फिरोजपुरः जैतों में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां यात्रियों से भरी PRTC बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा रोड़ के पास संगला वाली गली के नजदीक PRTC बस और ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जन के करीब यात्री और बच्चे घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही युवा कल्याण समिति सहित समूह संगठनों की टीम के सदस्य एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए जैतो सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
Blog
-

जेबीटी अध्यापकों के 60 पदों के लिए काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर तक
ऊना/ सुशील पंडित: प्रारम्भिक शिक्षा विभाग जिला ऊना द्वारा जेबीटी अध्यापकों के 60 पद बैच बाईज अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 20 से 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना में आयोजित होगी। उपनिदेशक ने बताया कि 20 नवम्बर को ऊना रोजगार कार्यालय से संबंधित, 21 नवम्बर को अम्ब रोजगार कार्यालय, 22 नवम्बर को हरोली तथा 23 नवम्बर को बंगाणा रोजगार कार्यालय से संबंधित अभ्यार्थियों के लिए काउंसलिंग आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इन जेबीटी अध्यापकों के पदों हेतू सामान्य श्रेणी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 31.12.2016 बैच, सामान्य वर्ग की स्वतंत्रता सेनानियों की श्रेणी में 31.12.2020 बैच, ओबीसी श्रेणी में 31.12.2016, ओबीसी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2016 बैच, एससी, एसटी और एससी की बीपीएल श्रेणी में 31.12.2016 बैच शामिल है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सूची, बायोडाटा फॉर्म व काउंसलिंग संबंधी पूर्ण जानकारी कार्यालय की वेबसाईट www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थियों को कॉल लैटर भी भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैच से संबंधित किसी अभ्यर्थी का नाम यदि संबंधित रोजगार कार्यालय द्वारा भेजा नहीं गया है तथा संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वे अभ्यर्थी भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी केवल अपने गृह जिला में ही काउसलिंग में भाग ले सकता है तथा उन्हें अपने गृह जिला में ही समस्त 12 जिलों की प्राथमिकताएं देनी है। -
ਪੰਜਾਬ : ਧਨਤੇਰਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ‘ਚ ਲੱਗੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅੱਜ ਧਨਤੇਰਸ ਦਾ ਸ਼ੁਭ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹਿੰਦੂ ਧਰਮ ‘ਚ ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਇਸ ਤਿਉਹਾਰ ਦਾ ਵੀ ਖਾਸ ਮਹਤੱਵ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਦੇਵੀ ਲਕਸ਼ਮੀ, ਭਗਵਾਨ ਕੁਬੇਰ ਦੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪੂਜਾ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਧਨਤੇਰਸ ‘ਤੇ ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਵਸਤੂਆਂ ਦੀ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਭ ਮੰਨਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧਨ ਤੇਰਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਖਾਸੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੋ ਰਹੇ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਮੁਰਝਾਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਬਾਰਿਸ਼ ਖਤਮ ਹੁੰਦਿਆਂ ਸਾਰ ਹੀ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਲੰਬੀਆਂ ਲਾਈਨਾਂ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀਆਂ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਨਾਲੋਂ ਇੱਸ ਸਾਲ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖਰੀਦਾਰੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਫੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਸਾਲ ਨਾਲੋਂ ਇਸ ਸਾਲ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੀੜ ਤਾਂ ਬਹੁਤ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਖਰੀਦਦਾਰੀ ਲੋਕ ਘੱਟ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਕਾਰਨ ਹੈ ਕਿ ਮਹਿੰਗਾਈ ਅੱਗੇ ਨਾਲੋਂ ਜਿਆਦਾ ਵਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਧਨ ਤੇਰਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਲੋਕ ਬਰਤਨ ਜਰੂਰ ਖਰੀਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਬਰਤਨਾਂ ਵਾਲਿਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਖਾਸੀ ਭੀੜ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ।
-
पंजाबः दर्दनाक हादसा, सरकारी बस ने महिला को कुचला, मौ’त, देखें वीडियो
लुधियानाः चंडीगढ़ रोड पर स्थित हादसा वीर पैलेस के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सरकारी बस ने महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस के पिछले पहिये के नीचे आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान धर्मशीला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला अपने किराएदार के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लेकर घर की ओर जा रही थी। इस दौरान वीर पैलेस के पास यह हादसा हो गया।
वहीं धर्मेंद्र ने बताया कि सिविल अस्पताल से दवा लेकर वह धर्मशीला को छोड़ने जा रहा था। अचानक से पैट्रोल पंप के नजदीक उसे फैक्ट्री से फोन आ गया। फोन सुनने के लिए उसने हेडफोन कान में लगाया। बातचीत करते हुए वह बाइक चला रहा था। इतने में पीछे से सरकारी बस का ड्राइवर लापरवाही से बस चलाता हुआ आया और उन्हें टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से धर्मशीला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत जमालपुर की पुलिस को सूचित किया।
सरकारी बस के ड्राइवर रणधीर सिंह ने बताया कि वह डबवाली से बस लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। अचानक व्यक्ति ने बाइक मोड़ दी। उसके कानों में हेडफोन लगे थे। वह मोबाइल पर बात कर रहा था। बस उसे क्रॉस कर गई थी। अचानक मुड़ने की वजह से महिला पहिये के नीचे आ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।
-
वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में मनाया दीवाली का त्योहार
ऊना/ सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दीवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएंँ करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों ने ‘दीया डेकोरेशन’, कक्षा पांँचवी और छठी के बच्चों ने ‘फ्लावर अरेंजमेंट’ तथा कक्षा सातवीं से दसवीं तक के बच्चों ने’ रंगोली प्रतियोगिता’ में भाग लिया। बच्चों ने दीवाली के अवसर पर राम मंदिर, और विभिन्न प्रकार की रंगोलियाॅं बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। ‘दीया मेकिंग प्रतियोगिता’में स्ट्राबेरी ग्रुप में से कक्षा पहली में नवराज सिंह प्रथम, कनिष्क ठाकुर तथा अभिनव दत्त द्वितीय, रिहान परीक्षित, रूही दहल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में अकीरा प्रथम, रोहिन धीमान तथा श्रेया द्वितीय, अमायरा तथा प्रियल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे ।एप्पल ग्रुप में कक्षा तीसरी में ओजस जसवाल प्रथम,आरवि शर्मा तथा आयुष सिंह द्वितीय, सान्विका शर्मा तथा अर्शदीप कौशल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी में से काव्या शर्मा प्रथम, गुंजन धीमान तथा आरव राणा द्वितीय ,अबनीत तथा राघवी तृतीय स्थान पर रहे। ऑरेंज ग्रुप में ‘फ्लावर अरेंजमेंट’ में कक्षा पाँचवीं में इशिका प्रथम, जय कौशल द्वितीय तथा प्रभजोत कौर तृतीय स्थान पर रहे।कक्षा छठी में से अक्षमा प्रथम, पलक चौधरी द्वितीय तथा जिया तृतीय स्थान पर रहे।
रंगोली प्रतियोगिता’ में मैंगो ग्रुप में ग्रुप ‘एफ’ प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें हरनीत कौर, साक्षी, गुरप्रीत तथा मनिंदर प्रथम स्थान पर रहे। ग्रुप ‘सी’ द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें शगुन, कनिका, शीतल मान तथा भारती जैन थे। ग्रुप ‘ए’ द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें अदिति, दिव्यम शर्मा, बर्षा प्रियदर्शनी तथा जाधवी थे। ग्रुप ‘डी’तृतीय स्थान पर रहा, जिसमें मन्नतप्रीत, साक्षी, श्रेया पराशर तथा अन्वेषा थे। मैलन ग्रुप में से ग्रुप ‘बी’ प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें इश्मीत ,हरकीत, दिव्या शर्मा तथा सरजू राणा थे ।ग्रुप ‘ए” द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें दिया,कनिका धीमान, दिया शर्मा तथा केशवी थे । ग्रुप ‘सी’ तथा ग्रुप ‘डी’ तृतीय स्थान पर रहे, जिसमें पूर्वी प्राशर, कीर्ति भारद्वाज, अन्वीक्षा, जिया, अनंशा ,सुनेत्रा, नेहा, सोनाक्षी शर्मा तथा श्रिया थे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल जी ने कहा ऐसे त्योहारों को मनाने से बच्चों को अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में पता चलता है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया तथा बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा ऊना वासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएंँ दीं। -
पंजाबः कोठी में रेड कर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा किया बरामद
लुधियाना: दीप नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने एक कोठी में छापेमारी की। इस छापेमारी दौरान पुलिस ने उक्त कोठी से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद किया है। जिसके बाद डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पटाखों गाड़ी में लोड कर थाने ले गई।
फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया को कुछ भी बयान नहीं दिया है और ना ही अभी तक पता चला है कि उक्त कोठी किसकी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर के अंदर पटाखा स्टोर किया हुआ है। इस गुप्त सूचना के बाद पुलिस पार्टी उक्त कोठी में पहुंची और चैकिंग के दौरान कोठी से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-
पिता की हैवानियत : मासूम बच्चियों के साथ की बर्बरता
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नशे में धुत सौतेले पिता ने दो मासूम बच्चियों के साथ बर्बरता की। उसने एक की पटक-पटक कर हत्या कर दी। जबकि दूसरी को लहूलुहान हालत में अधमरा कर छोड़ा। वो ज्यादा शराब पीकर घर आया था। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली हड़कंप मच गया। एसपी और सीओ ने थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। उधर दूसरी घायल बच्ची को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दरअसल हयातनगर थाना इलाके के मोहल्ला नवादा निवासी अशरफ उर्फ मुन्ना गुरुवार रात को नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। पहले घर में खाने को लेकर अशरफ और पत्नी शाइस्ता के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान शाइस्ता की बहन नूरजहां ने अशरफ से खाना तैयार होने की बात कहकर मामला शांत करने की कोशिश की।
लेकिन इसी बीच शाइस्ता ने अशरफ को ज्यादा शराब पीकर आने को लेकर टोका तो वो अपनी पत्नी और मासूम बच्चियों पर बुरी तरह भड़क गया। जिसके बाद अशरफ ने घर के अंदर ही पहले अपनी पत्नी शाइस्ता को धारदार हथियार से घायल कर दिया, फिर मारपीट करके कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद नशे में धुत अशरफ ने 2 वर्षीय जन्नत और 5 वर्षीय मंतशा को कमरे में बंद कर दिया। जहां उसने पहले जन्नत की जमीन पर पटक-पटक कर हत्या कर दी। फिर मंतशा के साथ भी बर्बरता दिखाते हुए उसे घायल कर दिया। बच्चियों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो शाइस्ता ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया। दोनों बच्चियों को जमीन पर पड़ा हुआ देखकर परिजन आनन-फानन में उनको अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टर ने 2 वर्षीय जन्नत को मृत घोषित कर दिया। वहीं 5 वर्षीय मंतशा को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। इसी बीच सीओ जितेंद्र कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी सीओ जितेंद्र कुमार और थाना प्रभारी संत कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । आरोपी अशरफ उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले शाइस्ता से अशरफ की शादी हुई थी। शाइस्ता ने अपने पहले पति को छोड़ दिया था और अशरफ के साथ रहने लगी थी। शाइस्ता की पहले से 2 बच्चियां थीं। शादी के बाद से ही घर में कलह होती रहती थी। अशरफ भी शाइस्ता से दुर्व्यवहार करने लगा था।
-
कुमार विश्वास की सुरक्षा में लगे CRPF कमांडो पर हुई कार्रवाई
नई दिल्लीः देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ कमांडो ड्यूटी से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर कमांडो के एक अन्य बैच को ड्यूटी पर तैनात किया है। गाजियाबाद में हाल ही में हुई रोडरेज की घटना के बाद विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई है। सशस्त्र कर्मियों पर डॉक्टर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। रोडरेज के मामले में CRPF महानिदेशक एस एल थाओसेन द्वारा घटना की समीक्षा के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। जिसमें बताया गया है कि घटना को लेकर प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि कमांडो द्वारा मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। साथ ही यह भी बताया गया है कि घटना के सभी तथ्यों की जांच होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
सीआरपीएफ ने घटना को लेकर कुछ मोबाइल वीडियो और पीड़ित के शुरुआती बयानों के आधार पर एक प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें यह साफ किया गया है कि मामले में जो भी कार्रवाई होगी वो केंद्रीय गृह मंत्रालय और कवि विश्वास के साथ भी साझा की जाएगी। दरअसल, कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थकों का समर्थन करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कुमार को केंद्र की ओर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की Y Category की सुरक्षा प्रदान की गई थी। केजरीवाल ने कुमार विश्वास के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
दरअसल बीते दिनों कुमार विश्वास ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया था कि अलीगढ़ जाते वक्त वसुंधरा स्थित घर से जब निकले तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है। कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे। आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार।
-
जालंधरः सतनाम नगर में 2 लोगों की मौत को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर के न्यू दाना मंडी विष्कर्मा चौक में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं इस हादसे में इलाके में शोक की लहर छा गई। घटना की जानकारी देते हुए रिश्तेदारों ने बताया कि अचानक घर में आग लग गई। वहीं दूसरी ओर कंप्रेशर फटने का भी रिश्तेदारों द्वारा जिक्र किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सतनाम नगर में स्थित जिस घर में यह हादसा हुआ है, वहां पर जिम का सामान बनता है। रिश्तेदारों के मुताबिक आग तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इस हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि महिला बुरी तरह से झुलस चुकी है, जिसका सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने और फ्रिज के कंप्रेशर फटने के बाद पीड़ित घर से बाहर नहीं निकल सके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसीपी निर्मल सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। मामले की मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी ने बताया कि हरपाल सिंह के घर में यह दुखद घटना हुई है। उन्होंने कहा कि दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान एसीपी ने कहा कि घटना दौरान गैस सिलेंडर भी फटा है। हादसे के दौरान घर पर 3 लोग मौजूद थे। एसीपी का कहना है कि इस हादसे में हरपाल सिंह उसकी पत्नी और बच्चा झुलस गया। इस हादसे में हरपाल सिंह और जोबनजीत की मौत हो गई है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਇੰਡੀਆ ਰੋਡ ਟ੍ਰਿਪ ਤੇ ਨਿਕਲੇ ਜਸਮੀਤ ਸਾਹਨੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
19000 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਸਫ਼ਰ 40 ਦਿਨ ‘ਚ ਕੀਤਾ ਤੈਅ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਅਟਾਰੀ ਵਾਘਾ ਸਰਹੱਦ ਤੇ ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਇੰਡੀਆ ਰੋਡ ਟ੍ਰਿਪ ਤੇ ਨਿਕਲੇ ਜਸਮੀਤ ਸਾਹਨੀ 19000 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦਾ ਸਫ਼ਰ 40 ਦਿਨ ਚ ਤੈਅ ਕਰਕੇ ਭਾਰਤ ਪੁੱਜੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈ ਬ੍ਰੈਂਪਟਨ ਸ਼ਹਿਰ ਕੈਨੇਡਾ ਦਾ ਰਿਹਣ ਵਾਲਾ ਹਾਂ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਘਰ ਤੋਂ ਇਹ ਸਫ਼ਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਹ ਸਫ਼ਰ 40 ਦਿਨ ਤੈਅ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੈ ਭਾਰਤ ਪੁੱਜਾ ਹਾਂ। ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਰਸਤੇ ਅਟਾਰੀ ਵਾਘਾ ਤੇ ਸਰਹੱਦ ਪੁੱਜਾ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਇਸ ਸਫਰ ਵਿੱਚ ਅਸੀ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਂਨ ਦੇ ਵੀ ਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ। ਭਾਰਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕੇਵਲ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਣ ਕਰਨ ਦੀ ਹੀ ਇਜਾਜਤ ਹੈ।
ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦਿੱਲੀ ਜਾ ਕੇ ਇਸ ਸਫ਼ਰ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹੁਤ ਲੋਕ ਘਬਰਾਉਂਦੇ ਸਨ, ਇਸ ਕੰਮ ਨੂੰ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ। ਜੇਕਰ ਮੇਰੇ ਵਰਗਾ ਕਰ ਸੱਕਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਕਰ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਸਾਡਾ ਇਹ ਸਫਰ ਕਰਨ ਦਾ ਇੱਕੋ ਹੀ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਮਿਲ ਜੁਲ ਕੇ ਰਹਿਣ ਤੇ ਪ੍ਰੇਮ ਪਿਆਰ ਨਾਲ ਰਹਿਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਹਨੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਅਟਾਰੀ ਵਾਘਾ ਸਰਹੱਦ ਤੇ ਜਸਮੀਤ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕਰਨ ਤੇ ਹੌਂਸਲਾ ਵਜਾਈ ਕਰ ਲਈ ਪੁੱਜੇ ਹਾਂ ਜਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਨੀ ਲੰਬੀ ਯਾਤਰਾ ਤੈ ਕਰਕੇ ਭਾਰਤ ਪੁੱਜਾ ਹੈ।