पूर्व प्रधानमंत्री का हुआ निधन 

नई दिल्लीः इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।वह तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा है।  साल 1936 में इटली के मिलान शहर में जन्में सिलवियो बर्लुस्कोनी इटली के सबसे बड़े कमर्शियल ब्रॉडकास्टर मीडियासेट के मालिक होने के साथ मशहूर फुटबॉल क्लब एसी मिलान के भी मालिक रहे। इटली की राजनीति में सिलवियो बर्लुस्कोनी को किंगमेकर माना जाता था और अपने राजनीतिक करियर के चरम पर वह इटली की सत्ता के केंद्र में रहे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *