कूटी बड़ी तेज रफ्तारी से आई । जिसने इसकी पत्नी को टक्कर मार दी और इसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई I जिस पर स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात स्कूटी चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • बीजेपी महिला नेता की हत्या कर हाईवे पर फैंका शव

    बीजेपी महिला नेता की हत्या कर हाईवे पर फैंका शव

    गुवाहाटीः असम के गोलपारा जिले से भाजपा की महिला नेता की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या कर शव को हाईवे के पास फेंक दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है जो पार्टी की जिला सचिव के पद पर कार्यरत थी। वह ग्वालपाड़ा के मटिया गांव की रहने वाली थी।

    ग्रामीणों ने रविवार रात शालपारा इलाके के पास नेशनल हाईवे 17 से शव बरामद किया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • टेंट की दुकान और मकान में लगी आग, 2 की मौत

    टेंट की दुकान और मकान में लगी आग, 2 की मौत

    उत्तर प्रदेशः गाजियाबाद जिले में आग लगने की एक बड़ा घटना सामने आई है। सोमवार तड़के लोनी में एक टेंट की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर बने मकान तक पहुंच गई। मकान में मौजूद कुछ लोगों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। जबकि इस आग के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार, लोनी बॉर्डर के लाल बाग कॉलोनी में टेंट की दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ है। टेंट हाउस की दुकान में सोमवार को आग लग गई और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में भी आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। उससे पहले ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान आग की लपटों में घिरे परिवार के 4 से 5 सदस्यों ने किसी तरह छत से कूदकर जान बचाई। जबकि दो महिलाओं की झुलसने से मौत हो गई।  

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, चलते ट्रक में आग लगने से जिंदा जले 7 हजार चूजे

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, चलते ट्रक में आग लगने से जिंदा जले 7 हजार चूजे

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाइवे पर देर रात एक ट्रक में अचानक आग लग लगने का मामला सामने आया है। इस हादसे दौरान ट्रक में लदे मुर्गी के 7 हजार चूजे जलकर राख हो गए। ट्रक के पीछे भीषण आग लगी हुई थी, लेकिन ड्राइवर को पता तक नहीं चला। हाईवे पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक को रोका, जब तक सारा ट्रक और उसमें सवार सात हजार चूजे जल चुके थे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि हमने बर्निंग ट्रेन तो देखी थी आज बर्निंग ट्रक भी देख लिया। लोगों ने कहा अगर हम शोर न मचाते तो ट्रक चालक व उसके साथी की जान भी जा सकती थी। सूचना मिलने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक सारा ट्रक जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाई। यह घटना खन्ना हाईवे पर बने गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के बिल्कुल सामने हुई। 

    ट्रक चालक अभिषेक ने बताया कि वह करनाल से मुर्गियों के सात हजार बच्चे लादकर जम्मू कश्मीर जा रहा था। जैसे ही वह खन्ना जीटी रोड पर पहुंचा तो ट्रक के पीछे अचानक आग लग गई। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला। चालक ने वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। उसने कहा अगर लोग मुझे आवाज न लगाते तो शायद मेरी जान भी जा सकती थी। चालक ने बताया कि जैसे ही उसने ट्रक रोका तो वहां मौजूद लोगों ने अपने अपने तरीके से आग को बुझाने की कोशिश की, किसी ने मिट्टी डाली तो किसी ने पानी डाला, लेकिन नाकाम रहे। आग ट्रक ड्राइवर केबिन तक पहुंच गई थी। जब तक फायर ब्रिगेड की टीमों ने आकर आग को कंट्रोल किया तब तक पूरी गाड़ी और इसमें 7 हजार चूजे जल गए थे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਮਜੀਠੀਆ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਹੋਏ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਮਜੀਠੀਆ ਅਦਾਲਤ ਵਿਚ ਹੋਏ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ: ਦਸੰਬਰ 2017 ਵਿਚ ਪੰਚਾਇਤੀ ਚੋਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਮੱਲਾਂਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਖਾਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ, ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦੁਆਰਾ ਹਰੀਕੇ ਪੱਤਣ ਪੁਲ ਨੂੰ ਜਾਮ ਕਰ ਕੇ  ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ 8 ਦਸੰਬਰ 2017 ਨੂੰ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ, ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਸਮੇਤ 49 ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸਦੀ ਅੱਜ ਤਰੀਖ਼ ਸੀ ਅਤੇ ਪਰਚੇ ਵਿਚ ਨਾਮਜ਼ਦ ਸਮੂਹ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ ਗਈ, ਪਰ ਅਕਾਲੀ ਲੀਡਰ ਸੁਖਵੰਤ ਸਿੰਘ ਥੇਹ ਕਲੰਦਰ ਦੇ ਮੇਡੀਕਲ ਅਨਫਿਟ ਹੋਨ ਕਾਰਨ ਹਾਜਰੀ ਮਾਫ ਹੋਈ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਤਰੀਖ਼ 7 ਜੁਲਾਈ 2023 ਪਈ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੀ ਕਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਪੁਰੀ ਤਰਾ ਫੇਲ ਹੋ ਚੁਕੀ ਹੈ। ਕਰੋੜਾਂ ਦੀਆਂ ਡਕੈਤੀਆ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਸੁੱਤੀ ਪਈ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡੀਜ਼ਲ ਪੈਟਰੋਲ ਤੇ 5 ਰੁਪਏ ਕੀਮਤ ਘਟਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਉੱਪਰ ਵੈਟ 2 ਰੁਪਏ ਲਗਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਉੱਪਰ ਵਾਧੂ ਬੋਝ ਪਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਅੱਜ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਕ ਸਰਕਾਰ ਮੰਨਦੀ ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਵੀ ਵਾਅਦੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਬਲਕਿ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਉੱਪਰ ਥੋਪੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ  ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵਿੱਚ ਹਾਊਸ ਟੈਕਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਟੈਕਸ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਉਪਰ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ ਉਹ ਵਾਧੂ ਬੋਝ ਪਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਨੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਆੜੇ ਹੱਥੀਂ ਲਿਆ ਅਤੇ ਨਵਜੋਤ ਸਿੱਧੂ ਨਾਲ ਪਾਈ ਜੱਫੀ ਵਾਲੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਜੱਫੀ ਅਸੀ ਪਾਈ ਹੈ। ਪਰ ਤਕਲੀਫ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਹੋਈ ਹੇੈ। ਜਦਕਿ ਆਪ ਕਟਾਰੂਚਕ ਨੂੰ ਜੱਫੀ ਪਾਈ ਬੈਠੇ ਹਨ। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਹਿਰ ਦੇ ਕੰਡੇ ਨਹਾਉਣ ਗਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਨਹਿਰ ਦੇ ਕੰਡੇ ਨਹਾਉਣ ਗਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਜ਼ਿਲਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਦੀ ਕੰਢੀ ਨਹਿਰ ਵਿਚ ਗਕਮੀ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਪਾਉਣ ਲਈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਨਹਾਉਣਾ ਆਮ ਗੱਲ ਹੈ। ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਹਰ ਗ਼ਰਮੀਆਂ ਅਜਿਹਾ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹਾਦਸਾ ਜਿਸ ਵਿਚ ਕਿਸੇ ਬਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਨੀਂਦ ਚੋਂ ਜਾਗਦਾ ਹੈ, ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਸ ਤੇ ਰੋਕ ਨਹੀ ਲਗਾਈ ਜਾਂਦੀ।

    ਆਜਿਹਾ ਹੀ ਦੁਖਦ ਹਾਦਸਾ ਅੱਜ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਦੋ ਘਰਾਂ ਦੇ 17 ਅਤੇ 18 ਸਾਲ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗਵਾਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਨਿਖਿਲ ਉਮਰ 18 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਸਹੌੜਾ ਕੰਢੀ ਅਤੇ ਜਿਸਦੀ ਉਮਰ 17 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਸਹੌੜਾ ਕੰਢੀ ਜੋਕਿ ਗੁਆਂਢੀ ਸਨ, ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਨਿਜਾਤ ਪਾਉਣ ਲਈ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਦੀ ਕੰਢੀ ਨਹਿਰ ਵਿਚ ਨਹਾਉਣ ਗਏ ਅਤੇ ਉਥੇ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਕੇ ਦੋਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਗਵਾ ਲਈ।

  • पंजाबः दिन-दहाड़े रामगंज मंडी में ज्वैलरी मालिक को नकाबपोश व्यक्तियों ने मारी गोली, देखें वीडियो

    पंजाबः दिन-दहाड़े रामगंज मंडी में ज्वैलरी मालिक को नकाबपोश व्यक्तियों ने मारी गोली, देखें वीडियो

    मोगा: रामगंज मंडी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिनदहाड़े 5 नकाबपोश नौजवानों ने एशियन ज्वैलर्स में काम कर रहे कारोबारी को गोली मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक 3 नकाबपोश व्यक्ति शोरूम के अंदर आए जबकि दो बाहर खड़े रहे। बता दें कि यह काफी भीड़-भाड़ वाला बाजार है। जहां नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। लुटेरे काउंटर से कुछ नकदी और जेवर उठा कर भाग गए। वहीं बताया जा रहा है कि लुटेरों ने 2 गोलिया चलाई है।

    वहीं, गोली लगने के बाद कारोबारी गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को मोगा के सरकारी अस्तपाल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया है। वहीं यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है। 

    वहीं मौंके पर मोगा एसएसपी जे एलिचेलियन भारी बल फ़ोर्स के साथ पहुंच गये है। एसएसपी ने बताया कि लुटेरे कस्टमर बनकर दुकान में शॉपिंग करने के लिए आए। जिसके बाद लूट की नीयत से उन्होंने दुकान के मालिक पर गोली चला दी। घटना के बाद लुटेरे दुकान से नगदी और गहने लूटकर फरार हो गए है। एसएसपी ने बताया कि उनके पास कुछ सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

  • जालंधरः ढन्न मोहल्ला के नजदीक 1 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः ढन्न मोहल्ला के नजदीक 1 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आज सीआईए-स्टाफ जालंधर ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के कब्जे से एक किलो अफीम बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की पुलिस टीम ढन्न मोहल्ला के पास एकहरी पुली में पेट्रोलिंग कर रही थी।

    इस दौरान उन्होंने एक पैदल व्यक्ति आते हुए देखा। उक्त व्यक्ति के हाथ में एक लिफाफा पकड़ा हुआ था। वहीं वह पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़ने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति को रोककर उसकी तालाशी ली। तालाशी दौरान लिफाफे से 1 किलो अफीम बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान महाबीर पुत्र रण सिंह निवासी गांव आहूं थाना डांड जिला कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • पूर्व प्रधानमंत्री का हुआ निधन 

    पूर्व प्रधानमंत्री का हुआ निधन 

    नई दिल्लीः इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।वह तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा है।  साल 1936 में इटली के मिलान शहर में जन्में सिलवियो बर्लुस्कोनी इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक होने के साथ मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के भी मालिक रहे। इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर के चरम पर वह इटली की सत्ता के केंद्र में रहे।